India vs South Africa: भारत की पहले टी20 में 8 विकेट से जीत, सूर्यकुमार, राहुल के नाबाद अर्द्धशतक

IND vs SA: रबाडा ने रोहित को खाता नहीं खोलने दिया, रोहित ने खड़े खड़े उठती हुई गेंद से डील करने की कोशिश की, कामयाब नहीं हुए....बल्ले का किनारा और गेंद विकेट के पीछे डिकॉक के हाथों में...1 रन

India vs South Africa: भारत की पहले टी20 में 8 विकेट से जीत, सूर्यकुमार, राहुल के नाबाद अर्द्धशतक

India vs South Africa Live Score: केएल राहुल के लिए कॉन्फिडेंस बटोरने का मौका था और उन्हें इसे अच्छी तरह हासिल किया

India vs South Africa, 1st T20I Live Cricket Score, Commentary: कंगारुओं को 2-1 से मात देने के बाद अगले महीने शुरू होने जा रहे टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup) की दिशा में आगे बढ़ रहे भारत ने बुधवार को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ शुरू हुई एक और तीन मैचों की सीरीज के पहले मैच में मेहमानों को थिरुवनंतपुरम में 8 विकेट से हरा दिया. भारत को जीत के लिए सिर्फ 107 रन बनाकर महज औपचारिकता भर पूरी करनी थी क्योंकि किसी बहुत बड़े चमत्कार होने से पहले तक तो भारत पहली पाली में तभी जीत चुका था, जब दक्षिण अफ्रीका ने सिर्फ 9 रन पर ही पांच विकेट गंवा दिए थे. भारत की शुरुआत भी खराब रही. कप्तान रोहित और विराट सस्ते में जरूर लौटे, लेकिन जीत को लेकर दूर-दूर तक कोई शक था ही नहीं. और सूर्यकुमार यादव (नाबाद 50 रन, 33 गेंद, 5 चौके, 3 छक्के) और दूसरे ओपनर केएल राहुल (नाबाद 51 रन, 56 गेंद, 2 चौके, 4 छक्के ) ने इसे होने भी नहीं दिया. इन दोनों ने मिलकर 16.4 ओवरों में ही भारत को जीत दिलाते हुए सीरीज में 1-0 से आगे कर दिया. 

SCORE BOARD

पहली पाली में थिरुवनंतपुरम में भारत ने मेजबानों को सिर्फ 106 रन पर ही रोक दिया. भारतीय पेसरों खासकर अर्शदीप ने दक्षिण अफ्रीकी शीर्षक्रम पर ऐसा वार किया कि उसकी गाड़ी पटरी पर चढ़ने से पहले ही उतर गयी. भारत को पहली कामयाबी दीपक चाहर ने दिलायी, जब पहले ही ओवर में उन्होंने कप्तान बावुमा (0) को खाता भी नहीं खोलने दिया. पहला विकेट गिरा, तो यहां से अर्शदीप ने दक्षिण अफ्रीका के सुर-ताल ही बिगाड़ दिया. दूसरे ओवर में सरदार ने तीन विकेट चटकाए और देखते ही देखते मेहमान टीम का स्कोर तीसरा ओवर खत्म होने से पहले ही 9 रन पर 5 विकेट हो गया. भारत को पहली कामयाबी दीपक चाहर ने दिलायी, जब पहले ही ओवर में उन्होंने कप्तान बावुमा (0) को खाता भी नहीं खोलने दिया. पहला विकेट गिरा, तो यहां से अर्शदीप ने दक्षिण अफ्रीका के सुर-ताल ही बिगाड़ दिया. दूसरे ओवर में सरदार ने तीन विकेट चटकाए और देखते ही देखते मेहमान टीम का स्कोर तीसरा ओवर खत्म होने से पहले ही 9 रन पर 5 विकेट हो गया. वास्तव में एक समय तो यह लग रहा था कि यह यह टीम 50 के आंकड़े को छू भी पाएगी, लेकिन निचले क्रम में वायने पार्नेल और केशव महराज के 41 रनों ने दक्षिण अफ्रीका को कोटे के 20 ओवरों में 8 विकेट पर 106 का स्कोर दिला दिया और यह भारत के लिए स्वीट केक साबित हुआ. भारत के दो विकेट गिरे जरूर, लेकिन जीत को कभी भी कोई शक दूर-दूर तक नहीं ही था. 

