दिल्ली कैपिटल्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स लाइव स्कोर, ओवर 6 से 10 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट

कोलकाता नाइट राइडर्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच शारजाह क्रिकेट स्टेडियम, शारजाह में खेले जा रहे मैच की कमेंट्री और फुल स्कोरकार्ड देखें.

दिल्ली कैपिटल्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स लाइव स्कोर, ओवर 6 से 10 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट

दिल्ली कैपिटल्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स लेटेस्ट स्कोर

9.6 ओवर (1 रन) सिंगल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| बैक फुट से फ्लिक करते हुए एक रन लिया| 10 के बाद 76/0, अब यहाँ से 60 गेंदों पर 60 रनों की दरकार|

9.5 ओवर (0 रन) एक और डॉट बॉल यहाँ पर, कवर ड्राइव किया गया लेकिन रन का मौका नही बन सका|


9.4 ओवर (1 रन) सिंगल मिलेगा यहाँ पर, कवर्स की दिशा में खेला और रन हासिल किया|

9.3 ओवर (0 रन) एक औएर अच्छी गेंद यहाँ पर| जड़ में डाली गई गेंद को खेला, कोई रन नहीं|

9.2 ओवर (0 रन) पॉइंट की दिशा में गेंद को टैप किया| रन की मांग थी लेकिन दूसरे बल्लेबाज़ ने मना कर दिया|

9.2 ओवर (1 रन) वाइड!!! ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को अम्पायर ने वाइड करार दिया|

9.1 ओवर (6 रन) छक्का! काफी ज्यादा ऊपर हवा में गेंद को खिला दिया| संपर्क इतना शानदार कि गेंद सीमा रेखा के बाहर जा गिरी| बेमिसाल बल्लेबाज़ी देखने को मिल रही है यहाँ पर, दिल्ली पूरी तरह से दबाव में आती हुई|

8.6 ओवर (2 रन) लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को मिड विकेट की दिशा में खेलकर 2 रन तेज़ी से पूरा किया|

8.5 ओवर (0 रन) ऑफ स्पिन गेंद को गिल ने जगह बनाकर पॉइंट की ओर खेला, रन नहीं मिला|

8.4 ओवर (1 रन) सिंगल!! बल्लेबाज़ ने आगे आकर एक रन के लिए ऑफ़ ड्राइव किया|

8.3 ओवर (0 रन) कोई रन नहीं| लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को सामने की ओर खेला, गेंदबाज़ ने खुद ही बॉल को पकड़ा|

8.2 ओवर (1 रन) आगे निकलकर गेंद को ऑफ साइड की ओर खेलना चाहते थे| बल्ले का अंदरूनी किनारा लेकर गेंद शॉर्ट फाइन लेग की ओर गई जहाँ से एक रन मिला|

8.2 ओवर (1 रन) वाइड!!! लेग स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को अम्पायर ने वाइड करार दिया|

8.1 ओवर (1 रन) आगे डाली गई गेंद को ताक़त के साथ बल्लेबाज़ ने खेला, एक टप्पा खाकर फील्डर के हाथ में गई, एक रन ही मिल सका|

7.6 ओवर (0 रन) छोटी लेंथ की गेंद, बल्लेबाज़ ने क्रीज़ में रहकर डिफेंड कर दिया, गेंदबाज़ ने खुद ही गेंद को फील्ड किया| 8 के बाद 61/0 कोलकाता, 72 गेंदों पर 75 रनों की दरकार|

7.5 ओवर (1 रन) स्लाइस किया इस गेंद को पॉइंट बाउंड्री की तरफ| फील्डर ने उसे कट किया, एक ही रन पर सीमित किया|

7.4 ओवर (1 रन) सिंगल मिलेगा यहाँ पर| काफी फाइन इस गेंद को खेला, फील्डर वहां तैनात, एक ही रन मिला|

7.3 ओवर (0 रन) डॉट बॉल!! कट मारने गए लेकिन नीचे रही गेंद, अंदरूनी किनारा लेकर एक टप्पे बाद कीपर तक गई गेंद| कोई रन नहीं|

7.2 ओवर (2 रन) दुग्गी, बैकफुट से गेंद को पंच करते हुए दो रन लिया|

7.1 ओवर (1 रन) सिंगल ही मिलेगा| चिप किया सामने की तरफ गेंद को जहाँ से हेटमायर ने बॉल को रोका, एक ही रन मिला|

6.6 ओवर (2 रन) आगे डाली गई गेंद को मिड विकेट की ओर कलाईयों का इस्तेमाल करते हुए खेला और तेज़ी से 2 रन लिया|

6.5 ओवर (1 रन) क़दमों का इस्तेमाल करते हुए अय्यर ने लेग साइड की ओर खेला, एक रन आया|

6.4 ओवर (1 रन) सिंगल!! बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रह कर मिड विकेट की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|

6.3 ओवर (1 रन) सिंगल आया यहाँ पर!!! बैक फुट से फ्लिक करते हुए एक रन लिया|

6.2 ओवर (0 रन) कोई रन नहीं, क्रीज़ में रहकर गेंद को ब्लॉक कर दिया|

6.1 ओवर (0 रन) ऑफ साइड की ओर गेंद को खेला, रन नहीं मिला|

टाइम आउट का हुआ समय!! पॉवर प्ले की हुई समाप्ति!!! 6 ओवर के बाद 51/0 कोलकाता, लक्ष्य से 85 रन दूर| एक आक्रामक शुरुआत देखने को मिली है हमें इस रन चेज़ में यहाँ पर| गिल और अय्यर ने मिलकर टीम के लिए ताबड़तोड़ बल्लेबाज़ी करते हुए 51 रन जोड़े और पॉवरप्ले का शानदार इस्तेमाल किया है| अब देखना ये है कि क्या दिल्ली इस ब्रेक के बाद वापसी कर पायेगी?

5.6 ओवर (0 रन) प्ले एंड मिस!!! ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद को कट करने गए| बल्ले को मिस करती हुई गेंद सीधे कीपर के हाथ में गई, रन नहीं आया|

5.5 ओवर (1 रन) सिंगल!! बल्लेबाज़ द्वारा क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल| गाइड किया इसे थर्ड मैन की तरफ, एक ही रन मिल पाया|

5.4 ओवर (2 रन) दुग्गी!!! इसी के साथ कोलकाता की टीम का 50 रन पूरा हुआ| लेग स्टंप्स की गेंद को मिड विकेट की ओर खेलकर तेज़ी से 2 रन लिया|

5.3 ओवर (1 रन) ऊपर डाली गई गेंद को गिल ने हलके हाथों से ऑफ साइड की ओर खेलकर सिंगल निकाला|

5.2 ओवर (1 रन) सिंगल!! इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल करते हुए पंच किया एक रन के लिए|

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

5.1 ओवर (4 रन) चौका!!! पैड्स लाइन की गेंद को मिड विकेट की दिशा में बल्लेबाज़ ने खेला, गैप में गई बॉल, बल्ले और गेंद का हुआ शानदार ताल मेल, गैप में गई गेंद सीधे सीमा रेखा के बाहर, मिला चार रन|

मैच रिपोर्ट