भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका लाइव स्कोर, ओवर 11 से 15 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच होलकर क्रिकेट स्टेडियम, इंदौर में खेले जा रहे मैच की कमेंट्री और फुल स्कोरकार्ड देखें.

भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका लाइव स्कोर, ओवर 11 से 15 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट

भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका लेटेस्ट स्कोर

14.6 ओवर (0 रन) एलबीडबल्यू की अपील, अम्पायर ने नकारा!! जड़ में डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने लेग साइड की ओर खेलने का प्रयास किया| बल्ले पर नहीं आई गेंद और सीधा पैड्स को जा लगी| एलबीडबल्यू की अपील हुई लेकिन अम्पायर ने मना कर दिया|

14.5 ओवर (1 रन) लॉन्ग ऑन की ओर गेंद को खेलकर एक रन ले लिया|


14.4 ओवर (6 रन) छक्का!!! ये मिस टाइम शॉट था लेकिन फिर से गेंद सीमा रेखा के बाहर चली गई!! शॉट शॉट गेंद पर बल्लेबाज़ ने स्क्वायर लेग बाउंड्री की ओर शॉट खेला| फील्डर वहां मौजूद थे लेकिन बॉल उनके ऊपर से निकाल गई सीमा स्टैंड्स में छह रनों के लिए| भारत vs दक्षिण अफ्रीका: 3rd T20I: It's a SIX! Rilee Rossouw hits Harshal Patel. SA 153/2 (14.4 Ov). CRR: 10.43

14.3 ओवर (1 रन) क्रीज़ में रह कर मिड विकेट की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|

14.2 ओवर (0 रन) कोई रन नहीं, बीटेन! शानदार गेंदबाज़ी करते हुए बल्लेबाज़ को धराशाई कर दिया|

14.1 ओवर (1 रन) मिड विकेट की ओर गेंद को हवा में शॉट लगाया| नो मेंस लैंड में जा गिरी गेंद| बल्लेबाजों ने तेज़ी से भागकर एक रन ले लिया|

13.6 ओवर (0 रन) कोई रन नहीं, बेहतरीन टाइमिंग के साथ गेंद को पंच किया लेकिन गैप नहीं मिला|

13.5 ओवर (4 रन) चौका!!! अच्छी गेंद लेकिन बेहतरीन शॉट| रॉंग वन थी जिसे बल्लेबाज़ ने जल्दी पिक कर लिया| रिवर्स स्वीप किया पॉइंट की ओर और बाउंड्री हासिल की| भारत vs दक्षिण अफ्रीका: 3rd T20I: Tristan Stubbs hits Axar Patel for a 4! SA 145/2 (13.5 Ov). CRR: 10.48

13.4 ओवर (1 रन) आगे निकलकर मिड ऑन की ओर पंच करते हुए एक रन हासिल किया|

13.3 ओवर (6 रन) छक्का!!! इसी के साथ राइली रूसो ने अपना अर्धशतक पूरा किया!!! शानदार बल्लेबाज़ी कर रहे हैं आज राइली रूसो अपनी टीम के लिए!! इस गेंद पर आक्रमण किया और उसे मिड विकेट के पार स्लॉग करते हुए छह रन हासिल किये| भारत vs दक्षिण अफ्रीका: 3rd T20I: FIFTY! Rilee Rossouw completes 55 (27b, 4x4, 5x6). SA 140/2 (13.3 Ovs). CRR: 10.37

13.2 ओवर (1 रन) विकेट लाइन की गेंद पर बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर पुश करते हुए सिंगल लिया|

13.1 ओवर (1 रन) लॉन्ग ऑन की ओर गेंद को खेलकर बल्लेबाज़ ने सिंगल ले लिया|

12.6 ओवर (6 रन) छक्का!!! ट्रिस्टन स्टब्स ने दिखाई अपनी कला| करारा पुल शॉर्ट| शॉटपिच डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने फ्रंटफुट से पुल किया| गेंद और बल्ले का शानदार संपर्क हुआ और बीच बल्ले से लगकर गेंद मिड विकेट बाउंड्री की ओर गई छह रनों के लिए| भारत vs दक्षिण अफ्रीका: 3rd T20I: It's a SIX! Tristan Stubbs hits Umesh Yadav. SA 132/2 (13.0 Ov). CRR: 10.15

12.5 ओवर (1 रन) कवर की ओर गेंद को खेलकर बल्लेबाज़ ने एक रन ले लिया|

12.4 ओवर (0 रन) एक अहम डॉट बॉल यहाँ पर देखने को मिली| कोई रन नहीं|

12.3 ओवर (4 रन) चौका! चीकी शॉट!! जान बूझकर थर्ड मैन की तरफ खेला गया शॉर्ट| ऑफ़ स्टम्प के बाहर डाली गई थी गेंद जिसे आखिरी समय में बल्ले का मुंह खोलते हुए गेंद को थर्ड मैन की तरफ गाइड किया| फील्डर से काफी दूर रही गेंद, पकड़ने का कोई मौका नहीं उनके और तेज़ी से सीमा रेखा को पार कर गई| भारत vs दक्षिण अफ्रीका: 3rd T20I: Rilee Rossouw hits Umesh Yadav for a 4! SA 125/2 (12.3 Ov). CRR: 10

12.2 ओवर (1 रन) हवा में गेंद!! शॉर्ट कवर्स पर कार्तिक द्वारा एक भरसक प्रयास लेकिन गेंद उनके हाथों में पूरी तरह से नहीं आ पाई और छटक गई| एक रन मिल गया| गुड लेंथ गेंद को बल्लेबाज़ ने यहाँ पर हवा में ड्राइव कर दिया था जहाँ कार्तिक ने अपने दायें ओर फुल लेंथ डाईव लगाते हुए बॉल को लपकना चाहा लेकिन चूक गए|

ट्रिस्टन स्टब्स अगले बल्लेबाज़... 

