भारत बनाम इंग्लैंड लाइव स्कोर, ओवर 1 से 5 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट

भारत और इंग्लैंड के बीच महाराष्ट्र क्रिकेट असोसिएशन स्टेडियम, पुणे में खेले जा रहे मैच की कमेंट्री और फुल स्कोरकार्ड देखें.

भारत बनाम इंग्लैंड लाइव स्कोर, ओवर 1 से 5 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट

भारत बनाम इंग्लैंड लेटेस्ट स्कोर

4.6 ओवर (0 रन) रोहित शर्मा को मार्क वुड : 0 रन

4.5 ओवर (0 रन) ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद को रोहित ने डिफेंड कर दिया|


रोहित शर्मा को उनके दाएं हाथों में जाकर लगी गेंद और कट भी गया है| फिज़ियो मैदान पर आते हुए, इलाज जारी| गेंद की सीम से इस तरह की चोट लग जाया करती है|

4.4 ओवर (0 रन) ओहो!!! काफ़ी तेज़ गति की डाली हुई गेंद वुड द्वारा यहाँ पर जो रोहित को दर्द पहुंचा गई| गुड लेंथ पर डाली गई गेंद को फ्लिक करने गए रोहित| बल्ले पर नही आई गेंद सीधे दाँए हाथ के कोहनी में जा लगी| दर्द में नज़र आते हुए रोहित यहाँ पर| इसी बीच फ़िजियो मैदान पर आते हुए|

4.3 ओवर (0 रन) विकेट लाइन की गेंद को एक्स्ट्रा कवर्स की ओर पुश कर के रन लेना चाहते थे| लेकिन फील्डर वहां पर गेंद के पास तेज़ी से आये| जिसके बाद धवन ने रन लेने से माना किया|

4.2 ओवर (0 रन) ऑफ स्टंप के बाहर जाती हुई गेंद को डिफेंड करने गए| बल्ले पर नही आई बॉल सीधे कीपर की ओर अतरिक्त उछाल और गति के साथ पहुंची|

4.1 ओवर (0 रन) फुल लेंथ की गेंद को रोहित ने सीधे बल्ले से डिफेंड कर दिया| गेंदबाज़ ने उसे खुद ही फील्ड किया|

3.6 ओवर (0 रन) डॉट बॉल के साथ हुई एक कसे हुए ओवर की समाप्ति| काफी समय लेकर खेल रहे दोनों सलामी बल्लेबाज़ी जो सही भी है| 10 बिना किसी नुक्सान भारत|

3.5 ओवर (0 रन) ओह!! कमाल की कसी हुई गेंदबाज़ी सैम द्वारा| ऑन साइड पर खेलने गए थे धवन लेकिन स्विंग से बीट हुए और शरीर पर खा बैठे गेंद|

3.4 ओवर (0 रन) फुल लेंथ की गेंद को सीधे बल्ले से मिड ऑफ़ की दिशा में आकर खेला| फील्डर वहां पर तैनात, रन का मौका नहीं बन पाया|

3.3 ओवर (0 रन) एक और लीव बल्लेबाज़ धवन द्वारा| बाहर की तरफ जाती गेंद को बल्लेबाज़ ने देखा, परखा और जाने दिया कीपर की ओर|

3.2 ओवर (0 रन) स्विंग होकर बाहर जाती गेंद को धवन ने देखा और लीव कर दिया|

3.1 ओवर (0 रन) ओह!! ये क्या हुआ!! शॉर्ट कवर फील्डर ने इस गेंद को फील्ड किया था और उसके बाद अचानक से गिर गए| शायद स्लिप कर गए| उम्मीद करते हैं कि अधिक चोट नहीं आई हो| इस गेंद को बल्लेबाज़ ने कवर्स की दिशा में ड्राइव किया था|

2.6 ओवर (1 रन) सिंगल!!! इसी के साथ वुड के ओवर की हुई समाप्ति| लेग स्टंप पर डाली गई गेंद को फाइन लेग की ओर फ्लिक करते हुए 1 रन लिया|

2.5 ओवर (0 रन) ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को धवन ने देखा और लीव कर दिया|

अम्पायर गेंद को चेक करते हुए| शायद इस बॉल में कुछ परेशानी आ गई है| जी हाँ!! अम्पायर ने एक नई गेंद की मांग की है| ऐसा लगा कि गेंद जब सीमा रेखा के पार गई तो किसी नोकीली चीज़ से टकरा गई है...

