दक्षिण अफ्रीका बनाम इंग्लैंड लाइव स्कोर, ओवर 11 से 15 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट

इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका के बीच शारजाह क्रिकेट स्टेडियम, शारजाह में खेले जा रहे मैच की कमेंट्री और फुल स्कोरकार्ड देखें.

दक्षिण अफ्रीका बनाम इंग्लैंड लाइव स्कोर, ओवर 11 से 15 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट

दक्षिण अफ्रीका बनाम इंग्लैंड लेटेस्ट स्कोर

14.6 ओवर (1 रन) सिंगल के साथ जॉर्डन के एक बेहतरीन ओवर की हुई समाप्ति| दो बड़े ओवर थे जिसके बाद अपनी टीम के लिए अच्छी वापसी करते हुए महज़ 4 ही रन दिए| 118/2 अफ्रीका|

14.5 ओवर (0 रन) दूसरी बार इस ओवर में रैम शॉट का इस्तेमाल लेकिन संपर्क नहीं हुआ| पैड्स से लगकर कीपर की ओर गई गेंद, कोई रन नहीं हुआ|


14.4 ओवर (1 रन) बैकफुट पंच कवर्स की तरफ, सिंगल ही मिलेगा|

14.3 ओवर (1 रन) लेग बाई के रूप में आया रन!! शरीर पर लगकर गैप में गई गेंद जहाँ से एक रन मिल गया|

14.2 ओवर (0 रन) ओह!! रिवर्स लैप का प्रयास, गेंद ने यहाँ पर बल्ले और विकेट दोनों को बीट कर दिया और कीपर तक गई| कोई रन नहीं, कोई नुक्सान नहीं हुआ| बाल-बाल बचे बल्लेबाज़|

14.1 ओवर (1 रन) गुड लेंथ गेंद को आगे आकर कवर्स की दिशा में पंच कर दिया, सिंगल मिला|

13.6 ओवर (1 रन) ऊपर डाली गई गेंद को लेग साइड की ओर खेलकर सिंगल निकाला|

13.5 ओवर (6 रन) छक्का!!! गगनचुम्भी छक्का!!! लेंथ बॉल, गेंद की लाइन में आये बल्लेबाज़, पाले में थी उनके गेंद, हीव किया उसे मिड विकेट बाउंड्री की तरफ, गेंद बड़ी आसानी से सीमा रेखा पार कर गई, दर्शकों में कैच पकड़ने का उत्साह, क्या किसी ने पकड़ा? इंग्लैंड vs दक्षिण अफ्रीका: Super 12 - Match 39: It's a SIX! Aiden Markram hits Adil Rashid. SA 113/2 (13.5 Ov). CRR: 8.17

13.4 ओवर (1 रन) इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ के अंदर जाकर गेंद को पंच किया और एक रन हासिल किया|

13.3 ओवर (1 रन) लॉन्ग ऑफ की ओर गेंद को खेलकर सिंगल लिया|

13.2 ओवर (1 रन) एक रन लेग साइड की ओर बल्लेबाज़ ने खेलकर लिया|

13.1 ओवर (1 रन) लेग साइड की ओर गेंद को स्वीप किया, एक रन मिला|

12.6 ओवर (6 रन) छक्का! शॉर्ट आर्म जैब!! शॉटपिच डाली गई गेंद को पुल किया, गेंद और बल्ले का शानदार संपर्क हुआ, बीच बल्ले से लगकर गेंद स्क्वायर लेग बाउंड्री की ओर गई छह रनों के लिए, आक्रमकता दिखाई है बल्लेबाज़ ने यहाँ पर, गेंदबाज़ पूरी तरह से दबाव में, अगली गेंद क्या होगी? इंग्लैंड vs दक्षिण अफ्रीका: Super 12 - Match 39: It's a SIX! Rassie van der Dussen hits Mark Wood. SA 103/2 (13.0 Ov). CRR: 7.92

12.5 ओवर (1 रन) पटकी हुई गेंद को स्क्वायर लेग की दिशा में पुल तो किया, एक ही रन मिल पाया|

12.4 ओवर (2 रन) गुड लेंथ गेंद को लेग साइड पर मोड़ा, पहला रन तेज़ी से लिया, दूसरे की मांग और हासिल किया|

