Ind vs Nz 3rd T20I: भारत ने न्यूजीलैंड को 73 रन से हराया, सीरीज में किया क्लीन स्वीप

Ind vs Nz 3rd T20I: भारतीय बैटिंग के दौरान पुछल्ले हर्शल पटेल और दीपक चाहर का प्रदर्शन इस मैच का एक पॉजिटिव रहा

Ind vs Nz 3rd T20I: भारत ने न्यूजीलैंड को 73 रन से हराया, सीरीज में किया क्लीन स्वीप

Ind vs Nz 3rd T20: न्यूजीलैंड के लिए मार्टिन गप्टिल की चलने वाले इकलौते बल्लेबाज रहे

India vs New Zealand, 3rd T20I: रोहित के रणबांकुरों ने रविवार को को ईडेन गॉर्डन में खेले गए तीन टी20 मैचों की सीरीज के आखिरी मुकाबले में न्यूजीलैंड को 73 रनों के विशाल अंतर से धोकर मेहमानों को सीरीज में 3-0 से धो दिया. वास्तव में यह कहना गलत नहीं होगा कि लगभग 60 प्रतिशत मैच की तस्वीर तभी साफ हो चुकी थी, जब पहली पाली में भारत ने कीवियों के सामने 185 का बड़ा स्कोर चेज करने के लिए रखा था. और जब न्यूजीलैंड ने पावर-प्ले के शुरुआती छह ओवरों में ही तीन विकेट गंवा दिए, तो फिर बहुत हद तक तस्वीर मुकाबले की साफ हो चुकी थी कि परिणाम रूपी ऊट किस करवट बैठने जा रहा है. यहां से उसके ओपनर मार्टिन गप्टिल (51) ने जरूर हाथ खोले, लेकिन ये हाथ बहुत ही नाकाफी थे और बाकी बल्लेबाजों की बॉडी लैंग्वेज और खेलने के अंदाज ने साफ बयां कर दिया कि वह दिमागी तौर पर बहुत पहले ही हार चुके थे. उसके टॉप ऑर्डर के दो बल्लेबाज खाता नहीं खोल सके, तो गप्टिल के बाद दूसरा बेस्ट स्कोर 17 रन सेईफर्ट का रहा. पूरी न्यूजीलैंड टीम 17.1 ओवरों में सभी विकेट खोकर 111 रन ही बना सकी और जीत से मीलों 74 रन दूर रह गयी. अक्षर पटेल ने तीन और हर्शल पटेल ने दो विकेट लिए. 

SCORE BOARD

भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड के सामने जीत के लिए 185 रनों का लक्ष्य रखा. इस मैच के जरिए भारत ने दिखाया कि उसके पुछल्ले भी बैटिंग में किसी से कम नहीं हैं. जहां कप्तान रोहित शर्मा (56) ने शुरुआत एक एक छोर पर उम्दा बल्लेबाजी की, तो आखिरी ओवरों में पुछल्ले हर्शल पटेल (18) और दीपक चाहर (नाबाद 21 रन) ने अच्छे हाथ दिखाते हुए भारत को वह  स्कोर दिला दिया जो एक समय बनता नहीं ही दिख रहा था. यह तब दिख रहा था जब ऋषभ पंत और सूर्यकुमार यादव दोनों के ही दहाई का आंकड़ा छूने में नाकाम रहने के बाद वेेंकटेश अय्यर (20) और श्रेयस अय्यर (25) भी लौट गए थे. लेकिन हर्शल पटेल और दीपक चाहर ने चौंकाते हुए आखिरी में ऐसे रन बटोरे, जो भारत के लिए निर्णायक भूमिका अदा कर सकते हैं. न्यूजीलैंड के लिए कार्यवाहक कप्तान सैंटनर ने तीन विकेट लिए. 

भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया. दोनों देशों की वास्तविक इलेवन में भी बदलाव हैं. भारत ने केएल राहुल और अश्विन को आराम दिया है, तो इनकी जगह ईशान किशन और युजवेंद्र चहल टीम  में आए हैं, तो सवाल यह है कि आवेश खान को मौका क्यों नहीं दिया गया? वहीं कीवी टीम में कार्यवाहक कप्तान टिम साऊदी की जगह फर्ग्युसन ने ली है. कप्तानी सैंटनर करेंगे. चलिए दोनों देशों की इलेवन पर भी नजर दौड़ा लें:

भारत: 1. रोहित शर्मा (कप्तान) 2. ईशान किशन 3.ऋतुराज गायकवाड़ 4. सूर्यकुमार यादव 5. श्रेयस अय्यर 6. वेंकटेश अय्यर 7. भुवनेश्वर कुमार 8. दीपक चाहर 9. युजवेंद्र चहल 10. अक्षर पटेल 11. हर्शल पटेल 

न्यूजीलैंड: 1. मार्टिन गप्टिल 2. डारेल मिशेल 3. मार्क चैपमैन 4. ग्लेन फिलिप्स 5. टिम सीफर्ट 6. जिमी नीशाम 7. मिशेल सेंटनर (कप्तान) 8. एडम मिल्ने 9. लॉकी फर्ग्युसन 10. ईश सोढ़ी 11. ट्रेंट बोल्ट

Nov 21, 2021 22:31 (IST)
IND vs NZ, 3rd T20I: भारत जीत गया 73 रन से
17.2: जैसा हम कर रहे थे कि फर्ग्युसन का दिया बुझ गया..चाहर की गेंद को फिर से अजीबोगरीब शॉट से टांगने की कोशिश...और दीपक ने अपनी ही गेंद पर लपक लिया..111 रनों पर पारी सिमट गयी कीवियों की..भारत ने 73 रन से मैच जीतकर कीवियों का सफाया कर दिया.
Nov 21, 2021 22:27 (IST)
IND vs NZ, 3rd T20I: हर्शल को विकेट भी...खाए छक्के भी
16.6: दिया बुझने से पहले फड़फड़ा रहे हैं फर्ग्युसन...दो लांग-ऑन के ऊपर से छक्के जड़े हर्शल पर..कब बुझ जाएंगे, पता नहीं..!! 14 रन दिए हर्शल ने..लेकिन विकेट भी लिया..प्रभावित किया है हर्शल ने सीरीज में 
Nov 21, 2021 22:24 (IST)
IND vs NZ, 3rd T20I: कीवियों को 9वां झटका
16.1: सोढ़ी को हर्शल को उड़ाने की कोशिश..लांग-ऑन पर गेंद सीधे सूर्यकुमार के हाथों में..बनाए 9 रन
Nov 21, 2021 22:21 (IST)
IND vs NZ, 3rd T20I: 8वां विकेट गिर गया..भारत जीत की ओर
13.1:  वेंकटेश अय्यर को भी विकेट मिल गया...पहली ही गेंद पर मिल्ने ने रोहित शर्मा को कैच थमा दिया..
Nov 21, 2021 22:12 (IST)
IND vs NZ, 3rd T20I: सातवां विकेट गिर गया
13.1:  रन चुराने की कोशिश...और इशान किशन ने दिखाया कि विकेटकीपर की आई-साइट ज्यादा बेहतर होती है...मिडविकेट से दौड़ते हुए आकर सीथा थ्रो स्टंप पर. गिल्लियां नीचे.और दूर रह गए सैंटनर..बनाए 3 रन
Nov 21, 2021 22:06 (IST)
IND vs NZ, 3rd T20I: हर्शल को 13वां ओवर...पंत का बेहतरीन कैच
12.3:  हर्शल की कम गति की गेंद को जिमी नीशम ने ऑफ स्टंप से लांगऑन के ऊपर से खींचने की कोशिश की...बल्ले का ऊपरी मोटा किनारा लेकर हवा में....पंत अपने पीछे की तरफ दौड़े..ऐसा लगा एक कदम आगे निकल गए, लेकिन कैच सुपर से ऊपर लपक लिया...नीशम के 3 रन
Nov 21, 2021 22:01 (IST)
IND vs NZ, 3rd T20I: वेंकटेश अय्यर को 12वां ओवर..और विकेट
11.4: हालांकि यह विकेट भारत को मिला, वेंकटेश को नहीं क्योंकि तेज दूसरा रन चुराने की कोशिश में सेईफर्ट रन आउट हो गए...17 रन  बनाए.. 
