
29.5 ओवर (1 रन) दो बौन्दरी के बाद अब चतुराई भरा सिंगल ले लिया गया| बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रह कर स्क्वायर लेग की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|
29.4 ओवर (4 रन) एक और चौका! गेंदबाज़ पर पूरी तरह से दबाव बनाते हुए श्रेयस| मिड ऑफ़ फील्डर के ऊपर से हवा में गेंद को लॉफ्ट किया लॉन्ग ऑफ़ की तरफ| फील्डर को बीट करती हुई बॉल सीमा रेखा पार कर गई चार रनों के लिए| भारत के लिए बहुमूल्य रन्स आते हुए|
29.3 ओवर (4 रन) चौका! इस बार मिड ऑफ़ फील्डर इस शॉट को नहीं रोक पायेंगे| उनसे काफी दूर शॉट को खेला| जैसे ही आगे डाली गई थी गेंद उसपर अय्यर ने कड़क ड्रिव कर दिया और टीम के लिए महत्वपूर्ण चार रन्स बटोर लिए|
29.2 ओवर (0 रन) एक और डॉट गेंद इस ओवर से आता हुआ| मिड ऑफ़ की दिशा में खेला| रन का मौका नहीं बन सका| टाईट गेंदबाजी वेन द्वारा जारी|
29.1 ओवर (0 रन) इस बार फुल लेंथ गेंद पर कवर ड्राइव किया गया लेकिन रन का मौका नही बन सका| फील्डर वहां तैनात|
28.6 ओवर (0 रन) डॉट बॉल के साथ हुई एक बढ़िया ओवर की समाप्ति जहाँ 11 रन आये| आखिरी समय तक गेंद पर नज़रें जमाई रखी और उसे ब्लॉक कर दिया| कोई रन नहीं हुआ|
28.5 ओवर (2 रन) स्लोवर बाउंसर!! टेनिस बॉल शॉट खेला मिड ऑन फील्डर के ऊपर से और नो मेंस लैंड में जाकर गिरी बॉल| फील्डर द्वारा चेज़ किया गया लेकिन दो रन से नहीं रोक पाए|
28.4 ओवर (1 रन) समझदारी के साथ अय्यर ने इस गेंद को मिड ऑफ़ की दिशा में खेला| फील्डर के आगे से एक रन भागकर चुरा लिया|
28.3 ओवर (0 रन) प्ले एंड मिस! बल्लेबाज़ को समझ ही नहीं आया कि इस गेंद पर क्या करें| कोई रन नहीं हुआ|
28.2 ओवर (1 रन) सिंगल, बल्लेबाज़ द्वारा क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल| गाइड किया इसे थर्ड मैन की तरफ, एक ही रन मिल पाया|
28.1 ओवर (2 रन) बड़ा शॉट नहीं लगा पाए इस गेंद पर| उछाल भरी गेंद को कवर्स की दिशा में खेला| फील्डर उसके पीछे आये, दो रन ही मिल सका|
28.1 ओवर (5 रन) नो बॉल और चौका! छोटी गेंद तो किशन की ताक़त है| पुल शॉट का इस्तेमाल करते हुए बल्लेबाज़ ने बाउंड्री बटोरी| अब अगली गेंद फ्री हिट होगी| सोने पर सुहागा किशन के लिए|
27.6 ओवर (1 रन) सिंगल के साथ हुई एक कसे हुए ओवर की समाप्ति जहाँ महज़ दो ही रन आये| इस गेंद को ऑन साइड पर किशन ने खेला और रन बटोर लिया| लक्ष्य से अब 123 रन दूर भारत|
27.5 ओवर (1 रन) पैड्स पर डाली गई गेंद, बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की दिशा में खेला, फील्डर गेंद पर आये लेकिन सिंगल से नहीं रोक पाए|
27.4 ओवर (0 रन) एक और डॉट गेंद यहाँ पर आती हुई| इस गेंद को मिड ऑन की दिशा में खेला लेकिन गैप हासिल नहीं हो सका|
