INDW vs AUSW Final: भारतीय महिला टीम को करना पड़ा रजत से संतोष, ऑस्ट्रेलिया ने 9 रन से हराया

INDW vs AUSW Final:हरमनप्रीत कौर की 65 रनों की बेहतरीन पारी बेकार चली गयी. और एक समय जीतता दिख रहा भारत मुकाबला हार गया

INDW vs AUSW Final:  भारतीय महिला टीम को करना पड़ा रजत से संतोष, ऑस्ट्रेलिया ने 9 रन से हराया

INDW vs AUSW Final: हरमनप्रीत कौर ने उम्दा अर्द्धशतक जड़ा, लेकिन यह बेकार गया

India Women vs Australia Women Final Live Cricket Score Commentary:  कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में इतिहास रचने पर नजर गड़ाए भारतीय महिला क्रिकेट टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ स्वर्ण पदक जीतने से चूक गयी और उसे फाइनल में 9 रन हार का सामना करना पड़ा

SCORE BOARD

इससे पहले ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत के सामने स्वर्ण पदक जीतने के लिए 162 रनों का लक्ष्य रखा है. ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत खराब रही थी, जब एलिसा हेली (7) को रेनुका सिंह ने तीसरे ओवर में ही एलबीडब्ल्यू कर दिया, लेकिन दूसरे विकेट के लिए बेथ मूनी (61) और कप्तान मेग लैनिंग (36) ने 83 रन की बहुत ही अहम साझेदारी की. इसने ऑस्ट्रेलिया के लिए मजबूत नीव रखने का काम किया. इनके बाद उसके विकेट गिरते रहे, लेकिन रन गति कहीं से कम नहीं हुयी. एशलेघ गॉर्डनर (25) ने भी निचले क्रम में उपयोगी पारी खएली, तो राचेल हेंस (नाबाद 18) ने भी सहयोग दिया. इससे ऑस्ट्रेलिया कोटे के 20 ओवरों में 8 विकेट पर 161 रन तक पहुंचने में सफल रही. भारत के लिए स्नेह राणा और रेनुका सिंह ने दो-दो विकेट लिए, तो दीप्ति और राधा के हिस्से एक-एक विकेट आया. वहीं, भारतीय फील्डिंग टॉप क्लास रही. दीप्ति का कैच अपने आप में टूर्नामेंट का सर्वश्रेष्ठ कैच कहा जा सकता है, तो दो खिलाड़ियों को रन आउट किया. इससे पहले ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. मैच में खेलींदोनों टीमों देशों की प्लेइंग इलेवन इस प्रकार रहीं.

भारत महिला (प्लेइंग इलेवन): स्मृति मंधाना, शैफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), दीप्ति शर्मा, पूजा वस्त्राकर, स्नेह राणा, तानिया भाटिया (विकेटकीपर), राधा यादव, मेघना सिंह, रेणुका सिंह

ऑस्ट्रेलिया महिला प्लेइंग इलेवन: एलिसा हीली (विकेटकीपर), बेथ मूनी, मेग लैनिंग (कप्तान), ताहलिया मैकग्राथ, राचेल हेन्स, एशले गार्डनर, ग्रेस हैरिस, जेस जोनासेन, अलाना किंग, मेगन शुट्ट, डार्सी ब्राउन