Nov 21, 2021 21:52 (IST)
IND vs NZ, 3rd T20I: चहल को मिल गया विकेट
10.3: गप्टिल ने चहल को टांगने की कोशिश की घुटना टेककर...और लांगऑफ पर लपके गए सूर्यकुमार के हाथों गप्टिल ...36 गेंदों पर बनाए 51 रन
Nov 21, 2021 21:47 (IST)
IND vs NZ, 3rd T20I: फिर से पटेल की वापसी
9. 6: इस ओवर में प्वाइंट से चौका जड़कर 33 गेंदों पर अर्द्धशतक जड़ दिया गप्टिल ने...न्यूजीलैंड 10 ओवर बाद 3 विकेट पर 68 रन..सात रन दिए अक्षर ने ओवर में
Nov 21, 2021 21:44 (IST)
IND vs NZ, 3rd T20I: महंगा ओवर चहल का
8.6: गप्टिल के खिलाफ तो कुछ नया ही करना होगा चहल को..चौका...छक्का...चौका 16 रन दे दिए..
Nov 21, 2021 21:43 (IST)
IND vs NZ, 3rd T20I: गप्टिल का छक्का
8.4 :  यह गप्टिल स्टाइल है...मानो खड़े-खड़े गोल्फ खेलते हैं...डीप-मिडविकेट के ऊपर से टांग दिया..छक्का
Nov 21, 2021 21:41 (IST)
IND vs NZ, 3rd T20I: चहल फिर से
8.2 : बहुत ही खराब गेंद...लेग साइड के बहुत ही बाहर...अगर सेईफर्ट का चौका न जाता, तो वाइड हो जाती...लाइन पकड़नी होगी चहल को.. 
Nov 21, 2021 21:39 (IST)
IND vs NZ, 3rd T20I: हर्शल पटेल का पहला ओवर
7.6: हर्शल पटेल की खासियत यह है कि वह गेंदों की गति से खेलते हैं..गति में अलग-अलग गति से मिश्रण...सभी गेंद अलग गति से..इसका रिजल्ट भी मिलता है  उन्हें...पहले ही ओवर में मिला..सिर्फ 4 रन दिए.
Nov 21, 2021 21:35 (IST)
IND vs NZ, 3rd T20I: वेंकटेश अ्ययर पहली बार सीरीज में
6.6: हालात हुए  बढ़िया, तो रोहित ने वेंकटेश को गेंद थमा दी..असर  दिखा...सिर्फ 4 ही रन दिए..अच्छी शुरुआत
Nov 21, 2021 21:31 (IST)
IND vs NZ, 3rd T20I:
5.6: तीसरी गेंद पर छक्का खा गए भुवनेश्वर..ओवर में दिए 7 रन...छह ओवर बाद न्यूजीलैंड 3 विकेट पर 37 रन
Nov 21, 2021 21:25 (IST)
IND vs NZ, 3rd T20I: अक्षर को 1 और विकेट
4.4: दबाव ही इतना था कि फिलिप्स ने घुटना टेकर मिडऑन के ऊपर से उड़ाने की कोशिश की..बोल्ड हो गए..खाता भी नहीं खुला...पटेल को तीसरा विकेट
Nov 21, 2021 21:22 (IST)
IND vs NZ, 3rd T20I: चहल का ओवर
3.6: चहल का बढ़िया ओवर रहा सिवाय खाए छक्के को छोड़कर..ओवर में दिए 7 रन..दबाव तो कीवियों पर ही है..पावर-प्ले जो है..बड़ा लक्ष्य जो है..
Nov 21, 2021 21:20 (IST)
IND vs NZ, 3rd T20I: चहल की इंट्री
3.3: विकेट भले ही गिर गए हों दो, लेकिन गप्टिल सलामी तोप से ही करेंगे..! चहल की गेंद पर लांग-ऑन से बेहतरीन छक्का..बैटिंग कर रहे या गोल्फ खेल रहे !!!
