लोगों ने मोमबत्ती और दीये के साथ जलाए पटाखे, तो इरफान पठान ने दिया ऐसा रिएक्शन, ट्वीट हुआ वायरल
पीएम की अपील पर यकीनन दीये और कैंडल जलाकर कोरोना के खिलाफ लड़ाई में लोगों ने अपना योगदान दिया लेकिन कुछ लोगों ने इस मौकें पर पटाखे भी फोड़ने शुरू कर दिए. ऐसे में इरफान ने ट्वीट कर उन लोगों के प्रति अपनी नाराजगी व्यक्त करते हुए ट्वीट किया है।
- Posted by Vishal Kumar
- Updated: April 05, 2020 11:03 PM IST

हाईलाइट्स
- लोगों के पटाखे फोड़ने से नाराज हुए इरफान पठान
- इरफान पठान ने ट्वीट कर अपनी नाराजगी व्यक्त की
- पीएम की अपील पर लोगों ने दीये और मोमबत्ती कोरोना के खिलाफ जलाया
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) की अपील के बाद देशभर के लोगों ने अपने घर के सभी लाइट बंद कर दिए और दीए, कैंडल जलाए. वहीं, क्रिकेटरों ने भी घरों के अंदर दीए और कैंडल जलाकर कोरोना के खिलाफ लड़ाई में अपना योगदान दिया. बता दें कि एक बार फिर लोगों ने इस मौकें पर ऐसी हरकत कर दी जिससे भारतीय पूर्व क्रिकेटर इरफान पठान (Irfan Pathan) नाराज हो गए. हुआ ये कि लोगों ने पीएम की अपील पर दीये और कैंडल जलाकर कोरोना के खिलाफ लड़ाई में अपना योगदान दिया लेकिन कुछ लोगों ने इस मौकें पर पटाखे भी फोड़ने शुरू कर दिए. ऐसे में इरफान ने ट्वीट कर उन लोगों के प्रति अपनी नाराजगी व्यक्त करते हुए लिखा कि, सबकुछ काफी सुंदर घटित हो रहा था, जबतक लोगों ने पटाखे फोड़ना शुरू नहीं किए थे. इरफान पठान का यह ट्वीट काफी वायरल हो रहा है और फैन्स भी उन लोगों पर अपनी नाराजगी जाहिर कर रहे हैं. गौरतलब है कि जब से कोरोना के कारण देश मुश्किल समय से गुजर रहा है तब से इरफान अपने ट्वीट के जरिए लोगों को सलाह और मोटीवेट करते रहते हैं.
It was so good untill ppl started bursting crackers #IndiaVsCorona
— Irfan Pathan (@IrfanPathan) April 5, 2020
बता दें कि पीएम मोदी (PM Narendra Modi) ने शुक्रवार को कोरोना वायरस (Coronavirus) के खिलाफ जंग को लेकर एक वीडियो मैसेज देशवासियों को दिया था. पीएम मोदी ने अपने मैसेज में 5 अप्रैल को रात 9 बजे 9 मिनट के लिए मोमबत्ती और दीया जलाने का आह्वान किया था. उन्होंने कहा था कि 'कोरोना वैश्विक महामारी के खिलाफ देशव्यापी लॉकडाउन के दौरान आप सभी ने अनुशासन और सेवाभाव, दोनों का जो परिचय दिया है, वो अभूतपूर्व है.'
भारत में कोरोनावायरस का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है. भारत में अबतक कोरोनावायरस से 83 लोगों की मौत होचुकी है और 3577 इसके संक्रमण के शिकार हुए हैं. देश में बीते 24 घंटे में Coronavirus के 505 मरीज सामने आए हैं. वहीं ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 275 है. कोरोनावायरस के बढ़ते मामले को देखते हुए देश में 21 दिनों के लिए लॉकडाउन जारी है जो 14 अप्रैल तक चलेगा. बता दें कि देश में कोरोना फैलने से रोकने के लिए तमाम तरह के प्रयास किए जा रहे हैं.