India Women vs Australia Women Final Live Cricket Score Commentary

Aug 08, 2022 00:44 (IST)
Aug 08, 2022 00:44 (IST)
CWG 2022, INDW vs AUSW: भारत ने जीता सिल्वर
हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में भारतीय महिला टीम ने CWG का पहला सिल्वर मेडल जीता.
Aug 08, 2022 00:43 (IST)
CWG 2022, INDW vs AUSW: ऑस्ट्रेलिया ने भारत को हराया
भारत को ऑल आउट कर ऑस्ट्रेलियाई महिला टीम ने 9 रन से हराया और गोल्ड मेडल जीत लिया है.
Aug 08, 2022 00:43 (IST)
CWG 2022, INDW vs AUSW: भारत का 9वां विकेट गिरा
मेघना सिंह का विकेट गिरा. जोनासेन ने रन आउट किया.
Aug 08, 2022 00:37 (IST)
CWG 2022, INDW vs AUSW: 19 ओवर समाप्त
भारत को जीत के लिए आखिरी ओवर में 11 रन बनाने होंगे. IND 151/8 (19 ओवर)
Aug 08, 2022 00:35 (IST)
CWG 2022, INDW vs AUSW: भारत को बड़ा झटका
भारत का 8वां विकेट गिरा. दिप्ती शर्मा (13 रन) LBW आउट. IND 149/7 (18.3 ओवर)
Aug 08, 2022 00:31 (IST)
CWG 2022, INDW vs AUSW: भारत का 7वां विकेट गिरा
राधा यादव (1 रन) रन आउट. IND 145/7 (18.1 ओवर)
Aug 08, 2022 00:27 (IST)
CWG 2022, INDW vs AUSW: भारत का 6वां विकेट गिरा
भारत को 6वां झटका. स्नेह राणा (8 रन) रन आउट. IND 139/6 (17.3 ओवर)
Aug 08, 2022 00:24 (IST)
CWG 2022, INDW vs AUSW: 17वां ओवर समाप्त
भारत ने 17 ओवर तक पांच विकेट के नुकसान पर 138 रन बना लिए हैं. अब जीत के लिए 18 गेंदों में 28 रन चाहिए.
Aug 08, 2022 00:17 (IST)
CWG 2022, INDW vs AUSW: भारत को लगातार दो झटके
भारत के दो विकेट गिरे. एशले गार्डनर ने पूजा वस्त्राकर (1 रन) और हरमनप्रीत कौर (65 रन) को आउट किया. IND 121/5 (15.5 ओवर)
Aug 08, 2022 00:12 (IST)
CWG 2022, INDW vs AUSW: 15वां ओवर खत्म
एक विकेट के अलावा मेगन शुट्ट के ओवर में एक चौके के साथ कुल 6 रन बने. IND 118/3 (15 ओवर)
Aug 08, 2022 00:10 (IST)
CWG 2022, INDW vs AUSW: भारत का तीसरा विकेट गिरा
जेमिमा रोड्रिग्स (33 रन) को मेगन शट्ट ने बोल्ड किया. IND 118/3 (14.3 ओवर)
Aug 08, 2022 00:08 (IST)
CWG 2022, INDW vs AUSW: 14 ओवर समाप्त
हरमनप्रीत कौर (63 रन) और जेमिमा रोड्रिग्स (27 रन) पर क्रीज मौजूद. IND 112/2 (14 ओवर)
Aug 08, 2022 00:04 (IST)
CWG 2022, INDW vs AUSW: भारत के 100 रन पूरे
भारतीय महिला टीम का स्कोर ने 13.1 ओवर पर 100 रन के पार जा चुका है.
Aug 08, 2022 00:02 (IST)
CWG 2022, INDW vs AUSW: 13 ओवर समाप्त
भारत ने 13 ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर 98 रन बना लिए हैं.
Aug 07, 2022 23:59 (IST)
Aug 07, 2022 23:59 (IST)
CWG 2022, INDW vs AUSW: हरमनप्रीत कौर का अर्धशतक
कप्तान हरमनप्रीत कौर ने फाइनल मैच में 34 गेंद में अर्धशतक पूरा किया.