2.4 ओवर (4 रन) चौका!!! पहला बाउंड्री भारत के लिए शिखर धवन के बल्ले से आता हुआ| बेहतरीन कट शॉर्ट!!! ऑफ़ स्टम्प के बाहर डाली गई गेंद पर करारा कट किया| बाहें खोलने का मौका मिला और पूरा फायदा उठाया| गेंद फील्डर के बाएँ ओर से तेज़ी से निकल गई, डीप पॉइंट बाउंड्री के पार गोली की रफ़्तार से चार रन के लिए| IND vs ENG: 1st ODI: Shikhar Dhawan hits Mark Wood for a 4! IND 9/0 (2.4 Ov). CRR: 3.38

2.3 ओवर (0 रन) मिडिल स्टंप पर डाली गई गेंद को कट करने का प्रयास| बल्ले पर नही आई गेंद सीधे कीपर के हाथ में गई, रन नही मिला|

2.2 ओवर (0 रन) ऑफ स्टंप के बाहर जाती हुई गेंद को धवन ने लीव कर दिया|

2.1 ओवर (1 रन) लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को रोहित ने थर्ड मैन की ओर गाइड करते हुए सिंगल लिया|

1.6 ओवर (0 रन) डॉट बॉल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| लीव कर दिया इस बार ऑफ़ स्टम्प की लाइन के बाहर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने वहाँ पर, रन का कोई मौका नहीं बन पाया| 2 के बाद 4/0 भारत|

1.5 ओवर (0 रन) ऑफ स्टंप के बाहर जाती हुई गेंद को समझदारी के साथ लीव करना सही समझा|

1.4 ओवर (1 रन) फ्लिक शॉट का इस्तेमाल करते हुए रोहित ने यहाँ पर सिंगल निकाला और नॉन स्ट्राइकर एंड पर जा खड़े हुए| रोहित के लिए लगातार पैड्स पर हो रही है गेंदबाज़ी|

1.3 ओवर (1 रन) सिंगल मिल जाएगा धवन को यहाँ पर| पॉइंट की दिशा में गेंद को बड़े आराम से खेला, गैप मिला और एक आसान सिंगल चुरा लिया|

1.2 ओवर (1 रन) इस बार उसी लाइन की गेंद को रोहित ने लेग साइड पर खेला जहाँ से गैप मिल गया|

एलबीडबल्यू का एक बड़ा मौका था यहाँ पर लेकिन रिव्यु नहीं लिया और सही फैसला..

1.1 ओवर (0 रन) नॉट आउट!!! बाल बाल बचे रोहित यहाँ पर| लेग स्टम्प के बाहर डाली गई गेंद को फ्लिक करने गए थे लेकिन पैड्स पर खा बैठे थे गेंद| एलबीडबल्यू की बड़ी अपील लेकिन अम्पायर ने नकार दिया|

0.6 ओवर (0 रन) डॉट बॉल!!! इसी के साथ हुई पहले ओवर की समाप्ति| लेग स्टंप पर डाली गई गेंद को धवन ने मिड ऑन की ओर खेला| फील्डर वहां मौजूद रन नही हुआ|

0.5 ओवर (0 रन) ऑफ स्टंप पर डाली हुई आउटस्विंग गेंद को धवन ने देखा और डिफेंड करने का मैन बनाया| लेकिन गेंद बल्ले के बेहद करीब से निकाल गई कीपर की ओर|

0.4 ओवर (1 रन) पहला रन भारत के लिए बोर्ड पर रोहित के बल्ले से निकलता हुआ| लेग स्टंप पर डाली गई गेंद को हलके हाथों से स्क्वायर लेग की ओर पुश करते हुए सिंगल लिया|

0.3 ओवर (0 रन) प्ले एंड मिस!!! ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद को डिफेंड करने का प्रयास| बल्ले पर नही आई गेंद सीधे कीपर के हाथ में गई, रन नही मिला|

0.2 ओवर (0 रन) लेंथ में छोटी डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ ने क्रीज़ में रहकर डिफेंड कर दिया| मिड ऑन फील्डर ने गेंद को फील्ड किया|

0.1 ओवर (0 रन) ऑफ स्टंप के बाहर जाती हुई गेंद को रोहित ने देखा और लीव करना सही समझा|

राष्ट्रगान के बाद दोनों ही फील्ड अम्पायर के साथ इंग्लैंड की टीम गेंदबाज़ी करने मैदान पर उतर चुकी है| भारत के लिए सलामी बल्लेबाज़ी का भार शिखर धवन और रोहित शर्मा के कंधो पर होगा| जबकि इंग्लैंड के लिए पहला ओवर लेकर मार्क वुड तैयार...

इंग्लैंड (प्लेइंग इलेवन) - जेसन रॉय, जॉनी बेयर्सटो, जोस बटलर, इयोन मॉर्गन, बेन स्टोक्स, सैम बिलिंग्स, मोईन अली, सैम करन, टॉम करन, आदिल रशीद, मार्क वुड

भारत (प्लेइंग इलेवन) - रोहित शर्मा, शिखर धवन, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, हार्दिक पंड्या, कुनाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, प्रसिद्ध कृष्णा

पिच रिपोर्ट – पिच के बारे में बात करने आये दीप दास गुप्ता ने पिच को देखते हुए बताया कि आज की इस पिच पर थोड़ी घांस है जिसके कारण तेज़ गेंदबाजों को मदद मिलेगी| वहीँ हाई स्कोरिंग वाली पिच लग रही है| मैदान के चारों ओर देखे तो ऑफ़ साइड 63 तो लेग साइड 70 की बाउंड्री मीटर की है| जाते जाते ये भी कहा कि इसपर 280 पार स्कोर होगा|

