कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स लेटेस्ट स्कोर कोलकाता का दिन अभी तक कितना खरान रहा वो हम आखिरी गेंद को देखकर अंदाजा लगा सकते हैं| नितीश राणा जो कि एक बेहतरीन फील्डर हैं, एक आसान सा कैच तो छोड़ा ही जाडेजा का उसे छक्के के रूप में भी तब्दील कर दिया| चेन्नई ने महज़ 3 विकेट गंवाए और इस बीच मोइन अली ने भी तेज़ तरार 25 रन जड़ते हुए सभी गेंदबाज़ों कोा आड़े हाथ लिया| कप्तान मॉर्गन ने इस पारी के दौरान कुल 6 गेंदबाजों का इस्तेमाल किया जिनमें उनके लिए रसेल, वरुण और नारेन ने 1-1 विकेट हासिल की जबकि कमिंस सबसे महंगे रहे जिन्होंने 14 के ऊपर के औसत से रन लुटाये| अब इस बड़े लक्ष्य को कोलकाता की टीम किस अंदाज़ में चेज़ करती है ये तो थोड़ा देर में पता चल जायेगा| आंद्रे रसेल पर आज काफी कुछ निर्भर करेगा| चेन्नई का फायर पॉवर या फाफ डू प्लेसिस का क़हर!! इस अच्छी पिच पर एक बार फिर से बड़ा स्कोर येलो आर्मी द्वारा जड़ा गया| फाफ डू प्लेसिस (95) और रुतुराज गायकवाड़ (64) ने मिलकर टीम को 115 रनों की एक शतकीय शुरुआत दी जिसके दमपर चेन्नई ने इस हाई स्कोरिंग ग्राउंड पर कोलकाता के सामने 220 रन बोर्ड पर लगा दिए हैं| इस पूरी पारी के दौरान कोलकाता के गेंदबाज़ फाफ और दूसरे बल्लेबाजों के सामने पानी पानी होते नज़र आये| इसी दौरान रुतुराज का फॉर्म में वापिस भी आना दिखा और साथ में दिखा महेंद्र सिंह धोनी का बल्लेबाज़ी क्रम में खुद को प्रमोट करना| माही ने 8 गेंदों पर ताबड़तोड़ 17 रन बनाए और कई क्रिकेट फैन्स को ख़ुशी के पल देकर चले गए| हाँ इस बेच फाफ अपने शतक से महरूम ज़रूर रह गए लेकिन उनकी ये शानदार नाबाद पारी काफी लम्बे समय तक याद रखी जायेगी| 19.6 ओवर (6 रन) छक्का!!! इसी के साथ चेन्नई की पारी 220 रनों पर हुई समाप्त| अंतिम गेंद पर जडेजा के बल्ले से लगता हुआ सिक्स| कैच ड्रॉप कर बैठे नितीश राणा डीप मिड विकेट बाउंड्री पर और उसे छह रन भी दे दिया| आगे डाली गई गेंद को मिड विकेट की दिशा में पूरे पॉवर के साथ खेला| बल्ले और गेंद का हुआ शानदार संपर्क| बॉल हवा में काफ़ी ऊँची गई| फील्डर नीचे मौजूद राणा जिनके हाथ को लगाकर गेंद सीधे सीमा रेखा के बाहर चली गई और मिला सिक्स| 19.5 ओवर (1 रन) ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद को कवर्स के ऊपर से खेलने गए| बल्ले का अंदरूनी किनारा लेकर गेंद गई टप्पा खाती हुई कीपर के ओर| जहाँ से दिनेश कार्तिक ने अपने बाँए ओर डाईव लगाकर गेंद को रोका| फाफ़ ने इसी बीच लिया सिंगल| 19.4 ओवर (6 रन) छक्का!!! इस ओवर से आती हुई दूसरी बड़ी बाउंड्री| अपने शतक से मात्र 6 रन दूर फाफ डु प्लेसिस| लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को पुल किया| स्क्वायर लेग की दिशा में गई गेंद सीधे स्टैंड में और मिला सिक्स| 19.3 ओवर (0 रन) ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद को कवर्स की दिशा में खेला पर रन नही लिया| 19.2 ओवर (6 रन) छक्का!! ओहोहो!! शॉट ऑफ़ द मैच! बैकफुट से छक्का लगाना वो भी लॉन्ग ऑफ़ बाउंड्री की तरफ आसान बात नहीं होती| क्या कमाल की बल्लेबाज़ी करते हुए फाफ| उनका शॉट बता रहा है कि किस तरह के फॉर्म में हैं| 19.1 ओवर (0 रन) ऑफ़ स्टम्प के बाहर डाली गई गेंद जिसे सामने की तरफ उठाकर मारने गए लेकिन बीट हुए| 18.6 ओवर (0 रन) आउट!!! कैच आउट!!! माही की पारी हुई समाप्त| रसेल ने अखिरी गेंद पर हासिल किया विकेट| धोनी 17 रन बनाकर पवेलियन लौटे| ऑफ स्टंप पर डाली हुई फुल लेंथ की गेंद को कवर्स की दिशा में ड्राइव किय| हवा में गई गेंद| फील्डर वहां मौजूद इयोन मॉर्गन जिन्होंने अपने बाँए ओर डाईव लगाकर कैच पकड़ा| 201/3 चेन्नई| 18.6 ओवर (1 रन) वाइड!!! बाउंसर डाली गई गेंद को लेग अम्पायर ने वाइड दिया| 18.5 ओवर (1 रन) सिंगल!! इसी के साथ चेन्नई का 200 रन भी पूरा हुआ| ऑफ़ स्टम्प पर डाली गई गेंद को कवर्स की दिशा में मारा जहाँ से एक रन का मौका बन गया| 18.5 ओवर (1 रन) वाइड!! ऑफ़ स्टम्प के बाहर डाली गई गेंद| अम्पायर ने उसे वाइड करार दिया| 18.4 ओवर (4 रन) चौके की हैट्रिक!! गिल से हुई चूक!! एक रन था जिसे चार दे बैठे| गेंद को पकड़ तो लिया था लेकिन छटक गई और जाकर फेंस से टकरा गई| खुद से काफी निराश दिखे| ऊपर डाली गई गेंद को सामने की तरफ मार दिया था| 18.3 ओवर (4 रन) चौका!!! दो गेंद दो बाउंड्री फाफ़ के बल्ले से आती हुई| ऑफ स्टंप पर डाली गई फुल लेंथ की गेंद को डीप पॉइंट की दिशा में खेला| फील्डर ने वहां पर डाईव लगाकर गेंद को फील्ड करना चाहा लेकिन गेंद उनके हाथ के नीचे से एक टप्पा खाकर गई सीमा रेखा के पार मिला चार रन| 18.2 ओवर (4 रन) चौका!!! वाइड यॉर्कर डाली गई गेंद को फाफ़ ने पॉइंट की ओर खेलने का प्रयास किया| बल्ले का बाहरी किनारा लेकर गेंद गई सीधे शॉर्ट थर्ड मैन फील्डर के ऊपर से सीमा रेखा के बाहर, मिला चार रन| 18.1 ओवर (0 रन) ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को फाफ़ ने जाने दिया कीपर की ओर| 17.6 ओवर (6 रन) छक्का!! ओहोहो!! विंटेज धोनी!! लेंथ बॉल अगर आप इस दिग्गज को देंगे तो कहाँ बचने वाले| हीव किया इस गेंद को मिड विकेट की तरफ| बल्ले से लगने के बाद गेंद गोली की रफ़्तार से सीमा रेखा के पार निकल गई छह रनों के लिए| धोनी पॉवर!!! 186/2 चेन्नई| 17.5 ओवर (4 रन) चौका!!! धोनी के बल्ले से आती हुई दूसरी बाउंड्री| लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को पुल लगाने गए धोनी| बल्ले का टॉप एज लेती हुई गेंद गई कीपर के ऊपर से थर्ड मैन बाउंड्री के बाहर मिला चार रन| 17.5 ओवर (1 रन) वाइड!!! बाउंसर डाली गई गेंद को लेग अम्पायर ने वाइड करार दिया| 17.4 ओवर (0 रन) प्ले एंड मिस!!! ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद को पुल करने का प्रयास| बल्ले पर नही आई गेंद सीधे कीपर के हाथ में गई, रन नही मिला| 17.3 ओवर (2 रन) हवा में थी गेंद जिसे पुल मार दिया| नो मेंस लैंड में गई गेंद जहाँ से बल्लेबाज़ ने दो रन हासिल कर लिया| 17.2 ओवर (1 रन) लो फुल टॉस!! मिड विकेट की दिशा में खेला, गैप मिला जहाँ से एक रन का मौका बन गया| 17.1 ओवर (0 रन) तीखा बाउंसर!! पुल मारने गए फाफ लेकिन गेंद की गति और उछाल से बीट हो गए| 16.6 ओवर (0 रन) लेग स्टंप पर डाली गई गेंद को फ्लिक करने गए बल्लेबाज़, लेकिन टर्न से बीट हुए और बॉल को पैड्स पर खा बैठे| एलबीडबल्यू की हुई बड़ी अपील अम्पायर ने नकारा| 16.5 ओवर (4 रन) चौका!!! फ्री हिट का फ़ायदा उठाते हुए धोनी| सुनील नारेन को पहली बार बाउंड्री लगाते हुए धोनी| फुल लेंथ की गेंद को मिड विकेट की दिशा में खेलने गए| बल्ले का बाहरी किनारा लेती हुई गेंद गई सीधे थर्ड मैन की ओर| जहाँ से मिला चार रन| 16.5 ओवर (2 रन) लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को पुल किया| मिड विकेट की ओर गई गेंद जहाँ से एक रन आया| नो बॉल!!!! ओवर स्टेप कर बैठे गेंदबाज़ जिसके कारण थर्ड अम्पायर ने नो बॉल करार दिय| अगली गेंद फ्री हिट होगी धोनी के लिए| 16.4 ओवर (1 रन) ऊपर डाली गई गेंद को पॉइंट की ओर पुश करते हुए सिंगल लिया| एमएस धोनी बल्लेबाज़ी करने मैदान पर आए... 16.3 ओवर (0 रन) आउट!! स्टम्प!! विकेट आने की उम्मीद थी और वो आ भी गई| दो बड़े शॉट्स लगाने के बाद मोइन ने गंवाया अपना विकेट| काफी आगे आ गए थे इस बार, गेंद पड़कर अंदर आई| बल्लेबाज़ बीट हुए और कीपर के दस्तानों में गई जहाँ से कार्तिक ने स्टम्प करते हुए मोइन का काम तमाम कर दिया| कोई बात नहीं, अब तो ऐसे बड़े शॉट्स की दरकार होनी ही है| 166/2 चेन्नई| 16.2 ओवर (6 रन) छक्का!!! ओहोहो!! इस गेंद ने तो जाकर स्टैंड्स के परदे फाड़ दिए| डोमिनेंट!!! क़दमों का इस्तेमाल करते हुए गेंद को मिड विकेट बाउंड्री के पार मार दिया जहाँ से एक बड़ा सिक्स मिला| 16.1 ओवर (4 रन) ओहोहोहो!!! बेहतरीन स्ट्रेट ड्राइव!!! चौका मिलेगा!!! ओवरपिच गेंद को सामने की ओर गेंदबाज़ के ऊपर से खेला| रोकने का कोई मौका नहीं वहां पर गेंदबाज़ के पास| गेंद गोली की रफ़्तार से सीमा रेखा के पार निकल गई चार रनों के लिए| 15.6 ओवर (0 रन) डॉट बॉल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| कवर्स की दिशा में गेंद को खेला लेकिन गैप हासिल नहीं हुआ| 155/1 चेन्नई| 15.5 ओवर (4 रन) चौका!! फाफ का शानदार लैप शॉट!! गेंद एक टप्पे बाद सीमा रेखा के पार निकल गई चार रनों के लिए| पहले से ही मन बना लिया था कि ये शॉट लगायेंगे| छोटी आई गेंद जिसे फाइन लेग पर खेलते हुए बाउंड्री हासिल कर लिया| 15.4 ओवर (0 रन) ओह!! बाल बाल बचे फाफ यहाँ पर| इस गेंद को समझ ही नहीं पाए| हाई फुल टॉस थी लेकिन विकेट के आगे डिप करते हुए आई| फाफ उसे समझ नहीं पाए| गेंदबाज़ ने बल्लेबाज़ को आगे आकर घूरा| ये देखकर मज़ा आ गया| 15.3 ओवर (0 रन) कवर्स फील्डर की तरफ गेंद को मार बैठे लेकिन गैप नहीं हासिल कर पाए फाफ| 15.2 ओवर (1 रन) इस बार धीमी गति की गेंद से चकमा दिया| बल्ले का निचला हिस्सा लेकर ऑफ़ साइड पर गई गेंद जहाँ से एक रन मिल गया| Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com15.1 ओवर (6 रन) छक्का!!! गगनचुम्भी छक्का!!! ओहोहोहो! 80 मीटर लम्बा, लेंथ बॉल, गेंद की लाइन में आये बल्लेबाज़| पाले में थी उनके गेंद, हीव किया उसे लॉन्ग ऑफ बाउंड्री की तरफ, गेंद बड़ी आसानी से सीमा रेखा पार कर गई| मैच रिपोर्टचेन्नई सुपर किंग्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स लाइव स्कोर, ओवर 1 से 5 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेटचेन्नई सुपर किंग्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स लाइव स्कोर, ओवर 6 से 10 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेटचेन्नई सुपर किंग्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स लाइव स्कोर, ओवर 11 से 15 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेटKolkata Knight RidersChennai Super KingsWankhedeIndian Premier League 2021Kolkata Knight Riders vs Chennai Super Kings 04/21/2021 krck04212021201011Cricketटिप्पणियांAkash Deep Test Debut: आर्थिक तंगी की वजह से छोड़ दिया था क्रिकेट, कुछ ऐसी है आकाश दीप के स्ट्रगल की कहानीAkash Deep Test Debut: आर्थिक तंगी की वजह से छोड़ दिया था क्रिकेट, कुछ ऐसी है आकाश दीप के स्ट्रगल की कहानीअन्य खबरेंकम बालों की वजह से सिर दिखता है खाली, छुपानी पड़ती है गंजी खोपड़ी, तो सिर्फ एलोवेरा को इस तरह लगाएं, घने होंगे बालपरवीन बॉबी का दीवाना हो गया था ऑस्ट्रेलिया का इंजीनियर, मिलने के लिए आया मुंबई और बन गया हिंदी फिल्मों का विलेनNew Rules: 1 अप्रैल से देश भर में होने जा रहे ये 6 बड़े बदलाव, आम आदमी पर होगा सीधा असरवही नैन नक्श, वही चाल ढाल, एकदम हूबहू स्माइल, गोविंदा के इस हमशक्ल को देख कर फैंस हुए कन्फ्यूज, बोले- अरे भई रियल कौन हैबचपन का प्यार अब बूढ़ा हो रहा है... सलमान खान का लेटेस्ट वीडियो देख फैंस हुए इमोशनल