भारत बनाम श्रीलंका लाइव स्कोर, ओवर 36 से 40 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट

भारत और श्रीलंका के बीच ईडन गार्डन्स, कोलकाता में खेले जा रहे मैच की कमेंट्री और फुल स्कोरकार्ड देखें.

भारत बनाम श्रीलंका लाइव स्कोर, ओवर 36 से 40 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट

भारत बनाम श्रीलंका लेटेस्ट स्कोर

...रन चेज़...

दोनों के बीच नौवें विकेट के लिए 38 रनों की साझेदारी हुई| हालाँकि फिर 40वें ओवर में सिराज ने दो विकटों को एक ही ओवर में लेकर श्रीलंकाई टीम को 215 रनों पर समेट दिया| इसी बीच भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने कुल 6 गेंदबाजों का इस्तेमाल किया जिसमे से उन्हें कुलदीप यादव और मोहम्मद सिराज ने 3-3 विकेट निकालकर दिया जबकि उमरान के हाथ 2 सफलता लगी| वहीँ अक्षर पटेल को 1 विकेट मिली| ऐसे में अब देखना होगा कि भारत की टीम किस अंदाज़ में इस 216 रनों के लक्ष्य को हासिल करते हुए सीरीज़ पर 2-0 से अपना कब्ज़ा जमाती है? या फिर श्रीलंकाई टीम 215 स्कोर डिफेंड करते हुए सीरीज़ को 1-1 की बराबरी पर लाएगी? देखना दिलचस्प होगा|


इसी दौरान दोनों बल्लेबाजों के बीच दूसरे विकेट के लिए 73 रनों की साझेदारी हुई| हालाँकि फिर कुलदीप ने अपने बेहतरीन गेंदबाज़ी के दम पर मेंडिस को पवेलियन की ओर चलता कर दिया| जिसके बाद विकटों के गिरने का सिलसिला बरकरार हो गया और एक के बाद एक बल्लेबाज़ आउट होते चले गए| इसी दौरान डेब्यू कर रहे बल्लेबाज़ नुवानिदु फर्नांडो (50) ने बेहतरीन अंदाज़ में खेलकर अपना अर्धशतक पूरा किया| हालाँकि ये ख़ुशी ज़्यादा नहीं रह सकी ओर नुवानिदु रन आउट हो गए| इसके बाद शनाका, असलंका और हसरंगा भी तुरंत-तुरंत पवेलियन की ओर चलते बने| वहीँ अंत में दुनिथ वेलालागे (32) ने कुछ बेहतर शॉट लगाया और उनका पूरा साथ राजिथा ने दिया|

भारतीय गेंदबाजों ने मेहमान टीम के बल्लेबाजों को किया ढेर!! पिछले मैच में चला भारत के बल्लेबाजों का बल्ला!! तो इस मैच में इंडियन गेंदबाजों ने किया अपनी गेंदबाज़ी से हल्ला!! बेहतरीन गेंदबाज़ी यहाँ पर रोहित एंड कंपनी की ओर से देखने को मिली!! 102/1 से श्रीलंकाई टीम 215 रनों पर हुई ऑल आउट!! भारत के सामने मेहमान टीम ने 216 रनों का लक्ष्य खड़ा किया| टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने मैदान पर आई शनाका की सेना ने शुरुआत संभलकर की| हालाँकि इसी बीच अविष्का फर्नांडो (20) के रूप में श्रीलंका को पहला झटका लगा| जिसके बाद फिर कुसल मेंडिस (34) ने क्रीज़ पर आकर डेब्यू कर रहे युवा खिलाड़ी नुवानिदु के साथ पारी को धीरे-धीरे आगे की ओर बढ़ाया|

39.4 ओवर (0 रन) आउट!!! क्लीन बोल्ड!!! इसी के साथ श्रीलंकाई टीम 215 रनों पर सिमट गई!!! मोहम्मद सिराज के हाथ लगी तीसरी विकेट| लाहिरू कुमारा शून्य के स्कोर पर बिना खाता खोले पवेलियन लौटे| गुड लेंथ पर डाली गई तेज़ गति की गेंद पर बल्लेबाज़ ने सीधे बल्ले से सामने की ओर खेलने का प्रयास किया लेकिन गति से यहाँ पर चकमा खा गए| गेंद ने बल्ले का अंदरूनी भाग लिया और सीधा स्टंप्स को जा लगी| इसी के साथ श्रीलंका की टीम ऑल आउट हो गई| गेंदबाज़ ने विकेट लेने के बाद मनाया जश्न| कमाल की वापसी टीम इंडिया के गेंदबाजों द्वारा की गई है| 215/10 श्रीलंका|

39.3 ओवर (0 रन) क्रीज़ में जाकर गेंद को स्टीयर किया लेकिन सीधा फील्डर की ओर मार बैठे|

लाहिरू कुमारा बल्लेबाज़ी करने मैदान पर आए...