Nov 21, 2021 21:17 (IST)
IND vs NZ, 3rd T20I: एक ओवर में अक्षर को दो विकेट
2.6: इस बार चैपमैन कदमों का इस्तेमाल कर गेंद को उड़ाने निकले..तो पटेल की उठती हुयी गेंद पर पंत ने स्टंप करने में कोई गलती नहीं की..खाता भी नहीं खुला चैपमैन का
Nov 21, 2021 21:13 (IST)
IND vs NZ, 3rd T20I: अक्षर को पहली ही गेंद पर विकेट
2.1: डारेल मिशलन ने अक्षर पटेल की पहली गेंद को सर्किल के ऊपर से मारने की कोशिश की..लपके गए...रन बनाए 5
Nov 21, 2021 21:12 (IST)
IND vs NZ, 3rd T20I: बच गए गप्टिल
1.6:  अच्छी बाउंसर....गप्टिल का हिट..गेंद हवा में....कैच कौन पकड़ेगा...चाहर खुद दौड़े...एक मुश्किल कोशिश....बाकियों को कैच के लिए आगे आना था...कैच छूट गया...रोहित नाराज...चाहर ने दिए 16 रन
Nov 21, 2021 21:11 (IST)
IND vs NZ, 3rd T20I: गप्टिल का छक्का...और चौका
1.3: गप्टिल ने थोड़ी सी जगह बनायी, तो चाहर ने भी गेंद गप्टिल के अंटे पर दे दी...सामने बेहतरीन छक्का...तो अगली गेंद पर कुछ इसी अंदाज में चौका....
Nov 21, 2021 21:10 (IST)
IND vs NZ, 3rd T20I: दूसरा ओवर चाहर को
1.2: मिशेल का खुलना शुरू....मिडऑफ के ऊपर से टांग दिया...पर मिलेगा चौका ही..ऊंची ज्यादा थी..लंबाई कम...पर हाथ खोलने शुरू कर दिये हैं..करने ही पड़ेंगे अगर पावर-प्ले का फायदा लेना है.. 
Nov 21, 2021 21:07 (IST)
IND vs NZ, 3rd T20I: भुवनेश्वर का अच्छा ओवर
0.6: पहला ओवर था भुवी का..उत्साह बहुत दिखा..यह उत्साह स्कोरबोर्ड पर टंगे 184 रन का है....ओवर में दिए 5 रन...
Nov 21, 2021 21:04 (IST)
IND vs NZ, 3rd T20I: न्यूजीलैंड की पारी शुरू
न्यूजीलैंड ने 185 रन का पीछा करना शुरू कर दिया है...मार्टिन गप्टिल और डारेल मिशेल क्रीज पर हैं..
Nov 21, 2021 20:49 (IST)
IND vs NZ, 3rd T20I: मिल्ने का आखिरी ओवर
19.6: मिल्ने ने ओव में दिए 19 रन...भारत ने बनाए 20 में 7 विकेट पर 184 रन...ब्रेक के बाद मिलते हैं आपसे..


Nov 21, 2021 20:47 (IST)
IND vs NZ, 3rd T20I: मिल्ने का आखिरी ओवर
19.4:  मिल्ने की फिर से छोटी गेंद...और मानो टेनिस शॉट की तरह सीधा टांंग दिया चाहर ने..लांग-ऑन के ऊपर से छक्का
Nov 21, 2021 20:46 (IST)
IND vs NZ, 3rd T20I: चाहर का लगातार दूसरा चौका
19.2: यह स्लोअर-शॉर्टपिच थी..चाहर की उम्मीद से धीमी आयी..लेकिन कलाइयों के जरिए डीप-स्कवॉयर लेग से भेज दिया..छक्के से बाल-बाल बच गया..लगातार दूसरा चौका
Nov 21, 2021 20:45 (IST)
IND vs NZ, 3rd T20I: मिल्ने का आखिरी ओवर
19.1: और दीपक चाहर ने प्वाइंट के ऊपर से गेंद को भेज दिया......चौका
Nov 21, 2021 20:41 (IST)
IND vs NZ, 3rd T20I: हर्शल आउट
18.6: फर्ग्युसन की गेंद पर जगह बनाकर शॉट खेलने की कोशिश में हर्शल हिट विकेट आउट हो गए...पहले से ही बहुत ज्यादा पीछे चले जाते हैं..बैकलिफ्ट ऊंची है..सामान्य से..हिटविकेट हो गए...18 रन बनाए.
