
Women's Premier League: भारतीय महिला टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर (Harmanpreet Kaur) को शनिवार से शुरू हो रहे पहले महिला प्रीमियर लीग (WPL 2023) के लिए बुधवार को मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) का कप्तान नियुक्त किया गया. दक्षिण अफ्रीका में हाल में समाप्त हुए टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup 2023) के दौरान 150 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने वाली पहली महिला खिलाड़ी बनीं हरमनप्रीत को पिछले महीने नीलामी में मुंबई इंडियंस ने 1.8 करोड़ रुपये में खरीदा था.
WPL 2023 चार मार्च से मुंबई में दो स्थानों - डीवाई पाटिल स्टेडियम और ब्रेबॉर्न स्टेडियम में खेला जाएगा.
Harmanpreet Kaur, 𝑪𝒂𝒑𝒕𝒂𝒊𝒏, Mumbai Indians - the magic spell. 🪄💙@ImHarmanpreet | #OneFamily #MumbaiIndians #AaliRe #WPL pic.twitter.com/QP4CG5M8Tp
— Mumbai Indians (@mipaltan) March 1, 2023
“We are thrilled to have Harmanpreet as the captain of Mumbai Indians' first-ever women's cricket team. She will inspire our team to play their best cricket.” - Mrs. Nita M. Ambani
— Mumbai Indians (@mipaltan) March 1, 2023
More on Skipper Harman for #MumbaiIndians:#OneFamily #AaliRe #WPL
https://t.co/7eA0DlP6KR
मुंबई इंडियंस की मालिक नीता अंबानी ने बुधवार को जारी मीडिया विज्ञप्ति में कहा, "हरमनप्रीत को मुंबई इंडियंस की महिला क्रिकेट टीम की पहली कप्तान नियुक्त करके हम रोमांचित हैं."
उन्होंने कहा, "राष्ट्रीय टीम की कप्तान के रूप में उन्होंने भारतीय महिला टीम को उसकी कुछ सबसे रोमांचक जीत दिलाई. चार्लोट (एडवर्ड्स) और झूलन (गोस्वामी) के सहयोग से वह (हरमनप्रीत) हमारी महिला टीम को अपना सर्वश्रेष्ठ क्रिकेट खेलने के लिए प्रेरित करेंगी."
इंग्लैंड की पूर्व कप्तान चार्लोट एडवर्ड्स मुंबई की मुख्य कोच जबकि दिग्गज भारतीय तेज गेंदबाज झूलन गोस्वामी (Jhulan Goswami) टीम की गेंदबाजी कोच और मेंटोर (मार्गदर्शक) हैं.
WPL 2023: चार मार्च से महिला क्रिकेटर्स बिखेरेंगी जलवा, जानिए कैसे देख पाएंगे LIVE मैच?
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं