इस प्लेटफॉर्म पर बेन स्टोक्स करेंगे फॉर्मूला वन रेसरों के साथ मुकाबला
इनमें फेरारी के चार्ल्स लेकलर्क और रेडबुल के एलेक्स एलबन शामिल हैं. इंग्लैंड के इस शीर्ष क्रिकेटर के साथ विलियम्स के ड्राइवर जार्ज रसेल, मैकलारेन के लैंडो नौरिस और विलियम्स के ही निकोलस लतीफी भी भाग लेंगे.
- NDTVSports
- Updated: April 02, 2020 07:23 PM IST

इंग्लैंड के विश्व कप क्रिकेट हीरो बेन स्टोक्स (Ben Stokes) आभासी मंच पर इस सप्ताह के आखिर में एफवन ईस्पोर्ट्स ग्रां प्री रेसिंग में फार्मूला वन ड्राइवरों से टक्कर लेंगे. ड्राइवर मेलबर्न में आभासी अलबर्ट पार्क के आसपास प्रतिस्पर्धा करेंगे. वास्तव में, आभासी मंच पर यह मुकाबला बहुत ही रोचक होने जा रहा और प्रशंसकों के बीच इस मुकाबले को लेकर बहुत ही ज्यादा उत्साह है.
3 days of practice so now going to do my first custom GP with 5 races in Australia...this is incredibly hard btw so need a little assistance pic.twitter.com/VRk04OvwuO
— Ben Stokes (@benstokes38) April 2, 2020
इनमें फेरारी के चार्ल्स लेकलर्क और रेडबुल के एलेक्स एलबन शामिल हैं. इंग्लैंड के इस शीर्ष क्रिकेटर के साथ विलियम्स के ड्राइवर जार्ज रसेल, मैकलारेन के लैंडो नौरिस और विलियम्स के ही निकोलस लतीफी भी भाग लेंगे.
इस फार्मूला वन सत्र की पहली आठ रेस कोरोना वायरस के कारण स्थगित या रद्द हो गई. मेलबर्न पार्क में सत्र की पहली आस्ट्रेलियाई ग्रां प्री का आयोजन किया जाता है.
Promoted
VIDEO: काफी दिन पहले विराट ने अपने करियर को लेकर बड़ी बात कही थी.
स्टोक्स ने ट्वीट किया ,‘ तीन दिन के अभ्यास के बाद पहली बार ग्रां प्री में भाग लूंगा''