विज्ञापन
This Article is From Oct 06, 2018

IND vs WI 1st Test: पिछले 86 सालों में भारत ने पहली बार दर्ज की 'ऐसी जीत'

IND vs WI 1st Test: पिछले 86 सालों में भारत ने पहली बार दर्ज की 'ऐसी जीत'
IND vs WI 1st Test: कौन जानता है कि टीम इंडिया अगले टेस्ट में फिर से इसी क्षेत्र में नया रिकॉर्ड बना दे.
राजकोट:

विराट के वीरों का पिछले दिनों इंग्लैंड में भले ही कैसा भी हाल हुआ हो, लेकिन विंडीज के खिलाफ राजकोट में पहले टेस्ट (मैच रिपोर्ट) में तो विंडीज की वॉट लगा कर रखी दी. भारत ने पहले ही टेस्ट में मेहमान टीम को पारी और 272 रनों के अंतर से बुरी तरह से रौंद दिया. और जब यह अंतर आंकड़ाविदों के पास पहुंचा, तो साफ हुआ कि भारत ने राजकोट में इतिहास रच दिया है. भारत की यह पारी और रनों के लिहाज से सबसे बड़ी जीत रही.  चलिए जान लीजिए कि भारत कि इस पहलू से सबसे बड़ी पांच जीत कौन सी हैं. और ये किस-किस साल में आईं. 

जीत का अंतर           प्रतिद्वंद्वी                स्थान                साल
पारी व 272 रन         विंडीज                  राजकोट          2018
पारी व 262 रन        अफगानिस्तान          बेंगलुरू          2018
पारी व 239 रन         बांग्लादेश                 ढाका            2007
पारी व 239 रन         श्रीलंका                    नागपुर          2017
पारी व 219 रन        ऑस्ट्रेलिया                 कोलकाता    1998

यह भी पढ़ें: IND vs WI 1st Test: विराट कोहली ने जड़ डाली यह 'अनोखी हैट्रिक, 'बड़ा चैलेंज' सामने​

वैसे मेहमान विंडीज के बल्लेबाजों ने जिस तरह का प्रदर्शन राजकोट में किया है, उसे देखते हुए अगर यह कहा जाए कि सबसे बड़ी जीत के रिकॉर्ड के स्तर को आगे ले जाने का विकल्प दूसरे टेस्ट में खुला हुआ है, तो एक बार को यह गलत नहीं ही होगा. वैसे भारत ने यहां एक कारनामा और किया है.

VIDEO: रवींद्र जडेजा की शानदार वापसी पर अजय रात्रा के विचार सुनिए.

राजकोट टेस्ट में यह सातवां मौका था, जब भारत ने किसी टीम के खिलाफ पहली पारी में चार सौ रन की बढ़त हासिल की. और अभी तक भारत ने सातों ही मौकों पर पारी के अंतर से जीत दर्ज की. कुल मिलाकर भारतीय टीम ने राजकोट में ऐसी जीत हासिल की, जो भारत 1932 में टेस्ट दर्जा हासिल करने के बाद से अभी तक हासिल नहीं कर सका था. बोले तो पारी और रनों के अंतर से सबसे बड़ी जीत

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com