न्यूज़ीलैंड बनाम भारत लाइव स्कोर, ओवर 6 से 10 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट

भारत और न्यूज़ीलैंड के बीच ईडन गार्डन्स, कोलकाता में खेले जा रहे मैच की कमेंट्री और फुल स्कोरकार्ड देखें.

न्यूज़ीलैंड बनाम भारत लाइव स्कोर, ओवर 6 से 10 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट

न्यूज़ीलैंड बनाम भारत लेटेस्ट स्कोर

9.6 ओवर (2 रन) एक और दुग्गी के साथ हुई ओवर की समाप्ति!! मिड विकेट की तरफ इसे हीव किया जहाँ से दो रन मिल गए| 10 के बाद 90/3 भारत|

9.5 ओवर (2 रन) हलके हाथों से गेंद को ऑन साइड पर ढकेला और दो रन बटोर लिया|


9.4 ओवर (0 रन) लो फुल टॉस, स्लाइस किया लेकिन सीधा फील्डर की तरफ| कोई रन नहीं हुआ|

9.3 ओवर (1 रन) फ्लाईटेड गेंद को लॉन्ग ऑफ़ की दिशा में रोहित ने ड्राइव किया और रन हासिल किया|

9.2 ओवर (1 रन) सिंगल के साथ श्रेयस ने खोला अपना खाता| सामने की तरफ गेंद को खेला और रन बटोरा|

9.1 ओवर (1 रन) इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ के अंदर जाकर गेंद को पंच किया और एक रन हासिल किया|

श्रेयस अय्यर उतरे हैं...

8.6 ओवर (0 रन) आउट!! कैच आउट!! कॉट जेम्स नीशम बोल्ड मिचेल सैंटनर| 4 रन बनाकर पन्त लौटे पवेलियन| तीसरी सफलता कप्तान सैंटनर के खाते में गई| कमाल की गेंदबाजी करते हुए दिखाई दे रहे हैं यहाँ पर| पन्त के सामने हिम्मत से डाली फ्लाई गेंद, बड़े शॉट के लिए गए लेकिन मिस टाइम कर बैठे| लॉन्ग ऑन पर हवा में खिल गई गेंद और एक आसान सा कैच वहां पर फील्डर द्वारा लपका गया| कप्तान अपनी टीम को मुकाबले में वापसी कराते हुए| 83/3 भारत|

8.5 ओवर (1 रन) एक और सिंगल!! मिचेल के खिलाफ जोखिम नहीं उठाते हुए दोनों बल्लेबाज़, कवर्स की दिशा में खेला और रन हासिल किया|

8.4 ओवर (2 रन) इनसाइड आउट शॉट!! बल्लेबाज़ ने इस गेंद को हवा में उठाकर मारा, गैप में गिरी और दो रन टीम के खाते में जुड़ गए|

8.3 ओवर (1 रन) बाई के रूप में आया सिंगल!! स्वीप लगाने गए लेकिन बीट हुए, कीपर भी लपक नहीं पाए, फाइन लेग तक गई गेंद जहाँ से एक रन मिल गया|

8.2 ओवर (1 रन) एक और सिंगल!! एक एक रन लेने में दिलचस्पी दिखाते हुए रोहित, बैक फुट से फ्लिक करते हुए एक रन लिया|

8.1 ओवर (1 रन) मिस्फील्ड पॉइंट पर सोढ़ी द्वारा, एक भी रन नहीं था और चूक करते हुए रन दे बैठे|

7.6 ओवर (1 रन) 6 गेंदों पर 6 सिंगल| शॉर्ट गेंद, ऑफ़ साइड पर पंच किया, स्वीपर कवर मौजूद, सिंगल से ही संतुष्ट हुए बल्लेबाज़|

7.5 ओवर (1 रन) फुल टॉस गेंद, ड्राइव किया समझदारी के साथ और सिंगल बटोरा|

7.4 ओवर (1 रन) छोटी गेंद, पंच किया, फील्डर ने हाफ स्टॉप किया, एक ही रन मिला|

7.3 ओवर (1 रन) ऊपर की गेंद को ड्राइव करते हुए सिंगल बटोर लिया|

7.2 ओवर (1 रन) लेग स्पिन गेंद को ऑन साइड पर फ्लिक करते हुए एक रन हासिल किया|

7.1 ओवर (1 रन) फ्लाईटेड बॉल, पुश किया गेंद को और सिंगल हासिल किया|

रिषभ पन्त अगले बल्लेबाज़...

6.6 ओवर (0 रन) आउट!! कैच आउट!!! सॉफ्ट डिसमिसल, बिना खाता खोले स्काई लौट गए पवेलियन| कॉट मार्टिन गप्टिल बोल्ड मिचेल सैंटनर| एक ही ओवर में दो सफलताएं कप्तान द्वारा अर्जित| ऊपर डाली गई गेंद को ड्राइव कर दिया था लेकिन हवा में ही मार बैठे| शॉर्ट कवर्स पर फील्डर तैनात थे जिनकी गोद में चली गई| ऊपर से मारना चाहते थे लेकिन एलिवेशन नहीं मिल पाया| 71/2 भारत| भारत vs न्यूज़ीलैंड: 3rd T20I: WICKET! Suryakumar Yadav c Martin Guptill b Mitchell Santner 0 (4b, 0x4, 0x6). IND 71/2 (7.0 Ov). CRR: 10.14

