
CSK vs KKR: धोनी (MS Dhoni) ने प्रसिद्ध कृष्णा के खिलाफ आक्रमक अंदाज में बल्लेबाजी की 18वें ओवर में एक चौका और एक छक्का जमाया. कृष्णा की गेंद पर धोनी ने इस सीजन में अपना पहला छक्का जमाया. हालांकि एम एस 17 रन बनाकर आउट हुए लेकिन अपनी बल्लेबाजी से पुरानी झलक दिखाकर फैन्स का दिल जरूर जीत लिया. धोनी (Dhoni) ने केवल 8 गेंद पर धमाकेदार 17 रनों की पारी खेली. धोनी जब बल्लेबाजी कर रहे थे तो सोशल मीडिया पर फैन्स एक एक सुर में रिएक्ट करते दिखे और 'माही मार रहा है' ट्विटर पर टॉप ट्रेंड करने लगा. अपनी पारी के दौरान धोनी ने सुनील नरेन के खिलाफ एक चौका भी जड़ा. धोनी ने पहली बार आईपीएल में नरेन की गेंद पर चौका जड़ा. धोनी को आंद्रे रसेल ने कप्तान मॉर्गेन के द्वारा कैच कराकर पवेलियन भेजा.
Mahi maar raha hai......
— Malti Chahar???????? (@ChaharMalti) April 21, 2021
Thala on fire#CSKvsKKR #WhistlePodu #IPL2021
First six of IPL 2021 for MS Dhoni.
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) April 21, 2021
सीएसके ने केकेआऱ के खिलाफ 20 ओवर में 220 रन बनाए. जिसमें डुप्लेसी ने कमाल किया औऱ 60 गेंद पर 95 रन बनाकर नाबाद रहे. अपनी पारी में डुप्लेसी ने 9 चौके और 4 खूबसूरत छक्के जमाए. भले ही डुप्लेसी शतक नहीं बना पाए लेकिन अपनी पारी से फैन्स को झूमने का मौका जरूर दिया. डप्लेसी का आईपीएल में यह संयूक्त रूप से सर्वोच्च स्कोर है. 2019 के आईपीएल में पंजाब के खिलाफ भी डुप्लेसी ने 95 रन की पारी खेली थी.
PBKS vs SRH: गेंदबाज की गलती पर भड़क उठे केएल राहुल, बीच मैच में लगा दी फटकार..देेखें Video
Hotstar Views :
— DHONI Army TN™ (@DhoniArmyTN) April 21, 2021
Before DHONI Entry - 5.7 Million
After DHONI Entry - 6.4 Million #WhistlePodu | @MSDhoni
That's six make my day Well played Thala MS Dhoni comeback stronger pic.twitter.com/GHZkkS11l3
— Imabzkhan MSDian™ (@MSDhoniRules) April 21, 2021
The one Six of MS Dhoni was enough for me. It was great catch from Eoin Morgan.#CSKvsKKR pic.twitter.com/LgqHjz0ezQ
— UrMiL07™ (@urmilpatel30) April 21, 2021
That six @msdhoni #CSKvsKKR pic.twitter.com/vNqXOJvpxI
— dheerprabhas (@Dheer_07) April 21, 2021
First six on @IPL 2021 @msdhoni pic.twitter.com/A4Rh7dasL6
— Anbu Tamilan (@anbu_tamian) April 21, 2021
IPL 2021: केएल राहुल का T20 में कमाल, सबसे तेज ऐसा रिकॉर्ड बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज बने
डुप्लेसी के अलावा ऋतुराज गायकवाड़ ने भी फॉर्म में वापसी की औऱ 42 गेंद पर 64 रन बनाकर आउट हुए. अपनी पारी मेें गायकवाड़ ने 6 चौके और 4 छक्के लगाए. वहीं मोईन अली ने भी कमाल की पारी खेली और 12 गेंद पर 25 रन बनाकर आउट हुए, अली ने भी अपनी पारी में ताबड़तोड़ 2 चौके और 2 छक्के जमाए.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं