भारत बनाम हॉन्गकॉन्ग लाइव स्कोर, ओवर 16 से 20 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट

भारत और हॉन्गकॉन्ग के बीच दुबई अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, दुबई में खेले जा रहे मैच की कमेंट्री और फुल स्कोरकार्ड देखें.

भारत बनाम हॉन्गकॉन्ग लाइव स्कोर, ओवर 16 से 20 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट

भारत बनाम हॉन्गकॉन्ग लेटेस्ट स्कोर

ऐसे में अब तेज़ी से रन बनाने के साथ-साथ एक बड़े टोटल तक पहुँचाने की ज़िम्मेदारी विराट कोहली (59) और सूर्यकुमार यादव (68) के ऊपर थी| जिसको इन दोनों ही बल्लेबाजों ने अपने ताबड़तोड़ अंदाज़ में निभाया और लगातार ओवरों में बाउंड्री हासिल करते रहे| स्काई और कोहली के बीच तीसरे विकेट के लिए 98 रनों की तूफ़ानी साझेदारी हुई| इसी दौरान पहले कोहली ने अपना अर्धशतक पूरा किया तो उसके बाद स्काई ने भी अंतिम ओवर में 4 बड़े-बड़े छक्के लगाकर अपना अर्धशतक लगाया और 26 रन उस अखिरी ओवर से हासिल करते हुए अपनी टीम के स्कोर को 192 रनों तक पहुँचाया|  

बल्ले से कोहली और स्काई का धमाका और हिल गया होंगकोंग का ईलाका!!! काफी दिनों से हमें इंतज़ार था के किंग कोहली अपने पुराने फॉर्म में नज़र आए और ये लीजिए कोहली ने जड़ दिया अर्धशतक!! वहीँ उनका साथ देते हुए स्काई ने भी अर्धशतक लगाकर होंगकोंग के सामने 193 रनों का लक्ष्य खड़ा किया| टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाज़ी करने मैदान पर आई भारतोय टीम ने शुरुआत में तो संभलकर खेला और धीरे-धीरे स्कोर बोर्ड को चलाने गए| इसी बीच हिट मैन ने अभी अपना हाथ खोलना शुरू ही किया था कि आयुष शुक्ला की बॉल पर रोहित ने अपना विकेट गंवा दिया| जिसके बाद पारी को आगे की ओर बढ़ाया केएल राहुल (36) ने जिनका पूरा साथ दिया किंग कोहली ने यहाँ पर| दोनों बल्लेबाजों के बीच दूसरे विकेट के लिए 56 रनों की अहम साझेदारी हुई| हालाँकि इसी बीच राहुल ने बड़ा शॉट लगाने के प्रयास में अपना विकेट दे बैठे|


19.6 ओवर (2 रन) दो रनों के साथ हुई इस मुकाबले के सबसे महंगे ओवर की समाप्ति| 26 रन इस ओवर से आये| भारत की पारी 192 रनों पर समाप्त हुई यानी अब होंगकोंग के सामने 193 रनों का लक्ष्य रखा गया है| इस गेंद को लॉफ्ट किया गैप में और दो रन हासिल कर लिया|

19.5 ओवर (6 रन) चौथा छक्का! इस ओवर से आता हुआ| स्काई मार नहीं रहे गेंद को फाड़ रहे हैं| इस बार लेग स्टम्प लाइन पर डाली गई छोटी गेंद जिसे फाइन लेग की तरफ पुल कर दिया और छह रन बटोर लिया| भारत vs हॉन्गकॉन्ग: Match 4: It's a SIX! Suryakumar Yadav hits Haroon Arshad. IND 190/2 (19.5 Ov). CRR: 9.58

19.4 ओवर (0 रन) प्ले एंड मिस!! स्लोवर बाउंसर से स्काई को चकमा दे दिया यहाँ पर| खुद से निराश दिखे स्काई कि इसपर लाभ नहीं उठा पाए|

