विज्ञापन
This Article is From Nov 24, 2019

Ind vs Ban 2nd Test: टीम विराट ने तो वह कर डाला, जो 142 साल के टेस्ट इतिहास में कोई टीम नहीं कर सकी

Ind vs Ban 2nd Test: टीम विराट ने तो वह कर डाला, जो 142 साल के टेस्ट इतिहास में कोई टीम नहीं कर सकी
Ind vs Ban 2nd Test: विराट कोहली की कप्तानी में भारतीय टीम रिकॉर्ड दर रिकॉर्ड बना रही है.
नई दिल्ली:

टीम विराट ने कोलकाता के ईडेन गॉर्डन में भी मेहमान बांग्लादेश (Ind vs Ban 2nd Test) को दूसरे टेस्ट पारी और 46 रनों के अंतर से हराकर सीरीज में उसका 2-0 के अंतर से सफाया कर दिया. वास्तव में, दो टेस्ट मैचों की यह सीरीज पूरी तरह से एकतरफा साबित हुई. सभी उम्मीद कर रहे थे कि पिंक बॉल से दूसरे टेस्ट में बांग्लदेश (Ind vs Ban 1st Test) अच्छी क्रिकेट का प्रदर्शन करेगा, लेकिन हालात पहले मुकाबले से भी बदतर रहे. न  ही बांग्लादेश (India vs Bangladesh) के बल्लेबाजों का दम दिखा और न ही गेंदबाजों का. इस जीत के साथ ही भारतीय क्रिकेट टीम ने वह कर दिखाया, जो कोई भी टीम टेस्ट क्रिकेट के 142 के इतिहास में नहीं ही कर सकी.

 

यह भी पढ़ें:  अज‍िंक्‍य रहाणे बोले, डे नाइट टेस्‍ट में रोशनी में बैट‍िंग करना चुनौतीपूर्ण

यह एक ऐसा इतिहास है, जिस पर विराट कोहली हमेशा से गर्व करेंगे, लेकिन इस इतिहास से पहले और और कारनामे के बारे में हम बात कर लेते हैं. पहले इस सीमरों के कारनामे के बारे में जान लीजिए. बता दें कि जहां किसी स्पिनर ने कम से कम एक गेंद फेंकी, इसके लिहाज से  भारतीय क्रिकेट में यह सिर्फ दूसरा मौका रहा, जब स्पिनरों को कोई विकेट नहीं मिला. वहीं, कोलकाता में यह एक ऐसा मैच रहा, जहां सभी विकेट पेसरों ने लिए. चलिए जान लीजिए कि कब और किस जगह भारतीय पेसरों ने मैच में सभी या सबसे ज्यादा विकेट चटकाए

विकेट                बनाम                   जगह                        साल
20                 द. अफ्रीका            जोहानिसबर्ग              2017-18
19                  इंग्लैंड                    ट्रेंट ब्रिज                    2018
19                 बांग्लादेश                कोलकाता                 2019-20

यह भी पढ़ें:  कुछ ऐसे नसीम शाह की उम्र का उड़ रहा मजाक, कैफ ने भी खोली पोल, और भी उदाहरण

अब बात उस इतिहास की, जिसे सिर्फ और सिफ टेस्ट इतिहास के 142 साल के इतिहास में टीम विराट ने ही रचा है. ईडेन गॉर्डन टेस्ट जीत के साथ ही यह पहला मौका रहा, जब किसी टीम ने लगातार चार टेस्ट मैचों में पारी के अंतर से जीत हासिल की. चलिए पिछले चार लगातार टेस्ट मैचों में भारत के प्रदर्शन पर नजर दौड़ा लीजिए. 

VIDEO: जानिए गुलाबी गेंद के निर्माण की पूरी कहानी. स्पेशल रिपोर्ट.

जीत का अंतर                    बनाम                    जगह
पारी व 137 रन              दक्षिण अफ्रीका            पुणे
पारी व 202 रन              दक्षिण अफ्रीका           रांची
पारी व 130 रन                  बांग्लादेश              इंदौर
पारी व 46 रन                  बांग्लादेश              कोलकाता  

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे: