श्रीलंका बनाम इंग्लैंड लाइव स्कोर, ओवर 11 से 15 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट

इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच शारजाह क्रिकेट स्टेडियम, शारजाह में खेले जा रहे मैच की कमेंट्री और फुल स्कोरकार्ड देखें.

श्रीलंका बनाम इंग्लैंड लाइव स्कोर, ओवर 11 से 15 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट

श्रीलंका बनाम इंग्लैंड लेटेस्ट स्कोर

14.6 ओवर (6 रन) वाह जी वाह!! ओवर का तीसरा छक्का! शॉट!! सिक्स!! ये आया गगनचुम्भी!!! बिलकुल सामने की तरफ| क्या खूबसूरत बैट फ्लो है इस खिलाड़ी का! शानदार संपर्क हुआ और बीच बल्ले से लगकर गेंद लॉन्ग ऑन बाउंड्री की ओर गई छह रनों के लिए| 22 रनों का बड़ा ओवर पकड़ाया और इसी के साथ इंग्लैंड के बोर्ड पर 100 का आंकड़ा भी पार किया| एक तरफ लग रहा था कि 120 तक ही जा पाएगी टीम लेकिन लगातार दो बड़े ओवर्स आयर और अब स्कोर काफी आगे बढ़ जाएगा| इंग्लैंड vs श्रीलंका: Super 12 - Match 29: It's a SIX! Jos Buttler hits Lahiru Kumara. ENG 105/3 (15.0 Ov). CRR: 7

14.5 ओवर (1 रन) पुल किया, लेग साइड पर एक रन के लिए|


14.5 ओवर (1 रन) वाइड!! लेग स्टम्प के काफी बाहर डाली गई गेंद, दिशा से भटके| अम्पायर ने बाहें फैलाते हुए वाइड का इशारा किया| एक अतिरिक्त रन टीम के खाते में जुड़ा|

14.4 ओवर (1 रन) इस बार सीधे बल्ले से मिड ऑन की दिशा में खेला और रन हासिल किया|

14.3 ओवर (6 रन) छक्का! ठिकाने पर गिरी नहीं तो उसे बल्लेबाज़ ने ठिकाने लगा दिया है| ये गेंद गई सीधा सीमा रेखा के पार पूरे के पूरे छह रनों के लिए| ज़रा सा भी आप अगर इस बल्लेबाज़ के सामने अपनी लाइन और लेंथ से चूके तो फिर ऐसे ही ठोके जायेंगे| पहले मोरगन ने कवर्स पर छक्का मारा तो अब बटलर ने उसी एरिया को टारगेट किया| इंग्लैंड vs श्रीलंका: Super 12 - Match 29: It's a SIX! Jos Buttler hits Lahiru Kumara. ENG 96/3 (14.3 Ov). CRR: 6.62

14.2 ओवर (1 रन) लेग बाई के रूप में आया सिंगल!!! फ्लिक मारने गए थे लेकिन बीट हुए| पैड्स से लगकर लेग साइड पर गई गेंद, एक रन मिला|

14.1 ओवर (6 रन) छक्का! इस बार गेंद ऊपर गई और ठीक ठाक गई है| इस बार कप्तान मॉर्गन चले सीना तान| बेहतरीन कवर ड्राइव, हवा में थी लेकिन गैप में गई, करारा छह कह सकते हैं, शानदार फॉर्म में नज़र आते हुए बल्लेबाज़, किसी भी फील्डर के पास कोई मौका नहीं गेंद को रोकने का, बाउंड्री के ठीक बाहर जाकर गिरी गेंद| इंग्लैंड vs श्रीलंका: Super 12 - Match 29: It's a SIX! Eoin Morgan hits Lahiru Kumara. ENG 89/3 (14.1 Ov). CRR: 6.28

13.6 ओवर (0 रन) कोई रन नहीं, मिड ऑफ़ की दिशा में खेला| फील्डर वहां मौजूद, रन नहीं आ सका|

13.5 ओवर (1 रन) लॉन्ग ऑन की दिशा में गेंद को खेलकर सिंगल लिया|

13.4 ओवर (4 रन) चौका!!! पैरों पर डाली गई गेंद को बड़ी खूबसूरती से कलाईयों के सहारे फ्लिक किया फाइन लेग बाउंड्री की तरफ, गैप में गई गेंद सीमा रेखा के पार चार रनों के लिए| इंग्लैंड vs श्रीलंका: Super 12 - Match 29: Eoin Morgan hits Wanindu Hasaranga for a 4! ENG 82/3 (13.4 Ov). CRR: 6

13.3 ओवर (1 रन) सिंगल!!! इसी के साथ जोस बटलर ने अपने टी20 करियर का 13वां अर्धशतक लगाया| पैड्स लाइन की गेंद को शॉर्ट फाइन लेग की ओर खेलकर एक रन लिया| इंग्लैंड vs श्रीलंका: Super 12 - Match 29: FIFTY! Jos Buttler completes 50 (45b, 4x4, 1x6). ENG 78/3 (13.3 Ovs). CRR: 5.78