Aug 07, 2022 23:58 (IST)
CWG 2022, INDW vs AUSW: भारत के लिए अच्छा ओवर
दो चौके के साथ ताहलिया मैकग्राथ के ओवर में कुल 13 रन बने. हरमनप्रीत कौर (49 रन) और जेमिमा रोड्रिग्स (23 रन) पर क्रीज मौजूद. IND 93/2 (12 ओवर)
Aug 07, 2022 23:55 (IST)
CWG 2022, INDW vs AUSW: 11 ओवर में 80/2
एक चौके के साथ अलाना किंग के ओवर में कुल सात रन बने. हरमनप्रीत कौर (37 रन) और जेमिमा रोड्रिग्स (22 रन) पर क्रीज मौजूद. IND 80/2 (11 ओवर)
Aug 07, 2022 23:50 (IST)
CWG 2022, INDW vs AUSW: 10 ओवर में भारत 73/2
भारतीय महिला टीम ने 10 ओवर में दो विकेट के नुकासान पर 73 रन बना लिए हैं. हरमनप्रीत कौर (31 रन) और जेमिमा रोड्रिग्स (21 रन) पर क्रीज मौजूद.
Aug 07, 2022 23:46 (IST)
Aug 07, 2022 23:43 (IST)
CWG 2022, INDW vs AUSW: भारत के लिए अच्छा ओवर
ताहलिया मैकग्राथ ने ओवर में दो चौके लगे और 11 रन बने. IND 59/2 (8 ओवर)
Aug 07, 2022 23:41 (IST)
CWG 2022, INDW vs AUSW: भारत के 50 रन बने
भारतीय महिला टीम का स्कोर 50 रन के पार पहुंच चुका है.
Aug 07, 2022 23:39 (IST)
CWG 2022, INDW vs AUSW: सातवां ओवर समाप्त
अलाना किंग के ओवर में कुल 6 रन बने. हरमनप्रीत कौर (15 रन) और जेमिमा रोड्रिग्स (12 रन) पर क्रीज मौजूद. IND 48/2 (7 ओवर)
Aug 07, 2022 23:35 (IST)
CWG 2022, INDW vs AUSW: भारत के लिए अच्छा ओवर
डार्सी ब्राउन के ओवर में तीन चौके लगे और 14 रन बने. कप्तान हरमनप्रीत कौर (13 रन) और जेमिमा रोड्रिग्स क्रीज (8 रन) पर मौजूद. IND 42/2 (6 ओवर)
Aug 07, 2022 23:31 (IST)
CWG 2022, INDW vs AUSW: पांचवा ओवर खत्म
भारत ने पांच ओवर में 2 विकेट के नुकासान पर 28 रन बनाए हैं. स्मृति मंधाना (6 रन) और शैफाली वर्मा (11 रन) आउट हो चुकी हैं.
Aug 07, 2022 23:23 (IST)
CWG 2022, INDW vs AUSW: शैफाली वर्मा का विकेट गिरा
भारत को दूसरा झटका लगा है. एशले गार्डनर ने शैफाली वर्मा (11 रन) को आउट किया. IND 22/1 (2.4 ओवर)
Aug 07, 2022 23:22 (IST)
CWG 2022, INDW vs AUSW: शैफाली वर्मा का कैच छूटा
शैफाली वर्मा को जीवन दान. एशले गार्डनर के ओवर में उनका कैच छूटा. IND 17/1 (2.1 ओवर)
Aug 07, 2022 23:19 (IST)
CWG 2022, INDW vs AUSW: भारत का पहला विकेट गिरा
डार्सी ब्राउन ने स्मृति मंधाना (6 रन) को बोल्ड कर भारत को पहला झटका दिया. IND 16/1 (1.4 ओवर)
Aug 07, 2022 23:13 (IST)
CWG 2022, INDW vs AUSW: भारतीय पारी शुरु
स्मृति मंधाना और शैफाली वर्मा बल्लेबाजी के लिए क्रीज पर आए.
Aug 07, 2022 23:05 (IST)
Aug 07, 2022 23:02 (IST)
CWG 2022, INDW vs AUSW: ऑस्ट्रेलिया ने 162 रन का टारगेट रखा
ऑस्ट्रेलिया ने गोल्ड मेडल के लिए हो रहे फाइनल मैच में भारत के खिलाफ 20 ओवर में 161/8 रन बनाए हैं.
