भारत बनाम आयरलैंड लाइव स्कोर, ओवर 1 से 5 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट

आयरलैंड और भारत के बीच मलाहाईड क्रिकेट क्लब ग्राउंड, डबलिन में खेले जा रहे मैच की कमेंट्री और फुल स्कोरकार्ड देखें.

भारत बनाम आयरलैंड लाइव स्कोर, ओवर 1 से 5 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट

भारत बनाम आयरलैंड लेटेस्ट स्कोर

4.6 ओवर (1 रन) इस बार पैड्स लाइन पर डाली गई गेंद को मिड विकेट की दिशा में खेला| डीप में फील्डर तैनात, एक ही रन मिल पायेगा|

4.5 ओवर (0 रन) वाओ!!!! वाट अ बॉल!!! पहले अंदर आई और फिर बाहर की तरफ निकली| बल्लेबाज़ को स्विंग से बीट कराने में कामयाब हुए| कमाल की गेंदबाज़ी, देखकर मज़ा आ गया|


4.4 ओवर (1 रन) गुड लेंथ से अंदर की तरफ आई गेंद को मिड विकेट की दिशा में खेला| गैप से एक रन हासिल किया|

4.3 ओवर (0 रन) हार्ड लेंथ!! पड़कर बाहर की तरफ निकल गई गेंद| बल्लेबाज़ हुए बीट| कोई रन नहीं|

4.2 ओवर (0 रन) एक और डॉट गेंद!! फुल बॉल पर कवर ड्राइव किया गया लेकिन रन का मौका नही बन सका| बॉल सीधा फील्डर की ओर गई|

4.1 ओवर (0 रन) गुड लेंथ से अंदर आई गेंद| बल्लेबाज उसे डिफेंड करने पर मजबूर हुए| कोई रन नहीं हुआ|

4.1 ओवर (1 रन) वाइड! ऑफ़ स्टम्प के काफी बाहर डाली गई गेंद| ये निश्चित ही एक वाइड होनी चाहिए| जी हाँ| ये वाइड ही है|

पॉवर प्ले की हुई समाप्ति!! 4 ओवर के बाद 45/2 भारत, जीत के लिए 48 गेंद पर 64 रन चाहिए| फ़िलहाल क्रीज़ पर भारतीय कप्तान हार्दिक पंड्या के साथ दीपक हूडा संभलकर बल्लेबाज़ी कर रहे हैं...

3.6 ओवर (0 रन) इस बार आगे डाली गई थी गेंद जिसे बल्लेबाज़ ने लाइन में आकर समझदारी दिखाते हुए डिफेंड कर दिया| कोई रन नहीं| 4 के बाद 45/2 भारत|

3.5 ओवर (1 रन) सिंगल, स्क्वायर लेग की ओर खेला गया पुल शॉट, एक रन मिला|

3.4 ओवर (4 रन) बाहरी किनारा और चौका!! हवा में थी गेंद लेकिन शॉर्ट थर्ड मैन फील्डर के ऊपर से निकल गई बाउंड्री की ओर और मिला चार रन| किस्मत भी यहाँ पर बल्लेबाज़ का साथ दे रही है| दूर से ही गेंद को ड्राइव कर बैठे थे हूडा और किस्मत का साथ मिला| आयरलैंड vs भारत: 1st T20I: Deepak Hooda hits Mark Adair for a 4! IND 44/2 (3.4 Ov). Target: 109; RRR: 7.8

3.4 ओवर (1 रन) वाइड!!! लेग स्टम्प के बाहर निकल गई स्विंग होती हुई गेंद| एक अतिरिक्त रन मिला टीम को यहाँ पर|

3.3 ओवर (4 रन) चौका! इस बार विकेट लाइन की गेंद पर हुड ने रूम बनाया और लेग साइड पर उसे खेला| गैप मिला और एक टप्पा खाने के बाद सीमा रेखा के पार चली गई गेंद चार रनों के लिए| आयरलैंड vs भारत: 1st T20I: Deepak Hooda hits Mark Adair for a 4! IND 39/2 (3.3 Ov). Target: 109; RRR: 8.24

3.2 ओवर (0 रन) एक और डॉट बॉल!! बैक फुट से पंच तो किया लेकिन गैप हासिल नहीं कर पाए|