Nov 21, 2021 20:39 (IST)
IND vs NZ, 3rd T20I: क्या बात है..हर्शल का छक्का
18.1: हर्शन पटेल ने फर्ग्युसन को सामने से लंबा छक्का जड़ दिया...हर्शल दिखा रहे हैं कि वह बड़े शॉट भी खेलना जानते हैं..
Nov 21, 2021 20:37 (IST)
IND vs NZ, 3rd T20I: बोल्ट का ओवर
17.6 : स्वीपर कवर पर फर्गयुसन की खराब फील्डिंग, तो चौका लिया हर्शल ने ...बैकफुट पर खेलने के लिए जगह बनाते हैं...पसंद है इन्हें बैकफुट पर खेलना...दिए 8 रन ओवर में
Nov 21, 2021 20:26 (IST)
IND vs NZ, 3rd T20I: अय्यर भी लौटे
16.1: इस बार मिल्ने ने स्लोअर-वन से फंसा लिया श्रेयस को...वेंकटेश की तरह इन्हीं भी टाइमिंग नहं मिली...लांगऑन पर लपके गए मिशेल के हाथों...20 गेंदों पर 25 रन बनाए..
Nov 21, 2021 20:23 (IST)
IND vs NZ, 3rd T20I: बोल्ट के हाथ 16वां ओवर..और वेंकटेश आउट
15.5  : स्लोर-वन के जाल में फंस गए वेंकटेश...उड़ाने की कोशिश..मिसटाइम...गेंद हवा में..और मिडऑन पर चैपमैन के हाथ में...बनाए 15 गेंदों पर 20 रन
Nov 21, 2021 20:18 (IST)
IND vs NZ, 3rd T20I: सैंटनर के हाथों में 15वां ओवर
14.6 :  तीसरी गेंद पर वेंकटेश ने सामने सिर के ऊपर से दिया बेहतरीन चौका लेफ्टी स्पिनर को...ओवर में आए 7 रन
Nov 21, 2021 20:12 (IST)
IND vs NZ, 3rd T20I: सोढ़ी का ओवर
13.6: इस ओवर में सोढ़ी की पुरानी बीमारी छोटी गेेंदों की दिखायी पड़ी...चौका खा गए श्रेयस के हाथों..और जब ज्यादा ऊपर रखी, तो वेंकटेश ने छ्क्का टांग दिया लांग-ऑन से चौथी गेंद पर..पांचवीं ऑफ स्टंप पर वाइड थी लगभग...गेंद फिसल रही सोढ़ी के हाथ से...ओवर में दिए 13 रन
Nov 21, 2021 20:08 (IST)
IND vs NZ, 3rd T20I: फर्ग्युसन की वापसी
12.6: रोहित लौट गए...भारत कुछ दबाव में आया..क्रीज पर नयी जोड़ी..तो फर्ग्युसन को लगा दिया अटैक पर सैंटनर ने...अच्छी वापसी...दिए 6 रन
Nov 21, 2021 20:00 (IST)
IND vs NZ, 3rd T20I: रोहित आउट हो गए..
11.2: सोढ़ी के लिए ऐसे हालात पिछले मैच में भी बने थे...शायद उन्हें आभास था..इसलिए यह कैच एक हाथ से लपक लिया अपनी ही गेंद पर रोहित का...31 गेंदों पर 56 रन
Nov 21, 2021 19:59 (IST)
10.6: इस बार कट का टेस्ट लिया सैंटर ने...तो रोहित भी खरे उतरे..और पंत भी.....दो चौके आए सैंटनर के ओवर में..इस ओवर में दिए 13 रन
Nov 21, 2021 19:58 (IST)
IND vs NZ, 3rd T20I: सैंटनर फिर से 11वें ओवर के साथ
10.3: रोहित का कट...गेंद और बल्ले का मिलन देरी से हुआ...शॉर्ट थर्डमैन थोड़ा वाइड था...गेंद की दिशा महीन...चौका...27 गेंदों पर अर्द्धशतक जड़कर रोहित नाबाद
Nov 21, 2021 19:52 (IST)
IND vs NZ, 3rd T20I: फिर से सोढ़ी
9.6: और एक अच्छा ओवर रहा सोढ़ी का...पिछले मैचों की तुलना में अच्छा कंट्रोल..गेंदों की लंबाई ऊपर...अच्छी फ्लाइट...बल्लेबाज को लालच...बस गेंद को थोड़ा और खींचने की जरूरत है..बहरहाल ओवर में दिए 7 रन..भारत 10 ओवर बाद 3 पर 90 रन..बुरा नहीं है..
