भारत बनाम अफ़ग़ानिस्तान लाइव स्कोर, ओवर 11 से 15 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट

भारत और अफ़ग़ानिस्तान के बीच शेख़ ज़ाएद स्टेडियम, अबू धाबी में खेले जा रहे मैच की कमेंट्री और फुल स्कोरकार्ड देखें.

भारत बनाम अफ़ग़ानिस्तान लाइव स्कोर, ओवर 11 से 15 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट

भारत बनाम अफ़ग़ानिस्तान लेटेस्ट स्कोर

14.6 ओवर (1 रन) शॉर्ट थर्ड मैन की दिशा में खेला जहाँ से एक रन मिला|

14.5 ओवर (1 रन) इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल करते हुए पंच किया एक रन के लिए|


रिषभ पंत बल्लेबाज़ी करने मैदान पर आए...

14.4 ओवर (0 रन) आउट!!! कैच आउट!! कॉट मोहम्मद नबी बोल्ड करीम जनत| 140 रनों की बेहतरीन साझेदारी का हुआ अंत| जनत ने अपने पहले ही ओवर में दिलाया वो ब्रेक थ्रू जिसकी अफगानिस्तान को पिछले 14 ओवरों से तलाश थी| 74 रन बनाकर रोहित की पारी का हुआ अंत| फुलर लेंथ गेंद को कवर्स के ऊपर से मारने गए लेकिन एलिवेशन नहीं मिल पाया| गेंद सीधा कप्तान नबी की गोद में चली गई| जहाँ एक आसान सा कैच पकड़ा गया| 140/1 भारत| भारत vs अफ़ग़ानिस्तान: Super 12 - Match 33: WICKET! Rohit Sharma c Mohammad Nabi b Karim Janat 74 (47b, 8x4, 3x6). IND 140/1 (14.4 Ov). CRR: 9.55

14.3 ओवर (0 रन) स्विंग एंड मिस!! धीमी गति की गेंद से बल्लेबाज़ को चकमा दिया| कोई रन नहीं|

14.2 ओवर (1 रन) गुड लेंथ गेंद, मिड ऑफ़ की ओर खेला शॉट, एक रन मिला|

14.1 ओवर (4 रन) चौका! रूम दिया और बल्लेबाज़ ने वहां पर अपना घर बना लिया| पिछली तीन गेंदों पर 16 रन आ गए हैं| कट शॉट तो राहुल का फेवरेट है और मेरा भी| भारत vs अफ़ग़ानिस्तान: Super 12 - Match 33: KL Rahul hits Karim Janat for a 4! IND 139/0 (14.1 Ov). CRR: 9.81

करीम जनत गेंदबाजी के लिए आये हैं... 

13.6 ओवर (6 रन) सिक्स!! बैक टू बैक सिक्स यहाँ पर रोहित शर्मा के बल्ले से लगता हुआ| शानदार स्लॉग स्वीप!!! कमाल की बल्लेबाज़ द्वारा, गेंदबाज़ पर दबाव डालने का सबसे बेहतरीन तरीका, पैरों पर डाली गई गेंद की लाइन में आये, घुटना टिकाया और स्लॉग किया मिड विकेट बाउंड्री की ओर, गेंद और बल्ले का शानदार संपर्क और गेंद गई सीमा रेखा के पार छह रनों के लिए| 14 ओवर के बाद 135 बिना किसी नुकसान के भारत| भारत vs अफ़ग़ानिस्तान: Super 12 - Match 33: It's a SIX! Rohit Sharma hits Rashid Khan. IND 135/0 (14.0 Ov). CRR: 9.64

13.5 ओवर (6 रन) छक्का!!! गगनचुम्भी छक्का!!! ओहोहोहो! दर्शक दीर्घा में सीधे!  बड़े शॉर्ट की दरकार और आया, ओवरपिच गेंद, बल्लेबाज़ के रडार में बिलकुल, गेंद के नीचे आकर उठा दिया उसे लॉन्ग ऑन बाउंड्री के पार, गेंद जाती रही सीमा को पार दर्शक दीर्घा में, अम्पायर ने बाहें उठाते हुए छह रन का इशारा किया| भारत vs अफ़ग़ानिस्तान: Super 12 - Match 33: It's a SIX! Rohit Sharma hits Rashid Khan. IND 129/0 (13.5 Ov). CRR: 9.33

13.4 ओवर (1 रन) लॉन्ग ऑन की दिशा में गेंद को खेलकर सिंगल लिया|

13.3 ओवर (1 रन) बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रह कर मिड विकेट की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|

13.2 ओवर (1 रन) बैक फुट से गेंद को पंच किया, एक रन मिल गया|

13.1 ओवर (1 रन) लेग साइड की ओर गेंद को खेलकर सिंगल लिया|

12.6 ओवर (4 रन) चौका! एंगल का इस्तेमाल, गेंद डाली गई थी कोने से और उसे फाइन लेग बाउंड्री के पार पहुंचा दिया पूरे चार रनों के लिए| राहुल ऑन फायर| 13 के बाद 119/0 भारत| भारत vs अफ़ग़ानिस्तान: Super 12 - Match 33: KL Rahul hits Gulbadin Naib for a 4! IND 119/0 (13.0 Ov). CRR: 9.15

