भारत बनाम न्यूज़ीलैंड लाइव स्कोर, ओवर 6 से 10 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट

भारत और न्यूज़ीलैंड के बीच जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स, रांची में खेले जा रहे मैच की कमेंट्री और फुल स्कोरकार्ड देखें.

भारत बनाम न्यूज़ीलैंड लाइव स्कोर, ओवर 6 से 10 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट

भारत बनाम न्यूज़ीलैंड लेटेस्ट स्कोर

9.6 ओवर (1 रन) क्विक सिंगल!! बढ़िया रनिंग विकटों के बीच| आगे की गेंद को हलके हाथों से मिड ऑफ़ की तरफ पुश किया और तेज़ी से भागकर रन पूरा किया| 10 के बाद 79/2 न्यूजीलैंड| हार्दिक की तरफ से ये एक टाईट ओवर देखने को मिला है|

9.5 ओवर (1 रन) इस बार भी पैड्स पर डाली गई धीमी गति की गेंद को लेग साइड पर मोड़ा| गैप में गई जिसे डीप में फील्ड किया गया| एक ही रन मिलेगा|


9.4 ओवर (1 रन) ऑफ़ स्टम्प लाइन के बाहर डाली गई गेंद को कवर्स की तरफ खेला| एक ही रन हासिल हो सका|

9.3 ओवर (1 रन) चीकी सिंगल!! बल्लेबाज़ द्वारा क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल किया गया| गाइड किया इसे थर्ड मैन की तरफ, एक ही रन मिल पाया|

9.2 ओवर (1 रन) सिंगल, बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रह कर मिड विकेट की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया| दूसरा लेना चाहते थे लेकिन स्लिप कर गए ग्लेन|

9.1 ओवर (1 रन) लेग बाई का रन आता हुआ| चेंज ऑफ़ पेस की वजह से बल्लेबाज़ इसे पैड्स पर खा बैठे| गैप में गई गेंद जहाँ से एक रन हासिल हुआ|

8.6 ओवर (0 रन) डॉट बॉल के साथ कुलदीप का कसा हुआ ओवर हुआ समाप्त| टाईट लाइन पर डाली गई गेंद जिसे बल्लेबाज़ ने डिफेंड करते हुए सम्मान दे दिया| कोई रन नहीं होगा यहाँ पर| 9 के बाद 73/2 न्यूजीलैंड|

8.5 ओवर (0 रन) टर्न होते हुए अंदर आई गेंद| बल्लेबाज़ ने उसे भली भांति परखा और अंत में डिफेंड कर दिया| रन नहीं मिल पायेगा|

8.4 ओवर (0 रन) पैड्स की गेंद को लेग साइड पर मोड़ा लेकिन गैप नहीं मिल पाया|

8.3 ओवर (1 रन) एक और सिंगल यहाँ पर हासिल होता हुआ| इस बार भी बैक फुट से फ्लिक करते हुए एक रन लिया|

8.2 ओवर (1 रन) इस बार टर्न होकर अंदर आई गेंद| हलके हाथों से बल्लेबाज़ ने उसे स्क्वायर लेग की दिशा में खेला| एक ही रन मिल पायेगा|

8.1 ओवर (1 रन) टर्न हुई गेंद| सीधे बल्ले से सामने की तरफ गेंद को खेला जहाँ से एक रन का मौका बन गया|

7.6 ओवर (1 रन) क्विक सिंगल!! बढ़िया रनिंग विकटों के बीच| ऑफ़ स्टम्प लाइन की गेंद को हलके हाथों से थर्ड मैन की तरफ खेला और तेज़ी से भागकर रन पूरा किया|

7.5 ओवर (6 रन) छक्का! गेंदबाज़ की गति का इस्तेमाल करते हुए बॉल को स्क्वायर लेग बाउंड्री के पार स्टैंड्स में भेज दिया| पैड्स पर जैसे ही तेज़ गति की गेंद देखी उसपर जमकर प्रहार कर दिया और छह रन्स बटोर लिए| उमरान को अब अपनी लाइन ऑफ़ स्टम्प पर रखनी होगी| भारत vs न्यूज़ीलैंड: 1st T20I: It's a SIX! Devon Conway hits Umran Malik. NZ 69/2 (7.5 Ov). CRR: 8.81

7.4 ओवर (0 रन) अच्छे टप्पे पर तेज़ रफ़्तार से अंदर आई गेंद और बल्लेबाज़ ने उसे बढ़िया तरीके से खेला| रन का मौका नहीं बन पाया|