27.3 ओवर (0 रन) ऑफ़ स्टम्प की लाइन पर डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ ने इसे पॉइंट की दिशा में खेला, फील्डर वहां तैनात| रन की मांग थी लेकिन दूसरे बल्लेबाज़ अय्यर ने मना कर दिया| सही समय पर क्रीज़ में किशन ने की है वापसी|
27.2 ओवर (0 रन) इस बार शरीर पर डाली गई गेंद को लेग साइड पर मोड़ा| फील्डर वहां तैनात, रन का कोई मौका नहीं बन पायेगा|
27.1 ओवर (0 रन) अच्छी गेंद जिसे बल्लेबाज़ ने सम्मान दे दिया| कोई रन नहीं होगा यहाँ पर|
26.6 ओवर (6 रन) छक्का! बड़े शॉट के लिए आगे आये और गेंद को अपना निशाना बनाया| संपर्क इतना बेहतरीन कि बॉल सीधा लॉन्ग ऑफ़ बाउंड्री के काफी पीछे जाकर गिरी छह रनों के लिए| समय समय पर बड़े शॉट्स लगाकर रन रेट को ऊपर नहीं जाने दे रहे हैं किशन| इसी के साथ भारत का 150 रन भी पूरा हो गया|
26.5 ओवर (1 रन) सिंगल, इसी के साथ दोनों बल्लेबाजों के बीच शतकीय साझेदारी पूरी हुई| कमाल की बल्लेबाज़ी इस जोड़ी से देखने को मिली है| इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ के अंदर जाकर गेंद को पंच किया और एक रन हासिल किया| भारत के लिए ये एक अच्छी बात है|
26.4 ओवर (0 रन) कोई रन नहीं, पुश तो किया गेंद को लेकिन गैप में नहीं मार सके|
26.3 ओवर (1 रन) बल्लेबाज़ ने आगे आकर एक रन के लिए ऑफ़ ड्राइव किया| फील्डर के आगे से इस रान रन चुरा लिया|
26.2 ओवर (1 रन) ऊपर रखी गई गेंद को ड्राइव कर दिया गैप में ऑफ़ साइड पर और तेज़ी से रन भाग लिया|
26.1 ओवर (1 रन) सिंगल के साथ स्कोर बोर्ड को आगे बढ़ाया जा रहा है| हलके हाथों से पुश करते हुए एक रन बटोरा|
25.6 ओवर (0 रन) इस बार ऑफ़ स्टम्प की गेंद पर स्क्वायर कट शॉट खेला लेकिन फील्डर को भेद नहीं पाए| कोई रन नहीं हो सका|
25.5 ओवर (0 रन) कोई रन नहीं, ड्राइव किया गेंद को कवर्स की और लेकिन रन नही हुआ|
25.4 ओवर (4 रन) चौका! ये लीजिये इस बाउंड्री के साथ अय्यर का भी अर्धशतक पूरा हो गया| लाजवाब शॉट! बल्लेबाज़ ने इस गेंद पर पूरी तरह से लीन करते हुए पॉइंट की ओर ड्राइव किया और अपने लिए चार रन बटोरे| टीम इंडिया को कुछ इसी तरह की पारी की दरकार थी और वो यहाँ पर इन दोनों से मिली है|
25.3 ओवर (1 रन) सिंगल और इसी के साथ किशन का तीसरा एक दिवसीय अर्शधतक यहाँ पर पूरा होता हुआ| क्या कमाल की पारी अपनी टीम के लिए खेलते हुए| पुश किया गेंद को और सिंगल हासिल किया| ड्रेसिंग रूम से उनके लिए तालियां बजती दिखी|
25.2 ओवर (0 रन) तेज़ गति से इस बार डाली गई गेंद| कवर्स की तरफ खेला लेकिन गैप हासिल नहीं हो सका| कोई रन नहीं|
25.1 ओवर (1 रन) फुल बॉल को सीधे बल्ले से मिड ऑन की दिशा में खेला| डीप से एक रन हासिल कर लिया|
मैच रिपोर्ट
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
29.6 ओवर (1 रन) एक और सिंगल और इसी के साथ एक महंगे ओवर की समाप्ति हुई| बैक फुट से फ्लिक करते हुए एक रन लिया| 177/2 भारत, लक्ष्य से 102 रन दूर|