रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम गुजरात टाइटन्स लाइव स्कोर, ओवर 16 से 20 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट

गुजरात टाइटन्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच ब्रेबोर्न स्टेडियम, मुंबई में खेले जा रहे मैच की कमेंट्री और फुल स्कोरकार्ड देखें.

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम गुजरात टाइटन्स लाइव स्कोर, ओवर 16 से 20 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम गुजरात टाइटन्स लेटेस्ट स्कोर

...रन चेज़...

इसी बीच गुजरात के कप्तान हार्दिक पंड्या ने कुल 5 गेंदबाजों का इस्तेमाल किया जिसमे से उन्हें प्रदीप सांगवान ने 2 विकेट निकालकर दिया| वहीँ मोहम्मद शमी, राशिद खान, लॉकी फर्ग्यूसन और अलज़ारी जोसफ के हाथ 1-1 विकेट आई| अब देखना होगा कि गुजरात की टीम किस सोच के साथ 171 रनों के लक्ष्य को हासिल करने मैदान पर आती है| वहीँ बैंगलोर की टीम चाहेगी कि इस स्कोर को डिफेंड करते हुए 2 अहम अंक हासिल किये जाएँ|


हालाँकि उसके बाद टीम के स्कोर को कोहली और रजत पाटीदार (52) ने समझदारी के साथ धीरे-धीरे आगे बढ़ाया| दोनों ने मिलकर 99 रनों की साझेदारी की| इसी बीच लैप शॉट खेलते हुए पाटीदार ने अपना विकेट सांगवान की गेंद पर गँवा दिया| एक छोर से विराट कोहली (58) ने संभलकर बल्लेबाज़ी की और इस सीज़न में अपना पहला अर्धशतक लगाया लेकिन शमी की गेंद किंग कोहली पांचवीं बार उनका शिकार बन गए| अंत में ग्लेन मैक्सवेल (33) ने ताबड़तोड़ अंदाज़ में बल्लेबाज़ी की और महिपाल लोमरोर (16) ने आकर अंतिम के ओवरों में कुछ बाउंड्री लगाते हुए टीम के स्कोर को 170 रनों तक पहुँचाया|

इंतज़ार की घड़ियाँ हुई समाप्त!! किंग कोहली के बल्ले से 14 पारियों के बाद आया अर्धशतक!!! साथ ही रजत पाटीदार ने भी इंडियन टी20 लीग में अपना पहला अर्धशतक लगाया| दूसरे विकेट के लिए की गई 99 रनों की साझेदारी के दम पर बैंगलोर ने गुजरात के सामने 171 रनों का लक्ष्य खड़ा किया| टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने आई फाफ की सेना ने दूसरे ही ओवर में अपने कप्तान फाफ डु प्लेसिस के विकेट को गँवा दिया| कप्तान फाफ अपना खाता भी नहीं खोल सके और सांगवान का शिकार बन गए|

19.6 ओवर (0 रन) आउट!! कैच आउट!! कॉट डेविड मिलर बोल्ड अल्जारी जोसफ| यहाँ इस बार बीच में वायर नहीं आया और मिलर ने कैच को कम्प्लीट किया| पिछली बार तो सेम शॉट पर बच गए थे लेकिन इस बार नहीं बच पायेंगे महिपाल| 170 रनों पर बैंगलोर की पारी का हुआ अंत| यानी अब गुजरात के सामने 171 रनों का लक्ष्य रखा गया है| आगे डाली गई गेंद को सामने की तरफ उठाकर मारा था और मिस टाइम कर बैठे| गुजरात vs बैंगलोर: Match 43: WICKET! Mahipal Lomror c David Miller b Alzarri Joseph 16 (8b, 2x4, 1x6). RCB 170/6 (20.0 Ov). CRR: 8.5

19.5 ओवर (4 रन) चौका! महत्वपूर्ण रन्स!! इस शॉट के लिए आप फील्डर नहीं तैनात कर सकते| फाइन लेग के ऊपर से स्कूप करते हुए बाउंड्री अर्जित की| गुजरात vs बैंगलोर: Match 43: Mahipal Lomror hits Alzarri Joseph for a 4! RCB 170/5 (19.5 Ov). CRR: 8.57

19.4 ओवर (2 रन) लॉन्ग ऑन की दिशा में गेंद को खेला| पहला रन तेज़ी से लिया| दूसरे की मांग और तेज़ी से भागते हुए दूसरा रन भी हासिल कर लिया|

ओह!!! कैच आउट हो गए थे बल्लेबाज़ लेकिन कैमरे वाले वायर को लग गई थी गेंद| हार्दिक ने देखते के साथ उसे डेड बॉल का इशारा कर दिया| अम्पायर ने भी उसे चेक किया और अंत में नॉट आउट करार दिया..

