वेस्ट इंडीज बनाम भारत लाइव स्कोर, ओवर 16 से 20 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट

भारत और वेस्ट इंडीज के बीच ईडन गार्डन्स, कोलकाता में खेले जा रहे मैच की कमेंट्री और फुल स्कोरकार्ड देखें.

वेस्ट इंडीज बनाम भारत लाइव स्कोर, ओवर 16 से 20 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट

वेस्ट इंडीज बनाम भारत लेटेस्ट स्कोर

टॉस जीतकर गेंदबाज़ी करने का फ़ैसला पोलार्ड द्वारा कुछ हद तक सही साबित रह सकता था लेकिन सूर्यकुमार ने उसे अंजाम तक नहीं पहुँचने दिया!! हालाँकि विंडीज़ टीम ने शुरुआती ही ओवर में रुतुराज गायकवाड को हासिल कर लिया था| इसी बीच वेस्टइंडीज़ के कप्तान कीरोन पोलार्ड ने कुल 6 गेंदबाजों का इस्तेमाल किया| जिसमे उन्हें जेसन होल्डर, रॉस्टन चेज, रोमारियो शेफर्ड, डोमिनिक ड्रेक्स और हेडन वॉल्श ने 1-1 विकेट अपने नाम किया| ऐसे में अब देखने वाली बात होगी कि विंडीज़ टीम किस अंदाज़ में लक्ष्य को हासिल करने मैदान पर उतारते है| जबकि भारतीय गेंदबाज़ की पूरी कोशिश होगी कि 184 स्कोर को डिफेंड करते हुए सीरीज़ को 3-0 से अपने नाम किया जाए|

ऐसे में टीम इंडिया की हालात ख़राब नज़र आ रही थी तभी कप्तान रोहित शर्मा (7) ने मैदान पर एंट्री किया और आते ही बाउंड्री लगाने का प्रयास शुरू कर दिया| ऐसे में अभी भारतीय टीम 90 रनों के पार ही पहुंची थी कि रोहित आउट हो गए| अब रन गति को आगे की ओर ले जाने की बड़ी ज़िम्मेदारी सूर्यकुमार जी और वेंकटेश साहब के कंधो पर थी| जिसके बाद सूर्यकुमार यादव (65) ने अर्धशतकीय पारी खेली और समझेदारी के साथ खेल को आगे की ओर बढ़ाया और सिंगल डबल तो बीच-बीच के ओवरों में बड़ा शॉट भी लगाया| वहीँ उनका साथ देते हुए वेंकटेश अय्यर (35) नाबाद ने भी संभलकर खेला और बड़े-बड़े शॉट लगाए और सूर्यकुमार का साथ दिया और तूफ़ानी अंदाज़ में बल्लेबाज़ी करते हुए 91 रनों की अर्धशतकीय साझेदारी किया जिसके कारण भारतीय टीम का स्कोर 184 रनों तक पहुँचाया गया|


शालामी बल्लेबाज़ी में किया गया बदलाव रहा फ्लॉप!! मिडिल ऑडर एक बार फिर से रहा हिट!!! सूर्यकुमार यादव के द्वारा खेली गई 65 रनों की शानदार अर्धशतकीय पारी के दम पर भारतीय टीम ने वेस्टइंडीज़ टीम के सामने 185 रनों का लक्ष्य खड़ा किया| टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाज़ी करने मैदान पर आई रोहित की सेना को पहला झटका युवा खिलाड़ी रुतुराज गायकवाड (4) के रूप में लगा| जिसके बाद श्रेयस अय्यर (25) ने ईशान किशन (34) के साथ मिलकर 53 रनों की अर्धशतकीय साझेदारी किया| हालाँकि पहले अय्यर स्पिन गेंदबाज़ का शिकार हो गए तो उसके कुछ देर बाद ही ईशान भी स्पिन गेंदबाज़ को ही अपना विकेट दे बैठे| इससे पहले ईशान किशन को 22 रनों के स्कोर पर हेडन वॉल्श के द्वारा जीवनदान भी मिला जिसका फ़ायदा वो उठाने में नाकाम रहे| रूप में लगा|

