भारत बनाम न्यूज़ीलैंड लाइव स्कोर, ओवर 16 से 20 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट

भारत और न्यूज़ीलैंड के बीच जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स, रांची में खेले जा रहे मैच की कमेंट्री और फुल स्कोरकार्ड देखें.

भारत बनाम न्यूज़ीलैंड लाइव स्कोर, ओवर 16 से 20 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट

भारत बनाम न्यूज़ीलैंड लेटेस्ट स्कोर

इसी बीच भारतीय टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ने कुल 7 गेंदबाजों का इस्तेमाल किया जिसमे से उन्हें वाशिंगटन सुंदर ने 2 विकेट निकालकर दिया| वहीँ कुलदीप यादव, शिवम मावी और अर्शदीप सिंह के हाथ 1-1 सफ़लता आई| ऐसे में अब देखना होगा कि भारत की टीम किस अंदाज़ में इस 177 लक्ष्य को हासिल करती है? वहीँ ये भी देखने वाली बात होगी कि न्यूजीलैंड की टीम क्या इस 176 स्कोर को डिफेंड करते हुए इस सीरीज़ में 1-0 से अपनी बढ़त बना लेगी? देखना काफी दिलचस्प होगा|

ऐसे में कीवी टीम की बल्लेबाज़ी लड़खड़ाती हुई नज़र आ रही थी तभी ग्लेन फिलिप्स (17) ने आकर कॉनवे के साथ मिलकर धीरे-धीरे स्कोर बोर्ड को चलाया| दोनों के बीच तीसरे विकेट के लिए 60 रनों की साझेदारी हुई| इसी बीच कुलदीप ने आकर इस पनप रही साझेदारी का अंत कर दिया| जिसके बाद फिर डेवोन कॉनवे (52) ने अपने हाथ खोलने शुरू कर दिए और अर्धशतक भी जड़ डाला| वहीँ उनका पूरा साथ डैरेल ने दिया और दोनों के बीच चौथे विकेट के लिए 36 रनों की साझेदारी हुई| इसी दौरान कॉनवे आउट हो गए| जिसके बाद अंत तक डैरेल मिचेल (59) ने खेलकर छक्के और चौके लगाते हुए अपना अर्धशतक भी पूरा कर लिया और अंतिम ओवर में 27 रन बनाकर अपनी टीम के स्कोर को 176 रनों तक पहुँचाया|


शुरुआत में भारतीय टीम के गेंदबाजों ने कीवी बल्लेबाजों को किया ढेर!! तो अंत में डैरेल मिचेल (59) की पारी ने भारतीय गेंदबाजों के इरादे को किया फेल!!! डेवोन कॉनवे और डैरेल मिचेल के द्वारा लगाया गया अर्धशतक!! जिसके दम पर न्यूजीलैंड टीम ने भारत के सामने 177 रनों का लक्ष्य खड़ा किया| टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाज़ी करने मैदान पर आई कीवी टीम ने शुरुआत ताबड़तोड़ अंदाज़ में की| पहले विकेट के लिए दोनों सलामी बल्लेबाजों ने 43 रन जोड़े| हालाँकि इसी बीच न्यूजीलैंड टीम को फिन एलेन (35) के रूप में पहला झटका लगा| जिसके बाद उसी ओवर में मार्क चैपमैन बिना खाता खोले हुए शून्य के स्कोर पर पवेलियन लौट गए|

19.6 ओवर (2 रन) दो रन| अच्छी वापसी आखिरी तीन गेंदों में अर्शदीप द्वारा| इस बार भी जड़ में डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ ने उसे लॉन्ग ऑफ़ की तरफ खेला और बड़ी बाउंड्री होने की वजह से दो पूरा किया| इसी के साथ न्यूजीलैंड की पारी का हुआ अंत| 176 रन्स बोर्ड पर लगाए| भारत के सामने 177 रनों का लक्ष्य रखा गया है|

