दिल्ली कैपिटल्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स लाइव स्कोर, ओवर 11 से 15 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट

कोलकाता नाइट राइडर्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच शारजाह क्रिकेट स्टेडियम, शारजाह में खेले जा रहे मैच की कमेंट्री और फुल स्कोरकार्ड देखें.

दिल्ली कैपिटल्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स लाइव स्कोर, ओवर 11 से 15 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट

दिल्ली कैपिटल्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स लेटेस्ट स्कोर

14.6 ओवर (2 रन) सिंगल के साथ होती ओवर की समाप्ति लेकिन ओवर थ्रो हो गया जिसकी वजह से एक नहीं दो रन मिल गए| पन्त एक बार फिर से निराश दिखे यहाँ पर|

14.5 ओवर (0 रन) छोटी लेंथ की गेंद को कुछ जल्दी पुल मारने गए गिल और मिस टाइम कर बैठे| कोई रन नहीं हुआ यहाँ पर| नेल्सन है स्कोर, क्या कुछ होगा?


14.4 ओवर (1 रन) सिंगल!! बल्लेबाज़ द्वारा क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल| गाइड किया इसे पॉइंट की तरफ, एक ही रन मिल पाया|

14.3 ओवर (0 रन) कोई रन नहीं, प्ले एंड मिस! बल्लेबाज़ को समझ ही नहीं आया कि इस गेंद पर क्या करें|

14.2 ओवर (1 रन) सिंगल!!! बल्लेबाज़ द्वारा क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल| गाइड किया इसे थर्ड मैन की तरफ, एक ही रन मिल पाया|

14.1 ओवर (1 रन) कैच ड्रॉप!! ओहोहो!! अश्विन ये क्या किया अपने!! 9 रनों पर नितीश राणा को मिला जीवनदान!! कप्तान पन्त और आवेश दोनों निराश!! एक लप्पा कैच था जिसे बड़े आराम से पकड़ने गए अश्विन और लूज़ दिखाई दिए| लो पकड़ने गए जिसकी वजह से हाथ से फिसली गेंद और दोबारा में पकड़ने का मौका भी नहीं  बन पाया|

13.6 ओवर (0 रन) लेग स्टंप पर डाली गई गेंद को स्वीप शॉट खेलने गए| बल्ले पर नहीं आई गेंद सीधे पैड्स को जा लगी, रन नहीं मिला| कोलकाता को जीत के लिए 36 गेंदों पर 28 रन चाहिए|

13.5 ओवर (1 रन) आगे डाली गई गेंद को डीप पॉइंट की ओर खेलकर सिंगल निकाला|

13.4 ओवर (6 रन) शॉट!! सिक्स!! फ्लैट सिक्स!!! बिलकुल सामने की तरफ| क्या खूबसूरत बैट फ्लो है इस खिलाड़ी का! शानदार संपर्क हुआ और बीच बल्ले से लगकर गेंद लॉन्ग ऑन बाउंड्री की ओर गई छह रनों के लिए| अभी अभी बल्लेबाज़ी करने आये हैं और अपना रंग दिखाते हुए दिल्ली को| अच्छी सोच के साथ बल्लेबाज़ी चलती हुई|

13.3 ओवर (1 रन) सिंगल!! बल्लेबाज़ ने आगे आकर एक रन के लिए ऑफ़ ड्राइव किया|

13.2 ओवर (1 रन) सिंगल!!! इसी के साथ कोलकाता की टीम का 100 रन पूरा हुआ| डीप कवर्स की ओर गेंद को खेलकर एक रन लिया|

13.1 ओवर (1 रन) ऊपर डाली गई गेंद को लॉन्ग ऑफ की ओर खेला, एक रन हुआ|

12.6 ओवर (0 रन) डॉट बॉल के साथ हुई एक सफल ओवर की समाप्ति| आगे डाली गई थी गेंद जिसे बल्लेबाज़ ने लाइन में आकर डिफेंड कर दिया| 98/1 कोलकाता|

12.5 ओवर (1 रन) सिंगल!! एक बढ़िया पुल शॉट यहाँ पर सिंगल ही दिला पायेगा|

12.4 ओवर (1 रन) बैकफुट से इस गेंद को कवर्स की दिशा में पंच किया, एक ही रन मिल पायगा|

12.3 ओवर (0 रन) छोटी लेंथ की गेंद, बल्लेबाज़ ने क्रीज़ में रहकर डिफेंड कर दिया, गेंदबाज़ ने खुद ही गेंद को फील्ड किया|

नितीश राणा अगले बल्लेबाज़!! 46 गेंदों पर 40 रनों की दरकार...

