IND vs SL 1st Test: दूसरे दिन का खेल खत्म, श्रीलंका 108/4, भारत 466 रन आगे

IND vs SL 1st Test Day 2: दूसरे दिन का खेल खत्म हो गया है. श्रीलंका पहली पारी में 4 विकेट पर 108 रन बनाए हैं. भारत से श्रीलंका अभी बी 466 रन पीछे हैं

IND vs SL 1st Test: दूसरे दिन का खेल खत्म, श्रीलंका 108/4, भारत 466 रन आगे

भारत और श्रीलंका के बीच टेस्ट मैच का दूसरा दिन का खेल खत्म

IND vs SL 1st Test Day 2: दूसरे दिन का खेल खत्म हो गया है. श्रीलंका पहली पारी में 4 विकेट पर 108 रन बनाए हैं. भारत से श्रीलंका अभी बी 466 रन पीछे हैं. इस समय क्रीज पर निसानका 75 गेंद पर 26 रन और असलांका 12 गें पर 1 रन बनाकर नाबाद हैं. भारत की ओर से अश्विन ने 2 विकेट, बुमराह और जडेजा के खाते में आए 1-1 विकेट. इससे पहले भारत ने 8 विकेट पर 574 रन बनाकर पारी घोषित की. जडेजा ने 175 रन की नाबाद पारी खेली तो वहीं अश्विन 61 रन बनाकर आउट हुए.   स्कोरकार्ड

पहले दिन भारत ने बनाए थे 6 विकेट पर 357 रन

इससे पहले पहले दिन का खेल खत्म होने पर भारत  ने 6 विकेट पर 357 रन  बना लिए थे. भारत की ओर से ऋषभ पंत ने 96, हनुमा विहारी ने 58 जबकि अपना 100वां टेस्ट खेल रहे विराट कोहली ने 45 रन बनाए. दिन का खेल खत्म होने पर रविंद्र जडेजा 45 जबकि रविचंद्रन अश्विन 10 रन बनाकर खेल रहे थे. श्रीलंका की तरफ से लसिथ एंबुलदेनिया ने दो विकेट चटकाए थे. पहले दिन पंत की बल्लेबाजी बेहतरीन रही, भले ही शतक से वो चूक गए लेकिन टीम को बड़े स्कोर तक पहुंचाने में सफल रहे. दूसरे दिन भारतीय टीम 450 के स्कोर से आगे का स्कोर खड़ा करना चाहेगी, इसके लिए जडेजा को जमकर बल्लेबाजी करनी होगी.

India vs Sri Lanka, 1st Test Day 2 Live Cricket Score Updates online from Punjab Cricket Association IS Bindra Stadium, Mohali 

शेन वार्न के निधन पर भारतीय खिलाड़ियों ने शोक में काली पट्टी बांधकर =मैदान पर उतरे हैं.

विराट कोहली ने पूरा किया मैचों की 'सेंचुरी', 100 मैच खेलने वाले 12वें भारतीय बनेंगे.

