
34.5 ओवर (0 रन) स्विंग एंड मिस! काफी ज़ोर से बल्लेबाज़ ने अपना बल्ला घुमाया लेकिन गेंद से कोई संपर्क नहीं हुआ| कोई रन नहीं हुआ|
34.4 ओवर (1 रन) सिंगल, बल्लेबाज़ द्वारा क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल| गाइड किया इसे पॉइंट की तरफ, एक ही रन मिल पाया|
34.3 ओवर (1 रन) क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल| गाइड किया इसे थर्ड मैन की तरफ, एक ही रन मिल पाया|
34.2 ओवर (0 रन) इस गेंद को खेलने में बल्लेबाज़ ने ज़रा भी दिलचस्पी नहीं दिखाई|
34.1 ओवर (1 रन) ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने पॉइंट की ओर खेलकर एक रन लिया|
कसुन राजिथा बल्लेबाज़ी करने मैदान पर आए...
33.6 ओवर (0 रन) आउट!! कैच आउट!!! कॉट अक्षर पटेल बोल्ड उमरान मलिक| 25 रनों की बेहतरीन साझेदारी का हुआ अंत| बैकवार्ड पॉइंट पर एक शानदार कैच अक्षर द्वारा लपका गया| 17 रन बनाकर करुणारत्ने लौटे पवेलियन| ऑफ़ स्टम्प लाइन पर डाली गई तेज़ गति की छोटी गेंद| बल्लेबाज़ उसपर बैकफुट से पंच लगाने गए| गेंद को नीचे नहीं रख पाए और हवा में मार बैठे| बैकवार्ड पॉइंट पर फील्डर अक्षर ने अपने बाएँ ओर छलांग लगाते हुए दोनों हाथों से कैच को लपका| सभी फील्डरों ने उनके इस कैच की सराहना की है| 177/8 श्रीलंका|
33.5 ओवर (0 रन) शार्प बाउंसर! बल्लेबाज़ डक करते नज़र आये|
33.4 ओवर (0 रन) एक और डॉट गेंद| बल्लेबाज़ द्वारा खूबसूरत ग्लांस किया गया लेकिन फील्डर को भेद नहीं पाए| रन नही हो सका|
33.3 ओवर (0 रन) डॉट गेंद, गली की तरफ गाइड किया गेंद को लेकिन फील्डर को भेद नहीं पाए| रन नहीं हुआ|
33.2 ओवर (4 रन) चौका! फ्री हिट का पूरा फायदा उठाते हुए दिखे हैं बल्लेबाज़| कवर्स फील्डर के ऊपर से गेंद को लॉफ्ट करते हुए अपने लिए एक बाउंड्री हासिल की| क्रीज़ में काफी डीप जाकर इस गेंद को खेला था|
33.2 ओवर (1 रन) नो बॉल! बल्लेबाज़ ने उसे बैकफुट से डिफेंड किया| सिंगल भागना चाहते थे लेकिन खुद ही स्लिप कर गए| रन नहीं हुआ लेकिन अब अगली गेंद फ्री हिट होने वाली है|
33.1 ओवर (4 रन) शॉट!!! शानदार शॉट चार रन के लिए| सर के पास गेंद को आने दिया, आँखों के सामने खेला गया शॉट!! पॉइंट और कवर्स फील्डर के बीच से, गेंद गई सीमा रेखा के पार चार रन के लिए|
32.6 ओवर (3 रन) उठाकर खेला है ऊपर की गेंद को मिड ऑफ़ की तरफ| कुलदीप ने घेरे के अंदर से उसके पीछे भागते हुए रोका| तब तक बल्लेबाजों ने तीन भाग लिया|
32.5 ओवर (0 रन) अच्छे टप्पे पर तेज़ रफ़्तार से अंदर आई गेंद और बल्लेबाज़ ने उसे बढ़िया तरीके से खेला| रन का मौका नहीं बन पाया|
32.4 ओवर (0 रन) प्ले एंड मिस!! ऑफ़ स्टम्प की लाइन पर डाली गई गेंद| खेलने का प्रयास, स्विंग से चकमा खा गए बल्लेबाज़| कीपर की तरफ गई गेंद|