Nov 21, 2021 19:47 (IST)
IND vs NZ, 3rd T20I: फिर से सैंटनर..और पंत लौट गए
8.6: सैंटनर एक तरह से टेस्ट ले रहे हैं भारतीयों का इन-साइ़ड-आउट खेलने का...आखिरी गेंद पर विकेट भी ले  ले लिया पंत का ओवर में 6 रन देकर...तीसरा विकेट सैंटनर के नाम.
Nov 21, 2021 19:43 (IST)
IND vs NZ, 3rd T20I:
7.6: सोढ़ी गेंदों को ऊपर रखने की कोशिश रख रहे हैं पूरी...फुलटॉस मिलेंगी आगे कई...देखते हैं रोहित और पंत कितना फायदा उठाते हैं..पहले ओवर में दिए 6 रन..
Nov 21, 2021 19:38 (IST)
IND vs NZ, 3rd T20I: सैंटनर को ओवर में 2 विकेट
6.6: कुछ भटके दिखे सैंटनर ईशान के आउट होने के बाद..लेग साइड पर गेंद रही...लेकिन क्या शानदार काम किया...दूसरी गेंद पर ईशान ..और आखिरी गेंद पर सूर्यकुमार का विकेट लेकर....दो रन दिए..दोनों वाइड से....और विकेट लिए दो..
Nov 21, 2021 19:35 (IST)
IND vs NZ, 3rd T20I: कप्तान सैंटनर की इंट्री..और विकेट मिल गया
6.2: दूसरी गेंद पर ईशान किशन थर्डमैन से लेट कट करने की कोशिश में विकेटकीपर को कैच दे बैठे...बनाए 29 गेंदों पर 21 रन
Nov 21, 2021 19:32 (IST)
IND vs NZ, 3rd T20I: फर्ग्युसन की धुनायी
5.6:  तीसरी गेंद पर सीधा उड़ाया तो ईशान ने छक्के के लिए ही था..लेकिन बाउंड्री से कुछ ही पहले गेंद टप्पा खा गयी...चौका...फर्ग्युसन पर कोई कोई रहम नहीं....क्योंकि 5वीं पर रोहित ने पुल करते हुए फाइनल लेग से छक्का जड़ दिया... आखिरी गेंद पर रोहित का चौका..ओवर में दिए 20 रन...भारत पावर-प्ले के 6 ओवर बाद बिना नुकसान के 69 रन
Nov 21, 2021 19:29 (IST)
IND vs NZ, 3rd T20I: चौका
5.1:  फर्ग्युसन की स्लोअर-वन..और ऊपर से लो-फुलटॉस भी...रोहित को ज्यादा कुछ करने की जरूरत ही नहीं पड़ी....बस टाइम कर दिया..कवर से चौका
Nov 21, 2021 19:26 (IST)
IND vs NZ, 3rd T20I: लगातार दो चौके
4.3: मिल्ने की करीब-करीब ओवर पिच गेंद..और ईशान ने बहुत ही ताकत से सीधा शॉट खेला..इतना तेज की फील्डर से डिफलेक्ट होकर बाउंड्री के पार चला गया...चौका..तो अगली गेदं पर लेग साइड से फ्लिक...चौका...लगातार दो चौके..
