मुंबई इंडियंस बनाम गुजरात टाइटन्स लाइव स्कोर, ओवर 1 से 5 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट
गुजरात टाइटन्स और मुंबई इंडियंस के बीच ब्रेबोर्न स्टेडियम, मुंबई में खेले जा रहे मैच की कमेंट्री और फुल स्कोरकार्ड देखें.
- NDTVSports
- Updated: May 06, 2022 07:56 PM IST

4.5 ओवर (4 रन) चौका!!! शानदार गेंदबाज़ी यहाँ पर राशिद के द्वारा देखने को मिली!! बल्लेबाज़ चलो खाने
4.4 ओवर (0 रन) शॉटपिच गेंद पर पुल लगाने गए बल्लेबाज़| गेंद ने बल्ले का अंदरूनी किनारा लिया और पैड्स को जा लगी| रन नहीं आया|
4.3 ओवर (3 रन) स्लॉग का इस्तेमाल किया गया| जबतक फील्डर गेंद पर पहुंचते बल्लेबाजों ने तीन रन भाग लिया| बेहतरीन रनिंग विकटों के बीच|
4.2 ओवर (1 रन) समझदारी दिखाते हुए ईशान यहाँ पर!! रोहित को सिंगल निकालकर ने रहे हैं| ताकी ज़्यादा गेंद वो खेलकर तेज़ी से रन बनाए|
4.1 ओवर (1 रन) ऊपर डाली गई गुगली गेंद पर रोहित ने मिड ऑन की ओर पुश करते हुए एक रन ले लिया|
3.6 ओवर (0 रन) ऑफ स्टंप पर पटकी हुई गेंद पर ईशान ने मिड ऑफ की ओर खेला| टप्पा खाकर फील्डर के हाथ में गई गेंद, रन नहीं आ सका| 4 ओवर के बाद 40 बिना किसी नुकसान के मुंबई|
3.5 ओवर (2 रन) ऊपर डाली गई गेंद| ईशान ने डीप पॉइंट की ओर गाइड करते हुए तेज़ी के साथ दो रन ले लिया|
3.4 ओवर (1 रन) कवर्स की तरफ गेंद को हलके हाथों से खेलकर एक रन निकाला|
3.3 ओवर (0 रन) प्ले एंड मिस!! ऑफ़ स्टम्प की लाइन पर डाली गई गेंद| खेलने का प्रयास, स्विंग से चकमा खा गए बल्लेबाज़| कीपर की तरफ गई गेंद|
3.2 ओवर (4 रन) चौका!! बैक टू बैक बाउंड्री यहाँ पर शर्मा जी के बल्ले से आती हुई!! दौड़ने की कोई ज़रुरत नहीं| क्रीज़ में रहकर बल्लेबाज़ ने इसे कवर्स की ओर पंच किया और चौका बटोरा|
3.1 ओवर (4 रन) चौका!!! रोहित आज अपने फॉर्म में नज़र आते हुए!!! ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ ने बस गेंदबाज़ की गति का इस्तेमाल किया और पॉइंट फील्डर के बाँए ओर से पंच शॉट लगाया| गैप में गई गेंद सीधा डीप पॉइंट बाउंड्री के बाहर चार रनों के लिए|
2.6 ओवर (1 रन) लेंथ में छोटी डाली गई गेंद पर रोहित ने पुल शॉट खेला| एक रन मिल गया|
2.5 ओवर (1 रन) बल्लेबाज़ द्वारा क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल| गाइड किया इसे थर्ड मैन की तरफ, एक ही रन मिल पाया|
2.4 ओवर (1 रन) सिंगल मिल जाएगा यहाँ पर| मिड ऑन की तरफ से खेलते हुए एक रन हासिल किया|
2.3 ओवर (6 रन) छक्का!!! रोहित ने लगाया कमाल का शॉट यहाँ पर!!! इस तरह के शॉट के लिए आप फील्डर नहीं तैनात कर सकते| ऑफ स्टंप पर डाली गई फुल लेंथ की गेंद| बल्लेबाज़ ने अपना घुटना ज़मीन पर टिककर लैप शॉट खेला| गेंद गई फाइन लेग बाउंड्री के पार दर्शकों के बीच और मिला सिक्स|