12.2 ओवर (0 रन) आउट!!! कैच आउट!!! पहला झटका यहाँ पर कोलकाता की टीम को लगता हुआ| कगिसो रबाडा को चार मुकाबले के बाद मिली आज पहली विकेट| वेंकटेश अय्यर 55 रन बनाकर पवेलियन लौटे| लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को लेग साइड की ओर पुल शॉट खेला, बल्ले और गेंद का उतना बेहतर संपर्क नहीं हुआ की गेंद स्टैंड तक पहुँच सके| फील्डर वहां मौजूद स्टीव स्मिथ जिन्होंने पकड़ा कैच| 96/1 कोलकाता, जीत से 40 रन दूर|

12.1 ओवर (4 रन) बाहरी किनारा और चौका! कवर्स के ऊपर से मारने गए| स्विंग होकर बल्ले का बाहरी किनारा लिया गेंद ने और स्लिप के खाली स्थान से काफी तेज़ी के साथ थर्ड मैन बाउंड्री के पार निकल गई चार रनों के लिए| किस्मत भी अब यहाँ से पूरी तरह से बल्लेबाज़ का साथ देती हुई| क्या वो इसे समाप्त कर पायेंगे लगता तो ऐसा ही कुछ है|

11.6 ओवर (0 रन) एलबीडबल्यू की बड़ी अपील, अम्पायर ने नकारा| गुड लेंथ की गेंद को डिफेंड करने गए| बल्ले पर नहीं आई बॉल सीधे पैड्स को जा लगी| गेंदबाज़ ने एलबीडबल्यू की अपील किया लेकिन अम्पायर सहमत नहीं हुए| 48 गेंदों पर 44 रनों की दरकार| क्या यहाँ से मुकाबले में कोई ट्विस्ट है? शायद नहीं!!!

11.5 ओवर (1 रन) सिंगल!! बल्लेबाज़ द्वारा गेंद को स्लॉग किया गया लेकिन नतीजा एक रन|

11.4 ओवर (1 रन) सिंगल!!! पिटारे से स्वीप शॉट निकाला और एक रन बटोरा|

11.3 ओवर (0 रन) कोई रन नहीं, आगे आकर बल्लेबाज़ ने ऑफ ड्राइव किया लेकिन ये एक डॉट बॉल हुई|

11.2 ओवर (1 रन) सिंगल और इसी के साथ अपना पचासा पूरा कर लिया| बल्लेबाज़ द्वारा क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल| गाइड किया इसे थर्ड मैन की तरफ, एक ही रन मिल पाया| इस सिंगल के साथ अय्यर ने अपना तीसरा अर्धशतक पूरा किया और टीम के लिए एक महत्पवूर्ण मौके पर बेहतरीन पारी खेल रहे हैं| कोलकाता चाहेगी कि वो इसे जिताकर पवेलियन लौटे|

11.1 ओवर (1 रन) सिंगल!!! बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रह कर मिड ऑन की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|

10.6 ओवर (0 रन) फुलटॉस गेंद को पॉइंट की ओर अय्यर ने खेला, टप्पा खाकर बॉल फील्डर के पास गई, रन नहीं मिला| 11 ओवर के बाद 88 बिना किसी नुकसान के कोलकाता|

10.5 ओवर (1 रन) आगे डाली गई गेंद को गिल ने लॉन्ग ऑन की ओर खेलकर सिंगल लिया|

10.4 ओवर (1 रन) फुल लेंथ की गेंद को लेग साइड की ओर खेलकर सिंगल लिया|

10.4 ओवर (5 रन) 5 वाईड्स! एक बड़ा ओवर कोलकाता के लिए| अब यहाँ से गेंदबाज़ पूरे दबाव में आ चुके हैं| कीपर पन्त ने अपने बाएँ ओर डाईव लगाते हुए एक भरसक प्रयास किया लेकिन गेंद काफी तेज़ी से उन्हें बीट करते हुए फाइन लेग बाउंड्री के पार निकल गई गेंद|

10.3 ओवर (4 रन) चौका!!! वेंकटेश अय्यर अपनी पॉवर एक हाथ से दिखाते हुए| आगे डाली गई गेंद को लेग स्टंप्स पर आकर जगह बनाकर और पॉइंट फील्डर के ऊपर से एक हाथ के साथ शॉट खेला, गैप में गई बॉल सीधे सीमा रेखा के बाहर, मिला चार रन|

10.2 ओवर (0 रन) कोई रन नहीं| कवर्स की ओर गेंद को बल्लेबाज़ ने खेला, रन नहीं मिला|

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

10.1 ओवर (1 रन) ऊपर डाली गई गेंद को ऑफ साइड की ओर खेलकर सिंगल लिया|

मैच रिपोर्ट