Mar 05, 2022 17:07 (IST)
दूसरे दिन का खेल खत्म, श्रीलंका 108/4
दूसरे दिन का खेल खत्म हो गया है. श्रीलंका पहली पारी में 4 विकेट पर 108 रन बनाए हैं. भारत से श्रीलंका अभी बी 466 रन पीछे हैं. इस समय क्रीज पर निसानका 75 गेंद पर 26 रन और असलांका 12 गें पर 1 रन बनाकर नाबाद हैं. भारत की ओर से अश्विन ने 2 विकेट, बुमराह और जडेजा के खाते में आए 1-1 विकेट. इससे पहले भारत ने 8 विकेट पर 574 रन बनाकर पारी घोषित की. जडेजा ने 175 रन की नाबाद पारी खेली तो वहीं अश्विन 61 रन बनाकर आउट हुए.
Mar 05, 2022 16:52 (IST)
श्रीलंका के 4 आउट हो गए हैं. आखिरी 10 मिनट का खेल शेष
असलांका और निसानका क्रीज पर मौजूद हैं. भारत ने पहली पारी में 574 रन का स्कोर खड़ा किया है.
Mar 05, 2022 16:46 (IST)
श्रीलंका को चौथा झटका
IND vs SL 1st Test Day 2 Live: श्रीलंका को चौथा झटका, अश्विन ने डी सिल्वा को भेजा पवेलियन, अश्विन को यह दूसरी सफलता मिली है.
Mar 05, 2022 16:38 (IST)
IND vs SL Live: श्रीलंका के 100 रन पूरे हो गए हैं लेकिन 3 विकेट पवेलियन पहुंच गए हैं. अब क्रीज पर धनंजया डी सिल्वा और निसानका मौजूद हैं.
Mar 05, 2022 16:34 (IST)
श्रीलंका को तीसरा झटका
बुमराह ने मैथ्यूज को आउट कर श्रीलंका को तीसरा झटका दिया है. मैथ्यूज 22 रन ही बना सके. श्रीलंका अब मुश्किल स्थिती में नजर आ रही है.
Mar 05, 2022 16:27 (IST)
श्रीलंका 94/2, मैथ्यूज और निसांका क्रीज पर
Mar 05, 2022 16:26 (IST)
श्रीलंका के 2 आउट
श्रीलंका के 2 विकेट गिर गए हैं.इस समय क्रीज पर निसानका और मैथ्यूज मौजूद हैं.
Mar 05, 2022 15:54 (IST)
Score Update
IND vs SL 1st Test Day 2 Live : जडेजा ने चटकाया दूसरा विकेट, कप्तान करुणारत्ने को किया आउट, लंका 27 ओवर के बाद 75/2
Mar 05, 2022 15:18 (IST)
Score Update -OUT
IND vs SL 1st Test Day 2 Live : श्रीलंका को पहला झटका, आर अश्विन ने लिया विकेट, लंका का स्कोर 48/1, अश्विन की अंदर आती हुई गेंद पर लाहिरु थिरिमाने LBW आउट हुए
Mar 05, 2022 14:57 (IST)
Score Update
IND vs SL 1st Test Day 2 Live : श्रीलंका ने शुरू की बल्लेबाजी, धीमी शुरुआत, 13 ओवर के बाद बिना विकेट खोए बनाए 38 रन
Mar 05, 2022 14:51 (IST)
विराट के लिए टीम का सम्मान
Mar 05, 2022 13:53 (IST)
Score Update
Mar 05, 2022 13:47 (IST)
Score Update
IND vs SL 1st Test Day 2 Live : भारत ने 574 पर घोषित की पारी, जडेजा 175 पर नाबाद रहे
Mar 05, 2022 13:35 (IST)
Mar 05, 2022 13:35 (IST)
Score Update
रवींद्र जडेजा आज अपनी शानदार फॉर्म का नजारा दिखा रहे हैं स्कोर 558/8
Mar 05, 2022 13:08 (IST)
सर जडेजा
Mar 05, 2022 13:07 (IST)
Score Update
IND vs SL 1st Test Day 2 Live : भारत का स्कोर 500 के पार, जडेजा पहुंचे 150 पर
Mar 05, 2022 12:50 (IST)
Score Update
8 विकेट आउट होने के बाद भारत का स्कोर 493/8
Mar 05, 2022 12:49 (IST)
शतक बनाने के बाद अभी भी रवींद्र जडेजा क्रीज पर मौजूद हैं. उनके साथ मोहम्मद शमी खेल रहे हैं भारत 500 रनं के नजदीक
Mar 05, 2022 11:36 (IST)
Mar 05, 2022 11:30 (IST)
Score Update
रवींद्र जड़ेजा ने बनाया अपने करियर का दूसरा शतक, 161 गेंदों का सामना करते हुए जड़ेजा ने ये शतक लगाया. इस पारी के दौरान उन्होंने 10 चौके लगाए. अश्विन के साथ इन्होंने अच्छी साझेदारी निभाई
Mar 05, 2022 11:19 (IST)
रवींद्र जड़ेजा के नाम अभी तक टेस्ट करियर में सिर्फ एक ही शतक है, आज वो दूसरा शतक लगाने के बिल्कुल करीब हैं
Mar 05, 2022 11:06 (IST)
Mar 05, 2022 11:05 (IST)
Score Update
अश्विन के अर्धशतक के साथ ही भारत का स्कोर 446/6, जड़ेजा 90 पर पहुंचे
Mar 05, 2022 11:04 (IST)
आर अश्विन ने अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है
Mar 05, 2022 11:01 (IST)