गुजरात टाइटन्स बनाम राजस्थान रॉयल्स लाइव स्कोर, ओवर 6 से 10 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट
गुजरात टाइटन्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच ईडन गार्डन्स, कोलकाता में खेले जा रहे मैच की कमेंट्री और फुल स्कोरकार्ड देखें.
- NDTVSports
- Updated: May 24, 2022 10:40 PM IST

9.6 ओवर (1 रन) वाइड!! तीसरी वाइड इस ओवर से आती हुई यहाँ पर!!! एक बार फिर से लेग स्टंप्स के बाहर गेंद को डाल बैठे मैक्कॉय|
9.5 ओवर (4 रन) शानदार फ्लिक शॉर्ट!!! स्क्वायर लेग बाउंड्री की तरफ!!! चौका मिलेगा| पैरों पर डाली गई गेंद को बड़ी खूबसूरती से कलाईयों के सहारे फ्लिक किया बाउंड्री की तरफ| गैप में गई गेंद सीमा रेखा के पार चार रनों के लिए|
9.5 ओवर (1 रन) वाइड!!! लेग स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को अम्पायर ने वाइड करार दिया|
9.4 ओवर (1 रन) फ्री हिट बॉल का फ़ायदा नहीं उठा सके मिलर!! क्रीज़ के अंदर जाकर गेंद को पंच किया और एक रन हासिल किया|
9.4 ओवर (1 रन) नो बॉल!!! अगली गेंद मिलर के लिए फ्री हिट होगी!! इस ओवर की दूसरी बाउंसर गेंद डाल बैठे मैक्कॉय| अम्पायर ने जिसे नो बॉल करार दिया| बाउंसर गेंद को बल्लेबाज़ ने देखा और लीव कीपर की ओर जाने दिया|
9.3 ओवर (0 रन) आउट!!! कैच आउट!!! तीसरा झटका यहाँ पर गुजरात की टीम को यहाँ पर लगता हुआ!!! मैथ्यू वेड 35 रन बनाकर पवेलियन लौटे| ओबेड मैक्कॉय के हाथ लगी पहली विकेट| लेंथ में छोटी डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने पुल शॉट लगाया| गेंद तेज़ गति के साथ बल्ले के स्टिकर के पास लगती हुई मिड विकेट बाउंड्री की ओर हवा में गई| फील्डर वहां मौजूद जोस बटलर जिन्होंने कोई गलती नहीं करते हुए पकड़ा कैच| बल्लेबाज़ अपने इस शॉट से निराश दिखाई दिए| 85/3 गुजरात|
9.2 ओवर (1 रन) पैड्स लाइन की गेंद पर बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर फ्लिक किया| एक रन आया|
9.1 ओवर (4 रन) चौका!!! ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ ने पॉइंट की दिशा में कट शॉट लगाया| गैप में गई बॉल तेज़ी के साथ डीप पॉइंट बाउंड्री के बाहर चार रनों के लिए|
9.1 ओवर (1 रन) वाइड!!! लेग स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को अम्पायर ने वाइड करार दिया|
8.6 ओवर (4 रन) चौका! बाउंड्री हासिल करने के लिए कलात्मक शॉट! बल्लेबाज़ ने लेग स्पिन को परखा और रिवर्स स्वीप करते हुए पॉइंट से चौका बटोरा|
8.5 ओवर (0 रन) कोई रन नहीं, बैक फुट से पंच तो किया लेकिन गैप हासिल नहीं कर पाए|
8.4 ओवर (1 रन) ऑफ साइड की ओर गेंद को पंच करते हुए सिंगल ले लिया|
8.3 ओवर (1 रन) बैक फुट से गेंद को पंच किया, एक रन मिल गया|
8.2 ओवर (0 रन) ऑफ़ साइड पर गेंद को स्क्वायर ड्राइव किया लेकिन गैप नहीं मिल पाया|
8.1 ओवर (1 रन) इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ के अंदर जाकर गेंद को पंच किया और एक रन हासिल किया|
7.6 ओवर (0 रन) पुश तो किया गेंद को लेकिन गैप में नहीं मार सके|
7.5 ओवर (0 रन) कोई रन नहीं, फ्लिक शॉट खेला गया लेकिन बॉल सीधा फील्डर के पास गई|
हार्दिक पंड्या बल्लेबाज़ी करने मैदान पर आए...