19.4 ओवर (1 रन) वाइड!!! ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को अम्पायर ने वाइड करार दिया|

19.3 ओवर (6 रन) छक्का! सामने की तरफ खेला गया शॉट| काफी शानदार शॉट| बल्लेबाज़ ने महज़ इसे अपनी टाइमिंग के साथ लॉफ्ट किया और गेंद सीमा रेखा के पार जा गिरी| गुजरात vs बैंगलोर: Match 43: It's a SIX! Mahipal Lomror hits Alzarri Joseph. RCB 163/5 (19.3 Ov). CRR: 8.36

19.2 ओवर (1 रन) सिंगल मिल जाएगा यहाँ पर| इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल करते हुए पंच किया एक रन के लिए|

19.1 ओवर (1 रन) लेग बाई का रन यहाँ पर भी आता हुआ| लैप शॉट लगाने गए थे, शरीर पर लगी| संपर्क बढ़िया नहीं हुआ| गैप से एक ही रन मिल पायेगा|

18.6 ओवर (1 रन) लेग बाई के रूप में आया सिंगल!! तेज़ गति की गेंद जो बल्लेबाज़ के शरीर से लगकर कीपर की तरफ गई| रन का मौका बन गया| 155/5 बैंगलोर|

18.5 ओवर (4 रन) चौका! बाउंड्री के साथ लोमरोर ने अपना खाता खोला| ऑफ़ स्टम्प के बाहर डाली गई फुल टॉस गेंद को कवर्स फील्डर के बाएँ और से मार दिया और गैप से बाउंड्री हासिल कर ली| गुजरात vs बैंगलोर: Match 43: Mahipal Lomror hits Lockie Ferguson for a 4! RCB 154/5 (18.5 Ov). CRR: 8.18

18.4 ओवर (0 रन) जड़ में डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ ने अपने पास ही गेंद को रोका| रन नहीं आ सका|

महिपाल लोमरोर बल्लेबाज़ी करने मैदान पर आए...

18.3 ओवर (0 रन) आउट!! कैच आउट!! बढ़िया कैच मिड ऑफ़ पर उल्टा भागते हुए राशिद द्वारा| कॉट राशिद खान बोल्ड लॉकी फर्ग्यूसन| 33 रनों की बेहतरीन पारी का हुआ अंत| जड़ में डाली गई गेंद को मिड ऑफ़ के ऊपर से मारने गए| बल्ला हाथ में मुड़ गया जिसकी वजह से शॉट में ताक़त नहीं लग पाई| हवा में गई गेंद जहाँ से राशिद ने उल्टा कूदते हुए एक बढ़िया कैच लपक लिया| 150/5 बैंगलोर| गुजरात vs बैंगलोर: Match 43: WICKET! Glenn Maxwell c Rashid Khan b Lockie Ferguson 33 (18b, 3x4, 2x6). RCB 150/5 (18.3 Ov). CRR: 8.11

18.2 ओवर (4 रन) चौका! हलके हाथों से खेला गया शॉट| बल्लेबाज़ ने क्रीज़ में रहकर गेंद को अपने तक आने दिया, आखिरी समय में उसे थर्ड मैन की तरफ गाइड करते हुए चौका बटोरा| गुजरात vs बैंगलोर: Match 43: Glenn Maxwell hits Lockie Ferguson for a 4! RCB 150/4 (18.2 Ov). CRR: 8.18

18.1 ओवर (2 रन) मिस्फील्ड हार्दिक द्वारा मिड ऑफ़ पर| एक की जगह दो रन मिल गए| ऊपर डाली गई गेंद को रूम बनाकर सामने की तरफ खेला था जहाँ से हार्दिक से हुई चूक|

17.6 ओवर (1 रन) सिंगल के साथ एक सफल ओवर की समाप्ति हुई| लॉन्ग ऑन की दिशा में गेंद को खेला और डीप से सिंगल हासिल किया| 144/4 बैंगलोर| महज़ 12 बॉल शेष|

17.5 ओवर (4 रन) स्विच हिट और चौका!! ये शॉर्ट काफी बढ़िया खेलते हैं मैक्सवेल| कवर्स बाउंड्री की तरफ गैप में गेंद को खेला और चौका हासिल किया| कुछ इस तरह के शॉट्स की ज़रुरत है बल्लेबाज़ी टीम को यहाँ पर| गुजरात vs बैंगलोर: Match 43: Glenn Maxwell hits Rashid Khan for a 4! RCB 143/4 (17.5 Ov). CRR: 8.02

17.4 ओवर (1 रन) आगे डाली गई गेंद को शाहबाज़ ने लॉन्ग ऑफ की ओर खेलकर सिंगल लिया|

शाहबाज़ अहमद बल्लेबाज़ी करने मैदान पर आए...

