इंग्लैंड बनाम भारत लाइव स्कोर, ओवर 1 से 5 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट

भारत और इंग्लैंड के बीच महाराष्ट्र क्रिकेट असोसिएशन स्टेडियम, पुणे में खेले जा रहे मैच की कमेंट्री और फुल स्कोरकार्ड देखें.

इंग्लैंड बनाम भारत लाइव स्कोर, ओवर 1 से 5 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट

इंग्लैंड बनाम भारत लेटेस्ट स्कोर

4.6 ओवर (0 रन) डॉट बॉल के साथ हुई एक कसे हुए ओवर की समाप्ति| महज़ 3 रन इस ओवर से आये| इनस्विंगर गेंद को डिफेंड करने गए थे बल्लेबाज़ लेकिन बीट हुए| कीपर राहुल के दस्तानों में गई गेंद| कोई रन नहीं कोई नुक्सान नहीं हुआ|

4.5 ओवर (1 रन) इनस्विंगर!! आगे आकर उसे मिड ऑन फील्डर की तरफ बेयर्सटो ने खेला| रन की मांग की और तेज़ी से उसे हासिल कर लिया|


4.4 ओवर (0 रन) डॉट बॉल!! ऑफ़ स्टम्प की लाइन के बाहर डाली गई फुल लेंथ की गेंद को कवर्स की दिशा में खेला लेकिन गैप नहीं हासिल कर पाए बल्लेबाज़|

4.3 ओवर (0 रन) इस बार पॉइंट की दिशा में गेंद को टैप किया| रन की मांग थी लेकिन दूसरे बल्लेबाज़ ने मना कर दिया|

4.2 ओवर (0 रन) स्विंग को कट करते हुए मिड ऑफ़ की दिशा में गेंद को पंच तो किया लेकिन गैप नहीं मिल पाया|

4.1 ओवर (2 रन) हवा में गेंद| मिड विकेट की तरफ गई| इनफील्ड को बीट करने में कामयाब हुए बल्लेबाज़| फील्डर गेंद के पीछे भागे लेकिन नो मेंस लैंड में जाकर गिरी गेंद| धीमी गति की गेंद से बल्लेबाज़ को डिसीव कर दिया था|

3.6 ओवर (4 रन) चौका!!! बैक टू बैक बाउंड्री रॉय के बल्ले से आती हुई| करारा पुल शॉर्ट, शॉटपिच डाली गई गेंद| बैकफुट से पुल किया| गेंद और बल्ले का शानदार संपर्क हुआ| बीच बल्ले से लगकर गेंद मिड विकेट बाउंड्री की ओर गई चार रनों के लिए| IND vs ENG: 1st ODI: Jason Roy hits Prasidh Krishna for a 4! ENG 21/0 (4.0 Ov). Target: 318; RRR: 6.46

3.5 ओवर (4 रन) ओहोहोहो!!! बेहतरीन स्ट्रेट ड्राइव!!! चौका मिलेगा!!! ओवरपिच गेंद, ड्राइव किया गेंदबाज़ की तरफ, रोकने का कोई मौका नहीं वहां पर गेंदबाज़ के पास, गेंद गोली की रफ़्तार से सीमा रेखा के पार निकल गई चार रनों के लिए| IND vs ENG: 1st ODI: Jason Roy hits Prasidh Krishna for a 4! ENG 17/0 (3.5 Ov). Target: 318; RRR: 6.52

3.4 ओवर (0 रन) विकेट लाइन की गेंद को रॉय ने देखा और डिफेंड करना सही समझा|

3.3 ओवर (0 रन) ओवरपिच गेंद को कवर्स की ओर पुश किया| फील्डर वहां मौजूद रन नही हुआ|

3.2 ओवर (0 रन) इनस्विंग गेंद!!! रॉय पूरी तरह से बिट हुए| गुड लेंथ पर डाली हुई इनस्विंग गेंद को पॉइंट की दिशा में खेलने गए| बल्ले और गेंद का कोई संपर्क नही हुआ| बॉल सीधे रॉय को बिट करती हुई कीपर के हाथ में गई|

3.1 ओवर (0 रन) ऊपर डाली गई गेंद को मिड ऑन की तरफ पुश किया, रन का मौका नही बन पाया|

2.6 ओवर (0 रन) डॉट बॉल के साथ हुई इस कसे हुए ओवर की समाप्ति| विकेट लाइन की गेंद को सीधे बल्ले से डिफेंड करते हुए सम्मान दिया| 3 के बाद 13/0 इंग्लैंड|

2.5 ओवर (0 रन) गुड लेंथ से पड़ने के बाद अंदर की तरफ आई गेंद| बेयर्सटो ने उसे मिड विकेट की दिशा में खेला जहाँ उन्हें गैप नहीं मिल पाया|

