भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका लाइव स्कोर, ओवर 11 से 15 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच बर्सापारा क्रिकेट स्टेडियम, गुवाहाटी में खेले जा रहे मैच की कमेंट्री और फुल स्कोरकार्ड देखें.

भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका लाइव स्कोर, ओवर 11 से 15 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट

भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका लेटेस्ट स्कोर

14.6 ओवर (0 रन) ओह!! रिवर्स स्वीप खेलने गए लेकिन बल्ले से कोई संपर्क नहीं हुआ| 30 गेंदों पर 95 रनों की दरकार|

14.5 ओवर (4 रन) चौका! आ रहा है डी कॉक का फॉर्म!! इस बार गेंदबाज़ के ऊपर से गेंद को लॉफ्ट करते हुए अपने लिए एक बाउंड्री हासिल की| भारत vs दक्षिण अफ्रीका: 2nd T20I: Quinton de Kock hits Axar Patel for a 4! SA 143/3 (14.5 Ov). Target: 238; RRR: 18.39


14.4 ओवर (6 रन) बैक टू बैक छक्का! ये है इस खिलाड़ी की ताक़त!! आज दिन नहीं था इनका लेकिन अब शायद बल्ले पर आ रही है गेंद| पूरी ताक़त से हीव किया और बॉल सीधा स्टैंड में गई छह रनों के लिए|| भारत vs दक्षिण अफ्रीका: 2nd T20I: It's a SIX! Quinton de Kock hits Axar Patel. SA 139/3 (14.4 Ov). Target: 238; RRR: 18.56

14.3 ओवर (6 रन) छक्का! डी कॉक के बल्ले से लगता हुआ पहला बड़ा शॉट!! आत्मविश्वास उन्हें इस शॉट से ज़रूर मिलेगा| छोटी गेंद को बैकफुट से पुल कर दिया जहाँ से छह रन्स हासिल किये| भारत vs दक्षिण अफ्रीका: 2nd T20I: It's a SIX! Quinton de Kock hits Axar Patel. SA 133/3 (14.3 Ov). Target: 238; RRR: 19.09

14.2 ओवर (1 रन) फुल बॉल को कवर्स की दिशा में खेला| डीप से एक ही रन बटोर पाए|

14.1 ओवर (1 रन) हवा में पॉइंट की तरफ गेंद को कट किया| फील्डर से आगे गिरी बॉल| एक ही रन मिल पाया| खुद से काफी निराश डी कॉक|

13.6 ओवर (1 रन) सिंगल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रह कर स्क्वायर लेग की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया| 125/3, 36 गेंदों पर 113 रनों की दरकार|

13.5 ओवर (2 रन) गुड लेंथ गेंद को मिड विकेट की तरफ पुल कर दिया| फिर से उनके बल्ले से अच्छी तरह से आई नहीं गेंद| गैप से दो ही रन मिल पाए|

13.4 ओवर (1 रन) सिंगल और इसी के साथ मिलर का पचास रन पूरा हुआ| कमाल की पारी अपनी टीम के लिए खेलते हुए| इस गेंद पर पुल शॉट लगाया और एक रन हासिल कर लिया| ड्रेसिंग रूम से उनके लिए तालियाँ बजती हुई| भारत vs दक्षिण अफ्रीका: 2nd T20I: FIFTY! David Miller completes 50 (25b, 3x4, 3x6). SA 122/3 (13.4 Ovs). Target: 238; RRR: 18.32

13.3 ओवर (6 रन) छक्का! ओहोहोहो!!! बेहतरीन कवर ड्राइव!! ये शॉट तो मिलर की ताक़त है!! हवा में थी लेकिन गैप में गई गेंद| करारा छह कह सकते हैं| किसी भी फील्डर के पास कोई मौका नहीं गेंद को रोकने का और बाउंड्री के ठीक बाहर जाकर गिरी गेंद| 49 के स्कोर तक पहुँच गए हैं| भारत vs दक्षिण अफ्रीका: 2nd T20I: It's a SIX! David Miller hits Arshdeep Singh. SA 121/3 (13.3 Ov). Target: 238; RRR: 18

