
इसके बाद तो ऐसा लगा की अब शायद से अफ्रीका की पारी लड़खड़ा जाएगी लेकिन तभी मैदान पर बल्लेबाज़ी करने आये एडेन मार्कराम (52) नाबाद ने शानदार अर्धशाकीय पारी खेलकर अपने साथ खिलाड़ी रस्सी वैन डेर डूसन (94) नाबाद ने अर्धशकत लगाकर तीसरे विकेट के लिए शतकीय साझेदारी करते हुए बड़े-बड़े सिक्स लगाए और अपनी टीम के स्कोर को 189 रनों तक पहुँचाया|
टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाज़ी करने आई अफ्रीका की टीम ने शुरुआत तो बेहतर नहीं रही और पहला झटका मात्र 15 रनों के स्कोर पर रीजा हेंड्रिक्स (2) के रूप में लगा| जिसके बाद दूसरे विकेट के लिए 71 रनों की साझेदारी क्विंटन डी कॉक (34) के साथ रस्सी ने मिलकर किया और टीम के स्कोर को 80 के पार ले गए| जबकि इसी बीच डी कॉक बड़ा हिट लगाने के चक्कर में अपना विकेट गँवा बैठे|
शानदार बल्लेबाज़ी यहाँ पर अफ्रीका के द्वारा देखने को मिली| इस अहम मुकाबले में जिस तरह की बल्लेबाज़ी चाहिए थी वैसी ही देखने को मिली| रस्सी वैन डेर डूसन और एडेन मार्कराम के द्वारा की गई शानदार शतकीय साझेदारी के दम पर दक्षिण अफ्रीका ने इंग्लैंड के सामने 190 रनों का बड़ा लक्ष्य खड़ा किया|
19.6 ओवर (1 रन) सिंगल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| 189 रन का विशाल स्कोर बोर्ड पर अफ्रीका ने लगा दिया| अब इंग्लैंड के सामने 190 रनों का लक्ष्य| ऑफ़ स्टम्प के बाहर की गेंद को डीप पॉइंट की तरफ खेला, एक ही रन मिला| मुकाबला अब रोमांचक होगा| एक बढ़िया रन चेज़ हमें देखने को मिलेगा|
19.5 ओवर (6 रन) छक्का! एक और बिगी!!! डुसेन का छठा छक्का!! लिविंगस्टन ने गेंद को रोकने का प्रयास किया लेकिन असफल रहे| लेंथ बॉल पर कमाल का शॉट लगाया और आधा दर्जन रन हासिल किया, शाताकिये साझेदारी पूरी हुई|
19.4 ओवर (1 रन) जड़ में डाली गई गेंद, खोदकर उसे सामने की तरफ मारा, एक ही रन मिला|
19.3 ओवर (6 रन) सिक्स!!! ओहोहोहो!!! बेहतरीन ऑफ़ ड्राइव, हवा में थी लेकिन गैप में गई, करारा छह कह सकते हैं, शानदार फॉर्म में नज़र आते हुए बल्लेबाज़, किसी भी फील्डर के पास कोई मौका नहीं गेंद को रोकने का, बाउंड्री के ठीक बाहर जाकर गिरी गेंद| एक बड़े स्कोर पर अफ्रीका|
19.2 ओवर (1 रन) अंदरूनी किनारा लेकर लेग साइड पर गई गेंद, सिंगल ही मिल पाया, दूसरे रन के चक्कर में स्लिप कर गए थे डुसेन|
19.1 ओवर (1 रन) जड़ में डाली गई गेंद, हीव करने गए, अंदरूनी किनारा लेकर पैड्स से टकराई गेंद, एक ही रन मिला|
18.6 ओवर (2 रन) दुग्गी!!! 13 रन इस ओवर से आये| हलके हाथों से गेंद को लेग साइड पर टहलाया और गैप से दो रन बटोर लिए|
18.5 ओवर (2 रन) लेग साइड पर इस गेंद को खेला, दो रन बटोर लिए|
18.4 ओवर (1 रन) लेग साइड पर इस गेंद को खेला जहाँ से एक ही रन हासिल हुआ|
18.3 ओवर (6 रन) छक्का! कमाल का पुल शॉट! जैसे ही छोटी गेंद देख रहे हैं बल्लेबाज़ उसपर जमकर प्रहार कर दे रहे और सिक्स हासिल कर ले रहे हैं| अफ्रीका को जिस शॉट की दरकार वो मिलता हुआ|
रन आउट चेक किया जा रहा है...