Aug 07, 2022 23:00 (IST)
CWG 2022, INDW vs AUSW: ऑस्ट्रेलिया का एक और विकेट गिरा
ऑस्ट्रेलिया का 8वां विकेट गिरा. जेस जोनासेन (1 रन) रन आउट हुईं. AUS 157/8 (19.2 ओवर)
Aug 07, 2022 22:55 (IST)
CWG 2022, INDW vs AUSW: ऑस्ट्रेलिया का 7वां विकेट
राधा यादव ने अलाना किंग (1 रन) को आउट किया. AUS 150/7 (18.3 ओवर)
Aug 07, 2022 22:51 (IST)
CWG 2022, INDW vs AUSW: बेथ मूनी आउट !
ऑस्ट्रेलिया का 6वां विकेट गिरा. दीप्ति शर्मा ने स्नेह राणा की गेंद पर बेथ मूनी (61 रन) का शानदार कैच लिया. AUS 142/6 (17.2 ओवर)
Aug 07, 2022 22:48 (IST)
CWG 2022, INDW vs AUSW: 17वां ओवर समाप्त
रेणुका सिंह के ओवर में एक विकेट गिरा और पांच रन बने. AUS 138/5 (17 ओवर)
Aug 07, 2022 22:45 (IST)
CWG 2022, INDW vs AUSW: भारत को एक और सफलता
रेणुका सिंह ने ग्रेस हैरिस का विकेट लेकर ऑस्ट्रेलिया का पांचवा विकेट लिया. AUS 133/5 (16.2 ओवर)
Aug 07, 2022 22:43 (IST)
Aug 07, 2022 22:42 (IST)
CWG 2022, INDW vs AUSW: बेथ मूनी का अर्धशतक पूरा
बेथ मूनी ने फाइनल मैच में 36 गेंद पर अर्धशतक लगाया.
Aug 07, 2022 22:39 (IST)
CWG 2022, INDW vs AUSW: एशले गार्डनर का विकेट गिरा
ऑस्ट्रेलिया का चौथा विकेट गिरा. तानिया भाटिया ने स्नेह राणा की गेंद पर एशले गार्डनर (25 रन) को स्टंपिंग आउट किया. AUS 125/4 (15.1 ओवर)
Aug 07, 2022 22:35 (IST)
CWG 2022, INDW vs AUSW: 14वां ओवर खत्म
दीप्ति शर्मा के ओवर में सिर्फ पांच रन गए. बेथ मूनी (47 रन) और एशले गार्डनर (16 रन) क्रीज पर. AUS 114/3 (14 ओवर)
Aug 07, 2022 22:32 (IST)
CWG 2022, INDW vs AUSW: 13वां ओवर समाप्त
स्नेह राणा के ओवर में बेथ मूनी ने एक चौका लगाया. AUS 109/3 (13 ओवर)
Aug 07, 2022 22:29 (IST)
CWG 2022, INDW vs AUSW: 12वां ओवर खत्म
एक विकेट और 2 चौके के साथ के ओवर समाप्त हुआ. इस ओवर में 12 रन बने. बेथ मूनी (37 रन) और एशले गार्डनर (11 रन) क्रीज पर. AUS 99/3 (12 ओवर)
Aug 07, 2022 22:25 (IST)
CWG 2022, INDW vs AUSW: ऑस्ट्रेलिया का तीसरा विकेट
दीप्ति शर्मा के ओवर में राधा यादव ने ताहलिया मैकग्राथ (2 रन) का शानदार कैच लिया. AUS 87/3 (11.1 ओवर)
Aug 07, 2022 22:23 (IST)
CWG 2022, INDW vs AUSW: भारत के लिए सफल ओवर
राधा यादव के ओवर में सिर्फ चार रन गए और कप्तान मेग लैनिंग का विकेट मिला. AUS 87/2 (11 ओवर)
Aug 07, 2022 22:19 (IST)
CWG 2022, INDW vs AUSW: भारत को दूसरी सफलता
कप्तान मेग लैनिंग (36 रन) को राधा यादव ने रन आउट कर ऑस्ट्रेलिया का दूसरा विकेट गिराया. AUS 83/2 (10.1 ओवर)
Aug 07, 2022 22:17 (IST)
CWG 2022, INDW vs AUSW: 10वां ओवर समाप्त
मूनी और लैनिंग ने हरमनप्रीत कौर के ओवर में 17 रन जड़ दिए. इस ओवर में चार चौके लगे. मेग लैनिंग (36 रन) और बेथ मूनी (34 रन). AUS 83/1 (10 ओवर)
