भारत बनाम इंग्लैंड लाइव स्कोर, ओवर 6 से 10 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट

इंग्लैंड और भारत के बीच द रोज़ बाउल, साउथैम्पटन में खेले जा रहे मैच की कमेंट्री और फुल स्कोरकार्ड देखें.

भारत बनाम इंग्लैंड लाइव स्कोर, ओवर 6 से 10 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट

भारत बनाम इंग्लैंड लेटेस्ट स्कोर

9.6 ओवर (1 रन) ऊपर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑफ की ओर खेलकर एक रन निकाला| 10 ओवर के बाद 72/4 इंग्लैंड, जीत के लिए 60 गेंदों पर 127 रनों की दरकार|

9.5 ओवर (1 रन) पैड्स लाइन की गेंद पर बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर खेलकर सिंगल ले लिया|


9.4 ओवर (1 रन) क्रीज़ में रह कर मिड विकेट की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|

9.4 ओवर (2 रन) वाइड!! इसी के साथ बाई के रूप में भी एक रन आया!! लेग स्टंप के बाहर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ फ्लिक शॉट लगाने गए| बल्ले पर आई नहीं गेंद और कीपर से मिस होती हुई सीधा शॉर्ट फाइन लेग की ओर गई जहाँ से बल्लेबाजों ने भागकर एक रन ले लिया|

9.3 ओवर (0 रन) टर्न एंड मिस! काफी ज़ोर से बल्लेबाज़ ने अपना बल्ला घुमाया लेकिन गेंद से कोई संपर्क नहीं हुआ|

9.2 ओवर (1 रन) ऊपर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने कवर्स की ओर पंच करते हुए एक रन निकाला|

9.1 ओवर (4 रन) चौका! दौड़ने की कोई ज़रुरत नहीं यहाँ पर| बल्लेबाज़ ने आगे आकर इस गेंद को कवर्स की ओर पंच कर दिया| गेंद सीमा रेखा पार कर गई चार रनों के लिए| इंग्लैंड vs भारत: 1st T20I: Harry Brook hits Axar Patel for a 4! ENG 66/4 (9.1 Ov). Target: 199; RRR: 12.28

8.6 ओवर (1 रन) सिंगल!! इस बार बल्लेबाज़ ने आगे आकर एक रन के लिए ऑफ़ ड्राइव किया और सिंगल बटोर लिया| 62/4 इंग्लैंड|

8.5 ओवर (0 रन) रूम बनाकर गेंद को लेग साइड पर खेलने गए लेकिन संपर्क नहीं हो सका| कोई रन नहीं होगा|

8.4 ओवर (1 रन) सिंगल, स्वीप शॉट खेलते हुए बल्लेबाज़ ने एक रन हासिल किया|

8.3 ओवर (6 रन) छक्का! कड़क स्लॉग स्वीप!! ये बॉल तो सीमा रेखा पार कर गई| बल्लेबाज़ ने गेंद की लम्बाई को भांपा और स्लॉग स्वीप करते हुए उसे मैदान के बाहर भेजा| मोईन टीम के मोमेंटम को जारी रखना चाहते हैं| इंग्लैंड vs भारत: 1st T20I: It's a SIX! Moeen Ali hits Yuzvendra Chahal. ENG 60/4 (8.3 Ov). Target: 199; RRR: 12.09

8.2 ओवर (0 रन) लेग स्पिन गेंद को मोईन ने कवर्स की दिशा में खेला| फील्डर वहां पर तैनात, गैप नहीं मिला|

8.1 ओवर (1 रन) आगे आकर गेंद को लॉन्ग ऑन की तरफ खेला| एक ही रन मिलेगा|

7.6 ओवर (1 रन) कैच ड्रॉप!! हैरी ब्रूक को 16 रनों के स्कोर पर मिला जीवनदान!!! लेंथ में छोटी डाली गई धीमी गति की गेंद पर बल्लेबाज़ पॉइंट की ओर खेलना चाहते थे| बॉल टप्पा खाकर अतिरिक्त उछाल के साथ बल्ले का टॉप एज लेकर कीपर के सर की ऊपर से फाइन लेग की ओर हवा में गई| कीपर ने उल्टा भागकर गेंद को जज किया लेकिन गेंद को लपक नहीं सके और बॉल ज़मीन पर जा गिरी| एक और विकेट हासिल करने का मौका भारतीय टीम के हाथ से निकल गया यहाँ पर| बाल बाल बचे बल्लेबाज़|

7.5 ओवर (0 रन) पुश तो किया गेंद को लेकिन गैप में नहीं मार सके|

7.4 ओवर (2 रन) पैड्स लाइन की गेंद पर बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर फ्लिक करते हुए तेज़ी से दो रन ले लिया|

7.3 ओवर (1 रन) इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल करते हुए पंच किया एक रन के लिए|

7.2 ओवर (0 रन) धीमी गति की गेंद पर बल्लेबाज़ ने ऑफ साइड की ओर पुश किया| फील्डर वहां मौजूद| रन नहीं मिल सका|