विराट कोहली ने टॉस हारने के बाद कहा कि टॉस एक बार फिर से हमारे पक्ष में नहीं गया लेकिन हम भी पहले बल्लेबाज़ी करने का ही सोच रहे थे| हमने टी20 में काफी अच्छा किया है पहले बल्लेबाज़ी करते हुए जिसे यहाँ भी जारी रखेंगे| फ़ॉर्मेट बदला है लेकिन माहौल नहीं, ड्रेसिंग रूम में सभी इस सीरीज़ के लिए पूरी तरह से तैयार हैं| आगे कहा कि हाँ हमने पिछली सीरीज़ पहला मुकाबला हारने के बाद वापसी करते हुए जीती जहाँ लड़कों ने काफ़ी अहम भूमिका निभाई है| जाते-जाते कोहली ने कहा कि टीम में कृणाल पांड्या और प्रसिद्ध कृष्णा की एंट्री हुई है जो आज अपना डेब्यू कर रहे हैं|

टॉस जीतकर बात करने आये इंग्लैंड के कप्तान इयोन मॉर्गन ने बताया कि हम पहले गेंदबाज़ी करना चाहते हैं| आगे मॉर्गन ने कहा कि पिच काफ़ी शानदार नज़र आ रही है| जिसको देखते हुए हमने बाद में बल्लेबाज़ी करने का सोचा है| टी20 के बाद अब हम वनडे क्रिकेट की ओर रूख़ कर चूके है|

टॉस – इयोन मॉर्गन ने जीत लिया टॉस और पहले गेंदबाज़ी करने का फैसला किया है|

बहरहाल, टीम इंडिया को अब इससे उतना अधिक फर्क नहीं पड़ेगा क्योंकि फिलहाल उसके सामने वो टीम खड़ी है जिसे उनसे टेस्ट और टी20 में धमाकेदार शिकस्त दी है| मेन इन ब्लू के हौंसले पूरी तरह से बुलंद हैं लेकिन मॉर्गन आर्मी को हलके में लेने की ग़लती ये भारतीय टीम नहीं करेगी| दोनों ही टीमें पूरी तरह से इस मुकाबले के लिए तैयार हैं हालांकि कुछ दिग्गज खिलाड़ियों की कमी दोनों तरफ से परेशानी का सबब बन सकती हैं|

मेहमान टीम इस वनडे सीरीज़ के लिए पूरी तैयारियों में जुटी हुई है जबकि टीम इंडिया ने भी जमकर नेट्स में पसीने बहाए हैं| हालांकि अगर इन दोनों टीमों के पिछले कुछ एकदिवसीय मुकाबले उठाकर देखे जाए तो दोनों के ही आंकड़े उनका साथ नहीं दे रहे| इंग्लैंड ने अपनी पिछली वनडे सीरीज़ ऑस्ट्रेलिया के हाथों गंवाई थी जबकि भारत भी न्यूज़ीलैंड और ऑस्ट्रेलिया से हारने के बाद इस एकदिवसीय सीरीज़ में कदम रख रहा है|

नमस्ते क्रिकेट फैन्स !!! क्या आप तैयार हैं एक बेहतरीन मुकाबले के लिए? भारत बनाम इंग्लैंड और मैदान है पुणे का एमसीए स्टेडियम!!! भले ही मेहमान टीम को को पिछली सीरीज़ में यहाँ हार का स्वाद चखने को मिला है लेकिन अब मॉर्गन एंड कम्पनी एक घायल शेर की तरह भारतीय टीम पर झपट्टा मारने मैदान पर आएगी| भारत में क्रिकेट की वापसी के साथ-साथ फैन्स की वापसी तो हुई थी लेकिन एक बार फिर से कोरोना के बढ़ते प्रकोप के कारण दर्शकों को मैदान से दूर रखा गया है|

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

पहले टेस्ट और फिर टी20 में बाज़ी मारी, अब है एकदिवसीय की बारी!!! 3-1 से जीती टेस्ट श्रृंखला तो 3-2 से किया टी 20 ट्रॉफी पर कब्ज़ा| कोहली एंड कम्पनी ने अंग्रेज़ों को थका थकाकर दौरे पर मात दी है| अहमदाबाद के बाद अब ये कारवां पुणे जा पहुंचा है जहाँ इन दोनों टीमों के बीच 3 मैचों की एकदिवसीय सीरीज़ खेली जानी है| दोनों ही टीमों की तरफ से उनके-उनके स्क्वाड का ऐलान कर दिया गया है| टी20 के मुकाबले इस भारतीय टीम में प्रसिद्ध कृष्णा और कुलदीप यादव की एंट्री हुई है जबकि बाकी टीम सेम है वहीँ इंग्लैंड की तरफ लियाम लिविंगस्टोन, रीस टोपली और मैथ्यू पार्किन्सन की एंट्री हुई है| मेहमान टीम में जो रूट का नाम शामिल नहीं है जो टीम इंडिया के लिए एक बड़ी राहत है|