3.1 ओवर (0 रन) प्ले एंड मिस!! ऑफ़ स्टम्प की लाइन पर डाली गई गेंद| खेलने का प्रयास, स्विंग से चकमा खा गए बल्लेबाज़| कीपर की तरफ गई गेंद|

2.6 ओवर (4 रन) चौका! फ्री हिट का पूरा फायदा कप्तान हार्दिक ने उठाया| आगे डाली गई गेंद को मिड ऑन के ऊपर से उठाकर मारा| एक टप्पा खाने के बाद गेंद सीमा रेखा को पार कर गई चार रनों के लिए| आयरलैंड vs भारत: 1st T20I: Hardik Pandya hits Craig Young for a 4! IND 35/2 (3.0 Ov). Target: 109; RRR: 8.22

2.6 ओवर (1 रन) नो बॉल! बेहतरीन टाइमिंग के साथ गेंद को कवर्स की तरफ पंच किया लेकिन गैप नहीं मिला| ये तो ओवर स्टेप की नो बॉल हो गई|

अब कौन आएगा? हार्दिक पांड्या आये हैं| क्रेग यंग होंगे हैट्रिक पर...

2.5 ओवर (0 रन) आउट!! एलबीडबल्यू आउट!!! दो गेंदों पर दो बड़ा झटका भारतीय टीम को यहाँ पर लगता हुआ!!! क्रेग यंग क्या अगली गेंद पर भी विकेट लेकर हैट्रिक पूरा कर पायेंगे? ये तो अगली ही गेंद पर पता लग जाएगा!! सूर्यकुमार यादव पहली ही गेंद पर बिना खाता खोले पवेलियन लौटे| गुड लेंथ पर डाली गई तेज़ गति की गेंद को बैकफुट से ड्राइव करने गए| बॉल टप्पा खाकर तेज़ी से इनस्विंग होकर अंदर की ओर आई| बल्लेबाज़ गेंद की गति को नहीं समझ सके और फ्रंट पैड्स पर बॉल को खा बैठे| एलबीडबल्यू की हुई अपील, अम्पायर ने आउट करार दिया| बल्लेबाज़ ने लिया रिव्यु लिया जिसके बाद थर्ड अम्पायर ने रिप्ले में देखा तो पता लगा कि गेंद सीधा ऑफ स्टंप को जाकर लग रही थी| आउट आया थर्ड अम्पायर का फ़ैसला| 30/2 भारत| आयरलैंड vs भारत: 1st T20I: WICKET! Suryakumar Yadav lbw b Craig Young 0 (1b, 0x4, 0x6). IND 30/2 (2.5 Ov). Target: 109; RRR: 8.62

सूर्यकुमार यादव बल्लेबाज़ी करने मैदान पर आए...

2.4 ओवर (0 रन) आउट!! क्लीन बोल्ड!! क्रेग यंग की लेट स्विंग ने ईशान का काम तमाम कर दिया| 26 रनों की ताबड़तोड़ पारी का हुआ अंत| विकेट लाइन पर डाली गई गेंद| लेग साइड पर उसे हीव करने गए| बल्ला तो लाइन में आकर ही चलाया लेकिन लेट स्विंग हुई और बल्ले को बीट करते हुए लेग स्टम्प से जा टकराई बॉल| फील्डिंग टीम ने जश्न मनाना शुरू कर दिया| ईशान खुद से काफी निराश दिखे| ऐसा लगा था कि लगातार बड़े शॉट्स लगाकर टीम को जल्दी जीत दिलाना चाहते थे लेकिन असफल रहे| 30/1 भारत| आयरलैंड vs भारत: 1st T20I: WICKET! Ishan Kishan b Craig Young 26 (11b, 3x4, 2x6). IND 30/1 (2.4 Ov). Target: 109; RRR: 8.46

2.3 ओवर (0 रन) इस बार गुड लेंथ से अंदर की तरफ आई गेंद को मिड ऑन की दिशा में खेला| गैप हासिल नहीं हुआ|

2.2 ओवर (6 रन) छक्का! कड़क पुल शॉट!! फाइन लेग की दिशा में खेला| बल्ले से लगने के बाद बॉल काफी तेज़ी से सीमा रेखा के पार जाकर गिरी| दर्शक इस शॉट का मज़ा लेते हुए| आयरलैंड vs भारत: 1st T20I: It's a SIX! Ishan Kishan hits Craig Young. IND 30/0 (2.2 Ov). Target: 109; RRR: 8.17

