IND vs PAK: ये 'बड़े रिकॉर्ड' निकले रोहित और धवन की शतकीय पारियों से

IND vs PAK: ये 'बड़े रिकॉर्ड' निकले रोहित और धवन की शतकीय पारियों से

Asia Cup 2018: रोहित-धवन के बल्ले से अभी और रिकॉर्ड निकलेंगे

खास बातें

  • ये हैं दुनिया में सबसे तेज सात हजारी
  • वनडे में धवन-रोहित बने सर्वश्रेष्ठ ओपनिंग साझीदार
  • विराट को मात देने से 'जरा सा' चूक गए धवन
दुबई:

एशिया कप 2018 में रविवार को शिखर धवन और रोहित शर्मा ने रविवार को खेले गए सुपर-4 के मुकाबले (मैच रिपोर्ट) में  मिलकर पाकिस्तानियों का ऐसा बैंड बजाया, जो उन्हें और क्रकेटप्रेमियों को लंबे समय तक याद रहेगा. इन दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 210 रन की साझेदारी की. और इसी के साथ ही झमाझम रिकॉर्डों की बारिश सी भी हो गई. चलिए जान लीजिए कि कौन-कौन से खास रिकॉर्ड बने इन दोनों की शतकीय पारियों से. 

रनों का पीछा करते हुए भारत के लिए सबसे बड़ी ओपनिंग साझेदारी
इन दोनों ने इस मामले में पीछे छोड़ा  सहवाग और गंभीर को. साल 2009 में इन दोनों ने हैमिल्टन में न्यूजीलैंड के खिलाफ नाबाद 201* रन की साझेदारी की थी. चलिए जानिए भारत की पांच सर्वश्रेष्ठ ओपनिंग पार्टनरिशप के बारे में


साझेदारी            बल्लेबाज                   बनाम                साल
210               रोहित-धवन                पाकिस्तान        2018 (दुबई)
201*             गंभीर-सहवाग              न्यूजीलैंड        2009 (हैमिल्टन) 
197*            गांगुली-तेंदुलकर             जिंबाब्वे        1998 (शारजाह)
196               गांगुली-सहवाग               विंडीज        2002 (राजकोट)
192               गांगुली-सहवाग                इंग्लैंड        2002 (कोलंबो)


सबसे कम पारियों में 7000 रन

इस मामले में रोहित पहुंच गए हैं पांचवें नंबर पर. लेकिन हाशिम अमला को चैलेंज करने वाला दूर-दूर तक नहीं है. 

पारी        बल्लेबाज
150         हाशिम अमला
161        विराट कोहली
166        एबी डि विलियर्स
174        सौरव गांगुली
181        रोहित शर्मा

यह भी पढ़ें: Asia Cup 2018: अब 'यहां' तो सचिन तेंदुलकर और सौरव गांगुली का 'गब्बर' से बचना मुश्किल​

विराट को मात देने से बस जरा सा चूक गए धवन
यह मामला है सबसे तेज 15 शतक पूरा करने का. यहां भी हाशिम अमला का ही राज है. चलिए जानिए कि इस मामले में सर्वश्रेष्ठ छह बल्लेबाज कौन से हैं

पारी        नाम
86        हाशिम अमला
106        विराट कोहली
108        शिखर धवन
143        सईद अनवर
144        सौरव गांगुली
147        क्रिस गेल/एबी डि विलियर्स

रोहित-धवन के बीच वनडे में सर्वश्रेष्ठ साझेदारी

साझेदारी        बनाम        साल
210        पाकिस्तान        2018 (दुबई)
178        ऑस्ट्रेलिया        2013 (नागपुर)
176        ऑयरलैंड         2013 (जयपुर)

दुनिया में सबसे ज्यादा शतकीय साझेदारी
यहां तो सचिन और सौरव को चुनौती देने वाला दूर-दूर तक कोई नहीं है. चलिए जानिए रोहित और धवन किस नंबर पर हैं

कितनी बार            खिलाड़ी
21                   सचिन-सौरव
16                 गिलक्रिस्ट-हेडेन
15                   ग्रीनिज-हेंस
13                   रोहित-धवन
12                  तेंदुलकर-सहवाग

VIDEO: सुनिए कि रवींद्र जडेजा की वापसी के बारे में क्या कह रहे हैं अजय रात्रा.

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

रोहित और शिखर धवन के बल्ले से निकलने वाले रिकॉर्डों का सिलसिला यहीं ही थमने नहीं जा रहा. उम्मीद है कि अगले साल होने वाले विश्व कप तक वनडे में यही भारतीय सलामी जोड़ी बरकरार रहेगी. और तब तक और कई रिकॉर्ड आपको इनके बल्ले से देखने व सुनने को मिलेंगे.