सबसे दायीं ओर सफेद टी-शर्ट में भारत के पूर्व सीमर सलिल अंकोला
नई दिल्ली:
सचिन तेंदुलकर के साथ अपने करियर का आगाज करन वाले पूर्व सीमर और फिलहाल मुंबई रणजी और सीनियर टीम के चीफ सेलेक्टर सलिल अंकोला (Salil Ankola) कोविड-19 पॉजेटिव पाए गाए हैं. सलिल अंकोला ने फेसबुक और अपने इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए जानकारी साझा की. सलिल अंकोला साल 1989 में करियर का आगाज करने के कुछ समय बाद चोटिल हो गए थे. इसके बाद उन्होंने एक्टिंग को करियर चुना और टीवी के स्टार अभिनेता के रूप में पहचान बनायी.
अंकोला ने लिखा कि कल मेरा जन्मदिन मेरे साथ कोविड-19 भी लेकर आया. न भूलने वाला बर्थ-डे. कोविड से गुजरना बहुत ही डरावना है, लेकिन इस मुश्किल घड़ी में मुझे आप सभी की दुआओं की जरूरत है. जल्द ही पूर्ण सांस के साथ लौटूंगा.
दुनिया का इकलौता बल्लेबाज जिसने वनडे में 200 के स्ट्राइक रेट के साथ एक नहीं बल्कि 3 बार जमाया शतक
दरअसल सलिल अंकोला महारष्ट्र में फिर से लौटी कोविड-19 लहर का शिकार हुए हैं. राज्य में खासतौर पर कोविड की मार मुंबई और पुणे में सबसे ज्यादा है. भारत के लिए एक टेस्ट और 20 वनडे खेल चुके सलिल अंकोलो का पिछले साल दिसंबर में मुंबई का चीफ सेलेक्टर बनाया गया था.
PSL: पाकिस्तान में दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज का कोहराम, 9 गेंद पर 31 रन बनाकर जीता दिया मैच..देखें Video
बहरहार, सलिल अंकोला का कोविड-19 से पीड़ित होना बहुत ही ज्यादा चिंता की बात है. सचिन तेंदुलकर, सुनील गावस्कर सहित खेल के कई दिग्गज क्रिकेटरों सहित बॉलीवुड की तमाम सेलीब्रिटी मुंबई में ही रहते हैं और अंकोला का पीड़ित होना इन सहित तमाम लोगों के लिए अपने आप में एक चेतावानी की तरह है कि पूरी सावधानी बरतें.
VIDEO: कुछ दिन पहले विराट ने अपने करियर को लेकर बड़ी बात कही थी.