लगान फिल्म के "भुवन" से बात करना चाहती हैं जेमिया रॉड्रिग्स, बोलीं- खुद के दम पर हमें बचाया था अब ..
जेमिया रॉड्रिग्स (Jemimah Rodrigues) लॉकडाउन के दौरान फिल्म लगान के पात्र भुवन से फोन पर बात करना चाहती हैं.
हाईलाइट्स
- आईसीसी ने पूछा किस क्रिकेटर से फोन कर करना चाहेंगे बात
- भारतीय महिला क्रिकेटर जेमिया रॉड्रिग्स ने यूं किया रिएक्ट
- फिल्म लगान के "भुवन" से बात करना चाहती हैं जेमिया रॉड्रिग्स
कोरोनावायरस (Coronavirus) के कारण पूरी दुनिया में क्रिकेट गतिविधियों को रोक दिया गया है. ऐसे में फैन्स भी घर में रहकर क्रिकेट के पुराने वीडियो को देखकर मन बहला रहे हैं. वहीं, आईसीसी (ICC) सोशल मीडिया के जरिए क्रिकेट क्विज कराकर फैन्स के साथ एक्टिव रहने की कोशिश भी कर रहा है. इसी बीच आईसीसी ने अपने ट्विटर पर एक पोस्ट शेयर किया और लोगों से यह सवाल किया कि, " यदि आपको किसी एक क्रिकेटर से फोन पर बात करने का मौका मिला तो आप किससे बात करेंगे" इस सवाल पर फैन्स से काफी कमेंट किए, किसी ने सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) से बात करने की बात कही तो किसी ने धोनी (Dhoni) से बात करने की इच्छा जताई. इन सबके बीच भारतीय महिला क्रिकेटर जेमिया रॉड्रिग्स (Jemimah Rodrigues) ने भी आईसीसी के इस सवाल का जवाब दिया जिसने हर किसी का दिल जीत लिया. जेमिया ने बेहद ही माकिया तौर पर कमेंट किया और लिखा कि, वो आमिर खान (Aamir khan) की फिल्म लगान (Lagaan) के पात्र "भुवन" से बात करना चाहेंगी. क्योंकि उन्होंने हमें अकेलेदम पर टैक्स से बचाया था.