19.5 ओवर (2 रन) दो रन लेकर स्ट्राइक अपने पास रखी| इस बार स्कूप शॉट का इस्तेमाल करते हुए स्क्वायर लेग की दिश से दो रन हासिल किया|

19.4 ओवर (0 रन) यॉर्कर के साथ बढ़िया वापसी अर्शदीप द्वारा| बल्लेबाज़ ने उसपर बल्ला लगाया लेकिन निचले भाग को लगकर एक टप्पा खाने के बाद कीपर तक गई| स्ट्राइक डैरेल ने अपने पास रखी| कोई रन नहीं हुआ|

19.3 ओवर (4 रन) चौका! काफी महंगा ओवर गुज़रता हुआ| महज़ 3 गेंद पर 23 रन्स आ गए हैं| एक बेहतरीन स्क्वायर ड्राइव खेला गया और नतीजा बाउंड्री के रूप में आया| भारत vs न्यूज़ीलैंड: 1st T20I: Daryl Mitchell hits Arshdeep Singh for a 4! NZ 172/6 (19.3 Ov). CRR: 8.82

19.2 ओवर (6 रन) हैट्रिक छक्का! एक और शानदार शॉट| फुल बॉल!! बल्लेबाज़ ने महज़ इसे अपनी टाइमिंग के साथ लॉफ्ट किया और गेंद सीमा रेखा के पार जा गिरी| दबाव पूरी तरह से अर्शदीप के ऊपर| भारत vs न्यूज़ीलैंड: 1st T20I: FIFTY! Daryl Mitchell completes 51 (26b, 2x4, 5x6). NZ 168/6 (19.2 Ovs). CRR: 8.69

19.1 ओवर (6 रन) फ्री हिट गेंद का पूरा फायदा उठाते हुए बल्लेबाज़| छक्का! इस बार छोटी डाली गई गेंद पर पुल शॉट का इस्तेमाल और गेंद सीधा दर्शकों के बीच गई छह रनों के लिए|

19.1 ओवर (7 रन) नो बॉल और छक्का! सामने की तरफ लगाया शॉट| काफी शानदार शॉट| बल्लेबाज़ ने महज़ इसे अपनी टाइमिंग के साथ लॉफ्ट किया और गेंद सीमा रेखा के पार जा गिरी| अब अगली गेंद फ्री हिट होगी|

अगले बलेबाज़ इश सोढ़ी...

18.6 ओवर (0 रन) आउट!! कैच आउट! कॉट राहुल त्रिपाठी बोल्ड शिवम मावी| महज़ 7 के स्कोर पर सैंटनर लौट गए पवेलियन| बाउंसर गेंद से बल्लेबाज़ को छका दिया| उछाल को परख नहीं पाए और मिस टाइम हो गया| बल्ले से लगने के बाद सीधा मिड विकेट फील्डर की तरफ हवा में गई गेंद जहाँ से कैच का मौका बन गया| सही समय पर एक बड़ा विकेट टीम इंडिया के हाथ लग गया| भारत vs न्यूज़ीलैंड: 1st T20I: WICKET! Mitchell Santner c Rahul Tripathi b Shivam Mavi 7 (5b, 1x4, 0x6). NZ 149/6 (19.0 Ov). CRR: 7.84

18.5 ओवर (1 रन) बढ़िया गेंद!! ऑफ़ स्टम्प लाइन पर डाली गई सटीक गेंद| लॉन्ग ऑफ़ की तरफ उसे खेला| एक ही रन मिल पायेगा|

18.4 ओवर (1 रन) सिंगल मिल पायेगा यहाँ पर| इस बार बैक फुट से गेंद को पंच किया कवर्स की तरफ जहाँ से एक रन मिल गया|

18.3 ओवर (4 रन) टॉप एज और चौका!! रन्स आने से मतलब है चाहे जैसे भी आये|  पटकी हुई गेंद पर पुल मारने गए थे और उछाल से चकमा खाए| बल्ले के उपरी हिस्से से टकराने के बाद कीपर के ऊपर से काफी तेज़ी के साथ थर्ड मैन बाउंड्री के पार निकल गई चार रनों के लिए| भारत vs न्यूज़ीलैंड: 1st T20I: Mitchell Santner hits Shivam Mavi for a 4! NZ 147/5 (18.3 Ov). CRR: 7.95

