IND vs WI 1st ODI: कोहली के इन 'विराट रिकॉर्डों' का क्या कहना, अब भी हो रही चर्चा

IND vs WI 1st ODI: कोहली के इन 'विराट रिकॉर्डों' का क्या कहना, अब भी हो रही चर्चा

विराट कोहली की फाइल फोटो

खास बातें

  • करियर का 36वां शतक जड़ा था विराट ने
  • रोहित के साथ दूसरे विकेट के लिए जोड़े 246 रन
  • एबी डि विलियर्स को पीछे छोड़ा विराट ने
नई दिल्ली:

अब तो ऐसा लगने लगा है कि विराट कोहली की तारीफ के लिए भी उपमाएं कम पड़ती जा रही हैं. हर पारी के साथ कुछ न कुछ बरसता ही रहता है. विंडीज के खिलाफ गुवाहाटी में खेले गए पहले वनडे (मैच रिपोर्ट) भी कोहली के पहले से पारी के शुरुआत में बहुत ही खूबसूरत पचास रन निकले. और इसके बाद तो समय गुजरने के साथ विराट ने करियर का ऐसा यादगार 36वां शतक जड़ा, जो उनके करोड़ों चाहने वालों के दिल को बाग-बाग कर गया. चलिए कोहली के इस शतक से जुड़ी अहम बातें और इस पारी के साथ आए रिकॉर्डों के बारे में जान लीजिए. 

36वां शतक निकला विराट के बल्ले से
22वां शतक रहा लक्ष्य का पीछा करते हुए
15वां शतक रहा भारत की जमीं पर
14वां शतक रहा बतौर कप्तान के रूप में
05वां शतक रहा विंडीज के खिलाफ

एबी डि विलियर्स को पीछे छोड़ा, पोन्टिंग हैं अब चुनौती


बतौर कप्तान विराट कोहली ने दिखाया कि  वह लाजवाब हैं और आज के दौर में दुनिया कोई भी दूसरा कप्तान-बल्लेबाज उनके आस-पास नहीं है.चलिए जान लीजिए कप्तान बल्लेबाज के रूप में किस खिलाड़ी ने कितने शतक बनाए हैं. 

शतक                 कप्तान
22                 रिकी पॉन्टिंग
14                 विराट कोहली
13                 एबी डि विलियर्स
11                   सौरव गांगुली
10                 सनथ जयसूर्या

यह भी पढ़ें: क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने मानी विराट कोहली की 'यह अहम मांग', लेकिन...​

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में लगातार दो हजार या इससे ज्यादा रन
खिलाड़ी                          साल
सचिन तेंदुलकर          (1996-98)
मैथ्यू हेडेन                  (2002-04)
जो रूट                        (2015-17)
विराट कोहली              (2016-18)

एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा दो हजार या इससे ज्यादा रन

संख्या                      खिलाड़ी
6 बार                       संगकारा
5                      तेंदुलकर/जयवर्धने/विराट कोहली
4                     मैथ्यू हेडेन/पोन्टिंग/गांगुली/जैक्स कैलिस

VIDEO: राजकोट में पहले टेस्ट में भारत ने विंडीज को रिकॉर्ड अंतर से मात दी. 

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

निश्चित ही, विराट कोहली के इस शतक ने विंडीज गेंदबाजों में आतंक भर दिया होगा. और तैयार कर दिया होगा आंकड़ेविदों को भी कि वे अगले चार मैचों के लिए तैयारी कर ले. उनके बल्ले से और कई रिकॉर्डों की बारिश होने जा रही है.