19.6 ओवर (0 रन) आउट!! कैच आउट!! आखिरी गेंद पर रोमारियो शेफर्ड ने स्काई का विकेट हासिल किया| इसी के साथ भारत और स्काई दोनों की पारी हुई समाप्त| बोर्ड पर लगाये 184 रन यानी अब विंडीज़ के सामने 185 का लक्ष्य| लो फुल टॉस थी ये गेंद, हीव किया इसे लेग साइड पर लेकिन संपर्क और टाइमिंग इस बार बढ़िया नहीं हुई जिसकी वजह से बॉल सीधा मिड विकेट फील्डर पॉवेल के हाथों में चली गई| एक आसान सा कैच वहां पर देखने को भी मिला| भारत vs वेस्ट इंडीज: 3rd T20I: WICKET! Suryakumar Yadav c Rovman Powell b Romario Shepherd 65 (31b, 1x4, 7x6). IND 184/5 (20.0 Ov). CRR: 9.2

19.5 ओवर (6 रन) छक्का! इस बार ओवर द स्टम्प्स से आये लेकिन नतीजा वही| जहाँ डाल रहे वहां से छक्का खा आरहे| सिक्स!!इस बार ओवर लॉन्ग ऑफ़!! झन्नाटेदार शॉट छह रन के लिए, बल्लेबाज़ के पाले में गेंद और पूरा फायदा उठाया उस गेंद का, संपर्क इतना बेहतरीन कि गेंद जाकर दर्शकदीर्घा में काफी दूर| भारत vs वेस्ट इंडीज: 3rd T20I: It's a SIX! Suryakumar Yadav hits Romario Shepherd. IND 184/4 (19.5 Ov). CRR: 9.28

19.4 ओवर (6 रन) छक्का! एबी डी विलियर्स टाइप शॉट!! लो फुल टॉस बॉल को ऑफ़ स्टम्प पर शफल करते हुए फाइन लेग की दिशा में लैप कर दिया और पूरे छह रन हासिल किये| डी विलियर्स की याद आ गई| भारत vs वेस्ट इंडीज: 3rd T20I: It's a SIX! Suryakumar Yadav hits Romario Shepherd. IND 178/4 (19.4 Ov). CRR: 9.05

19.3 ओवर (1 रन) एक और सिंगल, एलबीडबल्यू की अपील हुई थी लेकिन अम्पायर सहमत नहीं| अंदरूनी किनारा लगा हुआ था यहाँ पर, पैड्स से लगकर लेग साइड पर गई बॉल, एक रन मिला|

19.2 ओवर (1 रन) सिंगल, बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रह कर मिड विकेट की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|

19.1 ओवर (6 रन) छक्का! इसी के साथ स्काई का एक और अर्धशतक पूरा हुआ| भारत के लये चमक रहा है ये सितारा| बेहतरीन कवर ड्राइव, हवा में थी लेकिन गैप में गई, करारा छह कह सकते हैं, शानदार फॉर्म में नज़र आते हुए बल्लेबाज़, किसी भी फील्डर के पास कोई मौका नहीं गेंद को रोकने का, बाउंड्री के ठीक बाहर जाकर गिरी गेंद| भारत vs वेस्ट इंडीज: 3rd T20I: FIFTY! Suryakumar Yadav completes 52 (27b, 1x4, 5x6). IND 170/4 (19.1 Ovs). CRR: 8.87

19.1 ओवर (1 रन) वाइड! लेग स्टम्प के काफी बाहर डाली गई बॉल, एक अतिरिक्त रन आया|

18.6 ओवर (4 रन) चौका!!! नज़ाकत भरा शॉट!!! सीधा गेंदबाज़ के सर के ऊपर से उठाकर मारा लॉन्ग ऑफ़ बाउंड्री की तरफ, ओवरपिच गेंद थी जिसका पूरा फायदा उठाया बल्लेबाज़ ने, गेंद गई सीमा रेखा के पार चार रनों के लिए| भारत vs वेस्ट इंडीज: 3rd T20I: Venkatesh Iyer hits Dominic Drakes for a 4! IND 163/4 (19.0 Ov). CRR: 8.58