18.2 ओवर (1 रन) हाई फुल टॉस!! सीधे बल्ले से सामने की तरफ खेला जहाँ से एक रन का मौका बन गया|

18.1 ओवर (1 रन) इस बार बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रहकर ब्लॉक किया| सिंगल का मौका बन गया|

17.6 ओवर (1 रन) सिंगल मिल पायेगा यहाँ पर| हलके हाथों से पुश करते हुए एक रन बटोरा|

मिचेल सैंटनर अगले बल्लेबाज़ ...

17.5 ओवर (0 रन) आउट!! रन आउट!! खतरनाक ब्रेसवेल महज़ 1 रन के स्कोर पर पवेलियन लौटे| भारत को मिली एक बढ़िया विकेट| शानदार डायरेक्ट हिट ईशान किशन द्वारा किया गया| बल्लेबाज़ी एंड पर डायरेक्ट हिट लगाई जहाँ ब्रेसवेल क्रीज़ से शॉर्ट रह गए| लेग स्टम्प लाइन पर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ऑन साइड पर खेलने गए| गति से बीट हुए| पैड्स से लगने के बाद कीपर की तरफ गई गेंद| इस बीच दोनों बल्लेबाज़ रन के लिए भागे| ईशान ने ग्लव्स उतारा और अपने बाएँ ओर जाते हुए गेंद को पिक किया और विकटों पर थ्रो मार दिया| बिग स्क्रीन पर देखने पर पाया गया कि ये एक रन आउट है| 140/5 न्यूजीलैंड| भारत vs न्यूज़ीलैंड: 1st T20I: WICKET! Michael Bracewell run out (Ishan Kishan) 1 (2b, 0x4, 0x6). NZ 140/5 (17.5 Ov). CRR: 7.85

17.4 ओवर (1 रन) सिंगल!! बाउंसर डाली गई गेंद पर स्क्वायर लेग की दिशा में खेला शॉट जहाँ से एक रन हासिल हुआ|

17.3 ओवर (0 रन) डॉट गेंद!! जड़ में डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने डिफेंड करना सही समझा|

17.2 ओवर (0 रन) आउट!! कैच आउट!!! कॉट दीपक हूडा बोल्ड अर्शदीप सिंह| 52 रनों की कॉनवे की एक खतरनाक पारी का हुआ अंत| इस बार लॉन्ग ऑफ़ बाउंड्री पर फील्डर द्वारा एक बेहतरीन लो कैच पकड़ा गया| ऑफ़ स्टम्प लाइन पर डाली गई गेंद को सामने की तरफ उठाकर खेला| बल्ले से लगने के बाद गेंद हवा में गई जहाँ फील्डर ने सीमा रेखा के काफी आगे आते हुए एक बढ़िया लो कैच पकड़ा| 139/4 न्यूजीलैंड| भारत vs न्यूज़ीलैंड: 1st T20I: WICKET! Devon Conway c Deepak Hooda b Arshdeep Singh 52 (35b, 7x4, 1x6). NZ 139/4 (17.2 Ov). CRR: 8.02

17.1 ओवर (0 रन) फुल लेंथ लाइन पर डाली गई स्विंग गेंद को बल्लेबाज़ ने कवर्स की दिशा में खेला| फील्डर को भेद नहीं पाए| रन का कोई मौका नहीं बन पाया|

16.6 ओवर (6 रन) छक्का! तीसर की तरह सीधा और गोली की तरफ तेज़, शॉट हैरत अंगेज़| पूरे छह रन्स मिलेंगे| मिचेल ने इस धीमी गति की गेंद को परख लिया और सामने की तरफ शॉट लगा दिया| बल्ले से लगने के बाद सीधा साईट स्क्रीन के ऊपर जाकर गिरी बॉल| भारत vs न्यूज़ीलैंड: 1st T20I: It's a SIX! Daryl Mitchell hits Hardik Pandya. NZ 139/3 (17.0 Ov). CRR: 8.18