12.1 ओवर (1 रन) आउट!!! रन आउट!!! अफ़्रीकी टीम को लगा सबसे बड़ा झटका!!! डबल लेने की कोशिश में डी कॉक ने गंवाया 68 रनों के स्कोर पर अपना विकेट| श्रेयस अय्यर के बेहतरीन थ्रो के कारण भारत को मिली सफ़लता!! पैड्स लाइन की गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर खेलकर पहला रन तेज़ी से लिया| जिसके बाद दूसरे रन के लिए बल्लेबाज़ भागे| फील्डर श्रेयस अय्यर ने गेंद उठाकर कीपर की ओर थ्रो किया| पंत ने बॉल को पकड़कर स्टंप्स पर लगा दिया| थर्ड अम्पायर ने रिप्ले में देखने के बाद बताया कि बल्लेबाज़ फुल ड्राइव लगाने के बाद भी क्रीज़ के बाहर रह गए थे| आउट आया थर्ड अम्पायर का फ़ैसला| 120/2 दक्षिण अफ्रीका| भारत vs दक्षिण अफ्रीका: 3rd T20I: WICKET! Quinton de Kock run out (Shreyas Iyer / Rishabh Pant) 68 (43b, 6x4, 4x6). SA 120/2 (12.1 Ov). CRR: 9.86

11.6 ओवर (0 रन) ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने लीव करना बेहतर समझा|

11.5 ओवर (1 रन) लो फुलटॉस गेंद पर बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑन की ओर खेलकर सिंगल ले लिया|

11.4 ओवर (1 रन) नॉट आउट!! फील्डिंग टीम का रिव्यु बर्बाद हो गया!! अब भारत के पास एक ही रिव्यु बचा है| बाल-बाल बच गये बल्लेबाज़ यहाँ पर| एलबीडबल्यू की अपील थी जिसपर अम्पायर सहमत नहीं दिखे| फील्डिंग टीम ने काफी देर सोचने के बाद रिव्यु लेने का इरादा किया और लिया| रिप्ले में देखने पर पता चला कि गेंद लेग स्टम्प को मिस कर रही थी इस वजह से नॉट आउट करार दिए गए| गुड लेंथ से पड़ने के बाद अंदर की तरफ आई थी बॉल और बल्ले को बीट करते हुए पैड्स को जा लगी थी|

11.3 ओवर (1 रन) सिंगल, कवर्स की ओर गेंद को खेलकर एक रन निकाला|

11.2 ओवर (1 रन) ऑफ साइड की ओर गेंद को खेलकर एक रन ले लिया|

11.1 ओवर (1 रन) क्रीज़ में रह कर स्क्वायर लेग की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|

10.6 ओवर (6 रन) छक्का! काफी शानदार शॉट| बल्लेबाज़ ने महज़ इसे अपनी टाइमिंग के साथ लॉफ्ट किया और गेंद सीमा रेखा के पार जा गिरी स्टैंड्स में छह रनों के लिए| भारत vs दक्षिण अफ्रीका: 3rd T20I: It's a SIX! Rilee Rossouw hits Harshal Patel. SA 114/1 (11.0 Ov). CRR: 10.36

10.5 ओवर (1 रन) क्रीज़ में रह कर मिड विकेट की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|

10.4 ओवर (1 रन) बल्लेबाज़ ने आगे आकर एक रन के लिए ऑफ़ ड्राइव किया|

10.4 ओवर (1 रन) वाइड!!! लेग स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को अम्पायर ने वाइड करार दिया|

10.3 ओवर (1 रन) मिड ऑन की तरफ से खेलते हुए एक रन हासिल किया|

10.2 ओवर (4 रन) चौका!!! बैक टू बैक बाउंड्री यहाँ पर क्विंटन डी कॉक के बल्ले से आती हुई!!  ये गेंद गैप में निकल गई| बल्लेबाज़ ने इसे पॉइंट की तरफ पंच किया और चार रन हासिल किये| भारत vs दक्षिण अफ्रीका: 3rd T20I: Quinton de Kock hits Harshal Patel for a 4! SA 104/1 (10.2 Ov). CRR: 10.06

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

10.1 ओवर (4 रन) चौका!!! पैड्स लाइन की गेंद पर बल्लेबाज़ ने फाइन लेग की ओर शॉट लगाया| गैप में गई बॉल सीधा सीमा रेखा के बाहर चार रनों के लिए| भारत vs दक्षिण अफ्रीका: 3rd T20I: Quinton de Kock hits Harshal Patel for a 4! SA 100/1 (10.1 Ov). CRR: 9.84

मैच रिपोर्ट