2.2 ओवर (0 रन) गुड लेंथ गेंद पर कवर्स की तरफ बैकफुट से पंच तो किया लेकिन गैप हासिल नहीं कर पाए|
2.1 ओवर (1 रन) विकेट लाइन की गेंद पर ईशान ने लेग साइड की ओर पुश किया| एक रन हासिल हो पाया|
1.6 ओवर (6 रन) छक्का! पहला मैक्सिमम इस पारी का रोहित के बल्ले से आता हुआ| कमाल का शॉट हिट मैन द्वारा| पैरों पर डाली गई गेंद को बड़ी शानदार तरीके से पिक करते हुए मिड विकेट बाउंड्री के पार पहुंचा दिया और छह रन हासिल कर लिए| 19/0 मुंबई|
1.5 ओवर (0 रन) कोई रन नहीं, क्रीज़ में रहकर गेंद को ब्लॉक कर दिया|
1.4 ओवर (0 रन) मिड ऑफ की ओर गेंद को पुश किया| फील्डर वहां मौजूद, रन नहीं आया|
1.3 ओवर (0 रन) क्रीज़ में रह कर गेंद को फ्लिक किया लेकिन गैप नहीं हासिल कर सके|
1.2 ओवर (4 रन) चौका!! बैक टू बैक बाउंड्री यहाँ पर रोहित के बल्ले से आती हुई!! ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ ने डिफेंड करने का प्रयास किया| बल्ले का बाहरी किनारा लेकर गेंद थर्ड मैन बाउंड्री के पार गई चार रनों के लिए|
1.1 ओवर (4 रन) चौका!!! ख़ूबसूरत शॉट यहाँ पर रोहित के बल्ले देखने को मिलटा हुआ!! ऊपर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑफ की ओर उठाकर खेला| बल्ले और गेंद का संपर्क इतना बेहतर हुआ की एक टप्पा खाकर गेंद सीमा रेखा के बाहर गई| चार रन मिला|
दूसरे छोर से गेंदबाज़ी करने अल्जारी जोसफ आए...
0.6 ओवर (1 रन) पैड्स लाइन की गेंद पर रोहित ने स्क्वायर लेग की ओर फ्लिक करते हुए एक रन निकाला|
0.5 ओवर (0 रन) फ्रंट फुट पर आकर गेंद को सॉलिड तरीके से डिफेंड किया|
0.4 ओवर (0 रन) विकेट लाइन की गेंद पर बल्लेबाज़ ने डिफेंड कर दिया|
0.3 ओवर (1 रन) मिसफील्डर के कारण एक रन ईशान किशन ने भागकर लिया!!! ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ ने पॉइंट की ओर खेला| फील्डर ने बॉल को रोकने का प्रयास किया लेकिन गेंद को जज नहीं कर सके| मिसफील्ड हुई वहां पर ईशान ने एक रन पूरा कर लिया|
0.2 ओवर (1 रन) ऑफ स्टंप पर डाली गई आउटस्विंग गेंद| बल्लेबाज़ ने डिफेंड करने का मन बनाया| बल्ले का बाहरी किनारा लेकर थर्ड मैन की ओर गई जहाँ से एक रन मिल गया|
0.1 ओवर (1 रन) पैड्स लाइन की गेंद पर बल्लेबाज़ ने फाइन लेग की ओर खेलकर सिंगल ले लिया|
0.1 ओवर (1 रन) वाइड! एक अतिरिक्त गेंद से हुई है शुरुआत| लेग स्टम्प लाइन के बाहर डाली गई गेंद जिसे अम्पायर ने वाइड करार दिया|
दोनों ही फील्ड अम्पायर के साथ गुजरात की टीम गेंदबाज़ी करने मैदान पर उतर चुकी है| जबकि मुंबई के लिए सलामी बल्लेबाज़ी का भार रोहित शर्मा और ईशान किशन के कन्धों पर होगा| वहीँ गुजरात के लिए पहला ओवर लेकर मोहम्मद शमी तैयार...
