भारत बनाम इंग्लैंड लेटेस्ट स्कोर14.6 ओवर (1 रन) सिंगल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल करते हुए पंच किया एक रन के लिए| 106/8 इंग्लैंड| 30 गेंदों पर 65 रनों की दरकार| 14.5 ओवर (6 रन) छक्का! ये लीजिये मुकाबले में अभी भी दम बचा हुआ है| मोईन के बाद अब विली बड़े शॉट्स लगाते दिख रहे हैं| पिटारे से हुक शॉट निकाला और गेंद सीधा दर्शको के बीच गई छह रनों के लिए| 14.4 ओवर (4 रन) चौका! छोटी गेंद पर ऑन साइड पर खेला गया पुल शॉट| बॉल तेज़ी से सीमा रेखा पार कर गई चार रनों के लिए| 14.3 ओवर (1 रन) विकेट! रन आउट (युजवेंद्र चहल/रोहित शर्मा)| क्रिस जॉर्डन बल्लेबाज़ी करने मैदान पर आए... 14.2 ओवर (0 रन) आउट!! कैच आउट!! कॉट रोहित शर्मा बोल्ड पंड्या| हार्दिक ने बड़ी विकेट हासिल कर ली| 35 रन बनाकर मोईन लौटे पवेलियन| अब इंग्लैंड के लिए यहाँ से मुकाबला और भी टफ हो जाएगा| फुल लेंथ गेंद को मिड ऑफ़ के ऊपर से खेलना चाहा लेकिन मिस टाइम हो गए| हवा में गई गेंद सीधा फील्डर रोहित की तरफ और एक आसान सा कैच पकड़ा गया| 94/7 इंग्लैंड, लक्ष्य से 77 रन दूर| 14.1 ओवर (6 रन) छक्का! हवा में थी गेंद लेकिन मिड विकेट बाउंड्री पर कोहली उसे जज नहीं कर पाए| ये छक्का रोका जा सकता था| धीमी गति की गेंद को पूरी तरह से परख लिया था और पुल करते हुए छह रन्स बटोर लिए| 13.6 ओवर (1 रन) सिंगल के साथ हुई 14 रनों वाले ओवर की हुई समाप्ति| स्क्वायर लेग की ओर खेला गया पुल शॉट, एक रन मिला| 13.5 ओवर (6 रन) छक्का! ये लीजिये पहले चौका आया और अब छक्का मिल गया| तेज़ गति से पैरों पर डाल दी गेंद| मोईन ने सामने की तरफ शॉट लगाया और गेंद सीमा रेखा के ठीक पीछे जाकर गिरी छह रनों के लिए| क्या यहाँ से मुकाबला फिर से पलटेगा? 13.4 ओवर (1 रन) सिंगल, बैक फुट से फ्लिक करते हुए एक रन लिया| 13.3 ओवर (4 रन) चौका! काफी देर बाद आई बाउंड्री!! ऐसे और कुछ शॉट्स लगाने होंगे!! दौड़ने की कोई ज़रुरत नहीं यहाँ पर| बल्लेबाज़ ने आगे आकर इस गेंद को कवर्स की ओर पंच कर दिया| गेंद सीमा रेखा पार कर गई चार रनों के लिए| 13.2 ओवर (1 रन) स्वीप किया इस गेंद को फाइन लेग की तरफ जहाँ से एक रन ही हासिल हो पाया| 13.1 ओवर (1 रन) पैरों की गेंद को फाइन लेग की दिशा में खेला| गैप से एक रन बटोर लिया| 12.6 ओवर (4 रन) चौका! बाउंड्री के साथ हुई ओवर की समाप्ति| धीमी गति से डाली गई बाउंसर गेंद पर हुक शॉट का इस्तेमाल करते हुए बल्लेबाज़ ने बाउंड्री हासिल कर ली| मोईन अकेले टीम के लिए रन्स बनाते हुए दिख रहे हैं| 12.5 ओवर (0 रन) एक और डॉट गेंद!! दबाव अब बल्लेबाजों के ऊपर बनता हुआ| लहराते हुए अंदर आई गेंद| बल्लेबाज़ ने उसे भली भांति परखा और अंत में डिफेंड कर दिया| कोई रन नहीं| 12.4 ओवर (0 रन) ऑफ़ स्टम्प की लाइन पर डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ ने इसे पॉइंट की दिशा में खेला, फील्डर वहां तैनात| रन की मांग थी लेकिन दूसरे बल्लेबाज़ ने मना कर दिया| जडेजा थे फील्डर इस वजह से रन लेने से मना कर दिया गया| 12.3 ओवर (1 रन) धीमी गति की गेंद, गति परिवर्तन| शॉट थर्ड मैन की दिशा में हलके हाथ से खेलकर एक रन पूरा किया| बड़ा शॉर्ट खेलने का जोखिम नहीं उठाया इस गेंद पर, चालाकी भरी बल्लेबाज़ी| 12.2 ओवर (0 रन) ओह!! इस बार गेंद को शाइन के साथ फेंका और बल्लेबाज़ को स्विंग से बीट कराने में कामयाब हुए| 12.1 ओवर (0 रन) कोई रन नहीं, आखिरी समय तक गेंद पर नज़रें जमाई रखी और उसे ब्लॉक