7.3 ओवर (4 रन) चौका! एक और चिप शॉट!! इस बार मिड ऑफ़ फील्डर के ऊपर से हवा में गेंद को लॉफ्ट किया लॉन्ग ऑफ़ की तरफ| बॉल सीमा रेखा पार कर गई चार रनों के लिए| भारत vs न्यूज़ीलैंड: 1st T20I: Devon Conway hits Umran Malik for a 4! NZ 63/2 (7.3 Ov). CRR: 8.4

7.2 ओवर (4 रन) चौका! फुल टॉस गेंद| कवर्स ड्राइव किया| फील्डर सुंदर अपने बाएँ ओर भागते हुए दो हाथों से उसे रोकना चाहा लेकिन गेंद उनके हाथों के बीच से निकल गई और सीमा रेखा को पार कर गई| आज की पहली ग़लती सुंदर द्वारा की गई| भारत vs न्यूज़ीलैंड: 1st T20I: Devon Conway hits Umran Malik for a 4! NZ 59/2 (7.2 Ov). CRR: 8.05

7.1 ओवर (1 रन) गुड लेंथ गेंद| मिड विकेट की तरफ उसे खेला जहाँ से एक रन का मौका बन पाया|

6.6 ओवर (1 रन) सिंगल के साथ एक बढ़िया ओवर की हुई समाप्ति| इस बार बैक फुट से फ्लिक करते हुए एक रन लिया| 54/2 न्यूजीलैंड|

6.5 ओवर (1 रन) एलबीडबल्यू की अपील!! अम्पायर सहमत नहीं| फील्डिंग टीम ने काफी देर सोचा लेकिन रिव्यु नहीं लिया| इन साइड था एज इस वजह से अम्पायर ने इसे नकार दिया| बाल-बाल बचे बल्लेबाज़| पड़कर अंदर आई बॉल, स्वीप मारने गए, बल्ले को किस करते हुए पैड्स को जा लगी थी| गैप में गई जहाँ से एक रन मिला|

6.4 ओवर (4 रन) चौका! कॉनवे  स्पेशल!! ये शॉट काफी अधिक खेला करते हैं ये बल्लेबाज़| बाउंड्री हासिल करने के लिए कलात्मक शॉट! बल्लेबाज़ ने ऑफ़ स्पिन को परखा और रिवर्स स्वीप करते हुए पॉइंट से चौका बटोरा| इसी के साथ कीवी टीम का 50 रन बोर्ड पर लग गया| भारत vs न्यूज़ीलैंड: 1st T20I: Devon Conway hits Washington Sundar for a 4! NZ 52/2 (6.4 Ov). CRR: 7.8

6.3 ओवर (0 रन) फ्रंट फुट पर आकर गेंद को सॉलिड तरीके से डिफेंड किया|

6.2 ओवर (1 रन) सिंगल मिल पायेगा इस बार, बैक फुट से गेंद को पंच किया, एक रन मिल गया|

6.1 ओवर (0 रन) डॉट बॉल, बैक फुट से पंच तो किया लेकिन गैप हासिल नहीं कर पाए|

पॉवर प्ले की हुई समाप्ति!! 6 ओवर के बाद 47/1 न्यूजीलैंड| फ़िलहाल क्रीज़ पर डेवोन कॉनवे और ग्लेन फिलिप्स संभलकर बल्लेबाज़ी कर रहे हैं| इससे पहले फिन एलेन और मार्क चैपमैन को भारतीय गेंदबाजों ने पवेलियन की ओर चलता करते हुए रन गति में रोक लगा दी है| ऐसे में भारतीय टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या चाहेगे कि यहाँ से कुछ और विकटों को हासिल करते हुए कीवी टीम को कम से कम रनों पर रोका जाए...

5.6 ओवर (1 रन) सिंगल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| सीधा शॉट खेला सामने की तरफ जिसे फील्ड कर लिया गया| एक ही रन मिला| 47/2 न्यूजीलैंड|

5.5 ओवर (1 रन) पैड्स लाइन की गेंद पर बल्लेबाज़ ने स्क्वायर लेग की ओर फ्लिक करते हुए एक रन लिया|

5.4 ओवर (0 रन) डॉट गेंद| सीधे बल्ले से मिड ऑफ़ की दिशा में खेला| रन नहीं हुआ|

5.3 ओवर (1 रन) गुड लेंथ पर पटकी गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने बैक फुट से मिड ऑन की ओर खेलकर एक रन हासिल किया|

5.2 ओवर (0 रन) कोई रन नहीं, बैक फुट से पंच तो किया लेकिन गैप हासिल नहीं कर पाए|

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

5.1 ओवर (1 रन) ऊपर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने लेग साइड की ओर खेलकर एक रन लिया|

मैच रिपोर्ट