19.3 ओवर (6 रन) हैट्रिक छक्का! स्काई ऑन फायर!! इस बार बिलकुल सामने की तरफ| काफी ज्यादा ऊपर हवा में गेंद को खिला दिया| संपर्क इतना शानदार कि गेंद सीमा रेखा के बाहर जा गिरी छह रनों के लिए| भारत vs हॉन्गकॉन्ग: Match 4: It's a SIX! Suryakumar Yadav hits Haroon Arshad. IND 184/2 (19.3 Ov). CRR: 9.44

19.2 ओवर (6 रन) बैक टू बैक सिक्स!!! ओहोहोहो!!! महज़ कवर ड्राइव पर छह रन बटोर लिए| लाजवाब टाइमिंग!! हवा में थी लेकिन गैप में गई, करारा छह कह सकते हैं, शानदार फॉर्म में नज़र आते हुए बल्लेबाज़ स्काई| किसी भी फील्डर के पास कोई मौका नहीं गेंद को रोकने का, बाउंड्री के ठीक बाहर जाकर गिरी गेंद| भारत vs हॉन्गकॉन्ग: Match 4: FIFTY! Suryakumar Yadav completes 54 (22b, 6x4, 4x6). IND 178/2 (19.2 Ovs). CRR: 9.21

19.1 ओवर (6 रन) छक्का! काफी शानदार शॉट पॉइंट फील्डर के ऊपर से खेला गया| फुल आउट साइड ऑफ़ थी गेंद जिसे बल्लेबाज़ स्काई ने महज़ इसे अपनी टाइमिंग के साथ लॉफ्ट किया और गेंद सीमा रेखा के पार भेज दिया| भारत vs हॉन्गकॉन्ग: Match 4: It's a SIX! Suryakumar Yadav hits Haroon Arshad. IND 172/2 (19.1 Ov). CRR: 8.97

18.6 ओवर (0 रन) डॉट बॉल के साथ हुई एक और महंगे ओवर की समाप्ति| विकेट लाइन की गेंद को लेग साइड पर स्लॉग करने गए लेकिन ठीक तरह से बल्ले पर आई नहीं बॉल|166/2 भारत, महज़ 6 गेंद शेष|

18.6 ओवर (1 रन) वाइड! एक अतिरिक्त गेंद यहाँ पर डाल दी गई, एक अतिरिक्त रन भी मिल जाएगा|

18.5 ओवर (2 रन) दुग्गी, इस बार बल्लेबाज़ ने गेंद को कवर्स की तरफ हवा में उठाकर मारा| गैप में गिरी जहाँ से दो रन टीम के खाते में जुड़ गए|

18.4 ओवर (6 रन) छक्का! शानदार स्लॉग स्वीप विराट द्वारा!! !कमाल की बल्लेबाज़ी| गेंदबाज़ पर दबाव डालने का सबसे बेहतरीन तरीका| पैरों पर डाली गई गेंद की लाइन में आये, घुटना टिकाया और स्लॉग किया मिड विकेट बाउंड्री की ओर| गेंद और बल्ले का शानदार संपर्क और बल गई सीमा रेखा के पार छह रनों के लिए| भारत vs हॉन्गकॉन्ग: Match 4: It's a SIX! Virat Kohli hits Ehsan Khan. IND 163/2 (18.4 Ov). CRR: 8.73

18.3 ओवर (1 रन) इस बार भी हलके हाथों से गेंद को गैप में टहलाया और एक रन हासिल किया|

18.2 ओवर (1 रन) सिंगल, ऑन ड्राइव का इस्तेमाल और एक रन बल्लेबाज़ के खाते में जुड़ गया|

18.1 ओवर (2 रन) दुग्गी!! अर्धशतक विराट के बल्ले से निकलता हुआ| काफी समय बाद इस बल्लेबाज़ को इस अंदाज़ में खेलते हुए पाया गया है| किंग कोहली इज बैक!! पैरों की गेंद को कलाईयों का इस्तेमाल करते हुए लेग साइड पर खेला और दो रन ले लिया| सभी ने विराट के इस अर्धशतक पर ताली बजाई| भारत vs हॉन्गकॉन्ग: Match 4: FIFTY! Virat Kohli completes 50 (40b, 1x4, 2x6). IND 155/2 (18.1 Ovs). CRR: 8.53

