विज्ञापन
Story ProgressBack
This Article is From Feb 24, 2022

भारत बनाम श्रीलंका लाइव स्कोर, ओवर 6 से 10 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट

भारत और श्रीलंका के बीच भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपई एकाना क्रिकेट स्टेडियम, लखनऊ में खेले जा रहे मैच की कमेंट्री और फुल स्कोरकार्ड देखें.

Read Time: 13 mins
भारत बनाम श्रीलंका लाइव स्कोर, ओवर 6 से 10 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट
भारत बनाम श्रीलंका लेटेस्ट स्कोर

9.6 ओवर (0 रन) डॉट बॉल के साथ जड्डू के एक बेहतरीन ओवर की हुई समाप्ति, गेंद को खेलने गए लेकिन टर्न से पूरी तरह से बीट हो गए| 57/4 श्रीलंका, 60 गेंदों पर 143 रनों की दरकार|

9.5 ओवर (1 रन) सिंगल यहाँ पर आता हुआ| फ्रंट फुट से गेंद को पंच किया, एक रन मिला|

9.4 ओवर (4 रन) चौका! शानदार प्लेसमेंट| बल्लेबाज़ ने गेंदबाज़ की गति का इस्तेमाल करते हुए गेंद को थर्ड मैन की ओर गाइड कर दिया और चार रन बटोरे| भारत vs श्रीलंका: 1st T20I: Charith Asalanka hits Ravindra Jadeja for a 4! SL 56/4 (9.4 Ov). Target: 200; RRR: 13.94

9.3 ओवर (1 रन) सिंगल!! हवा में थी बॉल लेकिन जड्डू से काफी दूर रह गई| पुश किया गेंद को मिड ऑन की तरफ और सिंगल हासिल किया|

9.2 ओवर (0 रन) आउट!!! बढ़िया स्टंप ईशान किशन द्वारा| रवींद्र जडेजा को मिली पहली सफलता और उसे हासिल करते ही मशहूर फिल्म पुष्पा का झुकेगा नहीं साला वाला अंदाज़ दिखाया| अपनी टर्न और गति से बल्लेबाज़ को बीच रास्ते में लाकर खड़ा कर दिया| आगे आकर बड़ा शॉट लगाने गए थे लेकिन गेंद की टर्न को ब्लॉक नहीं कर पाए| बल्लेबाज़ को मिस करते हुए कीपर तक निकल गई बॉल जहाँ से कीपर ने उसे लपकते हुए स्टम्प कर दिया| 51/4 श्रीलंका| भारत vs श्रीलंका: 1st T20I: WICKET! Dinesh Chandimal st Ishan Kishan b Ravindra Jadeja 10 (9b, 0x4, 1x6). SL 51/4 (9.2 Ov). Target: 200; RRR: 13.97

9.1 ओवर (1 रन) स्वीप किया गेंद को लेग साइड पर जहाँ से एक रन हासिल हुआ|

8.6 ओवर (1 रन) गुगली!! ऑफ़ स्टम्प के बाहर, कट किया और सिंगल के साथ अपनी टीम का 50 रन पूरा किया|

8.5 ओवर (1 रन) छोटी गेंद, लेग साइड पर जाकर सामने की तरफ खेला, एक रन मिला|

8.4 ओवर (1 रन) इस बार हलके हाथों से लेग साइड पर मोड़ा और रन हासिल किया|

8.3 ओवर (1 रन) सिंगल यहाँ पर आता हुआ, कवर्स की दिशा में खेला गेंद को जहाँ से एक रन भाग लिया|

8.2 ओवर (0 रन) लेग स्पिन जिसे फाइन लेग की दिशा में खेला| गैप नहीं मिला|

8.1 ओवर (1 रन) सिंगल यहाँ पर आता हुआ, फ्रंट फुट से गेंद को पंच किया, एक रन मिला|

7.6 ओवर (0 रन) बढ़िया स्टम्पिंग लेकिन बल्लेबाज़ सुरक्षित!! प्ले एंड मिस! बल्लेबाज़ को समझ ही नहीं आया कि इस गेंद पर क्या करें|

7.5 ओवर (0 रन) कोई रन नहीं, हल्का सा गेंद को पुश किया लेकिन गैप नहीं मिला|

7.4 ओवर (6 रन) छक्का! वाओ!! आते ही अपने रंग दिखाने लगे दिनेश| अपने अनुभव का पूरा इस्तेमाल करते हुए| ये बॉल तो सीमा रेखा पार कर गई| बल्लेबाज़ ने गेंद की लम्बाई को भांपा और स्लॉग स्वीप करते हुए उसे मैदान के बाहर भेजा| भारत vs श्रीलंका: 1st T20I: It's a SIX! Dinesh Chandimal hits Ravindra Jadeja. SL 45/3 (7.4 Ov). Target: 200; RRR: 12.57

7.3 ओवर (2 रन) दुग्गी, खिची हुई गेंद पर बल्लेबाज़ द्वारा स्लॉग किया गया जहाँ से गैप से दो रन मिल गया|

7.2 ओवर (0 रन) कोई रन नहीं, पुश तो किया गेंद को लेकिन गैप में नहीं मार सके|

7.1 ओवर (1 रन) सिंगल, बैक फुट से फ्लिक करते हुए एक रन लिया|

अगले बल्लेबाज़ दिनेश चंडीमल...

