गुजरात टाइटन्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर लाइव स्कोर, ओवर 6 से 10 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट

गुजरात टाइटन्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच ब्रेबोर्न स्टेडियम, मुंबई में खेले जा रहे मैच की कमेंट्री और फुल स्कोरकार्ड देखें.

गुजरात टाइटन्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर लाइव स्कोर, ओवर 6 से 10 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट

गुजरात टाइटन्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर लेटेस्ट स्कोर

9.6 ओवर (1 रन) लॉन्ग ऑफ की ओर गेंद को खेलकर सिंगल ले लिया| 10 ओवर के बाद 77/2 गुजरात, जीत के लिए 60 गेंदों पर 94 रनों की दरकार|

9.5 ओवर (1 रन) इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ के अंदर जाकर गेंद को पंच किया और एक रन हासिल किया|


9.4 ओवर (1 रन) स्वीप शॉट खेलते हुए बल्लेबाज़ ने एक रन हासिल किया|

9.3 ओवर (4 रन) चौका!!! साईं सुदर्शन के बल्ले से आती हुई बाउंड्री!!! ऊपर डाली गई गेंद को मिड विकेट की ओर उड़ाकर खेला| फील्डर पीछे मौजूद नहीं और एक टप्पा खाकर बॉल गई सीमा रेखा के बाहर चार रनों के लिए| गुजरात vs बैंगलोर: Match 43: Sai Sudharsan hits Wanindu Hasaranga for a 4! GT 74/2 (9.3 Ov). Target: 171; RRR: 9.24

9.2 ओवर (1 रन) लेग साइड की ओर गेंद को खेलकर हार्दिक ने सिंगल ले लिया|

9.1 ओवर (0 रन) आगे डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने डिफेंड कर दिया|

8.6 ओवर (1 रन) सिंगल!! इसी के साथ हुई एक सफ़ल ओवर की समाप्ति!! आगे डाली हुई गेंद पर हार्दिक ने लॉन्ग ऑन की ओर खेला, एक रन मिल गया|

हार्दिक पंड्या बल्लेबाज़ी करने आए...

8.5 ओवर (0 रन) आउट!! एलबीडबल्यू!! बल्लेबाज़ी टीम का रिव्यु भी बर्बाद हो गया!! गिल तो आउट होकर गए ही गए और साथ में रिव्यु भी ले गए| आर्म बॉल थी जो अंदर की तरफ आई गेंद| ज्यादा उछाल नहीं मिला, लेग साइड पर खेलने गए थे लेकिन गेंद की उछाल से चकमा खा गए| बल्ला कहीं गेंद कहीं!! फ्रंट पैड्स पर जा लगी गेंद जिसके बाद एलबीडबल्यू की अपील हुई, अम्पायर ने उसे आउट दिया| बल्लेबाज़ ने रिव्यु लिया जो बर्बाद हो गया| 68/2 गुजरात, लक्ष्य से अभी भी 103 रन दूर| गुजरात vs बैंगलोर: Match 43: WICKET! Shubman Gill lbw b Shahbaz Ahmed 31 (28b, 3x4, 1x6). GT 68/2 (8.5 Ov). Target: 171; RRR: 9.22

8.4 ओवर (6 रन) छक्का! फ्री हिट पर फुल टॉस बॉल कौन डालता है भाई!! ये तो आपने गुनाह कर दिया शाहबाज़| बल्लेबाज़ ने इसका फायदा उठाया और लेग साइड के पार मार दिया छह रनों के लिए| गुजरात vs बैंगलोर: Match 43: It's a SIX! Shubman Gill hits Shahbaz Ahmed. GT 68/1 (8.4 Ov). Target: 171; RRR: 9.09

8.4 ओवर (1 रन) नॉट आउट रहे बल्लेबाज़ और साथ में ये नो बॉल भी हो गई!!! कीपर ने गेंद को स्टंप्स के आगे से पकड़ा था जिसके कारण थर्ड अम्पायर ने नो बॉल करार दिया| अगली गेंद फ्री हिट होगी| ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद पर गिल कट शॉट खेलने गए| बल्ले के करीब से गेंद कीपर के हाथ में गई| कीपर ने गेंद को पकड़ने के बाद कैच आउट की अपील की| अम्पायर ने समय लेकर आउट करार दिया| बल्लेबाज़ ने लिया रिव्यु| रिप्ले में देखने के बाद पता लगा कि बल्ले का कोई भाग बॉल को नहीं लगा था साथ ही कीपर का हाथ में स्टंप्स के आगे था जब उन्होंने कैच पकड़ा| नॉट आउट आया थर्ड अम्पायर का फ़ैसला| सही समय पर रिव्यु का इस्तेमाल करते हुए शुभमन गिल|

8.3 ओवर (4 रन) चौका!!! ऑफ स्टम्प के बाहर डाली गई गेंद पर गिल ने डीप पॉइंट की ओर कट शॉट खेला| गैप में गई बॉल सीधा बाउंड्री के पार चार रनों के लिए| गुजरात vs बैंगलोर: Match 43: Shubman Gill hits Shahbaz Ahmed for a 4! GT 61/1 (8.3 Ov). Target: 171; RRR: 9.57

8.2 ओवर (1 रन) विकेट लाइन की गेंद को मिड विकेट की तरफ पुल किया जहाँ से एक रन हासिल हुआ|

8.1 ओवर (1 रन) कट किया कवर्स की दिशा में गेंद को जहाँ से एक रन हासिल हुआ|

7.6 ओवर (2 रन) एक और दुग्गी!! इस बार पैड्स की गेंद को फाइन लेग की तरफ मोड़ा और दो रन हासिल कर लिए गए|

7.5 ओवर (0 रन) आखिरी समय तक गेंद पर नज़रें जमाई रखी और उसे ब्लॉक कर दिया|

7.4 ओवर (2 रन) दुग्गी से खाता खोला| लेग साइड पर इस गेंद को फ्लिक कर दिया जहाँ से गैप मिला और दो रन मिल गए|

साई सुदर्शन बल्लेबाज़ी करने आए...

