भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका लाइव स्कोर, ओवर 6 से 10 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम, तिरुवनंतपुरम में खेले जा रहे मैच की कमेंट्री और फुल स्कोरकार्ड देखें.

भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका लाइव स्कोर, ओवर 6 से 10 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट

भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका लेटेस्ट स्कोर

9.6 ओवर (1 रन) धीमी गति की गेंद, गति परिवर्तन| शॉट थर्ड मैन की दिशा में हलके हाथ से खेलकर एक रन पूरा किया| बड़ा शॉर्ट खेलने का जोखिम नहीं उठाया इस गेंद पर, चालाकी भरी बल्लेबाज़ी| 10 के बाद 48/6 दक्षिण अफ्रीका|

9.5 ओवर (1 रन) हवा में गेंद डीप पॉइंट की तरफ लेकिन फील्डर के आगे नो मेंस लैंड में जा गिरी| एक ही रन मिल पाया| ऑफ़ स्टम्प के बाहर डाली गई छोटी गेंद पर कट शॉट लगाया गया था|


9.4 ओवर (0 रन) लेंथ में छोटी डाली गई गेंद, बल्लेबाज़ ने क्रीज़ में रहकर डिफेंड कर दिया, मिड ऑन फील्डर ने गेंद को फील्ड किया|

9.3 ओवर (0 रन) ऑफ स्टंप के बाहर जाती हुई गेंद को समझदारी के साथ लीव करना सही समझा| कोई रन नहीं|

9.2 ओवर (4 रन) चौका! बढ़िया टाइमिंग के चलते चौका बटोर लिया गया| क्रीज़ के अंदर रहकर गेंद का इंतज़ार किया| फ्लिक किया और चार रन हासिल किये| हालाँकि बाउंड्री लाइन के आगे अर्शदीप ने पैरों से गेंद को रोकना चाहा लेकिन असफल रहे| भारत vs दक्षिण अफ्रीका: 1st T20I: Keshav Maharaj hits Harshal Patel for a 4! SA 46/6 (9.2 Ov). CRR: 4.93

9.1 ओवर (0 रन) इस बार आगे डाली गई थी गेंद जिसे बल्लेबाज़ ने लाइन में आकर समझदारी दिखाते हुए डिफेंड कर दिया| कोई रन नहीं|

8.6 ओवर (0 रन) डॉट बॉल के साथ हुई मेडेन ओवर की समाप्ति| दबाव अब बल्लेबाज़ी टीम पर बनता हुआ| कोई रन नहीं|

8.5 ओवर (0 रन) कोई रन नहीं, प्ले एंड मिस! बल्लेबाज़ को समझ ही नहीं आया कि इस गेंद पर क्या करें|

8.4 ओवर (0 रन) लेग स्टंप पर डाली गई गेंद को फ्लिक करने गए| बल्ले पर नहीं आई गेंद उछाल के साथ पैड्स को जा लगी|

8.3 ओवर (0 रन) फ्रंट फुट पर आकर गेंद को सॉलिड तरीके से डिफेंड किया|

8.2 ओवर (0 रन) आखिरी समय तक गेंद पर नज़रें जमाई रखी और उसे ब्लॉक कर दिया|

8.1 ओवर (0 रन) पुश तो किया गेंद को लेकिन गैप में नहीं मार सके|

केशव महाराज बल्लेबाज़ी करने मैदान पर आए...

7.6 ओवर (0 रन) आउट!! एलबीडबल्यू!! कमाल का रिव्यु फील्डिंग कप्तान द्वारा लिया गया और एक बड़ी विकेट हाथ लग गई| मार्करम 25 रन बनाकर लौटे पवेलियन| फील्डिंग टीम चाहेगी कि अब यहाँ से अपना दबदबा बनाकर रखना है| ऑफ़ स्टम्प पर रखी गई गेंद को शफल करते हुए ऑन साइड पर खेलने गए| गेंद की लाइन से बीट हुए और सीधा जाकर फ्रंट पैड्स को लग गई बॉल| एलबीडबल्यू की अपील हुई जिसे अम्पायर ने नकार दिया| रोहित ने काफी देर सोचने के बाद रिव्यु लिया जहाँ रिप्ले में देखने पर पता चला कि ये गेंद जाकर विकेट्स को लग रही थी इसलिए थर्ड अम्पायर ने उसे आउट करार दिया| 42/6 दक्षिण अफ्रीका| भारत vs दक्षिण अफ्रीका: 1st T20I: WICKET! Aiden Markram lbw b Harshal Patel 25 (24b, 3x4, 1x6). SA 42/6 (8.0 Ov). CRR: 5.25

7.5 ओवर (0 रन) अरे वाह!!! अच्छी वापसी पिछली गेंद पर छक्का खाने के बाद बोलर द्वारा| पड़कर काँटा बदला गेंद ने और बल्लेबाज़ को चारो खाने चित कर दिया| बाहरी किनारे को छोड़ती हुई कीपर के दस्तानो में प्रस्थान कर गई गेंद|

