यह बल्लेबाज था क्रिकेट का पहला 'ओरिजनल' मैच फिनिशर, ऐसे करता था मैच खत्म..देखें Video
माइकल बेवन (Michael Bevan) को वनडे क्रिकेट का सबसे महान बल्लेबाज माना जाता है. अपने वनडे करियर में बेवन का औसत 50 से ज्यादा रहा है. बेवन ऑस्ट्रेलियाई टीम के लिए संकट मोचन बल्लेबाज के तौर पर जाने गए. 90 के दशक में जब कभी भी ऑस्ट्रेलियाई टीम हार के करीब होती थी, तब यह बल्लेबाज क्रीज पर जम जाता था
- Posted by Vishal Kumar
- Updated: May 08, 2021 08:21 AM IST

Happy Birthday Michael Bevan: वर्तमान क्रिकेट में एम एस धोनी (MS Dhoni) को क्रिकेट का सबसे बड़ा मैच फिनिशर माना जाता था लेकिन माही से पहले भी एक ऐसा बल्लेबाज था जो सही मायने में क्रिकेट का पहला मैच फिनिशर.बल्लेबाज कहलाया. वो कोई और नहीं बल्कि ऑस्ट्रेलिया के पूर्व बल्लबाज माइकल बेवन (Michael Bevan) थे. ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज माइकल बेवनका आज जन्मदिवस है.बेवन को वनडे क्रिकेट का सबसे महान बल्लेबाज माना जाता है. अपने वनडे करियर में बेवन का औसत 50 से ज्यादा रहा है. अपने वनडे करियर में ऑस्ट्रेलिया के पूर्व मध्यम क्रम के बल्लेबाज ने 46 अर्धशतक जमाए और साथ ही 6 शतक जमाने का कमाल किया.
इग्लैंड दौरे के लिए भारतीय टेस्ट टीम का ऐलान, केएल राहुल और साहा को पास करना होगा फिटनेस टेस्ट
माइकल बेवन ऑस्ट्रेलियाई टीम के लिए संकट मोचन बल्लेबाज के तौर पर जाने गए. 90 के दशक में जब कभी भी ऑस्ट्रेलियाई टीम हार के करीब होती थी, तब यह बल्लेबाज क्रीज पर जम जाता था और अपनी टीम को जीत दिलाकर पवेलियन लौटता था. अपने वनडे करियर में बेवन चाइनामैन गेंदबाज के तौर पर जाने गए. साल 1994 में बेवन ने वनडे में डेब्यू किया था, उन्होंने अपना आखिरी मैच साल 2004 में खेला था.
Ice cool doesn't come close to describing him ????
— ICC (@ICC) May 8, 2021
Happy birthday to the original finisher, Michael Bevan ???? pic.twitter.com/OaAfimLAyB
AUS vs IND: रोहित शर्मा को बनाया गया भारतीय टेस्ट टीम का उपकप्तान
इस पारी के दम पर माइकल बेवन कहलाए मैच फिनिशर
साल 1996 में बेवन ने एक ऐसी पारी खेली थी जिसके दम पर वो अपने करियर में मैच फिनिशर बल्लेबाज के तौर पर जाने गए. सिडनी में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए वनडे मैच में ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए 50 ओवरों में सिर्फ 173 रन बनाने थे, लेकिन वेस्टइंडीज के गेंदबाजों ने कहर बरपाया जिससे ऑस्ट्रेलिया के 6 विकेट केवल 38 रन पर गिर गए थे. यहां से मैच पूरी तरह से वेस्टइंडीज की झोली में था. इसके बाद क्रीज पर बेवन बल्लेबाजी करने आए. बेवन ने संघर्षपूर्ण बल्लेबाजी की और एक-एक, दो-दो रन लगातार लेकर टीम के स्कोर को लक्ष्य के करीब लेते चले गए.
विराट- अनुष्का ने कोविड-19 पीड़ितों की मदद को शुरू किया अभियान, दान की मोटी रकम और की अपील
बेवन ने इयान हिली के साथ मिलकर 7वें विकेट के लिए 46 रन जोड़े फिर पॉल रिफेल के साथ 8वें विकेट के लिए 83 रन की साझेदारी कर ऑस्ट्रेलियाई टीम को जीत के दरवाजे पर पहुंचाया था. आखिरी ओवर की आखिरी गेंद पर ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए 4 रन की दरकार था, बेवन ने जबर्दस्त चौका मारकर चमत्कार किया और अपनी टीम को 1 विकेट से जीत दिला दी थी. इस मैच के बाद माइकल बेवन मैच फिनिशर बल्लेबाज के तौर पर जाने लगे. उनकी ऐसी बल्लेबाजी ने क्रिकेट वर्ल्ड में मिसाल कायम की, उनको देखकर बाकी के बल्लेबाज मैच को फिनिश करने वाले आइडिया के साथ आगे बढ़े.
This never, EVER gets old!
— cricket.com.au (@cricketcomau) January 1, 2021
On this day 25 years ago, Michael Bevan became an instant hero pic.twitter.com/out8k5WV8U
भारतीय क्रिकेट टीम का साल 2021 का पूरा शेड्यूल, देखें पूरी लिस्ट
माइकल बेवन (Michael Bevan) को आउट करने के लिए गेंदबाज ने बईमानी करनी चाही
इस मैच में जब बेवन बल्लेबाजी करने आए थे तो वेस्टइंडीज के गेंदबाज हार्पर ने बईमानी करनी की कोशिश की थी. दरअसल बेवन ने सीधा शॉट खेला जो गेंदबाज के पास हवा में गई. गेंदबाज रोजर हार्पर (Roger Harper) ने गेंद को कैच कर लिया लेकिन ड्राइव करने के क्रम में गेंद उनके हाथ से निकल गई. लेकिन हार्पर जिस तरह से गिरे थे उससे यह पता लगाना मुश्किल हो रहा था कि गेंद जमीन पर गिरी है या नहीं.
Promoted
वेस्टइंडीज खिलाड़ी बेवन के विकेट का जश्न मनाने लगे, अंपायर ने भी बल्लेबाज को कैच आउट दे दिया था. लेकिन बेवन को यकीन था कि कैच उनके हाथ से छूट गई है, उन्होंने क्रीज छोड़ने से इंकार कर दिया, फिर टीवी रिप्ले में देखा गया था बेवन सही थे, रोजर हार्पर से कैच छूट गई थी. माइकल इस मैच में 88 गेंद पर 78 रन बनाकर नाबाद थे. उन्होंने 6 चौके जमाए थे.
VIDEO: कुछ दिन पहले विराट ने करियर को लेकर बड़ी बात कही थी.