18.5 ओवर (4 रन) 4 लेग बाई की बाउंड्री!! इसमें गेंदबाज़ की कोई ग़लती नहीं| ऑफ़ स्टम्प पर शफल करते हुए अय्यर फाइन लेग की तरफ खेलना चाहते थे लेकिन गेंद बल्ले से ना लगकर जूतों से टकराई और विकेट और कीपर के बीच से फाइन लेग की तरफ निकल गई चार रनों के लिए|

18.4 ओवर (4 रन) चौका! वाइड यॉर्कर!! साधारण गेंदबाजी, फील्डर घेरे में रखकर इस तरह की गेंद आप नहीं डाल सकते| बल्लेबाज़ अय्यर ने बॉल पर बल्ला फेंका और स्लाइस करते हुए पॉइंट के ऊपर से चौका बटोर लिया| भारत vs वेस्ट इंडीज: 3rd T20I: Venkatesh Iyer hits Dominic Drakes for a 4! IND 155/4 (18.4 Ov). CRR: 8.3

18.3 ओवर (1 रन) इस बार सिंगल से ही काम चलाया| मिड विकेट की तरफ फ्लिक करते हुए एक रन बटोरा|

18.2 ओवर (6 रन) छक्का! स्लाइस किया और छह रन हासिल कर लिए| अंतिम समय पर बल्ले का मुंह खोलते हुए थर्ड मैन के ऊपर से मार दिया पूरे छह रनों के लिए| पोलार्ड ने भी इस शॉट की तारीफ़ की| भारत vs वेस्ट इंडीज: 3rd T20I: It's a SIX! Suryakumar Yadav hits Dominic Drakes. IND 150/4 (18.2 Ov). CRR: 8.18

18.1 ओवर (2 रन) दुग्गी!! ऑफ़ स्टम्प की गेंद को पॉइंट की दिशा में खेला| फील्डर जबतक बॉल पर आते बल्लेबाजों ने दो रन चुरा लिया|

17.6 ओवर (0 रन) फुल टॉस गेंद, आउट साइड ऑफ़ जिसे ड्राइव करने गए और मिस कर गए|

17.5 ओवर (6 रन) छक्का! वाह जी वाह!! इनोवेटिव!!! लैप स्वीप कहा जाए या लैप!!! ऑफ़ स्टम्प पर शफल करते हुए विकेट लाइन की गेंद को फाइन लेग बाउंड्री के पार मार दिया| संपर्क इतना बढ़िया कि छह रन मिल गए| अगर मिस करते तो क्लीन बोल्ड हो जाते यहाँ पर| भारत vs वेस्ट इंडीज: 3rd T20I: It's a SIX! Venkatesh Iyer hits Jason Holder. IND 142/4 (17.5 Ov). CRR: 7.96

17.4 ओवर (0 रन) आगे आकर मारने गए थे लेकिन अंदरूनी किनारा लेकर टप्पा खाने के बाद कीपर तक गई गेंद जहाँ से रन का मौका नहीं बन सका|

17.3 ओवर (1 रन) सिंगल, बैक फुट से फ्लिक करते हुए एक रन लिया|

17.2 ओवर (0 रन) पटकी हुई गेंद जिसपर बल्लेबाज़ कोई रन नहीं बना सके|

17.2 ओवर (1 रन) वाइड! एक और वाइड वो भी लेग स्टम्प की लाइन के काफी बाहर|

17.2 ओवर (1 रन) वाइड! विकेट लाइन से काफी बाहर हुई गेंदबाजी, अम्पायर ने बाहें फैलाई|

17.1 ओवर (1 रन) गुड लेंथ गेंद को क्रीज़ में रहकर कवर्स की ओर गेंद को ड्राइव करते हुए सिंगल लिया|

जेसन होल्डर को थमाई गई गेंदबाजी...