17.3 ओवर (0 रन) आउट!! कैच आउट!! कॉट मोहम्मद शमी बोल्ड राशिद खान| तीसरी बार कार्तिक का विकेट चटकाया| एक बड़ी चैन की सांस ली होगी गुजरात आर्मी ने यहाँ पर| कार्तिक एक बार फिर से सस्ते में आउट हो गए| विकेट लाइन पर आई गेंद को बैठकर लेग साइड पर मारने गए| बल्ले का टॉप एज लेकर हवा में खिल गई गेंद| शॉर्ट फाइन लेग से आगे की तरफ भागकर शमी ने एक आसान सा कैच लपक लिया| 138/4 बैंगलोर| गुजरात vs बैंगलोर: Match 43: WICKET! Dinesh Karthik c Mohammad Shami b Rashid Khan 2 (3b, 0x4, 0x6). RCB 138/4 (17.3 Ov). CRR: 7.89

17.2 ओवर (1 रन) इस बार रूम बनाकर लॉन्ग ऑफ़ से सिंगल हासिल किया|

17.1 ओवर (1 रन) स्वीप किया लेग साइड पर गेंद को जहाँ से एक रन हासिल हुआ|

16.6 ओवर (6 रन) छक्का!!!! इस ओवर से दूसरा सिक्स मैक्सवेल लगाते हुए!!! धीमी गति की पटकी हुई बॉल| बल्लेबाज़ ने पॉवर के साथ मिड विकेट की ओर पुल शॉट लगाया| गेंद गई तेज़ी से दर्शकों के बीच छह रनों के लिए| गुजरात vs बैंगलोर: Match 43: It's a SIX! Glenn Maxwell hits Mohammad Shami. RCB 136/3 (17.0 Ov). CRR: 8

16.5 ओवर (1 रन) बैक फुट से कार्तिक ने गेंद पर पंच शॉट खेला| गैप में गई बॉल, एक रन मिला|

दिनेश कार्तिक अगले बल्लेबाज़...

16.4 ओवर (0 रन) आउट!! क्लीन बोल्ड!! मोहम्मद शमी ने पांचवीं बार किया आउट!! 58 रनों की बेहतरीन पारी का हुआ अंत| शमी की शानदार यॉर्कर गेंद जिसपर विराट रूम बनाकर शॉट लगाने गए| गति और लाइन दोनों से बीट हुए| बल्ले को मिस करने के बाद गेंद सीधा ऑफ़ स्टम्प की जड़ में जा लगी और बूम| इस विकेट से काफी सुकून मिला होगा फील्डिंग टीम को यहाँ पर| 129/3 बैंगलोर| गुजरात vs बैंगलोर: Match 43: WICKET! Virat Kohli b Mohammad Shami 58 (53b, 6x4, 1x6). RCB 129/3 (16.4 Ov). CRR: 7.74

16.3 ओवर (1 रन) एक बार फिर से उसी तरह की गेंद| लेग साइड पर हीव किया लेकिन संपर्क बढ़िया नहीं हुआ| सिंगल ही मिल पायेगा|

16.2 ओवर (6 रन) सिक्स!!! ओहोहोहो, झन्नाटेदार शॉट छह रन के लिए| हाँ इसी तरह से सामने की तरफ शॉट लगाइए| बल्लेबाज़ के पाले में गेंद और पूरा फायदा उठाया उस गेंद का| संपर्क इतना बेहतरीन कि गेंद जाकर दर्शकदीर्घा में काफी दूर गिरी छह रनों के लिए| गुजरात vs बैंगलोर: Match 43: It's a SIX! Glenn Maxwell hits Mohammad Shami. RCB 128/2 (16.2 Ov). CRR: 7.84

16.1 ओवर (1 रन) गुड लेंथ गेंद को सामने की तरफ खेला| डीप फील्डर ने उसे रोका| एक ही रन मिल पायेगा|

15.6 ओवर (0 रन) एक और डॉट बॉल!! एक बार फिर से लैप शॉट लगाने गए ग्लेन लेकिन पूरी तरह से बीट हो गए| कोई रन नहीं हुआ| अगर सामने शॉट लगाए तो ज्यादा सही होगा|

15.5 ओवर (1 रन) पटकी हुई गेंद को लेग साइड पर खेला| एक और सिंगल मिलेगा विराट को यहाँ पर|

15.4 ओवर (1 रन) लेग बाई के रूप में आया सिंगल!! पुल लगाने गए और गति से बीट हुए| शरीर पर लगकर ऑफ़ साइड पर गई गेंद जहाँ से सिंगल का मौका बन गया|

15.3 ओवर (1 रन) गुड लेंथ गेंद को लेग साइड पर हीव किया| डीप में मिलर तैनात, एक ही रन मिल पाया|

15.2 ओवर (1 रन) रिवर्स लैप शॉट खेला| शॉर्ट थर्ड मैन पर शमी द्वारा एक बेहतरीन स्टॉप| चौका बचाया| सिंगल ही मिल पायेगा|

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

15.1 ओवर (0 रन) पटकी हुई गेंद पर कट शॉट लगाने गए लेकिन बीट हुए| कोई रन नहीं|

मैच रिपोर्ट