कर दिया| 11.6 ओवर (4 रन) चौका! बाउंड्री के साथ हुई ओवर की समाप्ति| मोईन अकेले पिच पर टिके हुए हैं| इस गेंद पर उन्होंने फाइन लेग की दिशा में खेला एक स्वीप शॉट और चौका बटोर लिया| 69/6 इंग्लैंड| 11.5 ओवर (1 रन) पैड्स पर डाली गई गेंद, बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की दिशा में खेला, फील्डर गेंद पर आये लेकिन सिंगल से नहीं रोक पाए| 11.4 ओवर (1 रन) सिंगल, बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रह कर स्क्वायर लेग की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया| 11.3 ओवर (1 रन) सिंगल!! इस बार हलके हाथों से मिड ऑन की दिशा में खेला| एक रन हासिल किया| 11.2 ओवर (0 रन) कोई रन नहीं, बीटेन! शानदार गेंदबाज़ी करते हुए बल्लेबाज़ को धराशाई कर दिया| 11.1 ओवर (1 रन) सिंगल मिलेगा यहाँ पर| पुल शॉट लगाया और एक रन हासिल कर लिया| 10.6 ओवर (0 रन) डॉट गेंद!!! इसी के साथ एक सफ़ल ओवर की हुई समाप्ति!!! ऊपर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने सामने की ओर खेला| गेंदबाज़ ने उसे ख़ुद ही पकड़ा| 10.5 ओवर (0 रन) लेंथ में छोटी डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने ऑफ साइड की ओर खेला| रन नहीं मिल सका| 10.4 ओवर (0 रन) कोई रन नहीं, शार्प बाउंसर! बल्लेबाज़ डक करते नज़र आये| 10.3 ओवर (1 रन) फुलटॉस गेंद पर बल्लेबाज़ ने लेग साइड की ओर खेलकर सिंगल ले लिया| डेविड विली बल्लेबाज़ी करने मैदान पर आए... 10.2 ओवर (0 रन) आउट!!! कैच आउट!!! कॉट हार्दिक पंड्या बोल्ड जसप्रीत बुमराह| बढ़िया जज कैच उल्टा गिरते हुए हार्दिक ने लपका| महज़ 2 रनों पर सैम की पारी का भी हुआ अंत| धीमी गति की गेंद से बल्लेबाज़ को छका दिया| मिड ऑफ़ के ऊपर से मारने गए लेकिन मिस टाइम कर बैठे| हवा में गई गेंद जहाँ से फील्डर हार्दिक ने कैच को लपक लिया| भारत इस विकेट के साथ पूरी तरह से इंग्लैंड पर हावी हो गया है| जसप्रीत बुमराह के लिए आज धीमी गति की गेंद ज्यादा कारगर साबित हो रही है| 60/6 इंग्लैंड| Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com10.1 ओवर (1 रन) सिंगल मिलेगा यहाँ पर| बैक फुट से फ्लिक करते हुए एक रन लिया| मैच रिपोर्टइंग्लैंड बनाम भारत लाइव स्कोर, ओवर 1 से 5 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेटइंग्लैंड बनाम भारत लाइव स्कोर, ओवर 6 से 10 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेटIndiaEnglandEngland vs India 2022England vs India 07/09/2022 enin07092022205280Cricketटिप्पणियांAkash Deep Test Debut: आर्थिक तंगी की वजह से छोड़ दिया था क्रिकेट, कुछ ऐसी है आकाश दीप के स्ट्रगल की कहानीAkash Deep Test Debut: आर्थिक तंगी की वजह से छोड़ दिया था क्रिकेट, कुछ ऐसी है आकाश दीप के स्ट्रगल की कहानीअन्य खबरेंपरवीन बॉबी का दीवाना हो गया था ऑस्ट्रेलिया का इंजीनियर, मिलने के लिए आया मुंबई और बन गया हिंदी फिल्मों का विलेनकम बालों की वजह से सिर दिखता है खाली, छुपानी पड़ती है गंजी खोपड़ी, तो सिर्फ एलोवेरा को इस तरह लगाएं, घने होंगे बालBJP के 'मिशन 370' का स्पीड ब्रेकर बनेगा नॉर्थ ईस्ट? 'नो फ्रेंडली फाइट' पॉलिसी से कितना होगा फायदासफेद बालों को 2 महीनों तक काला रखेगी घर पर बनी यह हेयर डाई, बनाना है आसान और असर दिखता है तुरंतवही नैन नक्श, वही चाल ढाल, एकदम हूबहू स्माइल, गोविंदा के इस हमशक्ल को देख कर फैंस हुए कन्फ्यूज, बोले- अरे भई रियल कौन है