चेन्नई सुपर किंग्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स लेटेस्ट स्कोर14.6 ओवर (0 रन) आउट!!! एलबीडबल्यू!!! कोलकाता का रिव्यु हुआ खराब| कार्तिक को जाना होगा वापिस| 40 रनों की बेहतरीन पारी का हुआ अंत| एक धीमी गति की गेंद से बल्लेबाज़ को चकमा दे दिया| 14.5 ओवर (1 रन) लेग साइड पर इस गेंद को बल्लेबाज़ ने खेला और सिंगल भाग लिया| 14.4 ओवर (0 रन) एक और अहम डॉट बॉल!! छक्का खाने के बाद गेंदबाज़ की अच्छी वापसी| 14.3 ओवर (0 रन) कैच की हलकी अपील लेकिन अम्पायर सहमत नहीं| सही फैसला!! ऑफ़ स्टम्प के काफी बहार की गेंद पर बल्ला चला बैठे थे बल्लेबाज़ और बीट हुए| 14.2 ओवर (6 रन) छक्का!! 75 मीटर का सिक्स!!! ऊपर डाली गई थी गेंद जिसे ऑफ़ स्टम्प के बाहर से खीचकर मारा लॉन्ग ऑन बाउंड्री की तरफ| गेंद बल्ले से लगने के बाद मिज़ाइल की तरह निकली और छह रन दे गई| 14.1 ओवर (1 रन) लॉन्ग ऑफ़ की दिशा में गेंद को खेला जहाँ से एक रन का मौका बन गया| 13.6 ओवर (4 रन) चौका!!! इसी के साथ हुई ओवर की समाप्ति| कोलकाता को अब जीत के लिए 36 गेंदों पर 83 रन चाहिए| फुल लेंथ की गेंद को डीप कवर्स की दिशा में खेला| फील्डर थर्ड मैन से भागकर आये लेकिन गेंद को सीमा रेखा के बाहर जाने से नही रोक सके, मिला चार रन| 13.5 ओवर (4 रन) चौका!!! फुल टॉस गेंद को गेंदबाज़ के ऊपर से खेला लॉन्ग ऑन की दिशा में गई गेंद| एक टप्पा खाकर सीधे सीम रेखा के बाहर, मिला चार रन| 13.4 ओवर (0 रन) वाइड यॉर्कर!!! बल्लेबाज़ उसको खेलने गए लेकिन बल्ले पर नही आई गेंद सीधे कीपर के हाथ में गई| 13.3 ओवर (1 रन) एक बार फिर से फुल टॉस गेंद डाली गई| जिसको कार्तिक ने लॉन्ग ऑफ की ओर खेलकर एक रन हासिल किया| 13.2 ओवर (1 रन) फुल टॉस गेंद को मिफ्फ़ की ओर खेलकर 1 रन निकाला| 13.1 ओवर (1 रन) ऑफ साइड की ओर खेलकर 1 रन लिया| 12.6 ओवर (0 रन) डॉट बॉल के साथ हुई एक कसे हुए ओवर की समाप्ति| महज़ 4 रन इस ओवर से आये| अब 42 गेंदों पर 94 रनों की दरकार| 12.5 ओवर (1 रन) इस बार ऊपर डाली गई गेंद को कवर्स की दिशा में ड्राइव करते हुए रन हासिल कर लिया| 12.4 ओवर (2 रन) कट किया इस बार गेंद को कवर्स बाउंड्री की तरफ| पहला रन तेज़ी से लिया, दूसरे की मांग और उसे हासिल भी कर लिया| 12.3 ओवर (1 रन) पॉइंट की दिशा में गेंद को कट करते हुए सिंगल लिया| 12.2 ओवर (0 रन) आगे डाली गई थी गेंद जिसे बल्लेबाज़ ने लाइन में आकर डिफेंड कर दिया| 12.1 ओवर (0 रन) ऑफ़ साइड पर इस गेंद को खेला लेकिन गैप हासिल नहीं हो पाया| 11.6 ओवर (4 रन) चौका!!! करारा पुल शॉर्ट, शॉटपिच डाली गई गेंद| बैकफुट से पुल किया, गेंद और बल्ले का शानदार संपर्क हुआ| बीच बल्ले से लगकर गेंद मिड विकेट बाउंड्री की ओर गई चार रनों के लिए| कोलकाता को जीत के लिए 48 गेंदों पर 98 रन चाहिए| 11.5 ओवर (6 रन) छक्का!! लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को कार्तिक ने लेग साइड की ओर पुल किया| बल्ले और गेंद का हुआ शानदार संपर्क गेंद गई सीधे स्टैंड में और मिला सिक्स| 11.4 ओवर (0 रन) प्ले एंड मिस!!! ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद को कट करने का प्रयास| बल्ले पर नही आई गेंद सीधे कीपर के हाथ में गई, रन नही मिला| 11.3 ओवर (1 रन) आगे डाली गई गेंद को मिड ऑफ की ओर खेलकर सिंगल लिया| पैट कमिंस बल्लेबाज़ी करने मैदान पर आए... 11.2 ओवर (0 रन) आउट!! क्लीन बोल्ड!!! बड़ी विकेट, बहुत बड़ी विकेट!! ये है मैच टर्निंग मोमेंट!!! ब्लफ़ किया बल्लेबाज़ को और अपनी चतुराई के साथ बोल्ड मार दिया| सब फील्डर को ऑफ़ साइड पर रखा और ऐसा दिखाया कि ऑफ़ स्टम्प के बाहर डालेंगे गेंद लेकिन इस गेंद को लेग स्टम्प पर डाल दिया| रसेल ने उसे लीव कर दिया| उनको लगा कि ये लेग स्टम्प के बाहर वाइड हो जायेगी लेकिन ये गेंद लेग स्टम्प उड़ा गई| बहुत बड़ा मोमेंट इस मैच में बनता हुआ| रसेल को तो यकीन ही नहीं हो रहा कि वोप बोल्ड हो गए| 113/6 कोलकाता| 11.1 ओवर (1 रन) कवर्स की दिशा में इस गेंद को ड्राइव किया जहाँ से एक रन हासिल हुआ| 10.6 ओवर (6 रन) फ्री हिट!!! इसी के साथ आंद्रे रसेल ने अपना अर्धशतक पूरा किया| फुल लेंथ की गेंद को रसेल ने पूरे पॉवर के साथ लॉन्ग ऑफ के ऊपर से खेला| बल्ले और गेंद का हुआ शानदार संपर्क गेंद गई सीधे स्टैंड में और मिला सिक्स| 10.6 ओवर (1 रन) पॉइंट की ओर जगह बनाकर खेला| फील्डर वहां मौजूद, रन नही हुआ| ओहो!!! ये तो नो बॉल थर्ड अम्पायर ने दे दिया| मतलब एक और गेंद जडेजा को रसेल के सामने डालना होगा| वो भी रसेल के लिए फ्री हिट होगी अगली गेंद| 10.5 ओवर (0 रन) ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद को रसेल ने ऑफ साइड की ओर खेला, रन नही आया| 10.4 ओवर (1 रन) लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को स्क्वायर लेग की ओर पुल किया| फील्डर पीछे मौजूद पर 1 रन ले जाएगे बल्लेबाज़| 10.3 ओवर (1 रन) मिड विकेट की दिशा में हीव किया| हवा में थी गेंद लेकिन फील्डर से काफी आगे गिर गई गेंद| एक ही रन मिल पाया| 10.2 ओवर (1 रन) ऑफ साइड की ओर खेलकर सिंगल लिया| Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com10.1 ओवर (4 रन) चौका!!! इसी के साथ कोलकाता का 100 रन पूरा होता हुआ| लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को मिड विकेट की दिशा में पुल किया| बल्ले और गेंद का हुआ सही संपर्क गेंद गई एक टप्पा खाकर सीमा रेखा के बाहर, मिला चार रन| मैच रिपोर्टचेन्नई सुपर किंग्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स लाइव स्कोर, ओवर 1 से 5 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेटचेन्नई सुपर किंग्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स लाइव स्कोर, ओवर 6 से 10 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेटKolkata Knight RidersChennai Super KingsWankhedeIndian Premier League 2021Kolkata Knight Riders vs Chennai Super Kings 04/21/2021 krck04212021201011Cricketटिप्पणियांAkash Deep Test Debut: आर्थिक तंगी की वजह से छोड़ दिया था क्रिकेट, कुछ ऐसी है आकाश दीप के स्ट्रगल की कहानीAkash Deep Test Debut: आर्थिक तंगी की वजह से छोड़ दिया था क्रिकेट, कुछ ऐसी है आकाश दीप के स्ट्रगल की कहानीअन्य खबरेंकम बालों की वजह से सिर दिखता है खाली, छुपानी पड़ती है गंजी खोपड़ी, तो सिर्फ एलोवेरा को इस तरह लगाएं, घने होंगे बालपरवीन बॉबी का दीवाना हो गया था ऑस्ट्रेलिया का इंजीनियर, मिलने के लिए आया मुंबई और बन गया हिंदी फिल्मों का विलेनवही नैन नक्श, वही चाल ढाल, एकदम हूबहू स्माइल, गोविंदा के इस हमशक्ल को देख कर फैंस हुए कन्फ्यूज, बोले- अरे भई रियल कौन हैबचपन का प्यार अब बूढ़ा हो रहा है... सलमान खान का लेटेस्ट वीडियो देख फैंस हुए इमोशनलसफेद बालों को 2 महीनों तक काला रखेगी घर पर बनी यह हेयर डाई, बनाना है आसान और असर दिखता है तुरंत