(playing 11 ) गुजरात (प्लेइंग इलेवन) - रिद्धिमान साहा, शुभमन गिल, साई सुदर्शन, हार्दिक पांड्या, डेविड मिलर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, प्रदीप सांगवान, लॉकी फर्ग्यूसन, अल्जारी जोसेफ, मोहम्मद शमी
(playing 11 ) मुंबई (प्लेइंग इलेवन) - रोहित शर्मा, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, टिम डेविड, कीरोन पोलार्ड, डेनियल सैम्स, मुरुगन अश्विन, कुमार कार्तिकेय, जसप्रीत बुमराह, राइली मेरेडिथ
रोहित शर्मा ने टॉस हारने के बाद कहा कि हमने आज के मैच में एक बदलाव किया है| एम अश्विन आये हैं ऋतिक की जगह जो एक टैक्टिकल चेंज है| ये हमारे लिए टफ रहा है लेकिन अब हम एक अच्छा फिनिश करना चाहते हैं| पहले हाफ में हमने बेहतर नहीं किया है लेकिन इस दूसरे हाफ में बेहतरीन करना चाहेंगे| हम सभी प्रोफेशनल्स हैं और हमें पता है कि हमारी ज़िम्मेदारी क्या है| ऊपर नीचे सबके साथ होता रहता है लेकिन उसे भूलकर हम आगे बढ़ना चाहते हैं|
टॉस जीतकर बात करने आए गुजरात के कप्तान हार्दिक पंड्या ने कहा कि हम पहले गेंदबाज़ी करना चाहते हैं| हमारी टीम ने चेज़ करते हुए अच्छा प्रदर्शन किया है जिसको देखते हुए हम आज भी चेज़ कर रहे हैं| टीम के बारे में हार्दिक ने बताया कि हम अपनी सेम टीम के साथ मैदान पर उतर रहे हैं|
टॉस – गुजरात ने जीत लिया टॉस और पहले गेंदबाज़ी करने का ही फैसला किया है|
फिलहाल दोनों ही दल के खिलाड़ी वार्म अप करते हुए दिखाई दे रहे हैं। टॉस और प्लेइंग-XI आने में ज्यादा देरी नहीं..
दूसरी ओर मुंबई ने अपने पिछले मुकाबले में जो दो बदलाव किये थे उन दोनों खिलाड़ियों ने उस मुकाबले में अपने प्रदर्शन से टीम को राहत दिलाई थी| खासकर टिम डेविड के आने से मुंबई की डेथ बल्लेबाज़ी में भी जान आ गई है| गुजरात को इस समय जीत हासिल करते हुए दो अंकों की काफी दरकार हैं क्योंकि ये टीम क्वालिफिकेशन के काफी नज़दीक है और चाहेगी कि जल्द से जल्द उनके नाम के आगे क्यू लग जाए| तो क्या आज उनका ये सपना साकार हो पायेगा या फिर मुंबई अपने शानदार प्रदर्शन से उनके इरादों पर पानी फेर देगी? बस अबसे कुछ ही देर में पता चल जाएगा|
रोहित रोहित!! रोहित रोहित!! मुंबई के ब्रेबोर्न पर आज इस नाम की गूँज हर तरफ सुनाई देगी| हालांकि हल्ला बोल वाला काम फिलहाल दूसरी टीम करती दिख रही है लेकिन हिट मैन शर्मा के जलवे ही अलग हैं जो हर किसी को अपना दीवाना बना दे| फिलहाल तो हिट मैन का बल्ला नहीं चल रहा लेकिन गुजरात के कप्तान हार्दिक पांड्या जानते हैं कि अगर ये खिलाड़ी चल पड़ा तो उनकी टीम के लिए मुश्किलें बढ़ जाएँगी| हम ये सब बातें इसलिए कर रहे हैं क्योंकि आज है इंडियन टी20 लीग का मुकाबला नम्बर 51 जो मुंबई और गुजरात के बीच मुंबई के मैदान पर खेला जा रहा है| तो हैलो एंड वेलकम दोस्तों!! स्वागत है आपका हमारे साथ इस महामुकाबले में जहाँ पहली बार हार्दिक पांड्या अपनी पुरानी टीम मुंबई के सामने खेलते नज़र आने वाले हैं|
4.6 ओवर (4 रन) चौका! बाउंड्री के साथ हुई ओवर की समाप्ति| पैड्स पर डाली गई गेंद को फाइन लेग की दिशा में स्वीप कर दिया| फील्डर को बीट करते हुए चौका हासिल कर लिया| 53/0 मुंबई|