32.3 ओवर (0 रन) तेज़ गति से करुणारत्ने की तरफ आई गेंद| सही समय पर उसे ब्लॉक कर दिया| शमी ने जाकर गेंद को उठाया| कोई रन नहीं हुआ|
32.2 ओवर (0 रन) ऑफ़ स्टम्प लाइन पर डाली गई शॉर्ट गेंद| बल्लेबाज़ ने उसे लीव कर दिया| कोई रन नहीं हुआ|
32.1 ओवर (1 रन) बढ़िया टाइमिंग!! डीप पॉइंट फील्डर ने उसे कट किया, सिंगल ही मिल पाया|
31.6 ओवर (0 रन) शॉर्टपिच गेंद के साथ बल्लेबाज़ को चौंकाया| पूरी तरह से गेंद की लाइन को देखते हुए डक कर दिया, सही सोच गेंदबाज़ द्वारा| 164/7 श्रीलंका|
31.5 ओवर (0 रन) बाउंसर से बल्लेबाज़ को टेस्ट किया| शरीर पर लगने के बाद कीपर की तरफ गई गेंद| कोई रन नहीं, कोई नुक्सान नहीं हुआ|
31.4 ओवर (0 रन) इस बार बैक फुट से पंच शॉट खेला गया लेकिन सीधा फील्डर की तरफ|
31.3 ओवर (4 रन) चौका! बढ़िया फील्डिंग प्रयास कुलदीप द्वारा फाइन लेग बाउंड्री पर लेकिन गेंद को रोक नहीं पाए| चौका निकल गया| शरीर पर डाली गई गेंद को बैकफुट से फाइन लेग की तरफ खेला| बॉल तेज़ी से निकल रही थी जिसे कुलदीप ने रोकना चाहा लेकिन चूक गए|
31.2 ओवर (0 रन) इस बार आउटसाइड ऑफ़ थी गेंद, बल्लेबाज़ ने इसे जाने दिया कीपर की तरफ|
31.1 ओवर (0 रन) छोटी लेंथ की गेंद, बल्लेबाज़ ने क्रीज़ में रहकर डिफेंड कर दिया, गेंदबाज़ ने खुद ही गेंद को फील्ड किया|
ड्रिंक्स का इशारा अम्पायर द्वारा किया गया!! 31 ओवर के बाद 160/7 श्रीलंका| फ़िलहाल क्रीज़ पर चमिका करुणारत्ने और दुनिथ वेलालागे संभलकर बल्लेबाज़ी कर रहे हैं| ऐसे में भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा चाहेंगे कि बचे हुए बाकि विकटों को जल्द से जल्द हासिल किया जाए...
30.6 ओवर (0 रन) डॉट गेंद के साथ कुलदीप के एक और बेहतरीन ओवर की हुई समाप्ति| इस बार बैक फुट से पंच शॉट खेला गया लेकिन सीधा गेंदबाज़ की तरफ| कोई रन नहीं हुआ|
30.5 ओवर (1 रन) सिंगल मिल गया इस बार, बल्लेबाज़ ने स्क्वायर कट करते हुए एक रन हासिल किया|
30.4 ओवर (0 रन) एलबीडबल्यू की हलकी सी अपील, अम्पायर सहमत नहीं| फील्डिंग टीम ने सोचा लेकिन रिव्यु नहीं लिया| निश्चित ही ये गेंद लेग स्टम्प के बाहर निकलती हुई जा रही है| टर्न होकर अंदर आई गेंद को पैड्स पर खा बैठे थे बल्लेबाज़|
30.3 ओवर (0 रन) विकेट लाइन पर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने डिफेन्स कर दिया| कोई रन नहीं हुआ|
30.2 ओवर (1 रन) सिंगल मिल जाएगा यहाँ पर, इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ के अंदर जाकर गेंद को पंच किया और एक रन हासिल किया|
30.1 ओवर (0 रन) डॉट गेंद, हल्का सा गेंद को पुश किया लेकिन गैप नहीं मिला|
मैच रिपोर्ट
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
34.6 ओवर (1 रन) सिंगल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| छोटी गेंद पर थर्ड मैन की तरफ खेला और डीप से एक रन हासिल किया|