17.6 ओवर (0 रन) डॉट बॉल के साथ हुई एक मांगे ओवर की समाप्ति| पॉइंट की ओर गेंद को कट किया, फील्डर वहां मौजूद|

17.5 ओवर (0 रन) इस बार बाहरी किनारा लेकर कीपर से टकराई गेंद और शॉर्ट थर्ड मैन फील्डर के आगे गिर गई| ऐसा लगा कि किसमत का साथ बल्लेबाज़ स्काई को मिल गया| रन लेना चाहते थे लेकिन कोहली ने मना कर दिया| ऑफ़ स्टम्प के बाहर की गेंद को कट करने गए थे जहाँ एज लगा|

17.4 ओवर (6 रन) छक्का! स्काई स्पेशल!! इसे हेलिकॉप्टर फ्लिक शॉट कहा जाएगा| बैक फुट से लगाया गया फ्लिक शॉट| गेंद बल्ले को लगकर सीधा सीमा रेखा के बाहर गई| अम्पायर ने हाथ उठाकर किया छक्के का इशारा| भारत vs हॉन्गकॉन्ग: Match 4: It's a SIX! Suryakumar Yadav hits Ayush Shukla. IND 153/2 (17.4 Ov). CRR: 8.66

17.3 ओवर (0 रन) नॉट आउट!! बाल-बाल बच गए बल्लेबाज़ स्काई| स्टम्पिंग की अपील थी लेकिन थर्ड अम्पायर ने रिप्ले में देखने के बाद बताया कि पैर सही समय पर अंदर लैंड कर गया था जिसकी वजह से नॉट आउट करार दिए गए| अल्ट्रा एज से कैच आउट भी चेक किया गया और वो भी नहीं निकला| बल्लेबाज़ सुरक्षित| अपर कट शॉट लगाने गए से पूरी तरह से बीट हुए थे बल्लेबाज़ यहाँ पर| बिजली की फूर्ती के साथ कीपर ने बेल्स उड़ा दी थी जिसके बाद ये अपील हुई थी|

17.3 ओवर (1 रन) वाइड! डाउन द लेग साइड थी गेंद जिसपर स्वीप लगाना चाहते थे बल्लेबाज़ लेकिन बीट हुए और कीपर ने उसे रोक दिया| एलबीडबल्यू की अपील भी थी लेकिन अम्पायर सहमत नहीं दिखे| कप्तान निज़ाकत ने रिव्यु की मांग नहीं की|

17.2 ओवर (4 रन) बैक टू बैक चौका! चीकी शॉट!! जान बूझकर थर्ड मैन की तरफ खेला गया शॉर्ट| ये स्काई का पसंदीदा शॉट है| ऑफ़ स्टम्प के बाहर डाली गई थी गेंद जिसे आखिरी समय में बल्ले का मुंह खोलते हुए गेंद को थर्ड मैन की तरफ गाइड किया| फील्डर से काफी दूर रही गेंद, पकड़ने का कोई मौका नहीं उनके और तेज़ी से सीमा रेखा को पार कर गई| भारत vs हॉन्गकॉन्ग: Match 4: Suryakumar Yadav hits Ayush Shukla for a 4! IND 146/2 (17.2 Ov). CRR: 8.42

17.1 ओवर (4 रन) चौका! ओवर द कवर्स खेला गया शॉट!! रूम बनाकर इस गेंद को कवर्स फील्डर के ऊपर से हवा में लॉफ्ट किया बाउंड्री की तरफ| बॉल सीमा रेखा पार कर गई चार रनों के लिए| भारत vs हॉन्गकॉन्ग: Match 4: Suryakumar Yadav hits Ayush Shukla for a 4! IND 142/2 (17.1 Ov). CRR: 8.27

16.6 ओवर (1 रन) शानदार बॉल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| बाई के रूप में आया रन| ऑफ़ स्टम्प के बाहर की गेंद को वाइड समझकर लीव किया लेकिन ट्रैम लाइन के अंदर थी बॉल| कीपर से मिसफील्ड हुई जिसकी वजह से एक सिंगल मिल गया|