6.5 ओवर (0 रन) हवा में थी गेंद लेकिन पॉइंट फील्डर से आगे गिर गई| बाल बाल बचे स्काई, बढ़िया गेंदबाजी मिचेल द्वारा देखने को मिली| कोई रन नहीं|

6.4 ओवर (0 रन) एक और डॉट बॉल, आखिरी समय तक गेंद पर नज़रें जमाई रखी और उसे ब्लॉक कर दिया|

6.4 ओवर (1 रन) वाइड! एक और बार लेग स्टम्प के बाहर डाली गई गेंद जिसे वाइड करार दिया|

6.3 ओवर (0 रन) कोई रन नहीं, क्रीज़ में रह कर गेंद को फ्लिक किया लेकिन गैप नहीं हासिल कर सके|

6.3 ओवर (1 रन) वाइड! लेग स्टम्प के काफी बाहर| बल्लेबाज़ ने उसे लीव कर दिया|

स्काई अगले बल्लेबाज़...

6.2 ओवर (0 रन) आउट!! कैच आउट!! 69 रनों की साझेदारी का हुआ अंत, 29 रन बनाकर आउट हुए किशन!! कॉट टिम सीफर्ट बोल्ड मिचेल सैंटनर| कप्तान ने टीम को दिलाया अहम ब्रेक थ्रू| ऑफ़ स्टम्प के बाहर रखी गई गेंद को कट लगाने गए, उछाल के साथ बल्ले पर आई गेंद, शॉट नहीं लगा पाए और बाहरी किनारा दे बैठे, कीपर के दस्तानों में निकल गई गेंद जहाँ एक शार्प कैच पकड़ा गया| अब यहाँ से मेहमान टीम को वापसी करने का मौका बन जाएगा| 69/1 भारत| भारत vs न्यूज़ीलैंड: 3rd T20I: WICKET! Ishan Kishan c Tim Seifert b Mitchell Santner 29 (21b, 6x4, 0x6). IND 69/1 (6.2 Ov). CRR: 10.89

6.1 ओवर (0 रन) कोई रन नहीं, गेंद को खेलने गए लेकिन पूरी तरह से बीट हो गए|

पॉवर प्ले की हुई समाप्ति!!!  6 के बाद 69/0 भारत, एक शानदार शुरुआत टीम इंडिया द्वारा, एब यहाँ से एक बड़े स्कोर की ओर नज़र...

5.6 ओवर (4 रन) चौका! बेहतरीन टाइमिंग का इस्तेमाल करते हुए फ्लिक किया बाउंड्री लाइन की ओर| चार रन मिला| गेंद तो लग रहा कि रोहित के बल्ले से लगने के बाद मक्खन की तरह निकल रही है| भारत vs न्यूज़ीलैंड: 3rd T20I: Rohit Sharma hits Lockie Ferguson for a 4! IND 69/0 (6.0 Ov). CRR: 11.5

5.5 ओवर (6 रन) छक्का! 150वां सिक्स उनके बल्ले से निकलता हुआ टी20 में!! शॉर्ट आर्म जैब!! शॉटपिच डाली गई गेंद को पुल किया, गेंद और बल्ले का शानदार संपर्क हुआ, बीच बल्ले से लगकर गेंद फाइन लेग बाउंड्री की ओर गई छह रनों के लिए, आक्रमकता दिखाई है बल्लेबाज़ ने यहाँ पर, गेंदबाज़ पूरी तरह से दबाव में, अगली गेंद क्या होगी? भारत vs न्यूज़ीलैंड: 3rd T20I: It's a SIX! Rohit Sharma hits Lockie Ferguson. IND 65/0 (5.5 Ov). CRR: 11.14

5.4 ओवर (1 रन) सिंगल, पॉइंट की दिशा में खेला और रन चुरा लिया|

5.3 ओवर (4 रन) चौका! हवा में थी गेंद ऐसा लगा कि लम्बा छक्का होगा सामने की तरफ लेकिन मिस टाइम कर बैठे थे किशन| लॉन्ग ऑन पर कोई फील्डर नहीं था, एक टप्पा खाकर सीमा रेखा के पार गई गेंद| जैसे ही आगे की गेंद देखा उसपर जमकर बरसे बल्लेबाज़| अच्छी सोच के साथ बल्लेबाज़ी जारी है| भारत vs न्यूज़ीलैंड: 3rd T20I: Ishan Kishan hits Lockie Ferguson for a 4! IND 58/0 (5.3 Ov). CRR: 10.55

5.2 ओवर (1 रन) सिंगल यहाँ पर मिलेगा, कवर्स की ओर गेंद को ड्राइव करते हुए सिंगल लिया|

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

5.1 ओवर (4 रन) शानदार कवर ड्राइव!!! क्लासिकल क्रिकेटिंग शॉर्ट!!! ऑफ़ स्टम्प की लाइन पर डाली गई फुल टॉस बॉल, दूर से ही पैर निकालकर गेंद की लाइन के पीछे बल्ला लाया, ड्राइव किया शॉट कवर और मिड ऑफ़ फील्डर के बीच से कवर्स बाउंड्री की ओर| भारत vs न्यूज़ीलैंड: 3rd T20I: Rohit Sharma hits Lockie Ferguson for a 4! IND 53/0 (5.1 Ov). CRR: 10.26

मैच रिपोर्ट