
4.5 ओवर (4 रन) चौका! एक और चौका!! ऑफ़ स्टम्प के बाहर डाली गई धीमी गति की गेंद को कवर्स की दिशा में खेला| गैप मिला और गेंद सनसनाते हुए सीमा रेखा के पार चली गई चार रनों के लिए|
4.4 ओवर (4 रन) चौका! अंदरूनी किनारा लगा लेकिन बल्लेबाज़ को भाग्य का साथ मिला| काफी अंदर आई गेंद| चकमा खाए बल्लेबाज़ और अंदरूनी किनारा लेकर कीपर को बीट करते हुए फाइन लेग की दिशा में चली गई गेंद| चौका मिल गया|
4.3 ओवर (1 रन) सिंगल, बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रह कर मिड विकेट की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|
4.2 ओवर (2 रन) मिस फील्ड हुई कृष्णा द्वारा मिड ऑन पर| पहले बैठ गए थे गेंद पर इस वजह से निकल गई| एक भी नहीं था और दो रन मिल गए| सीधे बल्ले से मिड ऑन की तरफ इस गेंद को खेला गया था|
4.1 ओवर (4 रन) चौका!! करारा पुल शॉट, पटकी गई गेंद को बैकफुट से पुल किया स्क्वायर लेग की तरफ| शानदार संपर्क हुआ और बीच बल्ले से लगकर गेंद बाउंड्री की ओर गई चार रनों के लिए|
3.6 ओवर (1 रन) वाह जी वाह!! बटलर ने चौका बचा दिया| वेड निराश दिखे, सबको लगा कि चौका हो जाता लेकिन बटलर ने अपने दाहिने ओर डाईव लगाकर बाउंड्री रोक दी| ऊपर डाली गई गेंद को मिड ऑफ़ की तरफ खेला था| बटलर के रोकने के बाद एक ही रन मिला| 31/1 गुजरात|
3.5 ओवर (1 रन) इस बार पैड्स की गेंद को स्क्वायर लेग की दिशा में खेला| डीप से सिंगल हासिल किया|
3.4 ओवर (0 रन) एक और डॉट गेंद!! आगे आकर ऑफ़ ड्राइव किया गया मिड ऑफ़ की तरफ लेकिन उसे रोक दिया गया|
3.3 ओवर (0 रन) एक और डॉट गेंद!! क्रीज़ में रह कर गेंद को फ्लिक किया लेकिन गैप नहीं हासिल कर सके|
3.2 ओवर (0 रन) ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ ने बैक फुट से कवर्स की ओर पुश किया| फील्डर वहां मौजूद, रन नहीं आया|
3.1 ओवर (0 रन) फ्लिक शॉट खेला गया लेकिन बॉल सीधा फील्डर के पास गई|
2.6 ओवर (4 रन) चौका! बाउंड्री के साथ हुई ओवर की समाप्ति| बेहतरीन टाइमिंग का इस्तेमाल करते हुए फ्लिक किया बाउंड्री लाइन की ओर| चार रन मिला| वेड अपनी लय दिखाते हुए| टीम को उनसे आज एक बड़ी पारी की उम्मीद होगी| 29/1 गुजरात|
2.5 ओवर (4 रन) चौका!!! चीकी शॉट!! जान बूझकर थर्ड मैन की तरफ खेला| ऑफ़ स्टम्प के बाहर डाली गई थी गेंद को आखिरी समय में बल्ले का मुंह खोलते हुए गेंद को स्लिप फील्डरों के बीच से थर्ड मैन की तरफ गाइड किया| गैप मिला और गेंद काफी तेज़ी से सीमा रेखा पार कर गई चार रनों के लिए|
2.4 ओवर (0 रन) बढ़िया फील्डिंग मिड ऑफ़ पर बटलर द्वारा| अपने बाएँ ओर डाईव लगाकर गेंद को रोका और चौका बचाया| ऊपर की गेंद को ऑफ़ ड्राइव किया गया लेकिन उसे रोक दिया गया| बटलर ने बल्लेबाज़ी एंड पर थ्रो किया जो विकटों से लगा लेकिन वेड क्रीज़ में थे|
2.3 ओवर (2 रन) दुग्गी!! पैरों पर डाली गई गेंद को स्क्वायर लेग की दिशा में खेला| गैप में गई बॉल जहाँ से दो रन का मौका बन गया|
2.2 ओवर (0 रन) अच्छी गेंद जिसे बल्लेबाज़ ने सम्मान दे दिया| कोई रन नहीं होगा यहाँ पर| कोई रन नहीं|
2.1 ओवर (1 रन) गुड लेंथ लाइन की गेंद को बैक फुट से स्क्वायर लेग की तरफ फ्लिक करते हुए एक रन लिया|
1.6 ओवर (4 रन) चौका! इस बार पटकी हुई गेंद से नहीं चूके वेड| पटकी हुई गेंद पर पुल शॉट खेला| बॉल तेज़ी से सीमा रेखा पार कर गई चार रनों के लिए| 18/1 गुजरात|
1.6 ओवर (5 रन) वाइड!! इसी के साथ बाई के रूप में चौका भी मिला| यानी इस गेंद पर आये 5 रन| लेग स्टंप पर डाली गई गेंद को फ्लिक शॉट लगाने गए बल्लेबाज़| बल्ले पर नहीं आई गेंद और कीपर के दाँए तरफ से सीधा फाइन लेग बाउंड्री के बाहर गई बॉल चार रनों के लिए|
पुल शॉट लगाने के दौरान मैथ्यू वेड के हाथ में लगी चोट, फीजियो मैदान पर आते हुए...
1.5 ओवर (0 रन) ओह!! ये काफी चोटिल हो सकता है| पुल शॉट लगाने गए थे बल्लेबाज़ लेकिन उछाल को परख नहीं पाए और हाथ पर खा बैठे गेंद| ऑफ़ साइड पर गई गेंद लेकिन कोई रन नहीं हुआ|
1.4 ओवर (0 रन) ऑफ स्टंप की गेंद पर कट शॉट लगाने गए| बल्ले का निचला भाग लेकर गेंद एक टप्पा खाती हुई स्लिप फील्डर के हाथ में गई| रन नहीं आया|
1.3 ओवर (1 रन) हवा में गेंद!! शॉर्ट कवर्स की तरफ गई, यशस्वी ने भागकर बॉल को लपकना चाहा लेकिन दूर रह गए| नो मेंस लैंड में गिरी बॉल और चार रनों के स्कोर पर गिल को भाग्य का साथ मिल गया| पटकी हुई गेंद को लेग साइड पर मोड़ना चाहते थे लेकिन बल्ले का मुंह जल्दी बंद कर बैठे| गेंद ने बल्ले का लीडिंग एज लिया और ऑफ़ साइड पर गई जहाँ से कैच का मौका बन गया था| फील्डर शायद इस कैच को मिस जज कर बैठे थे|
1.2 ओवर (4 रन) चौका! गिल के बल्ले से आती हुई पहली बाउंड्री!! बैकफुट से कवर्स की दिशा में गेंद को पंच किया| गैप मिला और गेंद बड़ी आसानी से सीमा रेखा के पार निकल गई चार रनों के लिए|
1.1 ओवर (0 रन) छोटी डाली गई गेंद को लीव करना सही सोच यहाँ पर बल्लेबाज़ द्वारा| रन नहीं मिल सका|
दूसरे छोर से प्रसिद्ध कृष्णा गेंद लेकर आयेंगे..
0.6 ओवर (0 रन) लहराते हुए अंदर आई गेंद| बल्लेबाज़ ने उसे भली भांति परखा और अंत में डिफेंड कर दिया| कोई रन नहीं| 4/1 गुजरात|
0.5 ओवर (0 रन) ऑफ स्टंप के बाहर जाती हुई गेंद को समझदारी के साथ लीव करना सही समझा| कोई रन नहीं|
0.4 ओवर (4 रन) चौका!!! इसी के साथ मैथ्यू वेड ने अपना खाता खोला!!! ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ ने जगह बनाकर डीप पॉइंट की ओर कट शॉट लगाया| बीच बल्ले को लगकर गेंद सीधा सीमा रेखा के बाहर टप्पा खाकर गई चार रनों के लिए|
0.3 ओवर (0 रन) लेंथ में छोटी डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ ने डिफेंड करना सही समझा|
मैथ्यू वेड बल्लेबाज़ी करने मैदान पर आए...
0.2 ओवर (0 रन) आउट!! कैच आउट!! कॉट संजू सैमसन बोल्ड ट्रेंट बोल्ट| बड़ा झटका साहा के रूप में गुजरात को लगता हुआ| बिना खाता खोले साहा पवेलियन लौट गए| बोल्ट ने टीम को शुरूआती सफलता दिलाई| गुड लेंथ से बाहर निकलती हुई आउटस्विंगर गेंद को लेग साइड पर मोड़ने गए थे लेकिन बल्ले का मुंह जल्दी बंद कर बैठे| गेंद ने बल्ले का बाहरी किनारा लिया और कीपर के दस्तानों में चली गई जहाँ से एक आसान सा कैच पकड़ लिया गया| 0/1 गुजरात|
0.1 ओवर (0 रन) गुड लेंथ लाइन पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने कवर्स की दिशा में खेला| गैप हासिल नहीं हो पाया|
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
4.6 ओवर (1 रन) क्विक सिंगल!!! ऑफ़ स्टम्प की लाइन पर डाली गई गेंद| टैप किया उसे मिड ऑफ़ की ओर, तेज़ी से भागे और एक रन पूरा किया| 47/1 गुजरात|