7.3 ओवर (0 रन) आउट!!! कैच आउट!!! पहला झटका यहाँ पर एक बेहतरीन शुरुआत के बाद गुजरात की टीम को लगता हुआ!!! वानिंदु हसरंगा के हाथ लगी पहली विकेट| ऋद्धिमान साहा 29 रन बनाकर पवेलियन लौटे| गुड लेंथ पर डाली गई गुगली गेंद को जगह बनाकर एक्स्ट्रा कवर्स की ओर खेलना चाहते थे साहा| गेंद टप्पा खाकर टर्न हुई| जहाँ खेलना चाहते थे वह पर शॉट नहीं लगा सके और लॉन्ग ऑफ की ओर हवा में खेल बैठे| फील्डर रजत पाटीदार ने लॉन्ग ऑफ बाउंड्री से थोड़ा आगे की ओर भागकर स्लाइड करते हुए कैच पकड़ा| 51/1 गुजरात| गुजरात vs बैंगलोर: Match 43: WICKET! Wriddhiman Saha c Rajat Patidar b Wanindu Hasaranga 29 (22b, 4x4, 0x6). GT 51/1 (7.3 Ov). Target: 171; RRR: 9.6

7.2 ओवर (1 रन) पिटारे से स्वीप शॉट निकाला और एक रन बटोरा|

7.1 ओवर (0 रन) ऊपर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने डिफेंड कर दिया|

6.6 ओवर (0 रन) कोई रन नहीं, फ्रंट फुट पर आकर गेंद को सॉलिड तरीके से डिफेंड किया|

6.5 ओवर (1 रन) अपनी ताकत पर गेंदबाजी करते हुए हर्षल| एक दफ़ा और धीमी गति की गेंद डाली| बल्लेबाज़ ने कवर्स की ओर हलके हाथों से खेलकर एक रन लिया|

6.4 ओवर (1 रन) आगे आकर साहा ने मिड विकेट की ओर पुल किया| फील्डर पीछे मौजूद थे इस वजह से एक रन ही मिल पाया|

6.3 ओवर (1 रन) एक बार फिर से हर्षल ने धीमी गति की गेंद डाली| बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर पुश किया| एक रन आ गया|

6.2 ओवर (0 रन) कोई रन नहीं, प्ले एंड मिस! बल्लेबाज़ को समझ ही नहीं आया कि इस गेंद पर क्या करें|

6.1 ओवर (1 रन) ऊपर डाली हुई धीमी गति की गेंद| बल्लेबाज़ उसे डिफेंड करने गए| बल्ले का अंदरूनी किनारा लेकर गेंद ऑफ साइड की तरफ गई| बल्लेबाजों ने एक रन ले लिया|

पॉवर प्ले की हुई समाप्ति!! 6 ओवर की समाप्ति के बाद 46/0 गुजरात, एक बेहतरीन शुरुआत हुई है इस रन चेज़ में यहाँ पर|

5.6 ओवर (1 रन) पॉइंट की दिशा में गेंद को कट करते हुए एक रन निकाला|

5.5 ओवर (4 रन) चौका!!! साहा के बल्ले से आती हुई एक और बाउंड्री!! गुड लेंथ पर डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर पुल शॉट खेला| गैप में गई बॉल फील्डर पीछे मौजूद नहीं| चार रन मिल गया| गुजरात vs बैंगलोर: Match 43: Wriddhiman Saha hits Mohammed Siraj for a 4! GT 45/0 (5.5 Ov). Target: 171; RRR: 8.89

5.5 ओवर (1 रन) वाइड!!! बाउंसर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने कीपर की तरफ जाने दिया| लेग अम्पायर ने दिया वाइड यहाँ पर|

5.4 ओवर (0 रन) कोई रन नहीं, हल्का सा गेंद को पुश किया लेकिन गैप नहीं मिला|

5.3 ओवर (4 रन) चौका!!! ऑफ स्टंप पर पटकी हुई गेंद| साहा ने कवर्स फील्डर के ऊपर से शॉट लगाया| गैप में गई बॉल चार रनों के लिए| गुजरात vs बैंगलोर: Match 43: Wriddhiman Saha hits Mohammed Siraj for a 4! GT 40/0 (5.3 Ov). Target: 171; RRR: 9.03

5.2 ओवर (0 रन) बाउंसर डाली गई गेंद पर आगे आकर साहा ने पुल लगाना चाहा| बल्ले पर नहीं आई गेंद| कीपर के हाथ में गई| रन नहीं आ सका| लेग अम्पायर ने किया वन बाउंस का इशारा|

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

5.1 ओवर (1 रन) ऊपर डाली गई गेंद को मिड ऑफ की ओर गिल ने खेलकर सिंगल ले लिया|

मैच रिपोर्ट