दिल्ली कैपिटल्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स लाइव स्कोर, ओवर 16 से 20 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट

कोलकाता नाइट राइडर्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच शारजाह क्रिकेट स्टेडियम, शारजाह में खेले जा रहे मैच की कमेंट्री और फुल स्कोरकार्ड देखें.

दिल्ली कैपिटल्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स लाइव स्कोर, ओवर 16 से 20 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट

दिल्ली कैपिटल्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स लेटेस्ट स्कोर

तो दोस्तों आज के इस पहले मुकाबले में बस इतना ही, अब हम और आप चलते हैं दिन के दूसरे मुकाबले की तरफ जहाँ मुंबई ने पंजाब के खिलाफ टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का निर्णय लिया है| नमस्कार...

एक बार फिर से जीत की पटरी पर लौटी कोलकाता, इस हाफ में दिल्लीब की है ये पहली हार| नितीश राणा द्वारा खेली गई 36 रनों की नाबाद पारी के दम पर कोलकाता ने दिल्ली को 3 विकटों से एक लो स्कोरिंग मुकाबले में शिकस्त दे दिया| 128 रनों के लक्ष्य का पीछा करने मैदान पर आई कोलकाता की टीम ने शुरुआत ताबड़तोड़ अंदाज़ में दिया| हालाँकि इसी बीच वेंकटेश अय्यर (14) ने बड़ा हिट लगाने के प्रयास में अपना विकेट दे बैठे| लेकिन उसके बाद गिल ने पारी को आगे की ओर बढ़ाया पर वो भी अपने विकेट गँवा बैठे| ऐसे करते हुए कोलकाता ने अपने 7 बल्लेबाजों को गँवा दिया| लेकिन अंत तक बल्लेबाज़ी करते हुए नितीश राणा ने टीम को जीत के पार पहुँचाया| इसी बीच दिल्ली के कप्तान रिषभ पंत ने कुल 6 गेंदबाजों का इस्तेमाल किया जिसमे से उन्हें सबसे अधिक आवेश खान ने 3 विकेट निकालकर दिया| वहीँ उनका साथ देते हुए आर अश्विन, कगिसो रबाडा, एनरिक नोकिया और ललित यादव ने 1-1 विकेट अपने नाम किया| लेकिन ये मुकाबले के जीत के लिए काफ़ी नहीं हो सका| हालाँकि काफी हद तक मुकाबला बराबरी पर चल रहा था लेकिन नितीश राणा को लगातार दो सिक्स और नारेन के एक सिक्स और एक चौके ने मोमेंटम को कोलकाता की तरफ मोड़ दिया जो जीत का सूत्र भी बना|


18.2 ओवर (4 रन) चौका!!! इसी के साथ कोलकाता ने 10 गेंद पहले ही 3 विकटों से जीत हासिल करते हुए 2 अहम पॉइंट्स अपने नाम किया| नितीश राणा के द्वारा लगाया गया बाउंड्री से मॉर्गन एंड कंपनी के हाथ जीत लगी| ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद को पॉइंट की दिशा में कट किया| रबाडा ने अपने बाँए तरफ डाईव लगाकर गेंद को पकड़ना चाहा लेकिन बॉल उनके पकड से दूर एक टप्पा खाकर सीमा रेखा के बाहर गई, मिला चार रन|

18.1 ओवर (0 रन) कोई रन नहीं, बैक फुट से पंच शॉट खेला गया लेकिन सीधा फील्डर की तरफ|

17.6 ओवर (0 रन) आउट!! क्लीन बोल्ड!!! कोलकाता को लगा एक और झटका| आवेश खान के हाथ लगी तीसरी विकेट| गुड लेंथ पर डाली गई गेंद को लेग साइड की ओर खेलने गए| बल्ले और गेंद का कोई ताल मेल नहीं हुआ| गेंद सीधे स्टंप्स को जा लगी| 126/7 कोलकाता, जीत से 2 रन दूर|

17.5 ओवर (1 रन) ऊपर डाली गई गेंद को राणा ने मिड ऑफ की ओर पुश करते हुए एक रन लिया| कोलकाता जीत से 2 रन दूर|

17.4 ओवर (1 रन) आगे डाली गई गेंद को मिड ऑफ की ओर खेलकर सिंगल लिया| कोलकाता को जीत के लिए 3 रन चाहिए|