7.4 ओवर (1 रन) आउट!!! रन आउट!! बड़ा झटका यहाँ पर गुजरात की टीम को लगता हुआ| शुभमन गिल 35 रन बनाकर पवेलियन लौटे| पैड्स लाइन की गेंद पर बल्लेबाज़ ने शॉर्ट मिड विकेट की ओर पुश करते हुए पहला रन तेज़ी से लिया| जिसके बाद दूसरा भी लेने को गिल भागे| इसी बीच आधे क्रीज़ पर जब गिल थे तो वेड ने रन लेने से मना किया| गिल वापिस क्रीज़ की ओर पलटे| फील्डर पडिकल ने गेंद को उठाया और नॉन स्ट्राइकर एंड की ओर थ्रो किया| हेटमायर ने गेंद को पकड़कर स्टंप्स को लगाया| बल्लेबाज़ आधे क्रीज़ पर खड़े रह गए| निराश होकर गिल पवेलियन की ओर लौटे| 72/2 गुजरात|
7.3 ओवर (1 रन) इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ के अंदर जाकर गेंद को पंच किया और एक रन हासिल किया|
7.3 ओवर (1 रन) वाइड!!! लेग स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को अम्पायर ने वाइड करार दिया|
7.2 ओवर (0 रन) शानदार फील्डिंग पॉइंट की ओर यशस्वी के द्वारा देखने को मिली!!! पॉइंट की ओर बल्लेबाज़ ने बैक फुट से कट शॉट खेला| फील्डर ने अपने दाँए ओर डाईव लगकर गेंद को पकड़ा| रन नहीं मिला|
7.1 ओवर (1 रन) पैड्स लाइन की गेंद पर बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर खेला| एक रन मिल गया|
6.6 ओवर (0 रन) ऑफ़ स्टंप की लाइन के बाहर डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ ने देखा और लीव करना सही समझा|
6.5 ओवर (1 रन) मिड विकेट की ओर गेंद को बल्लेबाज़ ने खेलकर एक रन हासिल किया|
6.4 ओवर (1 रन) पैड्स लाइन की गेंद पर बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर खेला| एक रन आ गया|
6.3 ओवर (1 रन) लेग स्टंप पर डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ ने शॉर्ट फाइन लेग की ओर खेला| एक रन मिल गया|
6.2 ओवर (0 रन) ऊपर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने सामने की ओर खेला| गेंदबाज़ ने उसे ख़ुद ही पकड़ा|
6.1 ओवर (1 रन) ऊपर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने डीप पॉइंट की ओर खेलकर सिंगल ले लिया|
युज्वेंद्र चहल को अब गेंद थमाई गई है...
टाइम आउट का समय!! ढाई मिनट का ब्रेक!! पॉवर प्ले भी हुआ समाप्त! 6 ओवर के बाद 64/1 गुजरात| एक अच्छी शुरुआत हुई है इस रन चेज़ में जिसे आगे की तरफ लेकर जाना चाहेंगे गिल और वेड| 84 गेंदों पर 125 रनों की दरकार है| मुकाबला अब यहाँ से टाईट होगा|
5.6 ओवर (1 रन) सिंगल!! इसी के साथ हुई एक महंगे ओवर की समाप्ति!!! इस ओवर से आए 17 रन!! ऊपर डाली गई गेंद पर वेड ने लॉन्ग ऑफ की ओर खेला| एक रन मिल गया|
5.5 ओवर (0 रन) बेहतरीन टाइमिंग के साथ गेंद को पंच किया लेकिन गैप नहीं मिला|
5.4 ओवर (1 रन) पैड्स लाइन की गेंद पर बल्लेबाज़ ने लेग साइन की ओर फ्लिक किया| एक रन आया|
5.3 ओवर (4 रन) चौका!!! हैट्रिक बाउंड्री गिल के बल्ले से आती हुई!!! पैड्स लाइन की गेंद को मिड विकेट की ओर फ्लिक किया| गैप में गई बॉल| फील्डर उसके पीछे गए लेकिन गेंद को सीमा रेखा के बाहर जाने से नहीं रोक सके| मिला चार रन|
5.2 ओवर (4 रन) चौका!!! बैक टू बैक बाउंड्री गिल के बल्ले से आती हुइ!! ये गेंद को पार कर गई| कट शॉट का इस्तेमाल किया और गेंद को सीमा रेखा के पार पहुंचाया|
5.1 ओवर (6 रन) छक्का!! इसी के साथ गुजरात की टीम का 50 रन पूरा हुआ!!! खूबसूरत शॉट बल्लेबाज़ द्वारा देखने को मिला यहाँ पर!! ऑफ़ स्टम्प की लाइन पर डाली गई फुल लेंथ बॉल| आगे आकर गेंद की लाइन के पीछे बल्ला लाए और गेंद को एक्स्ट्रा कवर्स की ओर हवा में खेला| गेंद गई सीधे स्टैंड में और मिला छह रनों के लिए|
9.6 ओवर (4 रन) चौका!