हसीन जहां ने VIDEO शेयर कर ट्रोलर्स को दिया जवाब, बोलीं- हाथी गुजरता है तो भौंकते हैं, लेकिन हाथी चाल नहीं बदलता...
मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) की वाइफ हसीन जहां (Hasin Jahan) ने ट्रोलर्स को दिया जवाब, वीडियो शेयर कर ट्रोल करने वालों को दी नसीहत.
हाईलाइट्स
- मोहम्मद शमी की वाइफ हसीन जहां ने ट्रोलर्स को दिया मुंह तोड़ जवाब
- हसीन जहां ने वीडियो शेयर कर सभी ट्रोलर्स को दी नसीहत
- हसीन जहां का वायरल हुआ VIDEO
हाल के समय में मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) की वाइफ हसीन जहां (Hasin Jahan) काफी एक्टिव हैं. कुछ दिन पहले हसीन ने एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया था जिसके बाद लोग उन्हें सलाह देते हुए नजर आए हैं. उनके द्वारा शेयर की गई वीडियो को देखकर लोगों ने उनको ट्रोल किया था. अब एक बार फिर जहां ने उन लोगों को जवाब देते हुए एक और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है और जो कैप्शन लिखा है उससे यह बात सामने आती है कि हसीन जहां ने ट्रोल करने वाले लोगों को जवाब देने की कोशिश की है. डांस वीडियो को शेयर कर हसीन जहां ने लिखा, हाथी चलता है तो कुत्ते भौंकते हैं, लेकिन हाथी चाल नहीं बदलता है. बता दें कि कुछ दिन पहले लॉकडाउन (Lockdown) के दौरान हसीन ने एक वीडियो शेयर किया था जिसमें वो पार्टी में डांस करती हुई नजर आ रही थी. जिसके बाद कई लोगों ने उन्हें ट्रोल किया और शमी के नाम को खराब न करने की सलाह दी.