इससे पहले भारत ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का फैसला लिया.बुमराह की जगह दीपक चाहर इस मैच में खेल रहे हैं.हार्दिक और भुवी को सीरीज से आराम दिया गया है, तो इनकी जगह पंत और अर्शदीप इलेवन में आए हैं. वहीं, चहल भी नहीं खेल रहे हैं. मैच में खेलींदोनों देशों की फाइनल XI इस प्रकार रही:

भारत: 1. रोहित शर्मा (कप्तान) 2. केएल राहुल 3. विराट कोहली 4. सूर्यकुमार 5. ऋषभ पंत 6. अक्षर पटेल 7. दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर) 8. आर अश्विन 9. हर्शल पटेल 10. दीपक चाहर 11. अर्शदीप सिंह

दक्षिण अफ्रीका: 1. टेंबा बावुमा 2. क्विंटन डि कॉक 3. रिले रोसोव 4. एडेन मार्कराम 5. डेविड मिलर 6. ट्रिस्टियन स्टब्बस 7. वायने पार्नेल 8.कैगिसो रबाडा 9. केशव महाराज 10. एनरिच नॉर्जे 11. तबरेज शम्सी

India vs South Africa, 1st T20I Live Cricket Score, Commentary

Sep 28, 2022 22:16 (IST)
India vs South Africa Live Updates: भारत की आसान जीत
16.4: भारत की पहले टी20 में 8 विकेट से जीत, सूर्यकुमार, राहुल के नाबाद अर्द्धशतक. शम्सी की चौथी गेंद को स्लॉगस्वीप से डीप स्कवॉयर लेग से छक्का जड़कर भारत ने पहला टी20 8 विकेट से जीत लिया....राहुल नाबाद 51, सूर्यकुमार नाबाद 50......

गुडनाइट...अगले मैच में फिर मिलते हैं..
Sep 28, 2022 22:04 (IST)
IND vs SA T20 Match:पार्नेल का बढ़िया ओवर
13.6: वायने ने 3 ही रन दिए, लेकिन भारत तो आसान जीत की ओर चल पड़ा है...
Sep 28, 2022 21:54 (IST)
Live Score Updates: ओवर में 13 रन
11.6: पहली गेंद पर राहुल ने छक्के से शुरुआत की, तो समापन चौके से किया. ओवर में आए 13 रन. भारत 66/2
Sep 28, 2022 21:47 (IST)
IND vs SA Live Score: राहलु को विश्वास मिलता हुआ
9.6: नॉर्किया की आखिरी गेंद पर फ्लिक से छक्का जड़ा राहुल ने, तो ओवर में 9 रन आ गए..भारत 10 ओवर में 2 विकेट पर 47 रन
Sep 28, 2022 21:36 (IST)
IND vs SA 1st T20 Score: महाराज का बढ़िया ओवर
8.6: सिर्फ चार ही रन दिए महाराज ने...भारत 38/2 
Sep 28, 2022 21:24 (IST)
India vs South Africa Live Updates:
6.1:  विराट कोहली 3 रन ही बना सके, भारत को लगा दूसरा झटका. नॉर्किया की पहली उठती हुई तेज गेंद पर पंजो का इस्तेमाल कर कोहली ने कट मारने का प्रयास किया..टॉप ऐज लेकर गेंद थर्डमैन के हाथ में चली गयी...बनाए 3 ही रन
Sep 28, 2022 21:17 (IST)
IND vs SA T20 Match: रबाडा का बढ़िया ओवर
4.6: रबाडा अच्छी बॉलिंग कर रहे हैं..भारत को स्कोर की कोई चिंता नहीं है...ओवर से आए सिर्फ 4 रन
Sep 28, 2022 21:04 (IST)
India vs South Africa Live Updates: रोहित आउट
2.2:  रबाडा ने रोहित को खाता नहीं खोलने दिया, भारत का पहला विकेट गिरा. रोहित ने खड़े खड़े उठती हुई गेंद से डील करने की कोशिश की, कामयाब नहीं हुए....बल्ले का किनारा और गेंद विकेट के  पीछे डिकॉक के हाथों में...1 रन
Sep 28, 2022 21:03 (IST)
IND vs SA Live Score: भारत के लिए अच्छा ओवर
1.6: आखिरी गेंद पर केएल राहुल ने चौका जड़ा...और दूसरे ओवर में 9 रन आए...
Sep 28, 2022 20:55 (IST)
IND vs SA Live Score: पहला ओवर मेडन
0.6: कैगिसो रबाडा का बढ़िया ओवर...तो केल और रोहित की एप्रोच ऐसी मानो वनडे खेलने उतरे हों..समझा जा सकता है..! कोई रन नहीं..
Sep 28, 2022 20:51 (IST)
India vs South Africa Live Score: भारतीय पारी शुरू
 भारत ने शुरू किया 107 रनों का पीछा, केएल राहुल और रोहित क्रीज पर
Sep 28, 2022 20:40 (IST)
India vs South Africa: भारत को बनाने होंगे 107 रन
19.6: भारत ने पहले टी20 में दक्षिण अफ्रीका को सिर्फ 106 रन पर रोका. हर्षल पटेल ने पारी के आखिरी ओवर में केशव महाराज का विकेट भी लिया और सिर्फ 6 ही रन दिए..दक्षिण अफ्रीका का पहला टी20 शो एकदम फ्लॉप रहा..भारत को जीतन के लिए 107 रन बनाने होंगे. 
Sep 28, 2022 20:35 (IST)
India vs South Africa Live Updates:
 19.1: दक्षिण अफ्रीका ने छुआ 100 का आंकड़ा, आठवां विकेट भी गिर गया. पहली ही गेंद पर स्लोर से गच्चा दिया केशव महराज को...महाराज बोल्ड..बनाए 41 रन
Sep 28, 2022 20:33 (IST)
India vs South Africa: अर्शदीप का महंगा ओवर
18.6: अर्शदीप ने एक छक्का खाया और एक चौका..और ओवर में दिए 17 रन....दोनों शॉट केशव महराज ने लगाए..
Sep 28, 2022 20:18 (IST)
IND vs SA T20 Match: सातवां विकेट गिर गया
15.5 अक्षर पटेल ने दिलाया सातवां विकेट, पार्नेल हुए 24 रन बनाकर आउट. अक्षर पटेल को स्लॉग स्वीप करने की कोशिश..डीप स्कवायर लेग पर लपके गए पॉर्नेल..
Sep 28, 2022 20:11 (IST)
India vs South Africa: अक्षर पटेल का बढ़िया ओवर
13.6: पारी का चौथा ओवर अक्षर ने फेंका..और दिए सिर्फ 2 ही रन...द.अफ्रीका 61/6
Sep 28, 2022 19:56 (IST)
IND vs SA 1st T20 Score:
दक्षिण अफ्रीका 10 ओवर बाद 6 विकेट पर 48 रन. हर्षल ने दस ओवर में 6 रन दिए...पहले ही ओवर में औंधे मुंह गिरा है दक्षिण अफ्रीका
Sep 28, 2022 19:47 (IST)
India vs South Africa: विकेट मिला हर्षल को
7.6:  दक्षिण अफ्रीका का छठा विकेट गिरा, हर्षल को  पहली कामयाबी. मार्कराम के खिलाफ जोरदार अपील हुयी...अंपायर ने नहीं माना..रिव्यू में एलबीडब्ल्यू करार दिए गए..बनाए 25 रन
Sep 28, 2022 19:41 (IST)
India vs South Africa:" हर्षल की इंट्री
आठवां ओवर लेकर आए हैं हर्षल पटेल...बहुत पिटे थे ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ..देखते हैं कि क्या करते हैं..
Sep 28, 2022 19:41 (IST)
India vs South Africa:" हर्षल की इंट्री
आठवां ओवर लेकर आए हैं हर्षल पटेल...बहुत पिटे थे ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ..देखते हैं कि क्या करते हैं..
Sep 28, 2022 19:38 (IST)
IND vs SA: अर्शदीप का एक और बढ़िया ओवर
5.6: सिर्फ 4 ही रन दिए अर्शदीप ने..वाह सरदार जी..तुस्सी छा गए !!
Sep 28, 2022 19:31 (IST)
IND vs SA Live Score: पार्नेल ने छक्का जड़ दिया
4.6: चाहर की आखिरी गेंद पर वायने पार्नेल ने छक्का जड़ दिया, तो ओवर में आठ रन हो गए चाहर के...
Sep 28, 2022 19:26 (IST)
Live Score Updates: अर्शदीप का बढ़िया ओवर
3.6: अर्शदीप ने फेंक चौथे ओवर में सिर्फ 4 ही रन दिए...सरदार उफान पर !!
Sep 28, 2022 19:20 (IST)
India vs South Africa Live Score: दक्षिण अफ्रीका के 5 विकेट गिर गए
2.3: दीपक चाहर की गेंद पर शॉट खेलने की कोशिश..गेंद किनारा लेकर थर्डमैन पर गयी..और अर्शदीप ने बेहतरीन कैच पकड़ा...रोसोव भी खाता नहीं खोल सके...चौथे बल्लेबाज का खाता नहीं खुला...चाहर को मिला दूसरा विकेट
Sep 28, 2022 19:15 (IST)
Live Score Updates:हैट्रिक पर अर्शदीप
1.6: अर्शदीप ने चटकाए 5 गेंदों में 3 विकेट, मिलर खाता भी नहीं खोल सके. लेफ्टी पेसर की तीखी स्विंग मेहमानों के लिए बड़ा चैलेंज साबित हुआ. चौथी गेंद पर रोसोव  पंत के हाथों लपके गए, तो अगली गेंद पर मिलकर खाता भी नहीं खोल सके....अर्शदीप का कहर ओवर !
Sep 28, 2022 19:14 (IST)
IND vs SA Live Score: एक और विकेट गिर गया
अर्शदीप ने चटकाए 4 गेंदों में दो विकेट, दक्षिण अफ्रीका का तीसरा विकेट गिरा
Sep 28, 2022 19:09 (IST)
IND vs SA T20 Match: डिकॉक भी चलते बने
0.2: अर्शदीप ने दिलायी दूसरी सफलता, डिकॉक बना सके सिर्फ 1 ही रन. पिच में तेजी भी है और बाउंस भी...डिकॉक ने बिना पोजीशन में आए पंच करने की कोशिश की बैकफुट से..जगह नहीं थी ! गेंद बल्ले से टकरायी और स्टंब बिखेर गयी...1 रन
Sep 28, 2022 19:06 (IST)
India vs South Africa Live Updates:
0.6 चाहर ने पहले ही ओवर में दिलायी सफलता, बवुमा खाता भी नहीं खोल सके..ओवर की आखिरी चाहर की गेंद अंदर आयी..पैड और पैड के बीच इतना गैप कि ट्रक भी निकल जाए !! बोल्ड ...डक 
Sep 28, 2022 19:03 (IST)
India vs South Africa: चाहर कर रहे पहला ओवर
दीपक चाहर की कई मैचों के बाद वापसी हुई है..पिच पर घास है...देखते हैं क्या करते बवुमा और डिकॉक के सामने
Sep 28, 2022 19:03 (IST)
India vs South Africa Live Updates:
  दक्षिण अफ्रीका ने शुरू की बल्लेबाजी, डिकॉक और बवुमा क्रीज पर
Sep 28, 2022 18:43 (IST)
दक्षिण अफ्रीका की फाइनल XI देख लें