12.5 ओवर (1 रन) इस बार आउट साइड ऑफ़ धीमी गति की गेंद, एक ही रन मिल पाया|

12.4 ओवर (1 रन) जड़ में डाली गई गेंद, खोदकर उसे ऑफ़ साइड पर मारा, एक ही रन मिला|

12.3 ओवर (1 रन) छोटी लेंथ की गेंद, स्क्वायर लेग बाउंड्री की तरफ पुल शॉट लगाया और एक रन हासिल कर लिया|

12.2 ओवर (1 रन) इस बार बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रह कर मिड ऑन की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|

12.1 ओवर (4 रन) चौका! इनसाइड आउट!! ओवर कवर्स!! गैप में गई गेंद, पीछे हैं फील्डर लेकिन महज़ दर्शक बनकर रह गए| दीवाली के अवसर पर बोनस टीम इंडिया के बैंक में जाता हुआ| ईस के साथ राहुल ने अपना अर्धशतक पूरा किया, देर आये दुरुस्त आये| भारत vs अफ़ग़ानिस्तान: Super 12 - Match 33: FIFTY! KL Rahul completes 52 (35b, 4x4, 2x6). IND 111/0 (12.1 Ovs). CRR: 9.12

11.6 ओवर (4 रन) चौका!!! नज़ाकत भरा शॉर्ट यहाँ पर रोहित शर्मा के बल्ले से देखने को मिला!!! सीधा शॉर्ट थर्ड मैन फील्डर के सर के ऊपर से उठाकर मारा| धीमी गति की बाउंसर गेंद थी जिसका पूरा फायदा उठाया बल्लेबाज़ ने, गेंद गई सीमा रेखा के पार चार रनों के लिए| भारत vs अफ़ग़ानिस्तान: Super 12 - Match 33: Rohit Sharma hits Naveen-ul-Haq for a 4! IND 107/0 (12.0 Ov). CRR: 8.92

11.5 ओवर (1 रन) बल्ले का अंदरूनी किनारा लेकर गेंद को लेग साइड की ओर गई जहाँ से एक रन मिला|

11.4 ओवर (6 रन) छक्का!!! इसी के साथ भारत का 100 रन पूरा हुआ| शानदार पुल शॉट यहाँ पर देखने को मिला| लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को लेग साइड की ओर पूरे पॉवर के साथ पुल किया| बल्ले और गेंद का हुआ बेहतरीन ताल मेल, गेंद गई सीधे स्टैंड में और मिला सिक्स| भारत vs अफ़ग़ानिस्तान: Super 12 - Match 33: It's a SIX! KL Rahul hits Naveen-ul-Haq. IND 102/0 (11.4 Ov). CRR: 8.74

11.3 ओवर (1 रन) बल्लेबाज़ ने इस गेंद को लॉफ्ट किया और टीम के खाते में एक रन जोड़ा|

11.2 ओवर (4 रन) चौका!!! मिसफील्ड के कारण मिला चार रन यहाँ पर मिलता हुआ| इसी के साथ रोहित शर्मा ने पूरा किया अपना अर्धशतक| अच्छा कट शॉट खेला! लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को पॉइंट की ओर कट किया और बाउंड्री हासिल किया| भारत vs अफ़ग़ानिस्तान: Super 12 - Match 33: FIFTY! Rohit Sharma completes 53 (37b, 7x4, 1x6). IND 95/0 (11.2 Ovs). CRR: 8.38

11.1 ओवर (0 रन) एलबीडबल्यू की हलकी से अपील, अम्पायर ने नकारा| लेग स्टंप पर डाली गई गेंद को पुल शॉट लगाने गए| बल्ले पर नहीं आई गेंद पैड्स को जा लगी| रन नहीं आ सका|

10.6 ओवर (0 रन) डॉट बॉल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| एक बार फिर से पुल लगाने गए थे बल्लेबाज़ राहुल लेकिन उसी जगह पर फिर से बॉल खा बैठे जहाँ इससे पहले जा लगी थी गेंद| कोई रन नहीं कोई नुक्सान नहीं हुआ|

10.5 ओवर (0 रन) फुलर लेंथ गेंद को कवर्स की दिशा में खेला, रन का मौका नहीं बन सका|

10.4 ओवर (1 रन) इस बार धीमी गति से डाली गई थी गेंद, पॉइंट की ओर गेंद को कट किया एक रन के लिए|

10.3 ओवर (4 रन) चौका! हलके हाथों से खेला गया शॉट| बल्लेबाज़ ने क्रीज़ में रहकर गेंद को अपने तक आने दिया, आखिरी समय में उसे थर्ड मैन की तरफ गाइड करते हुए चौका बटोरा| भारत vs अफ़ग़ानिस्तान: Super 12 - Match 33: Rohit Sharma hits Gulbadin Naib for a 4! IND 90/0 (10.3 Ov). CRR: 8.57

10.2 ओवर (0 रन) गुड लेंथ की लाइन पर डाली गेंद पर बड़ा शॉट लगाने गए लेकिन अच्छी लाइन थी इस वजह से उसे डिफेंड कर दिया|

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

10.1 ओवर (1 रन) कवर्स की ओर गेंद को खेलकर एक रन निकाला|

मैच रिपोर्ट