16.6 ओवर (4 रन) चौका! फील्डर के ऊपर से हवा में गेंद को लॉफ्ट किया कवर्स की तरफ| बॉल सीमा रेखा पार कर गई चार रनों के लिए| काफी महंगा ओवर, 17 रन आये हैं इससे, 132/4 भारत, 18 गेंद शेष| भारत vs वेस्ट इंडीज: 3rd T20I: Suryakumar Yadav hits Romario Shepherd for a 4! IND 132/4 (17.0 Ov). CRR: 7.76

16.5 ओवर (1 रन) इस बार सिंगल मिलेगा| इस गेंद को लॉफ्ट करते हुए सिंगल हासिल किया|

16.4 ओवर (6 रन) छक्का! रन्स भारत और अय्यर के लिए आते हुए| गेंदबाज़ को दबाव में डाला जा रहा है बल्लेबाज़ द्वारा| पुल शॉट का इस्तेमाल और गेंद सीधा दर्शकों के बीच गई| भारत vs वेस्ट इंडीज: 3rd T20I: It's a SIX! Venkatesh Iyer hits Romario Shepherd. IND 127/4 (16.4 Ov). CRR: 7.62

16.3 ओवर (4 रन) 4 लेग बाई का चौका!! फाइन लेग ऊपर रखकर आप पैरों पर गेंद नहीं डाल सकते| अगर डालेंगे तो ऐसे ही फ्लिक शॉट्स पर चौके खाते जायेंगे| लेकिन ये गेंद तो पैड्स से लगकर बाउंड्री के पार निकल गई| भारत vs वेस्ट इंडीज: 3rd T20I: Venkatesh Iyer hits Romario Shepherd for a 4! IND 121/4 (16.3 Ov). CRR: 7.33

16.2 ओवर (1 रन) सिंगल यहाँ पर भी आता हुआ| बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रह कर मिड विकेट की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|

16.1 ओवर (1 रन) फुल बॉल को कवर्स की दिशा में खेला| गैप से एक रन चुरा लिया|

15.6 ओवर (1 रन) सिंगल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| ऊपर की गेंद को कवर्स की तरफ ड्राइव करते हुए एक रन हासिल किया|

15.5 ओवर (4 रन) चौका! शानदार कवर ड्राइव!!! आते ही आक्रामक रूप अपनाते हुए वेंकटेश| ऑफ़ स्टम्प की लाइन पर डाली गई फुल लेंथ बॉल को दूर से ही पैर निकालकर ड्राइव किया शॉट कवर और मिड ऑफ़ फील्डर के बीच से कवर्स बाउंड्री की ओर चार रनों के लिए| भारत vs वेस्ट इंडीज: 3rd T20I: Venkatesh Iyer hits Dominic Drakes for a 4! IND 114/4 (15.5 Ov). CRR: 7.2

15.4 ओवर (0 रन) एक अहम डॉट बॉल यहाँ पर देखने को मिली|

15.4 ओवर (1 रन) वाइड! ऑफ़ स्टम्प के काफी बाहर!! इस बार बाहर की गेंद को बिना खेले जाने दिया|

15.3 ओवर (4 रन) चौका! कड़क ड्राइव किया गेंद को गैप में| बॉल तेज़ी के साथ कवर्स बाउंड्री पार कर गई| भारत vs वेस्ट इंडीज: 3rd T20I: Venkatesh Iyer hits Dominic Drakes for a 4! IND 109/4 (15.3 Ov). CRR: 7.03

15.2 ओवर (1 रन) पुश किया गेंद को और सिंगल हासिल किया|

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

15.1 ओवर (6 रन) छक्का! स्काई का पसंदीदा लैप शॉट| गेंद गई सीमा रेखा के पार पूरे छह रनों के लिए| कड़क शॉट, देखना जितना आसान खेलने में उतना ही मुश्किल| गेंदबाज़ भी हैरान परेशान, भारत का 100 रन भी पूरा हुआ| भारत vs वेस्ट इंडीज: 3rd T20I: It's a SIX! Suryakumar Yadav hits Dominic Drakes. IND 104/4 (15.1 Ov). CRR: 6.86

मैच रिपोर्ट