2.5 ओवर (1 रन) वाइड!! लेग स्टम्प की लाइन के बाहर की गेंद को फ्लिक करने गए लेकिन बीट हुए| अम्पायर ने उसे वाइड करार दिया|

2.4 ओवर (0 रन) फुल लेंथ की गेंद को ड्राइव किया कवर्स की दिशा में जहाँ फील्डर तैनात लेकिन गैप नहीं मिल पाया|

2.3 ओवर (0 रन) आगे डाली गई थी गेंद जिसे बल्लेबाज़ ने लाइन में आकर डिफेंड कर दिया|

2.2 ओवर (1 रन) मिड विकेट की दिशा में गेंद को खेला जहाँ से गैप हासिल करते हुए एक रन हासिल किया|

2.1 ओवर (2 रन) छोटी लेंथ की गेंद को कवर्स की दिशा में पंच किया| फील्डर ने उसका पीछा करते हुए गेंद को रोका| दो ही रन मिल पाया|

1.6 ओवर (0 रन) प्ले एंड मिस!!! ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद को ड्राइव करने का प्रयास| बल्ले पर नही आई गेंद सीधे कीपर के हाथ में गई रन नही मिला|

1.5 ओवर (0 रन) लेंथ में छोटी डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ ने क्रीज़ में रहकर डिफेंड कर दिया| मिड ऑन फील्डर ने गेंद को फील्ड किया|

1.4 ओवर (0 रन) फुल लेंथ की गेंद को बेयर्सटो ने मिड ऑफ की ओर पुश किया, रन नही हुआ|

1.4 ओवर (5 रन) वाइड!!! साथ ही एक बाउंड्री भी बाई के रूप में आती हुई| पांच रन इस गेंद पर आये| इनस्विंगर थी जो पड़ने के बाद लेग स्टम्प के बाहर निकल गई| कीपर ने फुल लेंथ डाईव लगाई लेकिन गेंद को रोक नहीं पाए|

1.3 ओवर (0 रन) मिडिल स्टंप पर डाली गई गेंद को फ्लिक करने गए बल्लेबाज़, लेकिन गति से बीट हुए और बॉल को पैड्स पर खा बैठे| एलबीडबल्यू की हुई बड़ी अपील| अम्पायर ने नकारा| भारत के कप्तान विराट कोहली ने गेंदबाज़ से बात करने के बाद रिव्यु लेना सही नही समझा|

1.2 ओवर (2 रन) पैड्स लाइन की गेंद को बेयर्सटो ने मिड विकेट की दिशा में फ्लिक करते हुए 2 रन अपने नाम किया|

1.1 ओवर (0 रन) विकेट लाइन पर डाली हुई गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड ऑन की ओर पुश किया| फील्डर के पास गई गेंद, रन नही मिला|

दूसरे छोर से भारत के लिए गेंद लेकर डेब्यूटेंट प्रसिद्ध कृष्णा तैयार..

0.6 ओवर (1 रन) सिंगल!!! इसी के साथ बेयर्सटो ने खोला अपना खाता| लेग स्टंप पर डाली गई गेंद को मिड विकेट की ओर खेलकर सिंगल लिया| 1 ओवर के बाद 2 बिना किसी नुकसान के इंग्लैंड|

0.5 ओवर (0 रन) विकेट लाइन की गेंद को बेयर्सटो ने देखा और मिड ऑन की ओर पुश किया, लेकिन रन का मौका नही बन सका|

0.4 ओवर (0 रन) इनस्विंग गेंद!!! गुड लेंथ पर पटकी हुई इनस्विंग गेंद को डिफेंड करने गए| बल्ले पर नही आई गेंद सीधे पैड्स को जा लगी|

0.3 ओवर (1 रन) लेग बाई के रूप में आया सिंगल| पैड्स पर डाली गई गेंद को फ्लिक करने गए थे बल्लेबाज़| बीट हुए, पैड्स से लगकर लेग साइड पर गई गेंद, एक रन मिल गया|

0.2 ओवर (0 रन) लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को रॉय ने पॉइंट की ओर खेला| एक टप्पा खाकर पॉइंट फील्डर के हाथ में गई गेंद, रन नही हुआ|

0.1 ओवर (0 रन) ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद को रॉय ने देखा और डिफेंड करना सही समझा|

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

स्वागत है आपका इस रन चेज़ में हमारे साथ जहाँ 317 रनों को डिफेंड करने भारत की टीम मैदान पर उतर चुकी है| जबकि इंग्लैंड की ओर से सलामी बल्लेबाज़ी का भार जेसन रॉय और जॉनी बेयर्सटो के कंधो पर होगा| भारत के लिए पहला ओवर लेकर भुवनेश्वर कुमार तैयार...