6.6 ओवर (0 रन) आउट! कैच आउट!! कॉट संजू सैमसन बोल्ड वेंकटेश अय्यर| 11 रन बनाकर लियानागे पवेलियन लौटे| वेंकी को मिली पहली विकेट| ऑफ़ स्टम्प के बाहर डाली गई गेंद पर बड़ा शॉट लगाने गए लेकिन बल्ले के उपरी हिस्से से लगकर हवा में खिल गई बॉल| फील्डर नीचे संजू आये जिन्होंने पकड़ा एक आसान सा कैच| लगातार बड़ा शॉट लगाने को देख रहे थे बल्लेबाज़ लेकिन कसी हुई गेंदबाजी के चलते असफल रहे| 36/3 श्रीलंका| भारत vs श्रीलंका: 1st T20I: WICKET! Janith Liyanage c Sanju Samson b Venkatesh Iyer 11 (17b, 0x4, 0x6). SL 36/3 (7.0 Ov). Target: 200; RRR: 12.62

6.5 ओवर (2 रन) दुग्गी!! इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ के अंदर जाकर गेंद को पंच किया| जडेजा ने उसे रोका लेकिन दो रन हासिल हो गए|

6.4 ओवर (1 रन) इस बार गुड लेंथ लाइन की गेंद को कवर्स की दिशा में खेला| एक ही रन मिल पायेगा|

6.3 ओवर (2 रन) दुग्गी, इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल करते हुए पंच किया दो रनों के लिए|

6.2 ओवर (1 रन) ऑफ़ स्टम्प के बाहर डाली गई गेंद को पॉइंट की तरफ खेला गया जहाँ से एक ही रन मिला|

6.1 ओवर (1 रन) धीमी गति की गेंद, गति परिवर्तन, शॉट थर्ड मैन की दिशा में हलके हाथ से खेलकर एक रन पूरा किया, बड़ा शॉर्ट खेलने का जोखिम नहीं उठाया इस गेंद पर, चालाकी भरी बल्लेबाज़ी|

5.6 ओवर (0 रन) इस बार आगे आकर गेंद पर बड़ा शॉट लगाने गए लेकिन बीट हो गए|

5.5 ओवर (1 रन) सिंगल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| हलके हाथों से पुश करते हुए एक रन बटोरा|

5.4 ओवर (0 रन) नॉट आउट!! एक सही समय पर बल्लेबाज़ का बिलकुल सही रिव्यु!!! बाल बाल बच गए असलंका!!! किस्मत ने दिया बल्लेबाज़ का साथ| फील्ड अम्पायर को बदलना होगा अपना फैसला, रिप्ले में देखने पर पता चला कि गेंद और बल्ले का संपर्क हो गया था पैड्स से लगने से पहले इस वजह से नॉट आउट करार दे दिया गया| आगे की गेंद को स्वीप मारने गए थे जहाँ बीट हो गए थे|

5.3 ओवर (1 रन) सिंगल, मिड ऑन की तरफ से खेलते हुए एक रन हासिल किया|

5.2 ओवर (1 रन) कैच ड्रॉप!! एक और आसान सा कैच भारतीय फील्डर द्वारा छोड़ा गया| इस बार मिड विकेट बाउंड्री पर श्रेयस अय्यर से हुई चूक और एक आसान सा मौका गंवा दिया| चहल को विकेट मिलते मिलते रह गई| लेग स्पिन गेंद को स्लॉग स्वीप किया था और बड़ी बाउंड्री होने के कारण ये हवा में फंस गए थे बल्लेबाज़ जहाँ कैच टपका दिया गया|

5.1 ओवर (0 रन) डॉट बॉल, पैडल स्वीप का इस्तेमाल लेकिन स्कोरबोर्ड में कोई बदलाव नहीं|

मैच रिपोर्ट

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
डार्क मोड/लाइट मोड पर जाएं
Our Offerings: NDTV
  • मध्य प्रदेश
  • राजस्थान
  • इंडिया
  • मराठी
  • 24X7
Choose Your Destination
Previous Article
KKR vs SRH, Qualifier 1: such a worsen condition it was of IPL's most expensive player, now Mitchell Starc shoots up his per wickets prices, know it
भारत बनाम श्रीलंका लाइव स्कोर, ओवर 6 से 10 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट
Yashasvi Jaiswal flop in IPL 2024 Team India Squad T20 World Cup 2024 Rajasthan Royals vs Punjab Kings
Next Article
Yashasvi Jaiswal flop in IPL 2024 Team India Squad T20 World Cup 2024 Rajasthan Royals vs Punjab Kings
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com
;