भारत बनाम वेस्ट इंडीज लाइव स्कोर, ओवर 11 से 15 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट

भारत और वेस्ट इंडीज के बीच ईडन गार्डन्स, कोलकाता में खेले जा रहे मैच की कमेंट्री और फुल स्कोरकार्ड देखें.

भारत बनाम वेस्ट इंडीज लाइव स्कोर, ओवर 11 से 15 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट

भारत बनाम वेस्ट इंडीज लेटेस्ट स्कोर

14.6 ओवर (0 रन) कोई रन नहीं, बीटेन! शानदार गेंदबाज़ी करते हुए बल्लेबाज़ को धराशाई कर दिया| वेस्यइंडीज़ टीम को जीत के लिए 30 गेंदों पर 63 रन चाहिए|

14.5 ओवर (4 रन) चौका! ये गेंद गैप में निकल गई| बल्लेबाज़ ने इसे कवर्स की तरफ पंच किया और चार रन हासिल किये| भारत vs वेस्ट इंडीज: 2nd T20I: Nicholas Pooran hits Ravi Bishnoi for a 4! WI 124/2 (14.5 Ov). Target: 187; RRR: 12.19


14.4 ओवर (1 रन) पुल शॉट लगाया और एक रन हासिल कर लिया|

14.3 ओवर (4 रन) चौका!!! छोटी डाली गई गेंद को लॉन्ग ऑन की दिशा में खेला| हवा में गई बॉल लेकिन फील्डर वहां मौजूद नहीं गेंद सीधे टप्पा खाकर सीमा रेखा के बाहर गई, मिला चार रन| भारत vs वेस्ट इंडीज: 2nd T20I: Rovman Powell hits Ravi Bishnoi for a 4! WI 119/2 (14.3 Ov). Target: 187; RRR: 12.36

14.2 ओवर (1 रन) बल्लेबाज़ ने आगे आकर एक रन के लिए ऑफ़ ड्राइव किया|

14.1 ओवर (1 रन) लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑन की ओर हवा में खेला, कोहली ने अपने दाँए ओर भागकर डाईव लगाया लेकिन गेंद उनके पास एक टप्पा खाकर आई, एक रन हो गया|

13.6 ओवर (2 रन) लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने लेग साइड की ओर खेलकर 2 रन ले लिया|

13.5 ओवर (1 रन) मिड ऑन की तरफ से खेलते हुए एक रन हासिल किया|

13.4 ओवर (4 रन) नॉट आउट!!! भारत का रिव्यु हुआ असफ़ल!!! फुलटॉस गेंद को लेग साइड की ओर बल्लेबाज़ खेलने गए| गेंद ऊपर से नीचे की ओर डीप करती हुई आई और पैड्स को लगकर थर्ड मैन की ओर गई| एलबीडबल्यू की हुई अपील, अम्पायर सहमत नहीं| रिषभ पंत ने लिया रिव्यु| जिसके बाद रिप्ले में देखने के बाद पता लगा कि गेंद ने बल्ले के किनारा लिया था| नॉट आउट आया थर्ड अम्पायर का फ़ैसला साथ में चार रन भी बल्लेबाज़ के खाते में गया| भारत vs वेस्ट इंडीज: 2nd T20I: Rovman Powell hits Harshal Patel for a 4! WI 110/2 (13.4 Ov). Target: 187; RRR: 12.16

13.3 ओवर (1 रन) लेग बाई के रूप में आया एक रन!! लेग स्टंप पर डाली गई गेंद को फ्लिक करने गए| बल्ले पर नहीं आई गेंद पैड्स से लगकर लेग साइड की ओर गई जहाँ से बल्लेबाजों ने लेग बाई के रूप में एक रन लिया|

13.3 ओवर (1 रन) वाइड!!! लेग स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को अम्पायर ने वाइड करार दिया|

13.2 ओवर (1 रन) लो फुलटॉस गेंद को लेग साइड की ओर खेला, एक रन मिला|

13.1 ओवर (0 रन) प्ले एंड मिस!!! ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद को शॉट खेलने गए| बल्ले को मिस करती हुई गेंद सीधे कीपर के हाथ में गई, रन नहीं आया|

12.6 ओवर (1 रन) ऑन ड्राइव का इस्तेमाल और एक रन बल्लेबाज़ के खाते में जुड़े|

12.5 ओवर (1 रन) क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल| गाइड किया इसे पॉइंट की तरफ, एक ही रन मिल पाया|

12.4 ओवर (1 रन) ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद को पॉइंट की ओर खेला, एक रन हो गया|