12.3 ओवर (1 रन) फाइन लेग की दिशा में पुल करते हुए एक रन हासिल किया|

12.2 ओवर (1 रन) लेग बाई के रूप में आया रन| लेग साइड पर खेलना छाते थे लेकिन पैड्स पर लगी और वहीँ रुक गई| बल्लेबाजों ने रन की मांग की गेंदबाज़ के आगे से रन चुरा लिया|

12.1 ओवर (1 रन) सिंगल!!! इसी के साथ रैसी वैन डर डुसेन ने अपने टी20 करियर का पहला अर्धशतक लगाया| क्या कमाल की पारी एक महत्वपूर्ण समय पर अपनी टीम के लिए खेलते हुए| यहाँ उनसे काफी उम्मीद भी थी और उसपर खरे भी उतर रहे दिग्गज| ऑफ साइड की ओर गेंद को खेलकर सिंगल लिया| इंग्लैंड vs दक्षिण अफ्रीका: Super 12 - Match 39: FIFTY! Rassie van der Dussen completes 50 (37b, 4x4, 2x6). SA 92/2 (12.1 Ovs). CRR: 7.56

11.6 ओवर (1 रन) पैड्स लाइन की गेंद को लेग साइड की ओर खेलकर सिंगल हासिल किया|

11.5 ओवर (1 रन) बैक फुट से गेंद को पंच किया, एक रन मिल गया|

11.4 ओवर (1 रन) बैक फुट से फ्लिक करते हुए एक रन लिया|

11.3 ओवर (2 रन) कलाईयों का इस्तेमाल करते हुए 2 रन लिया|

एडेन मार्करम बल्लेबाज़ी करने आए...

11.2 ओवर (0 रन) आउट!! कैच आउट!!! कॉट जेसन रॉय बोल्ड आदिल रशीद| 71 रनों की बेमिसाल साझेदारी का हुआ अंत| रशीद को जिस काम के लिए लाया गे था वही करते हुए रशीद| लेग स्पिन गेंद थी बल्लेबाज़ ने उसे सामने की तरफ उठाकर मार दिया| बल्ले पर तो आई लेकिन एलिवेशन नहीं मिल पाया और सीधा फील्डर के हाथों में चली गई गेंद| डी कॉक अपने इस शॉट से काफी निराश हुए| 86/2 अफ्रीका| इंग्लैंड vs दक्षिण अफ्रीका: Super 12 - Match 39: WICKET! Quinton de Kock c Jason Roy b Adil Rashid 34 (27b, 4x4, 0x6). SA 86/2 (11.2 Ov). CRR: 7.59

11.1 ओवर (1 रन) लेग स्पिन!! फ्लिक किया लेग साइड पर, सिंगल मिला|

10.6 ओवर (1 रन) ओह!!! कैच का मौका लेकिन गेंद काफी पहले फील्डर से जा गिरी!!! लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को डिफेंड करने गए| बल्ले का टॉप एज लेकर ऑफ साइड की ओर हवा में गई| फील्डर ने गेंद को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन बॉल पहले टप्पा खाकर गई में आई| इसी बीच एक रन मिल गया|

10.6 ओवर (1 रन) वाइड!!! बाउंसर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने कीपर की तरफ जाने दिया| लेग अम्पायर ने दिया वाइड यहाँ पर|

10.5 ओवर (1 रन) पुल शॉट लगाया और एक रन हासिल कर लिया|

10.4 ओवर (1 रन) बैक फुट से फ्लिक करते हुए एक रन लिया|

10.3 ओवर (6 रन) छक्का!! शानदार शॉट यहाँ पर रैसी वैन डर डुसेन के बल्ले से देखने को मिली| गुड लेंथ पर डाली गई गेंद को ऑफ स्टंप्स के बाहर जाकर कीपर के ऊपर से स्कूप शॉट खेला| कीपर के ऊपर से गेंद गई सीधे फाइन लेग बाउंड्री के बाहर मिला सिक्स| इंग्लैंड vs दक्षिण अफ्रीका: Super 12 - Match 39: It's a SIX! Rassie van der Dussen hits Mark Wood. SA 81/1 (10.3 Ov). CRR: 7.71

10.2 ओवर (1 रन) पॉइंट की दिशा में गेंद को खेलकर सिंगल लिया|

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

10.1 ओवर (1 रन) गुड लेंथ पर पटकी गई गेंद को लेग साइड की ओर खेलकर सिंगल लिया|

मैच रिपोर्ट