Aug 07, 2022 22:13 (IST)
CWG 2022, INDW vs AUSW: 9वां ओवर समाप्त
पूजा वस्त्राकर के ओवर में बेथ मूनी और मेग लैनिंग दोनों ने एक-एक चौके लगाए. लैनिंग (24 रन) और मूनी (29 रन) क्रीज पर मौजूद. AUS 66/1 (9 ओवर)
Aug 07, 2022 22:10 (IST)
CWG 2022, INDW vs AUSW: आठवां ओवर समाप्त
बेथ मूनी ने स्नेह राणा के ओवर पर एक चौका लगाया. कप्तान मेग लैनिंग (17 रन) और बेथ मूनी (24 रन) क्रीज पर मौजूद. AUS 54/1 (8 ओवर)
Aug 07, 2022 22:05 (IST)
CWG 2022, INDW vs AUSW: सातवां ओवर समाप्त
कप्तान मेग लैनिंग (15 रन) और बेथ मूनी क्रीज (18 रन) पर मौजूद. AUS 43/1 (7 ओवर)
Aug 07, 2022 22:01 (IST)
CWG 2022, INDW vs AUSW: पावर प्ले खत्म
ऑस्ट्रेलिया ने 6 ओवर में एक विकेट के नुकसान पर 43 रन बना लिए हैं.
Aug 07, 2022 21:55 (IST)
CWG 2022, INDW vs AUSW: पांचवा ओवर समाप्त
कप्तान मेग लैनिंग (7 रन) और बेथ मूनी (14 रन) क्रीज पर मौजूद. AUS 30/1 (5 ओवर)
Aug 07, 2022 21:48 (IST)
CWG 2022, INDW vs AUSW: तीसरा ओवर समाप्त
भारत को तीसरे ओवर में पहली सफलता मिली. तीसरे अंपायर से रिव्यू लेने पर एलिसा हीली को LBW आउट करार दिया गया. AUS 14/1 (3 ओवर)
Aug 07, 2022 21:44 (IST)
CWG 2022, INDW vs AUSW: ऑस्ट्रेलिया को पहला झटका
ऑस्ट्रेलिया का पहला विकेट गिरा. रेणुका सिंह ने एलिसा हीली को LBW आउट किया. AUS 9/1 (2.2 ओवर)
Aug 07, 2022 21:34 (IST)
CWG 2022, INDW vs AUSW: ऑस्ट्रेलियाई पारी की शुरुआत
एलिसा हीली और बेथ मूनी ने पारी की शुरुआत की. भारत की रेणुका सिंह पहले ओवर गेंदबाजी कर रही है.
Aug 07, 2022 21:25 (IST)
CWG 2022, INDW vs AUSW: दोनों टीमों के प्लेइंग इलेवन
ऑस्ट्रेलिया महिला (प्लेइंग इलेवन): एलिसा हीली (विकेटकीपर), बेथ मूनी, मेग लैनिंग (कप्तान), ताहलिया मैकग्राथ, राचेल हेन्स, एशले गार्डनर, ग्रेस हैरिस, जेस जोनासेन, अलाना किंग, मेगन शुट्ट, डार्सी ब्राउन.
Aug 07, 2022 21:24 (IST)
CWG 2022, INDW vs AUSW: दोनों टीमों के प्लेइंग इलेवन
भारत महिला (प्लेइंग इलेवन): स्मृति मंधाना, शैफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), दीप्ति शर्मा, पूजा वस्त्राकर, स्नेह राणा, तानिया भाटिया (विकेटकीपर), राधा यादव, मेघना सिंह, रेणुका सिंह
Aug 07, 2022 21:19 (IST)
CWG 2022 INDW vs AUSW Final: ऑस्ट्रेलिया ने जीता टॉस
ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया.
Aug 07, 2022 21:04 (IST)
CWG: भारत vs ऑस्ट्रेलिया फाइनल
नमस्कार दोस्तों...भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीमें स्वर्ण पदक लिए भिड़ने जा रही हैं..कुछ ही देर में टॉस होने जा रहा है..आप जुड़ जाएं हमारे साथ...