13.3 ओवर (2 रन) नो बॉल!! एक और बढ़िया गेंद अर्शदीप द्वारा| कवर्स की तरफ बल्लेबाज़ ने इसे खेला| डीप में फील्डर तैनात जहाँ से सिंगल मिला| लेकिन ये तो नो बॉल हो गई यानी अगली गेंद फ्री हिट होगी|

13.2 ओवर (1 रन) एक और बेहतरीन फुल बॉल!! बल्लेबाज़ को एलिवेशन नहीं दे रहे| सिंगल के लिए सामने की तरफ खेल दिया|

13.1 ओवर (1 रन) सिंगल, जड़ में डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने क्रीज़ में रह कर मिड विकेट की ओर हीव किया और सिंगल हासिल किया|

13.1 ओवर (1 रन) वाइड! एक अतिरिक्त गेंद यहाँ पर डाल दी गई, एक अतिरिक्त रन भी मिल जाएगा|

अर्शदीप सिंह [2.0-0-21-2] को गेंदबाजी के लिए वापिस बुलाया गया है... 

12.6 ओवर (1 रन) एक और अच्छी गेंद!! महज़ 8 ही रन्स इस ओवर से आये| जड़ में रखी गेंद जिसे सामने की तरफ खेला| फील्डर द्वारा उसे फील्ड किया गया| अब 42 गेंदों पर 128 रनों की दरकार है|

12.5 ओवर (1 रन) सिंगल ही मिल पायेगा यहाँ पर!! इस बार लो फुल टॉस गेंद को कवर्स की दिशा में खेला| डीप से यहाँ भी सिंगल ही मिल पाया|

12.4 ओवर (2 रन) एक और बेहतरीन यॉर्कर!! एक दम जड़ में गेंद को डाला| स्क्वायर लेग की तरफ खेला जहाँ से दो रन्स मिल गए|

12.3 ओवर (1 रन) बेहतरीन यॉर्कर!! बल्लेबाज़ ने इसे सामने की तरफ खेला| लॉन्ग ऑन फील्डर ने इसे फील्ड किया, एक ही रन पर रोक दिया|

12.2 ओवर (0 रन) एक और डॉट गेंद!! बैक फुट से पंच शॉट खेला गया लेकिन सीधा फील्डर की तरफ| डी कॉक को बड़ा शॉट लगाना होगा|

12.2 ओवर (1 रन) वाइड!! ऑफ स्टम्प के काफी बाहर डाली गई गेंद, दिशा से भटके, अम्पायर ने बाहें फैलाते हुए वाइड का इशारा किया, एक अतिरिक्त रन टीम के खाते में जुड़ा|

12.1 ओवर (2 रन) कैच ड्रॉप या एक टफ चांस!! मिड ऑफ़ पर राहुल से हुई चूक, गेंद को लपक नहीं पाए| ऊपर डाली गई गेंद को सीधे बल्ले से सामने की तरफ उठाकर मार दिया था जहाँ से राहुल ने बॉल को रोका| दो रन मिल गए|

11.6 ओवर (4 रन) चौका! 19 रनों का एक महंगा ओवर हुआ समाप्त!! इस बार ऑन साइड पर खेला गया पुल शॉट| बॉल तेज़ी से सीमा रेखा पार कर गई चार रनों के लिए| भारत vs दक्षिण अफ्रीका: 2nd T20I: David Miller hits Ravichandran Ashwin for a 4! SA 102/3 (12.0 Ov). Target: 238; RRR: 17.00

