गौतम गंभीर ने कोरोनावायरस काल में क्रिकेटरों को दी यह अहम सलाह
Advertisement
भीर ने कहा, ‘‘सामाजिक दूरी और अन्य नियम किसी भी खेल के लिये बरकरार रखने आसान नहीं होंगे. आप क्रिकेट में फिर भी ऐसा कर सकते हो लेकिन आप फुटबॉल, हॉकी और अन्य खेलों में यह कैसे करोगे.
गौतम गंभीर की फाइल फोटो
नई दिल्ली:गंभीर ने ‘स्टार स्पोर्ट्स' से कहा, ‘‘मुझे नहीं लगता कि काफी नियम और दिशा-निर्देश बदलेंगे, आपको शायद गेंद पर लार के इस्तेमाल का विकल्प मिल सकता है, इसके अलावा मुझे नहीं लगता कि काफी बदलाव होंगे.'उन्होंने कहा, ‘‘खिलाड़ियों और अन्य सभी को भी इस वायरस के साथ जीने की जरूरत होगी, शायद उन्हें इसका आदी होना होगा कि एक वायरस है जो हमेशा रहेगा. खिलाड़ी इससे संक्रमित भी हो सकते हैं, लेकिन आपको इसके साथ ही रहना होगा. क्रिकेट में हालांकि कुछ हद तक सामाजिक दूरी संभव है लेकिन अन्य खेलों में ऐसा करना मुश्किल होगा. गंभीर ने कहा, ‘‘सामाजिक दूरी और अन्य नियम किसी भी खेल के लिये बरकरार रखने आसान नहीं होंगे. आप क्रिकेट में फिर भी ऐसा कर सकते हो लेकिन आप फुटबॉल, हॉकी और अन्य खेलों में यह कैसे करोगे.VIDEO: कुछ दिन पहले ही विराट ने करियर को लेकर बड़ा बयान दिया था. इसलिये मुझे लगता है कि आपको इसके साथ ही रहना होगा, और अगर आप इसे जल्दी स्वीकार कर लो तो बेहतर होगा'
कोरोनावायरस महामारी (Coronaviurs Pandemic) काल में खेल और वर्तमान परिस्थितियों से निपटने के लिए लोग तरह-तरह की सलाह दे रहे हैं. साथ ही, अलग-अलग विचार भी रख रहे हैं. इसी कड़ी में भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) को गेंद पर लार के इस्तेमाल पर प्रतिबंध के अलावा कोविड-19 महामारी के बाद क्रिकेट खेलने के तरीके में ज्यादा बदलाव नहीं दिखते. अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद गेंद को चमकाने के लिये लार के बजाय कृत्रिम पदार्थ के इस्तेमाल को वैध करने पर विचार कर रही है.
Topics mentioned in this article
Get the latest updates on Olympics 2020, Olympics 2020 Medal Tally, Live Cricket Score . Like us on Facebook or follow us on Twitter for more sports updates. You can also download the NDTV Cricket app for Android or iOS.