2.1 ओवर (4 रन) चौका! शानदार प्लेसमेंट थर्ड मन और पॉइंट के बीच| बल्लेबाज़ ने गेंदबाज़ की गति का इस्तेमाल करते हुए गेंद को पॉइंट की ओर गाइड कर दिया और चार रन बटोरे| आयरलैंड vs भारत: 1st T20I: Ishan Kishan hits Craig Young for a 4! IND 24/0 (2.1 Ov). Target: 109; RRR: 8.64

1.6 ओवर (0 रन) लहराते हुए अंदर आई गेंद| बल्लेबाज़ ने उसे भली भांति परखा और अंत में डिफेंड कर दिया| कोई रन नहीं| 20/0 भारत|

1.5 ओवर (1 रन) सिंगल, बैक फुट से गेंद को पंच किया, एक रन मिल गया|

1.5 ओवर (1 रन) वाइड! एक अतिरिक्त गेंद यहाँ पर डाल दी गई, एक अतिरिक्त रन भी मिल जाएगा|

1.4 ओवर (1 रन) लेग बाई का रन आया| फ्लिक शॉट खेला गया लेकिन बॉल सीधा पैड्स को लग गई| गैप में गई जहाँ से एक रन मिल गया|

1.3 ओवर (0 रन) आगे डाली गई थी गेंद जिसे बल्लेबाज़ ने लाइन में आकर डिफेंड कर दिया| कोई रन नहीं|

1.2 ओवर (1 रन) इस बार ऑफ़ स्टम्प के काफी बाहर की गेंद को बैक फुट से पंच किया, एक रन मिल गया|

1.1 ओवर (1 रन) सिंगल मिलेगा यहाँ पर| इस गेंद को हलके हाथों से पुश करते हुए एक रन बटोरा|

दूसरे छोर से गेंदबाज़ी करने मार्क अडायर आए...

0.6 ओवर (0 रन) कोई रन नहीं, बीटेन! शानदार गेंदबाज़ी करते हुए बल्लेबाज़ को धराशाई कर दिया| पहले ओवर से 15 रन आये|

0.5 ओवर (4 रन) चौका! ओहोहो!! शानदार बल्लेबाज़ी ईशान द्वारा| जहाँ से पिछली सीरीज में छोड़ा था वहीँ से शुरुआत की है| अच्छा कट शॉट खेला! लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को पॉइंट की ओर कट किया और बाउंड्री हासिल की| आयरलैंड vs भारत: 1st T20I: Ishan Kishan hits Josh Little for a 4! IND 15/0 (0.5 Ov). Target: 109; RRR: 8.42

0.4 ओवर (6 रन) छक्का! कड़क पुल शॉट!! पीछे फील्डर था लेकिन उससे काफी दूर रहकर सीमा रेखा के पार निकल गई बॉल| तेज़ गति से शरीर पर डाली गई गेंद को मिड विकेट की दिशा में लेकर घूम गए थे बल्लेबाज़ और छह रन बटोरा| आयरलैंड vs भारत: 1st T20I: It's a SIX! Ishan Kishan hits Josh Little. IND 11/0 (0.4 Ov). Target: 109; RRR: 8.65

0.3 ओवर (4 रन) चौका! पहली बाउंड्री भारत के लिए इस रन चेज़ में आती हुई| शानदार पिक अप शॉट!!! स्क्वायर लेग बाउंड्री की तरफ!!! काफी जल्दी लेंथ को पिक कर लिया| पैरों पर डाली गई गेंद को बड़ी खूबसूरती से कलाईयों के सहारे फ्लिक किया बाउंड्री की तरफ, गैप में गई गेंद सीमा रेखा के पार चार रनों के लिए| आयरलैंड vs भारत: 1st T20I: Ishan Kishan hits Josh Little for a 4! IND 5/0 (0.3 Ov). Target: 109; RRR: 9.04

0.2 ओवर (0 रन) अच्छी गेंद जिसे बल्लेबाज़ ने सम्मान दे दिया| कोई रन नहीं होगा यहाँ पर| कोई रन नहीं|

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

0.1 ओवर (1 रन) पहला रन बोर्ड पर आया| चीकी सिंगल!! बल्लेबाज़ द्वारा क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल किया गया| गाइड किया इसे थर्ड मैन की तरफ, एक ही रन मिल पाया|