39.2 ओवर (0 रन) आउट!! कैच आउट!! कॉट अक्षर पटेल बोल्ड मोहम्मद सिराज| 38 रनों की बहुमूल्य साझेदारी का हुआ अंत| 32 रन बनाकर वेलालागे लौटे पवेलियन| पॉइंट पर एक और कैच अक्षर ने पकड़ा, शायद उनका ये तीसरा कैच था| चेस्ट हाईट पर इस कैच को लपका| सिराज के खाते में गई दूसरी विकेट| ऑफ़ स्टम्प लाइन के बाहर डाली गई गेंद पर पॉइंट की तरफ हवा में शॉट खेला| फील्डर वहां पर तैनात थे और गेंद सीधा उनकी ओर गई जहाँ एक आसान सा कैच लपक लिया गया| 215/9 श्रीलंका| भारत vs श्रीलंका: 2nd ODI: WICKET! Dunith Wellalage c Axar Patel b Mohammed Siraj 32 (34b, 3x4, 1x6). SL 215/9 (39.2 Ov). CRR: 5.47

39.1 ओवर (6 रन) छक्का! सिराज का स्वागत बिगी के साथ| छोटी पटकी गई इस गेंद पर पुल शॉट लगाया गया| बल्ले से लगने के बाद गेंद सीधा सीमा रेखा के पार जाकर गिरी जहाँ से छह रन्स मिल गया| भारत vs श्रीलंका: 2nd ODI: It's a SIX! Dunith Wellalage hits Mohammed Siraj. SL 215/8 (39.1 Ov). CRR: 5.49

38.6 ओवर (0 रन) अच्छे टप्पे पर तेज़ रफ़्तार से बाहर की तरफ निकली गेंद और बल्लेबाज़ ने उसे बढ़िया तरीके से छोड़ा| रन का मौका नहीं बन पाया|

38.5 ओवर (1 रन) क्विक सिंगल!! बढ़िया रनिंग विकटों के बीच| ऑफ़ स्टम्प लाइन की गेंद को हलके हाथों से थर्ड मैन की तरफ खेला और तेज़ी से भागकर रन पूरा किया|

38.4 ओवर (0 रन) इस बार छोटी लेंथ की गेंद पर पुल शॉट लगाने गए लेकिन असफल रहे बल्लेबाज़| कोई रन नहीं होगा|

38.4 ओवर (1 रन) वाइड! स्लोवर बाउंसर!! बल्लेबाज़ ने उसपर डक किया और जाने दिया कीपर की तरफ| अच्छी सोच गेंदबाज़ द्वारा लेकिन अम्पायर द्वारा वाइड का इशारा|

38.3 ओवर (1 रन) डीप पॉइंट की तरफ इस गेंद को खेला| फील्डर सिराज वहां पर तैनात, एक ही रन मिल पायेगा|

38.2 ओवर (0 रन) एक और डॉट गेंद!! इस बार बैकफुट से खेलने गए और संपर्क नहीं हुआ| कोई रन नहीं होगा|

38.1 ओवर (0 रन) प्ले एंड मिस!! ऑफ़ स्टम्प की लाइन पर डाली गई गेंद| खेलने का प्रयास, स्विंग से चकमा खा गए बल्लेबाज़| कीपर की तरफ गई गेंद|

37.6 ओवर (2 रन) दो रनों के साथ कुलदीप के एक शानदार स्पेल की हुई समाप्ति| विकेट लाइन पर डाली गई गेंद पर फाइन लेग की दिशा में खेला गया स्वीप शॉट| उमरान ने भागते हुए उसे फील्ड किया| दो रन मिल गए|

37.5 ओवर (1 रन) सिंगल, बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रह कर मिड विकेट की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|

37.4 ओवर (0 रन) कोई रन नहीं, प्ले एंड मिस! बल्लेबाज़ को समझ ही नहीं आया कि इस गेंद पर क्या करें|