Nov 21, 2021 19:22 (IST)
IND vs NZ, 3rd T20I: महंगी शुरुआत
3.4: फर्ग्युसन दौरे में अपना पहला टी20 खेल रहे हैं..और अगर उन्होंने रास्ता नहीं निकाला, तो रोहित ऐसी ही मारेंगे...रोहित यूं ही चालेंगे !!! दे दिए ओवर में 10 रन
Nov 21, 2021 19:19 (IST)
IND vs NZ, 3rd T20I: फर्ग्युसन का स्वागत छक्के से
3.1: फर्ग्युसन ने सोचा भी नहीं होगा कि यह हाल होगा...गेंद बहुत ज्यादा बुरी नहीं थी..लेकिन पिच पर समय मिल रहा है, तो रोहित ने लांग-ऑफ के ऊपर से टांग दिया...छक्का
Nov 21, 2021 19:17 (IST)
IND vs NZ, 3rd T20I: महंगा ओवर
2.6: रोहित के छक्के के अलावा एक चौका फ्लिक से ईशान किशन ने लिया..फील्डर बन गए दर्शक ! ओवर से 11 रन
Nov 21, 2021 19:15 (IST)
IND vs NZ, 3rd T20I: बोल्ट का स्वागत छक्के से
2.2: बोल्ट ने छोटी गेंद फेंकी...ईडेन पर बिल्कुल नहीं चलेगी..पुल करने का पुरा समय है रोहित के पास...छक्का
Nov 21, 2021 19:12 (IST)
IND vs NZ, 3rd T20I:
1.6: मिल्ने एक बाद से खुश होंगे कि गेंद टप्पा खाकर अच्छी उछल रही है...निराश इस बात से होंगे कि टप्पा खाकर तेजी से नहीं उछल रही..आखिरी गेंद पर भी ईशान का थर्डमैन से चौका...बल्ला मुड़ जा रहा है ईशान का...और यह फंसा सकता है ...ओवर में दिए 10 रन
Nov 21, 2021 19:09 (IST)
IND vs NZ, 3rd T20I: मिल्ने का ओवर
1.1: और ईशान किशन ने थर्डमैन से बटोर लिया चौका...फील्डर ने गोता लगाया...गेंद पहले निकली, गोता देरी से आया..गेंद बाउंड्री से पार चली गयी..चौका
Nov 21, 2021 19:07 (IST)
IND vs NZ, 3rd T20I: रोहित पहले ही ओवर से मूड में हैं
0.6: पिच का पता चल गया है पहले ही ओवर में..गेंद आ रही है बल्ले पर..उछाल दिख रही है. पर रोहित को यह भाएगी क्योंकि गति नहीं है...दो चौके लगातार जड़े रोहित ने..एक थर्डमैन से..और बैकवर्ड प्वाइंट से..पहले ओवर में बोल्ट ने दिए..8 रन
Nov 21, 2021 19:01 (IST)
IND vs NZ, 3rd T20I: भारत की बैटिंग शुरू
रोहित और ईशान क्रीज पर हैं...उम्मीद करते हैं कि  फैंस को अच्छी बैटिंग देखने को मिलेगी..पहला ओवर बोल्ट के नाम..
Nov 21, 2021 18:35 (IST)
IND vs NZ, 3rd T20I: न्यूजीलैंड टीम में भी बदलाव
कीवी टीम में भी कार्यवाहक कप्तान टिम साऊदी इलेवन का हिस्सा नहीं हैं, उनकी जगह फर्ग्युसन आए हैं..
Nov 21, 2021 18:35 (IST)
IND vs NZ, 3rd T20I: टीम में दो बदलाव
अश्विन और केएल राहुल  को आराम दिया गया है...तो ईशान किशन और युजवेंद्र चहल इस मैच में इलेवन का हिस्सा हैं...सवाल यह है कि आवेश खान को किस लिए  लिया गया था? और भुवनेश्वर कुमार को लगातार खिलाना क्या वर्कलोड नहीं है ?
Nov 21, 2021 18:33 (IST)
IND vs NZ, 3rd T20I: भारत ने टॉस जीता
टॉस भारत ने जीत लिया है..लेकिन इस बार पहले गेंदबाजी नहीं, बल्कि पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया है...
Nov 21, 2021 18:26 (IST)
IND vs NZ, 3rd T20I: नजारा बहत ही शानदार
ईडेन गॉर्डन पर नजर पड़ते ही फैंस का दिल बाग-बाग हो जाता है....

Nov 21, 2021 18:21 (IST)
IND vs NZ, 3rd T20I
नमस्कार दोस्तों...बहुत-बहुत स्वागत है आपका हमारी बॉल-टू-बॉल कवरेज में..कुछ ही देर बाद तीसरे मुकाबले का टॉस होगा..ईडेन में..टॉस होते ही दोनों देशों की फाइनल XI आपके सामने होगी...और आप जुड़ जाइए हमारे साथ..माहौल बनने लगा है..