12.3 ओवर (6 रन) छक्का! काफी ज्यादा ऊपर हवा में गेंद को खिला दिया| संपर्क इतना शानदार कि बॉल सीधे स्टैंड में जाकर गिरी और मिला सिक्स| भारत vs वेस्ट इंडीज: 2nd T20I: It's a SIX! Rovman Powell hits Ravi Bishnoi. WI 100/2 (12.3 Ov). Target: 187; RRR: 11.60

12.2 ओवर (1 रन) बल्लेबाज़ ने आगे आकर एक रन के लिए ऑफ़ ड्राइव किया|

12.2 ओवर (2 रन) वाइड!! इसी के साथ बाई के रूप में भी एक रन आता हुआ!! ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने लीव किया, कीपर के हाथ को लगकर ऑफ साइड की ओर गई गेंद जहाँ से बल्लेबाजों ने एक रन बाई के रूप में लिया, अम्पायर ने वाइड का भी इशारा किया|

12.1 ओवर (0 रन) लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने रोका|

11.6 ओवर (1 रन) सिंगल के साथ हुई ओवर की समाप्ति! सामने की तरफ गेंद को खेला जहां से फील्डर ने उसे रोक दिया| 48 गेंदों पर 96 रनों की दरकार| मुकाबला अब यहाँ से काफी टाईट होने वाला है, कोण जीतेगा ये तो वक़्त ही बताएगा|

11.5 ओवर (6 रन) छक्का! फ्लैट सिक्स जो सीधा जाकर कुषाण पर गिरा| छोटी लेंथ की गेंद पर कड़क पुल शॉट का इस्तेमाल और छह रन दे गई बॉल| एक बड़ा ओवर आता हुआ| भारत vs वेस्ट इंडीज: 2nd T20I: It's a SIX! Rovman Powell hits Deepak Chahar. WI 90/2 (11.5 Ov). Target: 187; RRR: 11.88

11.4 ओवर (1 रन) इस बार पैरों पर डाली गई गेंद को बल्ले का मुंह बंद करते हुए स्क्वायर लेग की दिशा में खेला| रवी वहां तैनात, एक ही रन मिला|

11.3 ओवर (0 रन) एलबीडबल्यू की बड़ी अपील लेकिन अम्पायर सहमत नहीं| सही फैसला, ये गेंद लेग स्टम्प के काफी बाहर निकल रही थी| नकल बॉल से बल्लेबाज़ को चकमा दे दिया|

11.2 ओवर (0 रन) अच्छी वापसी चाहर द्वारा| ओह!! इस बार गेंद को शाइन के साथ फेंका और बल्लेबाज़ को स्विंग से बीट कराने में कामयाब हुए|

11.1 ओवर (4 रन) चौका! छोटी गेंद से शुरुआत!! पुल लगाया उर गैप हासिल कर लिया मिड विकेट और स्क्वायर लेग के बीच से जिसकी वजह से एक आसान सी बाउंड्री हासिल हुई| भारत vs वेस्ट इंडीज: 2nd T20I: Nicholas Pooran hits Deepak Chahar for a 4! WI 83/2 (11.1 Ov). Target: 187; RRR: 11.77

10.6 ओवर (1 रन) बिना बाउंड्री का ओवर| कवर्स की तरफ खेला जहाँ से एक ही रन मिला| इस गेंदबाज़ के खिलाफ चांस नहीं ले रहे हैं विंडीज़ बल्लेबाज़| 54 गेंदों पर 108 रनों की दरकार|

10.5 ओवर (1 रन) तेज़ गति से डाली गई गेंद को पंच किया सीधे बल्ले से मिड विकेट की ओर| कोहली तैनात, एक ही रन मिला|

10.4 ओवर (1 रन) इस बार पंच किया कवर्स की दिशा में जहाँ से एक रन मिला|

10.3 ओवर (2 रन) एक और गुगली!! इस बार कवर्स की तरफ खेला, मिड फील्ड हुई रोहित से वहाँ पर जिसकी वजह से एक की जगह दो मिल गया|

10.3 ओवर (1 रन) वाइड! गुगली जो ऑफ़ स्टम्प के काफी बाहर निकल गई, अम्पायर को वाइड देना पड़ा|

10.2 ओवर (0 रन) कोई रन नहीं, गेंद को खेलने गए लेकिन पूरी तरह से बीट हो गए|

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

10.1 ओवर (0 रन) छोटी गेंद पर पुल लगाने गए लेकिन मिस टाइम कर गए| कोई रन नहीं|

मैच रिपोर्ट