13.2 ओवर (1 रन) आगे आकर गेंद को लॉन्ग ऑन की ओर खेलकर सिंगल लिया|

13.1 ओवर (1 रन) कवर्स की ओर गेंद को खेलकर एक रन निकाला|

12.6 ओवर (1 रन) सिंगल के साथ एक महंगे ओवर की हुई समाप्ति| 14 रन इस ओवर से आये| इंग्लैंड को इस तरह के ओवर की तलाश थी वो हासिल हुआ| इस गेंद को पॉइंट की दिशा में खेला और रन हासिल हुआ| 75/3 इंग्लैंड|

12.5 ओवर (0 रन) डॉट बॉल काफी देर बाद, कवर्स की दिशा में खेला लेकिन सीधा फील्डर की ओर|

12.4 ओवर (2 रन) बैकफुट से गेंद को पंच करते हुए दो रन लिया|

12.3 ओवर (6 रन) पहला छक्का इस मुकाबले का आता हुआ| ये बहुत अच्छा पल है इंग्लैंड के लिए| झन्नाटेदार छक्का!!! सीधा गेंद जाकर गिरी स्टैंड्स में!!! बेहतरीन, लाजवाब, ज़ोरदार शॉर्ट, गेंदबाज़ गेंद को देखते ही रह गए, खराब गेंद नहीं थी लेकिन बल्लेबाज़ जिस मूड में नज़र आ रहे हैं कहना मुश्किल है कि गेंदबाज़ दबाव में नहीं होगा| इंग्लैंड vs श्रीलंका: Super 12 - Match 29: It's a SIX! Jos Buttler hits Chamika Karunaratne. ENG 72/3 (12.3 Ov). CRR: 5.76

12.2 ओवर (4 रन) चौका! काफी देर बाद आई बाउंड्री!! आड़ा मारा और मिड विकेट की दिशा से जोस द बॉस ने एक महत्वपूर्ण बाउंड्री हासिल कर ली है| ये खिलाड़ी अपने दम पर टीम को लेकर आगे बढ़ता हुआ| इंग्लैंड vs श्रीलंका: Super 12 - Match 29: Jos Buttler hits Chamika Karunaratne for a 4! ENG 66/3 (12.2 Ov). CRR: 5.35

12.1 ओवर (1 रन) पैड्स की गेंद को लेग साइड पर मोड़ दिया जहाँ से एक रन ही मिल पाया|

11.6 ओवर (1 रन) लॉन्ग ऑन की ओर गेंद को खेलकर सिंगल लिया|

11.5 ओवर (0 रन) कोई रन नहीं, क्रीज़ में रहकर गेंद को ब्लॉक कर दिया|

11.4 ओवर (0 रन) कैरम बॉल टप्पा खाकर अंदर की ओर आई और सीधे थाई पैड्स को जा लगी|

11.3 ओवर (1 रन) बल्लेबाज़ ने आगे आकर एक रन के लिए ऑफ़ ड्राइव किया|

11.2 ओवर (0 रन) कोई रन नहीं, बैक फुट से लगाया गया करारा पुल शॉट लगाया लेकिन रन नही हो सका|

11.1 ओवर (0 रन) कोई रन नहीं, हल्का सा गेंद को पुश किया लेकिन गैप नहीं मिला|

10.6 ओवर (1 रन) सिंगल के साथ हुई ओवर की समाप्ति!! धीमी गति से पैड्स की गेंद को मिड विकेट की तरफ खेला, एक ही रन मिला|

10.5 ओवर (1 रन) लो फुल टॉस!! लॉन्ग ऑन की तरफ पुश किया जहाँ से एक रन हासिल किये|

10.4 ओवर (1 रन) इस बार मिड विकेट की दिशा में गेंद को पुल कर दिया, आसानी से सिंगल हासिल किया|

10.3 ओवर (2 रन) रन आउट की अपील बल्लेबाज़ी छोर पर बटलर के खिलाफ लेकिन सही समय पर क्रीज़ में घुस गए थे| स्क्वायर लेग की तरफ फ्लिक किया, लेग साइड पर मोड़ा, पहला पूरा किया, दूसरे की मांग और हासिल किया|

10.3 ओवर (1 रन) वाइड!!! लेग स्टम्प के बाहर निकल गई स्विंग होती हुई गेंद| एक अतिरिक्त रन मिला टीम को यहाँ पर|

10.2 ओवर (2 रन) पहले क्लास और अब बेहतरीन रनिंग विकटों के बीच| हलके न्हाथों से पैड्स की गेंद को फाइन लेग की तरफ मोड़ा, फील्डर के आगे से दबाव बनाते हुए दो रन हासिल कर लिए|

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

10.1 ओवर (4 रन) चौका! बढ़िया शॉट!! ये गेंद खराब नहीं थी लेकिन ये बटलर की क्लास है जी| महीन सी दरार थी कवर्स और मिड ऑफ़ के बीच वहीं से गैप खोज लिया| इंग्लैंड vs श्रीलंका: Super 12 - Match 29: Jos Buttler hits Lahiru Kumara for a 4! ENG 51/3 (10.1 Ov). CRR: 5.02

मैच रिपोर्ट