16.5 ओवर (0 रन) अच्छी गेंद!! ब्लॉक होल में डाली गई जिसे स्काई ने क्रीज़ में रहकर गेंद को ब्लॉक कर दिया| अब तक कसी हुई गेंदबाजी देखने को मिली है इस ओवर में एहसान के द्वारा|

16.4 ओवर (1 रन) सिंगल, बल्लेबाज़ ने आगे आकर एक रन के लिए ऑफ़ ड्राइव किया|

16.3 ओवर (1 रन) जड़ में डाली गई गेंद को लेग साइड पर हीव तो किया लेकिन ठीक तरह से बल्ले पर आई नहीं गेंद| अंदरूनी किनारा लेकर पैड्स से टकराई और ऑफ़ साइड पर गई जहाँ से एक रन मिल गया|

16.2 ओवर (1 रन) इस बार छोटी गेंद को लेग साइड पर खेला और एक रन से ही संतुष्ट हुए|

16.1 ओवर (0 रन) ओह!! ये क्या? रिवर्स लैप का प्रयास विराट द्वारा लेकिन बीट हो गए| ऑफ़ स्टम्प के काफी पास से निकल गई गेंद| कोई रन नहीं, कोई नुक्सान नहीं हुआ|

15.6 ओवर (1 रन) स्लोवर बाउंसर!! विराट ने उसे मिड विकेट की तरफ पुल कर दिया| डीप में फील्डर तैनात, एक ही रन मिल सका| 16 के बाद 134/2 भारत, अब महज़ 24 गेंद शेष, कितना स्कोर बनना चाहिए?

15.6 ओवर (1 रन) वाइड!! लेग स्टम्प के काफी बाहर डाली गई गेंद, दिशा से भटके| अम्पायर ने बाहें फैलाते हुए वाइड का इशारा किया| एक अतिरिक्त रन टीम के खाते में जुड़ा|

15.5 ओवर (1 रन) इस बार आगे आकर गेंद को कवर्स की दिशा में खेला और गैप से एक रन हासिल कर लिया|

15.4 ओवर (6 रन) छक्का! स्काई का स्कूप शॉट!! कोई रोक नहीं पायेगा इसे| इस शॉट के लिए आप फील्डर नहीं तैनात कर सकते| स्कूप करते हुए गेंद को बाउंड्री लाइन के पार भेजा मैक्सिमम के लिए| भारत vs हॉन्गकॉन्ग: Match 4: It's a SIX! Suryakumar Yadav hits Aizaz Khan. IND 131/2 (15.4 Ov). CRR: 8.36

15.3 ओवर (4 रन) चौका! चीकी शॉट!! ये है स्काई की क्लास!! हर एरिया में शॉट लगाना जानता है ये बल्लेबाज़| इस बार ऑफ़ स्टम्प की गेंद पर शॉर्ट थर्ड मैन फील्डर के ऊपर से अपर कट शॉट लगाया और चार रन बटोर लिया| भारत vs हॉन्गकॉन्ग: Match 4: Suryakumar Yadav hits Aizaz Khan for a 4! IND 125/2 (15.3 Ov). CRR: 8.06

15.2 ओवर (1 रन) धीमी गति की गेंद, गति परिवर्तन| शॉट थर्ड मैन की दिशा में हलके हाथ से खेलकर एक रन पूरा किया| बड़ा शॉर्ट खेलने का जोखिम नहीं उठाया इस गेंद पर, चालाकी भरी बल्लेबाज़ी|

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

15.1 ओवर (6 रन) ऑफ़ कटर गेंद!! डाउन द ट्रैक और 70 मीटर का लम्बा छक्का!! मिड विकेट के ऊपर से उठाकर मारा और छह रन प्राप्त किये| कमाल की लय में हैं बल्लेबाज़ कोहली और उसका नमूना पूरी तरह से यहाँ पर देखने को मिल रहा है| भारत vs हॉन्गकॉन्ग: Match 4: It's a SIX! Virat Kohli hits Aizaz Khan. IND 120/2 (15.1 Ov). CRR: 7.91

मैच रिपोर्ट