IPL 2022: पैट कमिंस (Pat Cummins) का यह रूप करोड़ों फैंस कभी नहीं भूलेंगे
खास बातें
- पैट कमिंस के प्रहार, मुंबई इंडियंस तार-तार
- रोहित देखते रहे गए..और कमिंस लूट ले गए!
- मुंबई की लगातार तीसरी हार
नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2022) में जो कुछ भी बुधवार को मुंबई इंडियंस और केकेआर के बीच खेले गए मुकाबले में घटित हुआ, वह मुंबई इंडियंस फैंस के लिए किसी सदमे से कम नहीं था. और बाद में बातचीत करते हुए रोहित शर्मा को तो समझ ही नहीं आ रहा था कि रोएं या हंसे, लेकिन पैट कमिंस (Pat Cummins) ने बुधवार को मुंबई के अरमानों पर पानी फेरते हुए आईपीएल इतिहास के एक बड़े रिकॉर्ड की बराबरी कर ली. एक ऐसा रिकॉर्ड जो 2018 में बना था और पैट कमिंस (Pat Cummins creates history) गर्व से कह सकते हैं कि इस पर मेरा भी कब्जा हो गया है.