17.3 ओवर (2 रन) लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को लेग साइड की ओर पुल किया| हवा में गई बॉल फील्डर लेकिन गेंद तक नहीं पहुँच पाए| इसी बीच बल्लेबाजों ने तेज़ी से भगाकर 2 रन लिया| जीत से 4 रन दूर कोलकाता|

17.2 ओवर (0 रन) कोई रन नहीं, बेहतरीन टाइमिंग के साथ गेंद को पंच किया लेकिन गैप नहीं मिला|

17.1 ओवर (0 रन) कोई रन नहीं, क्रीज़ में रहकर गेंद को ब्लॉक कर दिया|

16.6 ओवर (0 रन) कोई रन नहीं, बाहर की गेंद को बिना खेले जाने दिया|

16.5 ओवर (0 रन) आउट!!! कैच आउट!! कोलकाता को लगा एक और झटका यहाँ पर| एनरिक नोकिया के हाथ लगी पहली विकेट| सुनील नारेन 21 रन बनाकर पवेलियन लौटे| लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को पॉइंट की ओर कट खेलना चाहते थे| बल्ले के ऊपर लगती हुई गेंद सीधे मिड ऑफ फील्डर के हाथ में गई| जहाँ से अक्षर पटेल ने कोई गलती नहीं करते हुए पकड़ा कैच| 122/6 कोलकाता| जीत से 6 रन दूर|

16.4 ओवर (1 रन) बाई के रूप में आया एक रन| प्ले एंड मिस!!! ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद को कट करने गए| बल्ले को मिस करती हुई गेंद सीधे कीपर के हाथ को लगकर लेग साइड की ओर गई जहाँ से बल्लेबाजों ने बाई के रूप में एक रन ले लिया| इसी बीच पंत के उँगलियों में भी चोट लग गई|

16.4 ओवर (1 रन) वाइड!!! ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को अम्पायर ने वाइड करार दिया|

16.3 ओवर (1 रन) फुलटॉस गेंद को लेग साइड की ओर खेला, एक रन मिला|

16.2 ओवर (0 रन) ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई धीमी गति की गेंद को कट करने गए, बल्ले पर नहीं आई गेंद, कीपर के हाथ में गई, रन नहीं मिला|

16.1 ओवर (0 रन) प्ले एंड मिस!!! ऑफ स्टंप पर डाली गई यॉर्कर गेंद को शॉट खेलने गए| बल्ले को मिस करती हुई गेंद सीधे कीपर के हाथ में गई, रन नहीं आया|

15.6 ओवर (1 रन) सिंगल के साथ हुई एक बड़े ओवर की समाप्ति| 21 रन इस ओवर से आया, जीत के लिए 9 रनों की दरकार|

15.5 ओवर (6 रन) छक्का! एक और मैक्सिमम!! नारेन ने कर दिया कमाल| मुकाबला पूरी तरह से अपनी झोली में डाल दिया| 20 रन अबतक आ चुके हैं| अब ये मुकाबला कोलकाता की ओर चला गया|

15.4 ओवर (4 रन) चौका! पहले सिक्स और अब बाउंड्री!! लेग स्टम्प पर बॉल को पुल कर दिया, स्क्वायर लेग पर गैप था और चार रन हासिल हो गए|

15.3 ओवर (6 रन) छक्का! टॉप एज और छक्का हासिल हुआ| लेग स्टम्प के बाहर डाली गई गेंद को पुल कर दिया| टॉप एज लेकर फाइन लेग बाउंड्री के पार निउक्ल गई गेंद छह रनों के लिए|

15.2 ओवर (2 रन) फ्री हिट बॉल!!! फुलटॉस डाली गई धीमी गति की गेंद को सामने की ओर खेला, लॉन्ग ऑफ फील्डर ने गेंद को पकड़ा| बल्लेबाजों ने तेज़ी से 2 रन ले लिया|

15.2 ओवर (2 रन) नो बॉल!! ओवर स्टेप कर बैठे गेंदबाज़ जिसके बाद अम्पायर ने नो करार दिया| अगली गेंद फ्री हिट होगी| आगे डाली गई गेंद को ऑफ साइड की ओर खेलकर सिंगल लिया|

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

15.1 ओवर (0 रन) लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को सामने की ओर खेला, गेंदबाज़ ने खुद ही बॉल को पकड़ा|

मैच रिपोर्ट