11.5 ओवर (6 रन) छक्का! किलर मिलर शो जारी| छोटी गेंद को परखा और बैकफुट पर जाकर पुल कर दिया लेग साइड की तरफ| उनके बल्ले से निकला एक और हवाई फायर जो छह रनों के लिए गया| भारत vs दक्षिण अफ्रीका: 2nd T20I: It's a SIX! David Miller hits Ravichandran Ashwin. SA 98/3 (11.5 Ov). Target: 238; RRR: 17.14

11.4 ओवर (0 रन) इस बार धीमी गति की गेंद से बल्लेबाज़ को छकाया| कोई रन नहीं होगा|

11.4 ओवर (1 रन) वाइड! इस बार ऑफ़ स्टम्प के काफी बाहर की गेंद जिसे अम्पायर ने वाइड करार दिया|

11.3 ओवर (6 रन) छक्का! गेंदबाज़ के ऊपर से उठाकर मारा सीधा साईट स्क्रीन की तरफ और छह रन प्राप्त किये| कमाल की लय में हैं बल्लेबाज़ मिलर और उसका नमूना पूरी तरह से यहाँ पर देखने को मिल रहा है| भारत vs दक्षिण अफ्रीका: 2nd T20I: It's a SIX! David Miller hits Ravichandran Ashwin. SA 91/3 (11.3 Ov). Target: 238; RRR: 17.29

11.2 ओवर (1 रन) रिवर्स स्वीप शॉट खेला| लेग स्टम्प से इसे खींचा और पॉइंट की तरफ से एक रन भाग लिया|

11.1 ओवर (1 रन) पैड्स की गेंद को मिड विकेट की दिशा में खेला| डीप से सिंगल ही हासिल हुआ|

10.6 ओवर (1 रन) बेहतरीन यॉर्कर के साथ वापसी करते हुए पटेल| बल्लेबाज़ ने इस गेंद को ऑफ़ साइड पर खेला जहाँ से एक रन मिला| 83/3 अफ्रीका, 54 गेंदों पर 155 रनों की दरकार|

10.5 ओवर (4 रन) दो बैक टू बैक चौका! बल्लेबाज़ ने इस गेंद को मिड ऑफ़ की ओर हवा में पंच कर दिया| गैप मिला और गेंद सीमा रेखा पार कर गई चार रनों के लिए| किलर मिलर का जलवा दिखता हुआ| भारत vs दक्षिण अफ्रीका: 2nd T20I: David Miller hits Harshal Patel for a 4! SA 82/3 (10.5 Ov). Target: 238; RRR: 17.02

10.4 ओवर (4 रन) चौका!! बल्लेबाज़ ने फूटवर्क का इस्तेमाल किया!! गेंदबाज़ को छकाया| दिशा से भटके हर्षल और बल्लेबाज़ ने दशा खराब कर दी| स्क्वायर लेग ऊपर रखकर आप पैरों पर गेंद नहीं डाल सकते| अगर डालेंगे तो ऐसे ही फ्लिक शॉट्स पर चौके खाते जायेंगे| बोलर इस दौरान गिर भी गए| भारत vs दक्षिण अफ्रीका: 2nd T20I: David Miller hits Harshal Patel for a 4! SA 78/3 (10.4 Ov). Target: 238; RRR: 17.14

10.3 ओवर (2 रन) दो रन्स मिल जाएगा यहाँ पर!! मिड विकेट की ओर खेला गया पुल शॉट, दो रन मिले|

10.2 ओवर (1 रन) जड़ में डाली गई गेंद को मिड ऑन की तरफ से खेलते हुए एक रन हासिल किया|

फील्डर के द्वारा किया गया थ्रो जिसको बैकअप करने गए रोहित और बॉल सीधा उनके नाक पर जा लगी| इसी दौरान रोहित के नाक से खून आने लगा और वो मैदान से बाहर चले गए...

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

10.1 ओवर (1 रन) सिंगल!! फुल लेंथ गेंद को सीधे बल्ले से मिड ऑफ़ की दिशा में खेला| फील्डर के आगे से रन चुरा लिया|

मैच रिपोर्ट