16.5 ओवर (1 रन) पैड्स पर रखी गई गेंद| कॉनवे ने समझदारी के साथ आखिरी समय तक इसे देखते हुए लेग साइड पर मोड़ा और एक रन हासिल किया|

16.4 ओवर (1 रन) एक और बार धीमी गति से डाली गई छोटी गेंद| बल्लेबाज़ ने उसे पुल कर दिया लेग साइड पर जहाँ से एक रन का मौका ही बन पाया|

16.3 ओवर (1 रन) छोटी गेंद| पुल किया उसे मिड विकेट बाउंड्री की तरफ जहाँ से एक रन मिला|

16.2 ओवर (1 रन) इस बार धीमी गेंद को लॉन्ग ऑफ़ की तरफ ड्राइव कर दिया जहाँ से एक रन हासिल हुआ|

16.1 ओवर (6 रन) छक्का! हवा में थी ये गेंद| एक वक़्त ऐसा लगा कि कैच हो सकता था लेकिन बल्ले से इतना संपर्क हो गया था कि लॉन्ग ऑन बाउंड्री के पार चली जायेगी| धीमी गति से डाली गई लेंथ गेंद को बड़ी जल्दी परख लिया था| भारत vs न्यूज़ीलैंड: 1st T20I: It's a SIX! Daryl Mitchell hits Hardik Pandya. NZ 129/3 (16.1 Ov). CRR: 7.98

15.6 ओवर (1 रन) सिंगल के साथ ओवर की समाप्ति हुई| इस बार आगे आकर गेंद को लेग साइड पर मोड़ा और एक रन हासिल किया| 123/3 न्यूजीलैंड|

15.5 ओवर (1 रन) सिंगल, इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ के अंदर जाकर गेंद को पंच किया और एक रन हासिल किया| भारत vs न्यूज़ीलैंड: 1st T20I: FIFTY! Devon Conway completes 50 (31b, 7x4, 1x6). NZ 122/3 (15.5 Ovs). CRR: 7.71

15.4 ओवर (1 रन) सिंगल ही मिल पायेगा यहाँ पर| हलके हाथों से बैक फुट पर जाकर लेग साइड पर फ्लिक करते हुए एक रन लिया|

15.3 ओवर (0 रन) नॉट आउट!! फील्डिंग टीम का रिव्यु बच गया!! अम्पायर्स कॉल हो गया यहाँ पर!!! बाल-बाल बच गये बल्लेबाज़ डैरेल!! एलबीडबल्यू की बड़ी अपील हुई| अम्पायर द्वारा नकारने के बाद कप्तान द्वारा रिव्यु लिया गया| रिप्ले में देखने पर पता चला कि गेंद ऑफ़ स्टम्प्स को किस कर रही थी| टर्न होकर अंदर की तरफ आई थी गेंद जिसे लेग साइड पर फ्लिक करने गए थे| फ्रंट पैड्स पर जा लगी थी गेंद जिसके बाद अपील हुई थी जिसे फील्ड अम्पायर ने नकार दिया था|

15.2 ओवर (2 रन) बेहतरीन फील्डिंग त्रिपाठी द्वारा| सही समय पर डाईव लगाते हुए गेंद को छोड़ा ताकि रोप्स से ना सट जाएँ| फिर दोबारा उठकर उसे उठाया और थ्रो कर दिया, तब तक दो रन्स मिल गए| इस गेंद पर बल्लेबाज़ ने पुल शॉट खेल दिया था|

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

15.1 ओवर (1 रन) क़दमों का इस्तेमाल| मिड विकेट की तरफ गेंद को खेला| फील्डर वहां पर तैनात, एक ही रन मिल पायेगा|

मैच रिपोर्ट