7.4 ओवर (6 रन) छक्का! छोटी लेंथ की गेंद को काफी आसानी से पिक कर लिया| पूरी ताक़त से पुल शॉट लगाया गया बॉल सीधा स्टैंड में गई छह रनों के लिए| ये बल्लेबाज़ अकेला अपनी टीम के लिए लड़ता हुआ दिख रहा| कमाल की बल्लेबाज़ी दबाव के अंदर| भारत vs दक्षिण अफ्रीका: 1st T20I: It's a SIX! Aiden Markram hits Harshal Patel. SA 42/5 (7.4 Ov). CRR: 5.48

7.3 ओवर (0 रन) गुड लेंथ लाइन पर डाली गई गेंद को बैकफुट से कवर्स की तरफ पंच किया जहाँ से गैप नहीं मिल सका| कोई रन नहीं|

7.2 ओवर (0 रन) गुड लेंथ गेंद को बल्लेबाज़ ने क्रीज़ में रहकर डिफेंड कर दिया, गेंदबाज़ ने खुद ही गेंद को फील्ड किया|

7.1 ओवर (1 रन) टैप एंड रन!! पॉइंट की ओर खेला गया शॉट जहाँ से एक रन मिला|

हर्षल पटेल को गेंदबाजी के लिए लाया गया है...

6.6 ओवर (1 रन) सिंगल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| इस बार हलके हाथों से पुश करते हुए एक रन बटोरा| 35/5 अफ्रीका, एक बड़ी साझेदारी की दरकार|

6.5 ओवर (0 रन) प्ले एंड मिस! बल्लेबाज़ को समझ ही नहीं आया कि इस गेंद पर क्या करें| फ्लाईट से बल्लेबाज़ को बीट कर दिया| ड्राइव लगाने गए लेकिन टर्न से चकमा खा गए| कोई रन नहीं हुआ|

6.4 ओवर (1 रन) एक और सिंगल इस ओवर से आता हुआ| बैक फुट से गेंद को पंच किया, एक रन मिल गया|

6.3 ओवर (1 रन) आर्म बॉल अश्विन द्वारा| पड़कर अंदर आई जिसे लेग साइड पर फ्लिक कर दिया एक रन के लिए|

6.2 ओवर (1 रन) एक और आसान सा सिंगल, पुश किया गेंद को और सिंगल हासिल किया|

6.1 ओवर (1 रन) सिंगल, बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रह कर मिड विकेट की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|

आर अश्विन को गेंदबाजी के लिए लाया गया है..

पॉवर प्ले की हुई समाप्ति!!! 6 ओवर के बाद 30/5 दक्षिण अफ्रीका| फिलहाल क्रीज़ पर एडेन मार्करम और वेन पार्नेल संभलकर बल्लेबाज़ी कर रहे हैं| ऐसे में अफ़्रीकी टीम के कप्तान टेम्बा बवुमा को इन दोनों बल्लेबाजों से एक बड़ी साझेदारी की उम्मीद होगी...

5.6 ओवर (0 रन) बाउंसर!! काफी तेज़ी से बल्लेबाज़ के सर के ऊपर से निकली| मार्करम झुके और जाने दिया कीपर की तरफ, कीपर ने उछाल के साथ गेंद को एक हाथ से रोका|

5.5 ओवर (0 रन) ऑफ साइड की ओर गेंद को पुश किया| रन का मौका नहीं मिल सका|

5.4 ओवर (0 रन) इस बार गेंद को खेलने गए लेकिन पूरी तरह से बीट हो गए| कोई रन नहीं हुआ|

5.3 ओवर (0 रन) नॉट आउट!! फील्डिंग टीम का रिव्यु बर्बाद हो गया!! बाल-बाल बच गये बल्लेबाज़ यहाँ पर| कैच की अपील थी जिसपर अम्पायर सहमत नहीं दिखे| फील्डिंग टीम ने रिव्यु लेने का इरादा किया और लिया| रिप्ले में देखने पर पता चला कि गेंद और बल्ले का कोई संपर्क नहीं हुआ था और अल्ट्रा एज ने भी इसे साफ़ कर दिया| इस वजह से नॉट आउट करार दिए गए| कमाल की आउटस्विंग से बल्लेबाज़ को चारो खाने चित कर दिया था जहाँ से कीपर के दस्तानों में गई थी बॉल|

5.2 ओवर (1 रन) सिंगल, पुल शॉट लगाया और लेग साइड से एक रन हासिल कर लिया|

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

5.1 ओवर (3 रन) सिंगल ही था मिड ऑफ़ पर लेकिन हर्षल से एक डायरेक्ट हिट हुई और कवर्स की तरफ चली गई गेंद जहाँ से दो और अधिक रन मिल गए| बोलर थोड़ा सा निराश दिखे| मिड ऑफ़ की दिशा में गेंद को खेला और तेज़ी से रन भाग खड़े हुए थे जहाँ से विकेटों पर डायरेक्ट हिट लग गया था|

मैच रिपोर्ट