37.3 ओवर (4 रन) चौका! एक और मिस फील्ड!! ओह!! टीम इंडिया लगातार ग़लती पर ग़लती करते हुए| इस बार मिड ऑफ़ से हार्दिक से हुई चूक और चौका गंवा दिया| लॉन्ग ऑफ़ से कवर्स की तरफ भागते हुए बॉल को लपक नहीं पाए और चार रन दे दिया| भारत vs श्रीलंका: 2nd ODI: Kasun Rajitha hits Kuldeep Yadav for a 4! SL 203/8 (37.3 Ov). CRR: 5.41

37.2 ओवर (0 रन) इस बार आखिरी समय तक गेंद पर नज़रें जमाई रखी और उसे ब्लॉक कर दिया|

37.1 ओवर (0 रन) डॉट गेंद, हल्का सा गेंद को पुश किया लेकिन गैप नहीं मिला|

36.6 ओवर (4 रन) चौका! मिस फील्ड हुई उमरान से और चौका दे बैठे| हलके हाथों से खेला गया शॉट| बल्लेबाज़ ने क्रीज़ में रहकर गेंद को अपने तक आने दिया, आखिरी समय में उसे थर्ड मैन की तरफ गाइड करते हुए चौका बटोरा| फील्डर उम्रानका प्रयास था लेकिन बॉल उनके नीचे से सीमा रेखा के पार चली गई| भारत vs श्रीलंका: 2nd ODI: Dunith Wellalage hits Mohammad Shami for a 4! SL 199/8 (37.0 Ov). CRR: 5.38

36.5 ओवर (0 रन) प्ले एंड मिस! बल्लेबाज़ इस गेंद पर बड़ा शॉट लगाने गए लेकिन लाइन से चकमा खा गए| कोई रन नहीं हुआ|

36.4 ओवर (4 रन) बाहरी किनारा और चौका!! हवा में थी गेंद लेकिन स्लिप के खाली स्थान से निकल गई थर्ड मैन बाउंड्री की ओर जहाँ से बाउंड्री का मौका ही बन पाया| उछाल और स्विंग से इस बार चकमा खा गये थे बल्लेबाज़ लेकिन भाग्य का साथ मिला| भारत vs श्रीलंका: 2nd ODI: Dunith Wellalage hits Mohammad Shami for a 4! SL 195/8 (36.4 Ov). CRR: 5.32

36.3 ओवर (1 रन) फुल टॉस गेंद| कवर्स की तरफ खेला| मिड ऑफ़ से बाएँ ओर भागते हुए हार्दिक ने डाईव  लगाकर उसे रोका और एक चौका बचाया| एक ही रन मिला|

36.2 ओवर (4 रन) चौका! काफी रूम मिल गया बल्लेबाज़ को यहाँ पर और गैप मिल गया| दूर से ही उसपर बल्ला फ़ेंक दिया और चौका हासिल किया| भारत vs श्रीलंका: 2nd ODI: Kasun Rajitha hits Mohammad Shami for a 4! SL 190/8 (36.2 Ov). CRR: 5.23

36.1 ओवर (1 रन) सिंगल, ऑफ़ स्टम्प लाइन पर डाली गई छोटी गेंद पर पॉइंट की ओर कट किया एक रन के लिए|

35.6 ओवर (0 रन) इस बार टर्न होकर अंदर आती गेंद को लेग साइड पर मोड़ा, गैप यहाँ भी नहीं मिल सका| कोई रन नहीं हुआ| 185/8 श्रीलंका|

35.5 ओवर (0 रन) छोटी गेंद को शॉर्ट मिड ऑफ़ की तरफ खेला| गैप हासिल नहीं हो सका|

35.4 ओवर (0 रन) एक खूबसूरत डिफेन्स बल्लेबाज़ द्वारा| क्या सही जगह गेंद को बल्ले से मीट किया है| वाह जी वाह!!

35.3 ओवर (0 रन) डॉट गेंद, फ्लिक शॉट खेला गया लेकिन बॉल सीधा फील्डर के पास गई|

35.2 ओवर (4 रन) चौका! एक खराब गेंद कुलदीप के द्वारा| बल्लेबाज़ ने लैप शॉट का इस्तेमाल करते हुए फाइन लेग से चौका बटोरा| भारत vs श्रीलंका: 2nd ODI: Kasun Rajitha hits Kuldeep Yadav for a 4! SL 185/8 (35.2 Ov). CRR: 5.24

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

35.1 ओवर (0 रन) इस बार आखिरी समय तक गेंद पर नज़रें जमाई रखी और उसे ब्लॉक कर दिया|

मैच रिपोर्ट