7.1 ओवर (4 रन) चौका!!! मोईन अली ने बाउंड्री लगाकर अपना खाता खोला!! ऊपर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने जगह बनाकर एक्स्ट्रा कवर्स की दिशा में खेला| हवा में गई बॉल गैप में टप्पा खाकर सीमा रेखा के बाहर चार रनों के लिए| इंग्लैंड vs भारत: 1st T20I: Moeen Ali hits Harshal Patel for a 4! ENG 49/4 (7.1 Ov). Target: 199; RRR: 11.69

6.6 ओवर (2 रन) गुड लेंथ पर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने हलके हाथों से मिड विकेट की ओर खेला और तेज़ी से दो रन ले लिया|

6.5 ओवर (0 रन) कोई रन नहीं, क्रीज़ में रहकर गेंद को ब्लॉक कर दिया|

6.4 ओवर (6 रन) छक्का! बढ़िया पुल शॉट सामने की तरफ| ठीक तरह से बल्ले पर आई नहीं थी गेंद लेकिन संपर्क इतना था कि बाउंड्री रोप्स पर जा गिरी गेंद जिसकी वजह से छह रन मिल गए| अम्पायर्स ने इसे काफी देर चेक किया और अंत में छह रनों का इशारा किया| इंग्लैंड vs भारत: 1st T20I: It's a SIX! Harry Brook hits Hardik Pandya. ENG 43/4 (6.4 Ov). Target: 199; RRR: 11.70

6.3 ओवर (4 रन) चौका!!! चीकी शॉट!! जान बूझकर थर्ड मैन की तरफ खेला| ऑफ़ स्टम्प के बाहर डाली गई थी गेंद को आखिरी समय में बल्ले का मुंह खोलते हुए गेंद को थर्ड मैन की तरफ गाइड किया| गैप मिला और गेंद काफी तेज़ी से सीमा रेखा पार कर गई चार रनों के लिए| इंग्लैंड vs भारत: 1st T20I: Harry Brook hits Hardik Pandya for a 4! ENG 37/4 (6.3 Ov). Target: 199; RRR: 12

6.2 ओवर (0 रन) अरे वाह!!! पड़कर काँटा बदला गेंद ने और बल्लेबाज़ को चारो खाने चित कर दिया| बाहरी किनारे को छोड़ती हुई कीपर के दस्तानो में प्रस्थान कर गई गेंद|

अब कौन आएगा बल्लेबाज़ी के लिए? मोईन अली को भेजा गया है...

6.1 ओवर (0 रन) आउट!! कैच आउट!!! शानदार गेंदबाज़ी हार्दिक के द्वारा देखने को मिल रही है यहाँ पर!!! इंग्लैंड को लगा चौथा बड़ा झटका!!! जेसन रॉय 4 रन बनाकर पवेलियन लौटे, उनकी झुझारू पारी का हुआ अंत| हार्दिक पंड्या के हाथ लगी तीसरी विकेट| ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद पर बड़ा शॉट लगाना चाहते थे बल्लेबाज़| गेंद टप्पा खाकर अतिरिक्त उछाल के साथ बल्ले का टॉप एज लेकर थर्ड मैन की ओर हवा में गई| पीछे फील्डर मौजूद हर्षल पटेल जिन्होंने कोई गलती नहीं करते हुए पकड़ा आसान सा कैच| 33/4 इंग्लैंड|

6.1 ओवर (1 रन) वाइड!!! बाउंसर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने कीपर की तरफ जाने दिया| अम्पायर ने दिया वाइड यहाँ पर|

पॉवर प्ले की हुई समाप्ति!!! 6 ओवर के बाद 32/3 इंग्लैंड, लक्ष्य से अभी भी 167 रन दूर| एक आक्रामक शुरुआत देखने को मिली है हमें इस रन चेज़ में यहाँ पर टीम इंडिया के गेंदबाजों द्वारा| इंग्लैंड के लिए अब यहाँ से मुकाबले को जीतना काफी मुश्किल होता हुआ|

5.6 ओवर (0 रन) कैच आउट की अपील, गेंदबाज़ के द्वारा किया गया लेकिन अम्पायर ने नकारा| बीटेन! शानदार गेंदबाज़ी करते हुए बल्लेबाज़ को धराशाई कर दिया| विकटों के पीछे खड़े कीपर ने अपने बाँए ओर डाईव लगाकर गेंद को एक हाथ से पकड़ा|

5.5 ओवर (1 रन) गुड लेंथ पर डाली गई धीमी गति की गेंद पर रॉय ने कवर्स की ओर खेलकर सिंगल ले लिया|

5.4 ओवर (0 रन) प्ले एंड मिस!!! ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद को कट करने गए| बल्ले को मिस करती हुई गेंद सीधे कीपर के हाथ में गई, रन नहीं आया|

5.3 ओवर (1 रन) पैड्स लाइन की गेंद पर बल्लेबाज़ ने फाइन लेग की ओर फ्लिक करते हुए एक रन निकाला|

5.2 ओवर (0 रन) ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने पॉइंट की ओर पुश किया| फील्डर वहां मौजूद, रन नहीं आ सका|

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

5.1 ओवर (1 रन) लेग बाई के रूप में आया सिंगल!!! फ्लिक मारने गए थे लेकिन बीट हुए| पैड्स से लगकर लेग साइड पर गई गेंद, एक रन मिला|

मैच रिपोर्ट