1. टेंबा बावुमा 2. क्विंटन डि कॉक 3. रिले रोसोव 4. एडेन मार्कराम 5. डेविड मिलर 6. ट्रिस्टियन स्टब्बस 7. वायने पार्नेल 8.कैगिसो रबाडा 9. केशव महाराज 10. एनरिच नॉर्जे 11. तबरेज शम्सी

Sep 28, 2022 18:41 (IST)
IND vs SA Live Score: भारतीय XI पर गौर फरमा लें

 1. रोहित शर्मा (कप्तान) 2. केएल राहुल 3. विराट कोहली 4. सूर्यकुमार 5. ऋषभ पंत 6. अक्षर पटेल 7. दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर) 8. आर अश्विन 9. हर्शल पटेल 10. दीपक चाहर 11. अर्शदीप सिंह

Sep 28, 2022 18:37 (IST)
IND vs SA T20 Match:
बुमराह और चहल नहीं खेल रहे हैं इस मैच में.....पंत और अर्शदीप की इलेवन में वापसी हुयी है...
Sep 28, 2022 18:33 (IST)
India vs South Africa:
भारत ने पहले टी20 में टॉस जीता, पहले फील्डिंग करने का फैसला
Sep 28, 2022 18:29 (IST)
IND vs SA T20 Match:
नमस्कार दोस्तों..आपका लाइव कवरेज में बहुत-बहुत स्वागत है..दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टी20 में टॉस होने को है..आप जुड़ जाएं