18.2 ओवर (2 रन) नॉट आउट!! सही समय पर क्रीज़ में एंट्री कर ली| दो रन हासिल हुए| कवर्स की तरफ गेंद को खेला था जहाँ से दो रन बटोरे|
18.1 ओवर (0 रन) लैप शॉट लगाने गए थे लेकिन बीट हुए बल्लेबाज़| कोई रन नहीं हुआ|
17.6 ओवर (4 रन) चौका! रिवर्स लैप!! ये बल्लेबाज़ तो एक से एक रचनात्मक शॉट खेलता जा रहा है| इस बार थर्ड मैन के ऊपर से खेला और बाउंड्री हासिल कर ली| 160/2 अफ्रीका|
17.5 ओवर (1 रन) इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ के अंदर जाकर गेंद को पंच किया और एक रन हासिल किया|
17.4 ओवर (1 रन) बाई, बीटेन! शानदार गेंदबाज़ी करते हुए बल्लेबाज़ को धराशाई कर दिया| इसी बीच बल्लेबाजों ने भगाकर एक रन ले लिया|
17.3 ओवर (0 रन) कोई रन नहीं, प्ले एंड मिस! बल्लेबाज़ को समझ ही नहीं आया कि इस गेंद पर क्या करें|
17.2 ओवर (3 रन) फुलटॉस डाली गई गेंद को कवर्स की दिशा में खेला, गैप में गई गेंद 2 रन बल्लेबाजों ने पहले भागकर लिया| लेकिन जैसे ही फील्डर ने थ्रो किया वैसे ही बल्लेबाज़ ने ओवर थ्रो का फ़ायदा उठाते हुए एक रन और ले लिया| यानी 3 रन आये इस गेंद से यहाँ पर|
17.1 ओवर (1 रन) बैक फुट से गेंद को पंच किया, एक रन मिल गया|
16.6 ओवर (4 रन) चौका! बाउंड्री के साथ 150 भी पूरे हुए स्फ्रीका के, क्या कमाल की बल्लेबाज़ी की है यहाँ पर| रूम बनाकर इस गेंद को कवर्स के ऊपर से खेल दिया जहाँ से चार रन मिले| एक बड़े स्कोर की ओर अग्रसर|
16.5 ओवर (2 रन) मिस टाइम पुल शॉट!! घेरे के अंदर थी गेंद, तेज़ी से भागकर दो रन पूरे किये|
16.4 ओवर (0 रन) इस बार धीमी गति की गेंद से बल्लेबाज़ को चकमा दे दिया| शरीर पर खा बैठे, कोई रन नहीं हुआ|
16.3 ओवर (4 रन) चौका! ये तो गजब शॉट है, टेबल टेनिस टाइप!! अपने आप को काफी ज्यादा रूम दिया, स्लाइस किया थे गेंद को थर्ड मैन फील्डर के ऊपर से और बाउंड्री बटोर लिया| बेमिसाल शॉट है, मैं भी इसका ट्राई करूँगा|
16.2 ओवर (1 रन) लो फुल टॉस!! लेग साइड पर खेला, एक ही रन मिल पाया|
16.1 ओवर (0 रन) गुड लेंथ गेंद, पुल लगाने गये, शरीर से लगकर कीपर तक गई गेंद| उछाल से चकमा खा गए बल्लेबाज़|
15.6 ओवर (0 रन) डॉट गेंद!!! इसी के साथ हुई 21 रनों के ओवर की समाप्ती| ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद को कट शॉट खेलने गए| बल्ले का बाहरी किनारा लेकर गेंद कीपर की ओर एक टप्पा खाकर गई| 16 ओवर के बाद 139/2 अफ्रीका|
15.5 ओवर (6 रन) छक्का!! इस ओवर का तीसरा सिक्स लगता हुआ| इसी के साथ अर्धशाकीय साझेदारी दोनों ही बल्लेबाजों के बीच में होती हुई| फुलटॉस गेंद को मिड विकेट की दिशा में बल्लेबाज़ ने खेला| बल्ले और गेंद का हुआ सही ताल मेल, बॉल गई सीधे स्टैंड में और मिला सिक्स|
15.4 ओवर (1 रन) बल्लेबाज़ द्वारा क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल| गाइड किया इसे पॉइंट की तरफ, एक ही रन मिल पाया|
15.3 ओवर (2 रन) बैक फुट से गेंद को पंच किया, दो रन मिल गया|
15.2 ओवर (6 रन) छक्का!!! बैक टू बैक बाउंड्री यहाँ पर रैसी वैन डर डुसेन के बल्ले से आती हुई| बेहतरीन फ्लिक शॉट बल्लेबाज़ द्वारा देखने को मिला यहाँ पर| पैड्स लाइन पर डाली गई गेंद को लेग साइड की दिशा में फ्लिक किया| बल्ले और गेंद का हुआ शानदार संपर्क| गेंद गई सीधे स्टैंड में मिला सिक्स|
15.1 ओवर (6 रन) सिक्स!!! ओहोहोहो बेहतरीन स्ट्रेट ड्राइव!!! झन्नाटेदार शॉर्ट छह रन के लिए, बल्लेबाज़ के पाले में गेंद और पूरा फायदा उठाया उस गेंद का, संपर्क इतना बेहतरीन कि गेंद जाकर साईट स्क्रीन से जा टकराई|
मैच रिपोर्ट
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
इसी बीच इंग्लैंड के कप्तान इयोन मॉर्गन ने कुल 5 गेंदबाजों का इस्तेमाल किया| जिसमे से उन्हें मोईन अली और आदिल रशीद ने 1-1 विकेट निकालकर दिया| जबकि बाकि किसी गेंदबाजों को विकेट नहीं हासिल हो सका| लेकिन अब देखना होगा कि क्या अफ्रीका के गेंदबाज़ इंग्लिश टीम को 131 रनों से पहले रोककर सेमी फ़ाइनल में अपनी जगह बना लेती है या फिर इंग्लैंड इसे 190 रनों के लक्ष्य को हासिल करते हुए अपने साथ-साथ ऑस्ट्रेलिया टीम को भी सेमी फ़ाइनल का टिकेट दिला देती है|